लॉकडाउन में दही से क्या बना सकते हैं? (Lockdown Menu | What Can You Make With Curd?)
easy curd dishes to make during lockdown

लॉकडाउन में दही से क्या बना सकते हैं? (Lockdown Menu | What Can You Make With Curd?)

लॉकडाउन में दही से कई सारी स्वादिष्ट बना सकते हैं। यहां से 5 ऐसी डिश के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दही के फायदे कई सारे हैं और इसको कई तरह से खाया जा सकता है। दही को ऐसी भी खा सकते हैं या फिर दही से लस्सी या छाछ, ताज़ा रायता या फिर क्रीमी डेजर्ट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दही को सही तरीके से जमाना एक कला है जिससे आप कई डिश आसानी से बना सकते हैं। यहां से 5 ऐसी डिश से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनको आसानी से बनाया जा सकता है।

लॉकडाउन में देसी सामग्री से बनाएं 5 पास्ता सॉस।

1) हंग कर्ड डिप (Hung Curd Dip)

पार्टी को डिप से शुरु करना एक अच्छा आइडिया है। लेकिन लॉकडाउन में किसी तरह की पार्टी नहीं कर सकते हैं। लेकिन आप घर में खुद की छोटी सी पार्टी कर सकते हैं। इसके लिए आपको दही, कटे हुए प्याज, खीरा और शिमला मिर्च की जरुरत है। इन सभी को मिक्स करें और नमक, काली मिर्च, बारीक कटे हुए लहसुन और सिरका डालें। खाने से पहले डिश को फ्रिज में रखें। अब डिश के ऊपर मेयो भी डाल सकते हैं। इसके साथ ही धनिया और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। इस डिप को चिप्स, पीता, वेजिटेबल स्टिक के साथ खा सकते हैं।

लॉकडाउन में स्ट्रीट फूड याद आ रहा है? 5 स्ट्रीट फूड मैदा से घर में बनाएं।

दही को डिप की तरह इस्तेमाल करें।

2) कर्ड राइस (Curd Rice)

गर्मियों में खाने के साथ दही जरुर होती है। कर्ड राइस बनाने के लिए पैन में तेल डालें फिर हींग, सरसों के बीज, करी पत्ता और कटी हुई अदरक डालें। अब इसमें मूंगफली डालें। अच्छ से मिक्स करें और फिर कटे हुए प्याज डालें और सोते करें। इसके बाद दही डालें। अब चाहें तो हल्दी डाल सकते हैं, लाल मिर्च और नमक डालें। अब उबले हुए चावल डालें और 30 मिनट तक पकाएं। कर्ड राइस गर्म भी खा सकते हैं या फिर फ्रिज में रखने के बाद भी खा सकते हैं।

लॉकडाउन में बचे हुए चावल 6 तरीके से ऐसे इस्तेमाल करें।

कर्ड राइस घर में आसानी से बना सकते हैं।

3) दही कबाब (Dahi Kebab)

दही कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इनको कम फ्राई किया जाता है। दही कबाब को हंग दही और ग्रेटिड पनीर के साथ बनाया जाता है। इस डिश को बहुत कम मसालों के साथ पकाया जाता है। अपनी इच्छा के अनुसार इसमें कटे हुए प्याज और ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। दही कबाब को लच्छा प्याज और मसालेदार हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। अगर आप इन्हें डीप फ्राई कर रहे हैं तो इन पर बेसन या मैदा लगाएं जिससे यह एक दूसरे से चिपके रहें।

लॉकडाउन में 5 तरह से सूजी का इस्तेमाल ऐसे करें।

दही कबाब का स्वाद आपको यह डिश बार- बार बनाने में मजबूर कर देगा।

4) पंजाबी कढ़ी (Punjabi Kadi)

अगर यह सवाल पूछा जाए कि कढ़ी- चावल और राजमा- चावल में से क्या ज्यादा पसंद है, तो इस सवाल का जवाब कभी नहीं मिल पाएगा। पंजाबी कढ़ी को खट्टी दही से बनाया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए बेसन, हल्दी, दही को अच्छे से मिलाएं और गांठ ना बनने दें। अब इसमें अदरक डालें और अच्छे से पकाएं। अब इसमें नमक और लाल मिर्च डालें। तड़का लगाने के लिए तेल, सरसों के बीज, जीरा, सूखी लाल मिर्च, धनिया के बीज और हींग का इस्तेमाल करें। कढ़ी पकने के बाद इसमें प्याज या पालक के पकोड़े डालें। इसको गर्म चावल के साथ खाएं।

लॉकडाउन में सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं?

घर में दही की मदद से कढ़ी चावल बनाएं।
इमेज क्रेटिड- निशठा सेठी

5) हंग कर्ड चीज़केक (Hung Curd Cheesecake)

क्या आपको हंग कर्ड और चीज़ केक पसंद है? घर में चीज़केक बनाना एक लंबा प्रोसेस लगता है लेकिन ऐसा नहीं है। चीज़केक बनाते समय बिस्किट के बेस की मिठास का ध्यान रखें जो केक की बॉडी के साथ बैलेंस करें। इसमें आम, कीवी और स्ट्रॉबेरी डाल सकते हैं। इस डिश को ठंडा खाएं।

क्या ब्रेड खराब हो रही है? इन 5 तरीकों से ब्रेड का इस्तेमाल करें।

लॉकडाउन में तीज़केक जरुर बनाकर ट्राई करें।

दही से बनाई गई कौन-सी डिश आपकी फेवरेट है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments