आम के 13 मुल्यवान फायदे, प्रकार, डिश और नुकसान - मिश्री
आम के मूल्यवान फायदे, प्रकार, डिश और नुकसान

आम के 13 मुल्यवान फायदे, प्रकार, डिश और नुकसान

आम खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही लाभदायक आम के फायदे होते हैं। आम के फायदे, आम के प्रकार, आम की डिश से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

गर्मियों में इस फल का मज़ा कई तरह से लिया जा सकता है – फ्रूट सलाद, स्मूथी, जूस, आइसक्रीम, शेक आदि। क्या आप इस फल का नाम बता सकते हैं?

फलों के राजा आम का मौसम आ गया है और अपने साथ आम के फायदे भी लेकर आ गया है। अधिकतर हिंदुस्तानी घर में आम रोजाना खाया जाता है। गर्मियों में सबसे अच्छी बात इस समय मिलने वाली खाने की चीजें होती हैं जैसे कि आम, नींबू पानी, आइसक्रीम, शिकंजी, तरबूज, खरबूजा, खीरा, लस्सी, मैंगो ड्रिंक्स आदि। चिलचिलाती गर्मी सहन करने के लिए इन सभी खाने की चीजों का सेवन करना जरूरी हो जाता है।

जितने आनंद से आप आम खाते हैं, क्या आपने कभी आम के फायदे जानने के बारे में सोचा है? आम स्वाद के साथ- साथ कई सारे फायदे भी देता है। इस आर्टिकल से आप आम के फायदे, आम के प्रकार, आम के उपयोग, आम से बनाने वाली डिश और आम के नुकसान से जुड़ी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

आम के फायदे (mango benefits) जानने से पहले यह जान लें कि आम में कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

 

पोषण मात्रा – 1 कप आम (165 ग्राम)
कैलोरी 99
प्रोटीन 1.4 ग्राम
फैट 0.6 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 24.7 ग्राम
डाइटरी फाइबर 2.6 ग्राम
विटामिन सी 67% (रेफ्रेंस डेली इनटेक (आरडीआई))
कॉपर 20% (आरडीआई)
फोलेट 18% (आरडीआई)
विटामिन बी6 11.6% (आरडीआई)
विटामिन ए 10% (आरडीआई)
विटामिन ई 9.7% (आरडीआई)
विटामिन बी5 6.5% (आरडीआई)
विटामिन के 6% (आरडीआई)
नाइसिन 7% (आरडीआई)
पोटैशियम 6% (आरडीआई)
राइबोफ्लेविन 5% (आरडीआई)
मैंगनीज 4.5% (आरडीआई)
थियामिन 4% (आरडीआई)
मैग्नीशियम 4% (आरडीआई)

आम के फायदे 

क्या आपने आम खाते समय कभी सोचा है कि आम से इतने सारे पौष्टिक तत्व मिलते हैं। इतने सारे पौष्टिक आहार होने के बाद आम के फायदे जानना और दिलचस्प हो जाता है। आम खाने से अच्छा स्वाद तो मिलता ही है साथ ही कई सारे फायदे भी मिलते हैं। आम के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. लू लगने से बचाव

सिर्फ गर्मियों में आम आने का मतलब है कि आम के फायदे खासतौर से गर्मी झेलने के लिए हैं। आम खाने के फायदे बढ़ जाते हैं क्योंकि इसे खाने से लू से बचाव मिलता है। गर्मी में शरीर हमेशा हाइड्रेट रहना जरूरी है जिससे गर्म हवा नुकसान ना दें। आम के फायदे हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। दिन में एक गिलास मैंगो शेक या जूस पीने से लू लगने के आसार कम हो जाते हैं। इसके साथ ही गर्मियों में कच्चे आम खाने के फायदे भी बढ़ जाते हैं। कच्चा आम खाने से भी लू लगने से सुरक्षा मिल सकती है।

2. एंटीऑक्सीडेंट

आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आम का सेवन करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है जिससे फ्री रेडिकल के खतरे से बचाव रहता है। फ्री रेडिकल ऐसे बाहरी रोगजनक हैं जो शरीर के स्वस्थ सेल खराब कर देते हैं। लेकिन अगर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी होगी तो एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं और साथ ही बचाव भी करते हैं। फ्री रेडिकल से बचाव के लिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट होने जरूरी हैं।

कटा हुआ आम
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है आम

3. स्ट्रांग इम्यूनिटी

आम खाने के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण बढ़ जाते हैं। आपको बता दें कि स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए विटामिन ए की जरूरत होती है जो आम में पाया जाता है। सही मात्रा में विटामिन ए होने के कारण इम्यूनिटी स्ट्रांग रहती है जिससे फ्री रेडिकल से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। इसके साथ ही फ्री रेडिकल का खतरा भी कम होने में मदद मिलती है। आम में विटामिन सी भी पाया जाता है जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आम में मिलने वाले बाकी सभी पौष्टिक तत्व इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में किसी ना किसी तरीके से जरूर मदद करते हैं।

4. स्वस्थ पाचन शक्ति

आम के फायदे पाचन शक्ति स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आम में एमाइलेजिस (amylases) नाम का डाइजेस्टिव एंजाइम पाया जाता है जो खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। सख्त से सख्त कार्बोहाइड्रेट तोड़ने में मदद करता है। एमाइलेजिस एंजाइम पके हुए आम में खासतौर पर पाया जाता है जिस कारण यह कच्चे आम के मुकाबले मीठे होते हैं।

संबंधित आर्टिकल: विभिन्न प्रकार के आम का अचार 

आम
आम खाने के फायदे पाचन शक्ति स्वस्थ रखने में मददगार

5. सामान्य कोलेस्ट्रॉल

क्या आपको पता है आम खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल सामान्य रखने के लिए भी जाने जाते हैं। आम में न्यूट्रासिटिकल पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही आम के फायदे खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम बनाए रखने में सहायक है और वहीं अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने में मददगार है। चूहों पर किए गए अध्ययन में यह साबित हुआ है कि जब चूहों को मैंगिफरिन का सेवन करवाया गया जो आम में मौजूद होता है, तब चूहों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम नज़र आया है।

6. स्वस्थ आंखें

आपको बता दें कि विटामिन ए की कमी होने से आंखों की रोशनी कम हो जाती है। आंखें कमज़ोर होने पर हरी सब्जी, फल, जूस पी सकते हैं लेकिन क्या आपको कभी आम खाने की सलाह दी गई है? चाहे आपकी आंखें कमजोर हैं या नहीं आम खाने के फायदे आप कभी भी ले सकते हैं। आम में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

प्लेट में आम
आम खाने के फायदे आंखों की रोशनी के लिए

7. सेहतमंद दिल

मौसम के अनुसार खाना खाने से शरीर में बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं। जैसे ही गर्मियां शुरु होती हैं वैसे ही डाइट में बदलाव कर देने चाहिए। गर्मियां शुरु होते ही आम का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह पौषण से भरपूर होता है और दिल सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। आम में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर लेवल कम रखने में मदद करता है जिससे दिल भी स्वस्थ रहता है।

8. सामान्य ब्लड प्रेशर

जैसे आम के फायदे दिल स्वस्थ बनाए रखने के लिए हैं वैसे ही ब्लड प्रेशर भी सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। आम खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने या घटने का खतरा कम हो जाता है और ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है। इसलिए गर्मियों में आम का सेवन जरूर करना चाहिए।

कटे हुए आम
सामान्य ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए आम खाने के फायदे

9. गर्भावस्था

गर्भवति महिलाओं को अपनी डाइट का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए जिससे खुद की और शिशु की सेहत अच्छी बनी रहे। गर्भवति महिलाओं को विटामिन ए की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और आम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन इसके बावजूद आम का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए जिससे कोई नुकसान ना हो। इसके साथ ही आम का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

10. वेट लॉस

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि आम वजन कम करने में मदद करता है। अगर आप वजन कम करने की राह पर हैं तो डाइट में आम शामिल करना ना भूलें क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। डाइटरी फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे के लिए भरा रहता है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। डाइट में आम शामिल करने के साथ- साथ बैलेंस डाइट और कसरत करना भी जरूरी है।

संबंधित आर्टिकल: फ्रूट या फ्रूट जूस- क्या है ज्यादा सेहतमंद?

टोकरी में आम
आम खाने के फायदे वजन कम करने में मददगार

11. मजबूत हड्डियां

हड्डियां मजबूत करने के लिए हमेशा दूध पीने के लिए कहा जाता है जो बिल्कुल सही है। लेकिन क्या आपको पता आम खाने के फायदे हड्डियां मजबूत करने में भी मदद करते हैं। आम में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियां मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही सूजन कम करने में भी मदद मिलती है।

12. सेहतमंद त्वचा

आम के फायदे त्वचा के लिए भी कई सारे हैं। आम से त्वचा की देखभाल की जा सकती है। आम में विटामिन ए, बीटा- कैरोटीन पाया जाता है जो त्वचा को नमी से भरपूर और सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में भी सेहतमंद त्वचा के लिए आम का सेवन करना ना भूलें।

13. मजबूत बाल

गर्मियों में पसीने, लू, धूल और मिट्टी के कारण बाल खराब हो जाते हैं। आम में विटामिन सी और कोलेजन पाया जाता है जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए गर्मियों में आम खाने के फायदे अवश्य लें। इसके साथ ही बालों को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट, तेल लगाना, अच्छा शैंपू इस्तेमाल करना भी जरूरी है।

आम के प्रकार

आम अधिकतर लोगों की पसंद है और कई लोग तो गर्मियों का इंतजार करते हैं ताकि आम खा सकें। अगर आपको आम इतने ही पसंद हैं तो हर तरह के आम का सेवन जरूर करना चाहिए। आम के फायदे कई तरह के आम से ले सकते हैं। आम के प्रकार कई हैं जिससे जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. अल्फांसो

आम के प्रकार में अल्फांसो को आम का राजा भी कहा जाता है। इसको देश के हर भाग में अलग- अलग नाम से जाना जाता है। खुशबू, मिठास और स्वाद के मामले में अल्फांसो को सबसे अच्छा माना जाता है। अल्फांसो आम महाराष्ट्र, गुजरात और साउथ इंडिया में उगाया जाता है।

अल्फांसो
अल्फांसो

2. सफेदा

मैंगो शेक बनाने के लिए सफेदा आम का इस्तेमाल किया जाता है। यह साइज में मोटा और बड़ा होता है। यह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में उगाया जाता है।

3. लंगड़ा

आम की प्रजाति में लंगड़ा आम सबसे पॉपुलर है। इसका साइज मीडियम होता है। यह आम यूपी- बिहार में ज्यादा पाया जाता है।

4. दशहरी

दशहरी आम खाने में मीठा होता है और लंगड़ा आम की तरह यह आम भी लोगों को बहुत पसंद आता है। दशहरी आम उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पॉपुलर है।

5. चौसा

चौसा आम खाने में बहुत मीठा होता है और साथ ही रसीला भी होता है। यह आम भी उत्तर प्रदेश में पाया जाता है और इसका साइज मीडियम होता है।

6. केसर

केसर आम जून के शुरुआत में मिलना शुरु होता है। यह गुजरात में पाया जाता है जिसके बाद यह सभी मार्किट में आ जाता है। यह मीठा और रसदार होता है।

7. सिंदूरी

यह आम दो रंग का होता है- ऊपर से लाल और नीचे से हरा। यह आंध्र प्रदेश में पाया जाता है और इसका आकार मीडियम होता है।

8. तोतापरी

इस आम को तोतापरी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें तोती जैसी नोक निकली होती है। तोतापरी आम आंध्र प्रदेश पॉपुलर है और यह खाने में खट्टा- मिठा होता है।

9. बादामी

बादामी आम को कर्नाटक का अल्फांसो कहा जाता है। इसका स्वाद महाराष्ट्र के अल्फांसो की तरह है।

10. नीलम

नीलम आम हैदराबाद के साथ- साथ देश के कई साउथ हिस्से में भी पाया जाता है। यह अधिकतर जून के महीने में पाया जाता है।

आम से बनने वाली डिश

सभी को आम इतना पसंद आता है कि इसको कई तरह से खाया और बनाया जा सकता है। आम की मदद से ऐसी कई सारी डिश हैं जिनको आसानी से बनाया जा सकता है। आम की मदद आप नीचे दी गई डिश बना सकते हैं।

1. आम की आइसक्रीम

इन गर्मियों में घर में आम से आइसक्रीम जरूर बनाएं। घर में बनने वाली दूध वाली आइसक्रीम में आम मिलाने से मैंगो आइसक्रीम का मज़ा आप आसानी से ले सकते हैं।

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि

सबसे पहले आम छील लें और फिर मिक्सर में अच्छे से मिक्स कर लें। अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें चीनी या शहद या खांड डालकर मिक्स करें। अब दूसरी तरफ दूध गर्म करें और सामान्य होने के छोड़ दें। दूध सामान्य होने के बाद इसमें आम का मिश्रण डालें और मिक्स करें। अब आइसक्रीम जमने के लिए फ्रीजर में रख दें। कुछ घंटों बाद आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार है।

मैंगो आइसक्रीम
मैंगो आइसक्रीम

2. मैंगो शेक

गर्मियों में घर की सुविधा में कई सारे शेक बना सकते हैं जैसे कि बनाना शेक, मैंगो शेक आदि।

मैंगो शेक बनाने की विधि

मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम का छिलका उतारकर काट लें। और अब आम, दूध और चीनी को मिक्सर में डालकर पीस लें। अच्छे से मिक्स होने के बाद इसे गिलास में निकाल लें और चाहें तो बर्फ डालकर पिएं।

संबंधित आर्टिकल: 4 सामग्री से बनाएं आम पन्ना

मैंगो जूस
मैंगो शेक

3. आम का फलूदा

मैंगो फलूदा बनाना बेहद आसान है। इसको बनाने के लिए ताज़ा आम, आइस्क्रीम आदि सामग्री की जरुरत है।

आम का फलूदा बनाने के लिए एक पैन में दूध और चीनी डालें और उबलने दें। 3-4 मिनट बाद मिश्रण को गैस से उतार लें और सामान्य होने दें। अब इसे फ्रिज में रख दें। मार्किट से लाया गया फलूदा सेव को पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार बनाएं। अब एक गिलास लें उसमें बनाया गया फलूदा डालें फिर आम की प्योरी डालें और सजाने के लिए पुदीने के पत्ते डाल सकते हैं।

4. आम का हलवा

इन गर्मियों में सूजी के हलवे के अलावा आम का हलवा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसको बनाना बेहद आसान है।

आम का हलवा बनाने की विधि

आम का हलवा बनाने की विधि वैसी ही है जैसे आप सूजी का हलवा बनाते हैं। इसमें बस आपको आम के टुकड़े डालने हैं। सबसे पहले सूजी, दूध, पानी और ड्राई फ्रूट्स पका लें जैसा आप आमतौर पर सूजी के हलवे के प्रोसेस में करते हैं। जब स्थिरता गाढ़ी हो जाए तब इसमें आम के टुकड़े डालें और अच्छे से मिक्स करें। चाहें तो इसमें इलायची या फिर केसर भी डाल सकते हैं।

5. मैंगो मफिन

मैंगो मफिन को घर में आसानी से बना सकते हैं। इसको बिना अंडे के इस्तेमाल से बना सकते हैं।

मैंगो मफिन बनाने की विधि

आम को छील लें और मिक्सी पर डालकर पीस लें। अब आटा, चीनी, बैकिंग पाउडर और नमक के बर्तन में डाल लें। अब एक बर्तन में अंडा, क्रीम और बटर मिक्स करें। अब सभी सामग्री को मिक्स कर लें और फिर आम के टुकड़े डाल लें। अब मफिन कप में घोल डालें और बेक करने के ओवन में 25 मिनट के लिए बेक करें।

6. आम का रायता

बूंदी, खीरा, आलू, पपड़ी के रायते के अलावा इन गर्मियों में आम का रायता भी जरुर ट्राई करें।

आम का रायता बनाने की विधि

आम का रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और इसको अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार मसाले डालें जैसे कि नमक, काली मिर्च आदि। इसके बाद कटे हुए आम के टुकड़े डालें और रायता तैयार है।

आम का रायता
आम का रायता

7. आम की लस्सी

सामान्य लस्सी की जगह आम की लस्सी भी बना सकते हैं। आम की लस्सी बनाने की विधि बहुत आसान है।

आम की लस्सी बनाने की विधि

आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे आम छीले फिर मिक्सर में डालें। अब मिक्सर में चीनी, इलायची (स्वाद के अनुसार) डालें। अब दही या क्रीम डालें। अब मिक्सर में मिक्स कर लें। अपनी पसंद के अनुसार स्थिरता रखें।

8. आम की स्मूदी

आम की स्मूदी बनाकर आप गर्मी से राहत पा सकते हैं।

आम की स्मूदी बनाने की विधि

मिक्सी में एक कप दही, चीनी या शहद या गुड़ डाल सकते हैं। इसके ऊपर दालचीनी का पाउडर भी डाल सकते हैं या फिर इसकी जगह वनिला का अर्क भी डाल सकते हैं। अब आम के टुकड़े डालें। अपनी पसंद की स्थिरता के अनुसार मिक्स करें। आप स्मूदी को ठंडा करने के बाद भी सेवन कर सकते हैं।

9. आम की चटनी

टमाटर, धनिया, प्याज की चटनी के अलावा आप आम की चटनी भी घर में बना सकते हैं।

आम की चटनी बनाने की विधि

आम की चटनी बनाने के लिए इमली, लाल मिर्च, नमक, गुड़, लहसुन और नारियल को अच्छे से मिक्सर में पीस लें। अब चटनी में कटे हुए आम डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। आपकी आम की चटनी तैयार है।

10. आम और ओट्स

रातभर के लिए ओट्स पानी में भिगा लें। अगली सुबह कटे हुए आम मिक्सी में डालें और भीगे हुए ओट्स भी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। अपनी पसंद की स्थिरता बनाने के लिए इसमें पानी या दूध डाल सकते हैं। अब मिश्रण गिलास में निकालें और ऊपर से अपनी पसंद की चीजें डालें जैसे कि ड्राई फ्रूट या फिर सेहतमंद बीज भी डाल सकते हैं।

आम के नुकसान

जिस चीज़ के फायदे होते हैं ज़ाहिर सी बात है कि उसके नुकसान भी होते हैं। वैसे ही अधिक मात्रा में आम खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, अनियमित रूप से आम खाने से नुकसान हो सकते हैं। बेशक आम स्वाद होते हैं लेकिन इनका सेवन सही मात्रा में करना चाहिए जिससे स्वाद के साथ- साथ सेहत भी मिल सके। अधिक मात्रा में आम खाने से आपको नीचे दिए नुकसान हो सकते हैं।

1. डायबिटीज

जिन लोगों को डायबिटीज है उन लोगों को सही मात्रा जानने के बाद ही आम का सेवन करना चाहिए। आम प्राकृतिक रूप से मीठा होता है जो डायबिटीज से गुजर रह लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। डॉक्टर के द्वारा भी यह सलाह दी जाती है कि आम का सेवन सही मात्रा जानने के बाद ही करना चाहिए।

2. वजन बढ़ना

अगर आप वजन कम करने की राह पर हैं तो अधि्क मात्रा में आम खाने से रिजल्ट उल्टा हो सकता है। एक मीडियम साइज आम में 135 कैलोरी होती है इसलिए आम का सेवन नियमित रूप से ही करें।

3. अपच

अधिक मात्रा में कच्चे आम का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्यादा मात्रा में कच्चा आम खाने से अपच, गैस जैसी परेशानी हो सकती हैं इसलिए अगर आपको कच्चे आम पसंद हैं तो नियमित रूप से आम खाएं।

4. गले में परेशानी

अनियमित रूप से आम खाने से गले में खराश होने के आसार बढ़ सकते हैं। लोगों के द्वारा यह सलाह भी दी जाती है कि आम खाने के बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ठंडा पानी पीने से गले में परेशानी हो सकती है।

5. एलर्जी

वैसे तो आम से एलर्जी होने के आसार कम ही होते हैं लेकिन अगर आपको किसी भी फल से एलर्जी है या फिर अगर आपको लगता है कि आम से एलर्जी हो सकती है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

आखिर में

गर्मियां शुरु होते ही आम खाने का मन करता है। आम स्वाद के साथ- साथ सेहत का भी वादा करता है। इस आर्टिकल से आम के फायदे जानने के बाद आप अवश्य ही आम खाना चाहेंगे। इसके साथ ही आम को कई तरीके से खाया जा सकता है जिससे जुड़ी जानकारी भी आप यहां से ले सकते हैं। लेकिन आम खाते समय इस समय का खास ध्यान रखें कि किसी भी चीज़ का सेवन अधिक मात्रा में करने से उसके नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इन गर्मियों में नियमित रूप से आम का सेवन करें और आम के फायदे जरुर लें।

FAQs

आम के फायदे से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. आम खाने के फायदे क्या हैं?

आम खाने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि गर्म हवा से बचाव रहता है, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, स्वस्थ पाचन शक्ति, स्वस्थ आंखें, बालों के लिए फायदेमंद, त्वचा के लिए लाभदायक, सामान्य कोलेस्ट्रॉल आदि रखने में मदद करता है।

2. क्या आम खाने से वजन बढ़ता है?

1 कप आम यानि कि 165 ग्राम आम में 99 कैलोरी होती है। अगर आप ज्यादा आम खाएंगे तो कैलोरी का सेवन भी ज्यादा होगा। ज्यादा कैलोरी लेना का मतलब वजन बढ़ने से जुड़ा होता है।

3. आम खाने के नुकसान क्या हैं?

अधिक मात्रा में आम खाने से नुकसान हो सकते हैं जैसे कि वजन बढ़ना, आम में प्राकृतिक मिठास होती है जिससे डायबिटीज से गुजर रह लोगों को नुकसान हो सकता है, गले में खराश, अपच आदि।

4. क्या आम त्वचा के लिए अच्छा होता है?

आम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और बैटा- केरोटीन पाया जाता है जो त्वचा को अच्छा बनाए रखने के लिए जरुरी होते हैं। सही मात्रा में आम खाने से यह सारे पौष्टिक आहार त्वचा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

5. क्या रात में आम खाने से नुकसान हो सकता है?

आम को खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम बनाए रखने के लिए, विटामिन सी और पेक्टिन के लिए जाना जाता है जो नींद ना आने की बीमारी से बचाव करता है। आम खाने के बाद अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments