सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं? (What To Do With Moong Dal?)
moong-daal

सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं? (What To Do With Moong Dal?)

मूंग दाल को सिंपल और बोरिंग होना जरुरी नहीं है। दिलचस्प तरीके से बनाने के बाद मूंगदाल आपकी फेवरेट बन सकती है।

हर भारतीय घर में आपको मूंग दाल जरुर मिल जाएगी। मूंग दाल को कई तरह के तड़के और सही स्थिरता के साथ बनाया जा सकता है। भारत में सबसे पॉपुलर मूंग दाल तड़का हींग, जीरा और लाल मिर्च से लगाया जाता है। मूंग दाल को मसालेदार बनाने के लिए तड़के में टमाटर, प्याज और मटर भी डाल सकते हैं। अगर आप रोजाना वाली मूंग दाल में ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां से आप 5 तरीके से मूंग दाल बनाने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1) दाल पराठा (Dal Parantha)

क्या आपके फ्रिज में दाल बची हुई है? लेकिन दाल का क्या करना चाहिए? दाल से आप पराठा बना सकते हैं। बची हुई दाल को आटे में लगा लें। अब इसमें कटी हुई मिर्च, प्याज और अपने पसंद के मसाले डालें। अगर और कोई भी सब्जी बची हुई है तो वो भी आप आटे में डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपको स्वादिष्ट पराठा मिलता है और खाना भी बर्बाद नहीं होता है।

अगर आपको दाल पराठा में फिलिंग करनी है तो वो भी कर सकते हैं। इसमें आप आलू के साथ अपने पसंद के मसाले डालकर स्वादिष्ट पराठा बना सकते हैं। अब पराठे को ठंडी दही या फिर अचार के साथ खा सकते हैं।

5 ‘हटके’ पराठे कैसे बनाएं।

बची हुई मूंग दाल से ताज़ा पराठा बनाएं।

2) दाल टिक्की (Dal Tikki)

आपको बता दें कि दाल से बाहर जैसा स्ट्रीट फूड भी बना सकते हैं। दाल की टिक्की से आप अपने घर में स्ट्रीट स्टाइल टिक्की आसानी से बना सकते हैं। नमक वाले उबले हुए आलू में मसालेदार मूंग दाल डालें और गोल्डन होने तक फ्राई करें।

अब इस टिक्की पर दही, लाल टमाटर की चटनी, हरी चटनी, कटे हुए प्याज, धनिया पत्ता और सेव डालें। इन सभी से आपको स्ट्रीट चाट का स्वाद मिलने में मदद मिलेगी।

5 तरीके से बिना प्याज, लहसुन से आलू ऐसे बनाएं।

घर में बाहर जैसा चाट मूंग दाल से बनाएं।

3) दाल चीला (Dal Cheela)

मूंग दाल से आप चीला बना सकते हैं जिसमें आप अपनी पसंद की फिलिंग डाल सकते हैं। भीगी हुई मूंग दाल को पीसे और फिर इसमें अदरक, लहसुन, हरी चटनी और स्वाद के अनुसार नमक डालें। घोल तैयार होने के बाद घोल को नॉन- स्टिक पैन में फैलाएं और इसके ऊपर अपनी पसंद की फिलिंग डालें जसे कि मटर- पनीर, शिमला मिर्च- पनीर। दाल चीला को आप मेथी सौंठ की चटनी और हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

5 तरह से सूजी का इस्तेमाल ऐसे करें।

मूंग दाल से आसानी से बनाने वाला चीला बनाएं।

4) मूंग दाल पकोड़ी (Moong Dal Pakori)

आप घर में ही मुंह में पानी लाने वाले मूंग दाल पकोड़ी बना सकते हैं। सबसे पहले मूंग दाल भिगा लें और फिर में पीस लें। इसके बाद इसमें नमक, कटी हुई अदरक, लहसुन, काली मिर्च और हरी चटनी डालें और घोल तैयार कर लें। अब घोल से पकोड़ी बनाएं और डीप फ्राई करें। अब पकोड़ी पर कसी हुई मूली और चटनी डालकर खाएं और खिलाएं।

क्या ब्रेड खराब हो रही है? इन 5 तरीकों से ब्रेड का इस्तेमाल करें।

घर में बाहर जैसी मूंग दाल पकोड़ी बनाएं।

5) मूंग दाल हलवा (Moong Dal Halwa)

अगर आपका मन मीठा खाने को कर रहा है तो मूंग दाल के हलवे से अच्छा और क्या हा सकता है। मूंग दाल का हलवा एक बार खाने के बाद आप बार- बार खाना चाहेंगे। आपको पहले ही बता दें कि इसको बनाने में समय लगता है लेकिन रिजल्ट बहुत स्वादिष्ट आएगा। सूजी और आटे के अलावा मूंग दाल का हलवा बनाया जा सकता है।

सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को पीस लें और अब इसमें सही मात्रा में दूध डालकर एक तरफ रख दें। घी में मूंग दाल हलवा स्वादिष्ट बनता है। कढ़ाई में घी डालें और मूंग दाल का घोल इसमें डालें और पकने दें। आधा पकने के बाद इसमें गर्म दूध और थोड़ा पानी डालें। जब मूंग दाल हलवा पकने वाला हो तब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और साथ अपनी पसंद के अनुसार भी कुछ डाल सकते हैं।

मूंग दाल हलवा को ड्राई फूट्स से सजाएं।

मूंग दाल ब्रांड जो ऑनलाइन उपलब्ध हैं (Moong Dal Brands Available Online)

क्या आपकी किचन में मूंग दाल खत्म हो गई है? ऑनलाइन पर आप आसानी से मूंग दाल खरीद सकते हैं।

1) 24 मंत्रा ऑर्गेनिक मूंग दाल (24 Mantra Organic Moong Dal)

  • इसमें आर्फिशियल रंग नहीं है।
  • इसमें प्रेजिरवेटिव नहीं है।

2) नेचरलेंड ऑर्गेनिक्स मूंग दाल (Natureland Organics Moong Dal)

  • मशीन के द्वारा साफ किए गए हैं और हाथ से छांटे गए हैं।
  • 100% केमिकल फ्री है।

3) टाटा सम्पन्न मूंग दाल (Tata Sampann Moong Dal)

  • यह 5 स्टेप शद्धता प्रोसेस को फोलो करते हैं।

4) प्योर एंड श्योर ऑर्गेनिक मूंग दाल (Pure & Sure Organic Moong Dal)

  • सीधा किसान से लाई गई है।
  • 100% ऑर्गेनिक मूंग दाल है।

5) मन्नत राम मूंग दाल (Mangat Ram Moong Dal)

  • गैर- प्रदूषणकारी मशीनरी में प्रोसेसिंग की जाती है।
  • प्रोसेस दाल के लिए आर.ओ का पानी इस्तेमाल किया जाता है।

क्या आपके पास कोई ऐसी डिश है जो मूंग दाल से बनाई जा सकती है? अगर है तो कमेंट में बताएं हम जरुर जानना चाहेंगे।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments