बेहतरीन मैनुअल वेजिटेबल चॉपर
best manual vegetable chopper

बेहतरीन मैनुअल वेजिटेबल चॉपर

छह दावेदार, एक विजेता। भारत में बेस्ट मैनुअल वेजिटेबल चॉपर रिव्यू प्रोसेस, रिव्यू फैक्टर से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

लाजवाब डिश बनाने के लिए उसके पीछे की मेहनत को शब्दों में बयान कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दिलकश डिश बनाने से पहले कई तरह की तैयारी की जाती है।

2019 में टीम मिश्री ने बेस्ट मैनुअल चॉपर का पता लगाने के लिए 10 ब्रांड रिव्यू में शामिल की थी। तीन साल बाद, मार्केट में उपलब्ध नई ब्रांड के साथ (कुछ पुरानी ब्रांड को पीछे छोड़ते हुए), मिश्री एक बार फिर से भारत में बेस्ट मैनुअल वेजिटेबल चॉपर ब्रांड ढूंढने के लिए तैयार है। यहां से आप हमारे रिव्यू फैक्टर, रिव्यू प्रोसेस, हमें क्या उम्मीद है और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हमने 15 दिनों तक सभी चॉपर इस्तेमाल किए हैं और सोलिमो मैनुअल वेजिटेबल चॉपर हमारा टॉप पिक बना है। यह कुशल और सुविधाजनक तरीके से काम करता है। इससे सब्जियां एक जैसे आकार में चॉप होती हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

हमारे रिव्यू फैक्टर

हम किसकी तलाश में हैं? बेस्ट मैनुअल वेजिटेबल चॉपर सुविधाजनक और कुशल होना चाहिए। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण फैक्टर पर भी ध्यान दिया गया है जैसे कि मैनुअल चॉपर इस्तेमाल करते समय कितनी आवाज करता है, कितनी मेहनत लगती है, रखरखाव, क्षमता और चॉपर देखने में कैसा है।

1. प्रदर्शन

इस रिव्यू फैक्टर में चॉपर कितनी अच्छी तरह से काम करता है, इस पर ध्यान दिया गया है। क्या हर बार इस्तेमाल करने पर चॉपर एक जैसे रिजल्ट देता है?

2. स्पीड

खाना बनाने की तैयारी का समय कम करने के लिए चॉपर का उपयोग किया जाता है। हमने रिव्यू करते समय स्पीड और चॉपर के प्रदर्शन जैसे रिव्यू फैक्टर पर भी ध्यान दिया है। मैनुअल चॉपर इस्तेमाल करते समय चॉपर की स्पीड यूजर पर निर्भर करती है कि आप कितनी जल्दी चॉपर की रस्सी खींच रहे हैं। हमने 10 और 20 पुल (pulls) के बाद सभी चॉपर से चॉप की गई सब्जियों का रिजल्ट की जांच की है।

3. उपयोगी

अगर चॉपर मैनुअल है तो क्या इसे इस्तेमाल करना मुश्किल होना चाहिए? टेस्टिंग करते समय हमने इस बात पर ध्यान दिया है कि किस चॉपर की रस्सी खींचने में मेहनत लगी है और किसके साथ काम करना बेहद आसान है।

हमने इन सवालों के जवाब दिए हैं:

  • चॉपर कितनी आसानी से काम करता है?
  • क्या चॉपर की रस्सी खींचने का प्रोसेस स्मूथ है?
  • चॉपर इस्तेमाल करना कितना आसान है?
  • क्या चॉपर इस्तेमाल करने से पहले सिर्फ सब्जियां छीलने और मोटे टुकड़े में काटने की जरूरत है?
  • चॉपर का रखरखाव करना कितना आसान है?

4. अन्य फैक्टर

कीमत, क्षमता, बनावट और मटेरियल जैसे फैक्टर पर ध्यान दिया गया है।

आवाज – वेजिटेबल चॉपर सुविधाजनक टूल है लेकिन कई बार यह बहुत आवाज भी कर सकते हैं। यहां पर आवाज से हमारा मतलब प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन काटते समय ब्लेड से होने वाली प्राकृतिक आवाज से नहीं है। चॉपर इस्तेमाल करते समय जब रस्सी खींचते हैं तो क्या आवाज होती है। अगर लगातार आवाज हो रही है तो इसका मतलब है कि डिजाइन में किसी प्रकार की कमी है। ऐसे प्रोडक्ट को हमारे द्वारा कम रेटिंग दी गई है।

अटैचमेंट – क्या चॉपर के साथ अतिरिक्त अटैचमेंट आते हैं – अगर हां, तो क्या इनसे कुछ लाभ है? अगर वेजिटेबल चॉपर में एक्स्ट्रा ढक्कन आता है तो इसका उपयोग स्टोरेज के लिए भी किया जा सकता है।

डिजाइन और देखने में – सुंदर रंग और डिजाइन के कारण बड़ा अंतर आ सकता है। मुख्य फैक्टर यह है कि चॉपर कितनी अच्छी तरह से काम करता है, इस्तेमाल करने में आसान। आखिर में जब आपके पास एक जैसी खूबियों वाले दो प्रोडक्ट रह जाते हैं तो आप वहीं चुनते हैं जो देखने में सुंदर होता है।

मैनुअल वेजिटेबल चॉपर
डिजाइन, ब्लेड और चॉपर देखने में

हमारा रिव्यू प्रोसेस

हमने ब्रांड कैसे चुनी है? हमने 300-500 एमएल क्षमता वाले चॉपर जो आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध हैं उन्हें रिव्यू में शामिल किया है। यह चॉपर छोटे परिवार के लिए पर्याप्त हैं। हमने 3 से ज्यादा ब्लेड वाले/ ज्यादा क्षमता वाले चॉपर इस रिव्यू में शामिल नहीं किए हैं।

  • निष्पक्ष रिजल्ट के लिए हमने सभी दावेदारों को मिश्री टेस्ट किचन और पर्सनल किचन में 15 दिनों तक इस्तेमाल किया है।
  • टेस्टिंग प्रोसेस सिंपल था। हमने मुलायम और सख्त सब्जियां, नट्स चॉप किए थे।
  • पहला दिन, सभी चॉपर में प्याज चॉप किए गए। दूसरे दिन, सभी चॉपर में टमाटर चॉप किए गए। सभी रिव्यू फैक्टर के अनुसार विजेता का पता लगाने के लिए 5 किलो से ज्यादा सब्जियां चॉप की गई हैं।
  • तीसरे दिन, इंडियन किचन में तीन समय का खाना बनता है, तो इस बात की जांच की गई यह कितना कुशल और टिकाऊ है। गाजर, बीन्स और नट्स चॉप करते समय चॉपर की कुशलता पर ध्यान दिया गया था।
  • छीले हुए टमाटर और प्याज के चार बड़े टुकड़े चॉपर में डाले गए थे। चॉपर में डालने से पहले, गाजर के दो टुकड़े और बीन्स के आठ टुकड़े किए गए जिससे चॉपर की ब्लेड को घूमने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।
  • इसमें नट्स अच्छे से चॉप नहीं हुए थे और ब्लेड के बीच में अटक रहे थे। नट्स चॉप करने के लिए हम किसी और टूल को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
मैनुअल वेजिटेबल चॉपर - पहला दिन (प्याज चॉप करने के बाद)
पहला दिन - प्याज चॉप किए गए
मैनुअल वेजिटेबल चॉपर - दूसरा दिन (टमाटर चॉप करने के बाद)
दूसरा दिन - 10 पुल के बाद टमाटर चॉप किए गए
मैनुअल वेजिटेबल चॉपर - 20 पुल करने के बाद
दूसरा दिन - 20 पुल के बाद टमाटर चॉप किए गए

मैनुअल वेजिटेबल चॉपर रिव्यू

हमें क्या पसंद आया, क्या पसंद नहीं आया है, रिव्यू से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. अमेज़न सोलिमो वेजिटेबल चॉपर – मिश्री टॉप पिक

हमारा अनुभव

अमेज़न सोलिमो वेजिटेबल चॉपर के साथ हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा है।

प्याज चॉप करते समय हमें अच्छे रिजल्ट मिले हैं। सिर्फ 10 बार चॉपर खींचने से प्याज बहुत अच्छी तरह से चॉप हो गए थे। दोबारा टेस्टिंग के लिए फिर से 10 पुल (10 pulls) किए गए और इस बार प्याज बारीक चॉप हो गए थे (जैसे स्टफ पराठा में इस्तेमाल करते हैं)। सोलिमो में टमाटर चॉप करते समय भी हमारा अनुभव अच्छा रहा है। चॉपिंग में ज्यादा मेहनत किए बिना प्याज और टमाटर आसानी से चॉप हो गए थे।

तीसरे दिन में सोलिमो वेजिटेबल चॉपर के साथ हमारा अनुभव आनंदमय था। सिर्फ 10 पुल में सब्जियां अच्छे से चॉप हो गई थी, रस्सी खींचना आसान, सुविधाजनक था। इस चॉपर के साथ स्मूथ तरीके से चॉपिंग करने का अनुभव मिला था।

सोलिमो मैनुअल चॉपर - मिश्री टॉप पिक
सोलिमो मैनुअल चॉपर - मिश्री टॉप पिक

प्रोडक्ट की जानकारी

अमेज़न सोलिमो वेजिटेबल चॉपर की कीमत 249/- रुपए है और क्षमता 350 एमएल है। जार प्लास्टिक का है और तीन स्टेनलेस स्टील ब्लेड हैं। इसकी सतह पर ग्रिप है जिससे चॉपिंग करते समय चॉपर अपनी जगह से हिलता नहीं है।

प्रदर्शन - 4/5
स्पीड - 4/5
आरामदायक - 4/5
  • एक समान चॉपिंग
  • स्मूथ प्रोसेस
  • पर्याप्त क्षमता
  • मजबूत ग्रिप (फिसलता नहीं है)
  • किफायती

अगर आप पराठा, चीला, होममेड मोमोज, स्प्रिंग रोल्स खाना पसंद करते हैं तो आपको और आपकी किचन में सोलिमो चॉपर जरूर होना चाहिए।

2. सिग्नोरावेयर क्विक चॉपर

हमारा अनुभव

सिग्नोरावेयर चॉपर के लिए हमारा मिक्स्ड रिव्यू हैं। पहले दिन प्याज के साथ टेस्टिंग करने पर हमारा अनुभव सामान्य था। चॉपर का पुलिंग प्रोसेस स्मूथ नहीं था और प्याज ब्लेड के बीच में अटक रहे थे। दूसरे दिन, टमाटर चॉप करते समय इसने हमारे टॉप पिक से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। एक समान चॉपिंग, कुशल प्रदर्शन।

तीसरे दिन हमारा अनुभव पहले दिन जैसा ही था। इससे पता चलता है कि सिग्नोरावेयर सख्त सब्जियों के लिए नहीं बना है। इसमें सॉफ्ट सब्जियां जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है के लिए बना है। लेकिन क्या कोई सिर्फ सॉफ्ट सब्जियों के लिए अलग चॉपर खरीदेगा? हमें नहीं लगता है। इसलिए यह हमारी टॉप सलाह में शामिल नहीं है।

सिग्नोरावेयर चॉपर
एक समान कट की तारीफ करते हैं।

प्रोडक्ट की जानकारी

इसकी कीमत 349/- रुपए है। इसका जार प्लास्टिक का है और तीन स्टेनलेस स्टील ब्लेड हैं।

प्रदर्शन - 3/5
स्पीड - 4/5
आरामदायक - 4/5
  • एक सामन चॉपिंग
  • मुलायम सब्जियों के लिए बेस्ट
  • रस्सी खरींचने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है।
  • सख्त सब्जियों के लिए नहीं है।

ज्यादा लोगों के लिए साल्सा, पिज़्ज़ा सॉस, ग्रेवी बनानी है? इस काम में सिग्नोरावेयर सहायक बना सकता है।

3. पिजन मिनी हैंडी चॉपर

हमारा अनुभव

पहले दिन के अनुभव से यह कहा जा सकता है कि यह हमारे टॉप पिक जितना अच्छा है। प्याज चॉप करने में पिजन चॉपर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 10 पुल में प्याज अच्छे से चॉप हो गए थे और 20 चॉप के बाद प्याज बारीक चॉप हो गए थे।

दूसरे दिन की टेस्टिंग में टमाटर चॉप किए गए थे। टमाटर एक समान चॉप नहीं हुए थे। टमाटर चॉप करने का प्रोसेस बिल्कुल भी स्मूथ नहीं था।

तीसरे दिन, पिजन चॉपर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसमें गाजर और बीन्स अच्छी तरह से चॉप हो गए थे। चॉपिंग प्रोसेस बेहद स्मूथ था।

पिजन चॉपर
स्ट्रिंग खरींचना आसान था लेकिन ब्लेड सही से काम नहीं कर रही थी।

प्रोडक्ट की जानकारी

400 एमएल क्षमता वाले मैनुअल चॉपर की कीमत 545/- रुपए है। इसमें तीन स्टेनलेस स्टील ब्लेड है और प्लास्टिक बॉडी है।

प्रदर्शन - 3.5/5
स्पीड - 3.5/5
आरामदायक - 4/5
  • स्मूथ ऑपरेशन
  • सख्त सब्जियों के साथ लाजवाब है। ज्यादा पुल = ज्यादा बारीक
  • टमाटर एक समान चॉप नहीं हुए थे।

4. वंडरशेफ स्ट्रिंग प्लास्टिक चॉपर

हमारा अनुभव

वंडरशेफ का पुलिंग ऑपरेशन स्मूथ नहीं है। सब्जियां (सख्त और मुलायम) अच्छे से चॉप नहीं हुई था। बड़े टुकड़े रह गए थे। चॉपर से चॉपिंग करते समय एक समान चॉपिंग होनी चाहिए। और यहां ऐसा नहीं था जिस वजह से हम इसकी सलाह नहीं देते हैं।

वंडरशेफ मैनुअल चॉपर
वंडरशेफ मैनुअल चॉपर

प्रोडक्ट की जानकारी

इसकी कीमत 700/- रुपए है और क्षमता के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। पहले वाले दावेदारों की तरह इसमें स्टेनलेस स्टील ब्लेड और प्लास्टिक बॉडी है।

प्रदर्शन - 2.5/5
स्पीड - 2.5/5
आरामदायक - 2.5/5
  • आरामदायक पुलिंग प्रोसेस नहीं है।
  • असमान चॉपिंग

5. प्रेस्टीज प्लास्टिक कटर

हमारा अनुभव

प्रेस्टीज के साथ हमारा अनुभव वंडरशेफ जैसा ही था।

वंडरशेफ की तरह, प्रेस्टीज की पुलिंग प्रोसेस स्मूथ नहीं था। इससे एक समान चॉपिंग नहीं हुई थी। 10 से ज्यादा पुल करने के बाद बाद प्याज और टमाटर के बड़े टुकड़े रह गए थे।

प्रेस्टीज मैनुअल चॉपर
इसमें बड़े टुकड़े रह गए थे।

प्रोडक्ट की जानकारी

प्रेस्टीज प्लास्टिक कटर की कीमत 595/- रुपए है। प्लास्टिक बॉडी, स्टेनलेस स्टील ब्लेड और चॉपर के नीचे की सतह टिकाऊ है।

प्रदर्शन - 2.5/5
स्पीड - 2.5/5
आरामदायक - 2.5/5
  • बड़े टुकड़े रहे जाते हैं।
  • इस्तेमाल करने में कठिन है।

6. मिल्टन एक्सप्रेस सेफ चॉपर

हमारा अनुभव

मिल्टन आखिरी नंबर पर है क्योंकि इससे सुविधा नहीं मिलती है। यह कहा जा सकता है कि इससे काम बढ़ जाता है। चॉपर की रस्सी खींचना आसान नहीं था और चॉपर इस्तेमाल करते समय बहुत आवाज हो रही थी। ब्लेड से एक समान रिजल्ट नहीं मिल रहे थे और बड़े टुकड़े रह गए थे। कई बार तो हमें खुद से रस्सी को चॉपर में अंदर डालना पड़ रहा था।

यह उतना भी आसान नहीं था।

मिल्टन मैनुअल चॉपर
मिल्टन मैनुअल चॉपर

प्रोडक्ट की जानकारी

465 एमएल चॉपर की कीमत 849/- रुपए है। चॉपर में स्टेनलेस स्टील ब्लेड और प्लास्टिक बॉडी थी।

प्रदर्शन - 1/5
स्पीड - 1/5
आरामदायक - 1/5
  • स्टोरेज कंटेनर
  • महंगा
  • एक समान रिजल्ट पाना कठिन है।
  • आसानी से इस्तेमाल नहीं होता है। इसकी रस्सी खींचना स्मूथ प्रोसेस नहीं है। रस्सी अटक जाती है।
  • आवाज करता है।

हमारा टॉप पिक और सलाह

किन कारण से सोलिमो चॉपर टॉप पिक बना है?

डिजाइन और चॉपर की बनावट के साथ- साथ सोलिमो को इस्तेमाल करना आसान है और इसके साथ ही यह बहुमुखी, कुशल मैनुअल चॉपर है। तीनों टेस्टिंग स्टेज पर सोलिमो ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हर बार एक समान रिजल्ट मिले हैं। स्मूथ चॉपिंग प्रोसेस, एक समान चॉपिंग, सिंपल डिजाइन और अच्छा प्रदर्शन।

FAQs

बेस्ट मैनुअल वेजिटेबल चॉपर से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

नहीं। इन्हें हाथ से ही धोएं।

हमारे अनुभव के अनुसार, इन ब्लेड की मदद से घी नहीं निकाल सकते हैं। और हमने घी निकालने का ट्राई भी नहीं किया है।

सामान्य आवाज होना प्राकृतिक है। यह ज्यादा चिंता की बात नहीं है। लेकिन मिल्टन सिर्फ ऐसा चॉपर थी जो उपयोग के दौरान बहुत आवाज करता है।

हां, हल्के किचन टूल को जरूरत के अनुसार कहीं भी लेकर जा सकते हैं।

सारांश

भारत में बेस्ट मैनुअल चॉपर ब्रांड के बारे में पता लगाने के लिए हमने बहुत सारी सब्जियां चॉप की हैं। कुशल, आरामदायक, सुविधाजनक, वैल्यू फॉर मनी होने के कारण सोलिमो मैनुअल चॉपर हमारा टॉप पिक बना है।

क्या आप मैनुअल चॉपर इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो किस ब्रांड का चॉपर आप इस्तेमाल करते हैं और क्यों? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime