लॉकडाउन में स्ट्रीट फूड याद आ रहा है? 5 स्ट्रीट फूड मैदा से घर में बनाएं (Missing Street Food? 5 Street Foods You Can Make At Home With Maida)
street-food-made-from-maida

लॉकडाउन में स्ट्रीट फूड याद आ रहा है? 5 स्ट्रीट फूड मैदा से घर में बनाएं (Missing Street Food? 5 Street Foods You Can Make At Home With Maida)

क्या लॉकडाउन में स्ट्रीट फूड याद आ रहा है? क्यों ना घर में ही स्ट्रीट फूड बनाया जाए। घर में मैदा की मदद से 5 स्ट्रीट फूड बनाएं।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीयों के लिए स्ट्रीट फूड जान होती है और इसके बिना जीना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पसंदीदा स्ट्रीट फूड जैसे कि गोल गप्पा, मोमोज की दुकान लॉकडाउन के कारण बंद है। अभी सब यही सोच रहे होंगे कि कब यह लॉकडाउन खत्म होगा और फिर से स्ट्रीट फूड खा सकेंगे। अब चाहे लॉकडाउन हो या ना हो मैदा की मदद से घर में आसानी से 5 स्ट्रीट फूड बना सकते हैं।

क्या ब्रेड खराब हो रही है? इन 5 तरीकों से ब्रेड का इस्तेमाल करें।

1) पापड़ी चाट (Paapri Chaat)

पतली, क्रिस्पी घर में बनी पपड़ी को दही और चटनी में डालकर खाने से लगता है कि आप 7 स्टार होटल में पापड़ी चाच खा रहे हैं।

पापड़ी चाट बनाने की विधि

मैदा को गूंथ लें और आटा लगा लें और चपटी स्तह पर फैल दें। अब छोटे- छोटे गोले आकार में पापड़ी बना लें। गोल आकार कटोरी की मदद से भी बना सकते हैं। गोल आकार में काटी गई पापड़ी में काटे वाली चम्मच से पापड़ी में छेद कर लें ताकि यह पूरी की तरह ना लगें। अब इन पापड़ी को डीप फ्राई कर लें जब तक पापड़ी गोल्डन ना हो जाएं। आप इन पापड़ी को 2 हफ्ते तक एयर टाइटर डिब्बे में रख सकते हैं। अब पापड़ी एक प्लेट में डालें और उस पर दही, सौंथ की चटी, हरी चटनी, कटी हुई अदरक, धनिया पत्ता और चाट मसाला डालें। अब आपकी पापड़ी चाट तैयार है।


लॉकडाउन में बचे हुए चावल 6 तरीके से ऐसे इस्तेमाल करें।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARANNUM MANJUL / food writer (@tarannummanjul) on

2) समोसा (Samosa)

समोसा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। घर में बने समोसे में आप अपनी पसंद की फिलिंग डाल सकते हैं जैसे कि नूडल्स, मैक्रोनी, दाल, चिकन और कॉर्न। लेकिन आलू के समोसे को कोई नहीं भूल सकते हैं।

समोसा बनाने की विधि

सबसे पहले समोसा की फिलिंग तैयार करें। जैसे आप आलू की सब्जी बनाते हैं वैसे ही समोसे की फिलिंग बनाते हैं। सूखी आलू की सब्जी में अपने पसंद के अनुसार मसाले डालें। सूखी आलू की सब्जी तैयार होने के बाद अब मैदा से आटा लगा लें। समोसे का आटा लगाने के लिए घी, पानी, नमक और अजवाइन का इस्तेमाल करें।

अब समोसे का आकार बनाने के लिए सबसे पहले मैदा से गोल आकार की रोटी बना लें। आप गोल रोटी को चाकू से आधा बराबर साइज में काट लें। अब समोसे को त्रिकोण आकार में बना लें और इसमें आलू की फिलिंग डालें। थोड़े पानी के मदद से समोसे के कोने चिपका दें। अब समोसे को डीप फ्राई करें और गोल्डन होने तक फ्राई करें। समोसे को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाएं।

लॉकडाउन में 5 तरह से सूजी का इस्तेमाल ऐसे करें।

इमेज क्रेडिट- सुरभि शर्मा

3) मोमोज (Momos)

भारत के नार्थ- इस्ट भाग में मोमोज बहुत पॉपुलर हैं लेकिन पिछले एक दशक से यह देश के हर भाग में पॉपुलर हो गए हैं। अब आपको मोमोज का स्टाल हर गली के कोन में आसानी से मिल जाएगा।

मोमोज बनाने की विधि

सबसे पहले मैदा का आटा लगा लें और मोमोज का आकार बनाने की कोशिश करें। बार- बार मोमोज बनाने के बाद आप मोमोज का परफेक्ट आकार बनाने में सफल हो जाएंगे। इसमें आप अपनी पसंद की फिलिंग डाल सकते हैं जैसे कि पत्ता गोभी, मूंग, चिकन आदि। जैसे मोमोज की फिलिंग अलग- अलग है वैसे ही मोमज को कई तरह से बना भी सकते हैं। आप मोमोज को स्टीम या फ्राई कर पका सकते हैं। मोमोज बनने के बाद इनको मेयो या फिर अपनी पसंद की चटनी के साथ खा सकते हैं।

लॉकडाउन में सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं?

मोमोज को फ्राई या फिर स्टीम कर सकते हैं।

4) स्प्रिंग रोल्स (Spring Rolls)

मोटे स्प्रिंग रोल्स के ऊपर चाट मसाला और साथ में स्पाइसी चटनी बहुत याद आ रही है। स्प्रिंग रोल्स शीट आपको मार्किट में आसानी से मिल जाएगी।

स्प्रिंग रोल्स बनाने की विधि

स्प्रिंग रोल्स बनाने के लिए मैदा का आटा लगा लें और रोटी की तरह आकार बना लें। अब इनमें अपनी पसंद कती फिलिंग डालें और डीप फ्राई करें। फ्राई करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि तेल बहुत गर्म है क्योंकि स्प्रिंग रोल्स बहुत तेल अब्जॉर्ब करते हैं।

लॉकडाउन में 5 तरीके से बिना प्याज, लहसुन से आलू ऐसे बनाएं।

घर में आसानी से स्प्रिंग रोल्स बना सकते हैं।

5) छोले- भटूरे (Choley – Bhature)

क्या छोले– भटूरे का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया है? जिस ने भी छोले- भटूरे का मेल बनाया है उसको सभी ध्नयवाद जरुर कहना चाहेंगे। अगर लॉकडाउन में आप छोले- भटूरे बनाने की सोच रहे हैं तो किस बात का इंतजार है।

छोले भटूरे बनाने की विधि

छोले भटूरे बनाे की विधि बेहद आसान है। सबसे पहले अपनी पसंद के अनुसार छोले की सब्जी बना लें। अपने पसंद के मसालों और स्थिरता के साथ छोले बनाएं। भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें। भटूरे का आटा लगाने के लिए आपको मैदी, दही, नमक और पानी की जरुरत है। इन सभी चीजों से आटा लगाएं। आपको बता दें कि भटूरे बनाने से एक घंटा पहले आटे लगाएं जिससे भटूरे अच्छे से बनें। अब भटूरे को रोटी की तरह बनाएं और डीप फ्राई करें। छोले में प्याज काटकर डालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर खाएं।

5 ‘हटके’ पराठे लॉकडाउन के समय बनाएं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARANNUM MANJUL / food writer (@tarannummanjul) on

लॉकडाउन में आपको किस स्ट्रीट फूड की याद आ रही है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

4.5 2 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments