दही के 10 त्वचा और बालों से जुड़े फायदे और उपयोग - मिश्री
दही के त्वचा और बालों से जुड़े फायदे और उपयोग

10 दही के फायदे त्वचा और बालों के लिए (10 Amazing Skin & Hair Benefits Of Curd)

दही सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। लेकिन यह सेहत के साथ- साथ त्वचा और बालों के लिए भी सेहतमंद होती है। दही से बालों का झड़ना कम हो जाता है और चेहरे पर काले घेरे हल्के हो जाते हैं। इस आर्टिकल से आप ऐसे और भी कई सारे फायदो के बारे में पढ़ सकते हैं।

अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट अधिकतर सभी लोगों के पास होता है जिससे स्किन जवान, फ्रेश और पोषण से भरपूर हो सकती है, तो कैसा रहेगा? और आपको बता दें कि वो ब्यूटी प्रोडक्ट आपके फ्रिज में है। जी हां, घर की किचन में मौजूद कई सारी चीजें ऐसी होती है जिन्हें त्वचा सेहतमंद बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ज्यादा महंगे भी नहीं होते हैं।

हम दही की बात कर रहे हैं। यह एक प्राकृतिक प्रोडक्ट जिसके कई सारे फायदे सुंदरता से जुड़े हुए हैं। पौष्टिक आहार के साथ- साथ दही त्वचा और बालों के लिए लाभदायक है।

दही के फायदे त्वचा और बालों के लिए कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

दही के फायदे त्वचा के लिए

दही के फायदे त्वचा और बालों के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। आपको बता दें कि दही के फायदे त्वचा और बालों के लिए कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. मुहांसे

एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्टीरियल होने के कारण यह मुहांसों पर असरदार है। जहां आपको मुहांसे हैं वहां पर पूरी रात दही को लगाकर सो जाएं और सुबह धो लें। वही दही का इस्तेमाल करें जिसकी क्वालिटी अच्छी है।

2. दाग- धब्बे

मुहांसों के हटने के बाद दाग रह जाते हैं। जैसे आपने मुहांसों को हटाया है वैसे ही आप दही से इनके दागो को भी हटा सकते हैं। आप दही में नींबू की थोड़ी बूंदे मिलाकर भी लगा सकते हैं। दही में विटामिन सी मिलाने से दाग जल्दी चले जाएंगे। नियमित रुप से इस मिश्रण को लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा और नए सेल आ जाएंगे।

कटोरी में दही और स्ट्रॉबेरी
दही के फायदे साफ त्वचा के लिए

3. सनबर्न

धूप में ज्यादा समय तक रहने से सनबर्न हो जाता है। दही को सनबर्न वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। दही में जिंक होने के कारण त्वचा को आराम मिलता है।

4. धब्बे हल्के करने में मदद

नींद की कमी, बढ़ती उम्र, टेंशन या फिर शरीर में पानी की कमी होने से चेहरे पर धब्बे आ जाते हैं। इन धब्बों पर दही लगाकर हल्का किया जा सकता है। दही के एंटी इंफ्लामेट्री होने के कारण काले धब्बे हल्के पड़ जाते हैं।

संबंधित आर्टिकल: दही और योगर्ट में अंतर क्या है?

ब्रेकफास्ट
दही के फायदे निखरती त्वचा के लिए

Buy Fresh Curd Online

5. पौष्टिक

दही में लेक्टिक एसिड पाया जाता है। प्राकृतिक एक्सफ़ोलीएटर होने के कारण जब दही को त्वचा पर लगाया जाता है जिससे धोने के बाद त्वचा से डेड सेल चले जाते हैं। इससे स्किन ब्राइट और फ्रैश हो जाती है।

6. टैनिंग

टैनिंग का मतलब होता है जब आपकी त्वचा का रंग, धूप में ज्यादा समय रहने से दब जाता है। टैनिंग को आप दही से हटा सकते हैं। आप 1 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन के साथ 2 बूंद नींबू का रस और 1 चम्मच शहद डालें। इन सभी चीजों को एक साथ अच्छे से मिला लें और जहां टैनिंग हो रही है वहीं लगाएं। नियमित रुप से इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा का असली रंग वापस आ जाएगा।

7. सूखी त्वचा

अगर आपकी त्वचा सूखी है तो आप दही का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को कोमल बना सकते हैं।

कटोरी में दही और फल
दही के फायदे सूखी त्वचा के लिए

दही के फायदे बालों के लिए

दही के फायदे बालों के लिए कई सारे जिससे जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

8. बालों का झड़ना

प्रोटीन से भरपूर होने के कारण दही आपके बालों को भरपूर पोषण देती है। दही के साथ शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से दही आपके बालों को पोषण देगी वहीं शहद आपके बालों को नमी देगा जिससे जड़े मजबूत हो जाएंगी।

9. डैंड्रफ

एंटी फंगल होने के कारण दही को बालों में लगाने से डैंड्रफ चला जाता है। डैंड्रफ फंगल इंफेक्शन होता है इसलिए दही इस्तेमाल करना बेस्ट है। 3 चम्मच दही में 5 चम्मच मेथी का पाउडर और 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में 60 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में एक बार बालों में लगाएं और डैंड्रफ से छुटकारा पाएं।

संबंधित आर्टिकल: लस्सी के फायदे

योगर्ट और फ्रूट्स
दही के फायदे सेहतमंद बालों के लिए

10. सिल्की बालों के लिए

बालों को सोफ्ट करने के लिए 2 चम्मच दही में कुछ बंद दही की डालें और 1 नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में 60 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। इससे आपके बालों की बनावट अच्छी हो जाएगी।

11. पोषण से भरपूर

1 कप दही में आधा मसला हुआ एवोकाडो, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच जैतून का तेल (olive oil) मिलाएं। इस पेस्ट को बालों के नीचे से लेकर जड़ों तक लगाएं और 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके बालों के विटामिन ई, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री की खूबियां मिलती हैं।

कटोरी में दही, फल, चम्मच
दही के फायदे पोषण से भरपूर

12. खराब बालों के लिए

इस पैक को बनाने के लिए आपको ब्लैंडर की जरुरत होगी। 1/4 कप दही, 3 से 4 स्ट्रॉबेरी और 2 चम्मच नारियल का तेल लें और ब्लैंड कर दें। पेस्ट बनने के बाद इसमें 1 अंडा मिला लें और 30 मिनट तक बालों में लगा लें। ठंडे पानी से बालों को प्राकृतिक शैंपू से धो लें।

13. सूखे बालों के लिए

2चम्मच दही में 2 चम्मच क्विनोआ को मिलाएं और बालों में लगा लें। बेहतर रिजल्ट के लिए, इस पेस्ट में थोड़ी बूंदें मैकाडामिया तेल या रास्पबेरी बीज का तेल या मीठे बादाम का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को 30 से 45 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर प्राकृतिक शैंपू से धो लें।

कटोरी में दही और बैरी
दही के फायदे सूखे बालों के लिए

घर में दही कैसे जमाएं

घर में दही बनाना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर आसानी से दही जमा सकते हैं।

  • सबसे पहले मीडियम गैस पर दूध गर्म करें।
  • अगर आपको दही में मलाई नहीं चाहिए हैं तो दूध को हिलाते रहें। और अगर आपको दही में मिलाई चाहिए हैं तो दूध को गर्म करते समय न हिलाएं।
  • जब दूध गर्म होने लग जाए तब गैस को धीमा कर दें और 10 से 15 मिनट तक गर्म होने दें।
  • अब दूध को गैस से उतार लें गुनगुना होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद दूध में जामन (थोड़ी दही) डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसको अच्छे से ढ़क दें और 6 से 8 घंटे के लिए गर्म जगह में रख दें। जिसके बाद आपकी दही तैयार हो जाएगी।
कांच के जार में दही और फल
घर में दही कैसे जमाएं

घर में दही से फेस पैक कैसे बनाएं

त्वचा के लिए दही के फायदे कई सारे हैं। दही का उपयोग सेहतमंद त्वचा के लिए कई तरह के फेस पैक बनाकर किया जा सकता है। आप अपनी त्वचा के लिए इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. दही, शहद और नींबू का रस

2 चम्मच दही, 1 चम्मच ऑर्गेनिक शहद और 1 चम्मच नींबू का रस लें। इन सभी को एक साथ मिक्स कर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 15 मिनट तक लागने के बाद धो लें।

2. दही और कैमोमाइल तेल

सनबर्न का इलाज करने के लिए 3 चम्मच दही में 4 से 5 बूंद कैमोमाइल तेल को मिलाएं। सनबर्न वाली जगह लगाएं और हल्का हल्का 15 मिनट तक रब करें और फिर धो लें।

3. दही और जैतून का तेल

2 चम्मच दही में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और त्वचा पर 30 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे झुर्रियों जाने में मदद मिलेगी।

4. दही, केला और गुलाब जल

2 चम्मच दही, 1 मसला हुआ केला और 1 चम्मच गुलाब जल को मिक्स कर लें। इस पेस्ट को रोजाना अपनी त्वचा पर लगाएं और त्वचा की सुंदरता को सुधारें।

5. दही और संतरे के छिलके का पाउडर

सबसे पहले आप संतरे के छिलको को सूखा लें और फिर उनको मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। अब 2 चम्मच पाउडर, 2 चम्मच दही को एक साथ मिलाकर हफ्ते में 3 बार अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा चमक जाएगी।

आखिर में

सेहतमंद होने के साथ- साथ दही चेहरे और बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। यह पूरे साल हमारे साथ रहती है। और साथ ही बाकी के ब्यूटी प्रोडक्ट जो इतने महंगे और केमिकल से भरे आते हैं उनकी जगह दही इस्तेमाल करना बहुत अच्छा और सस्ता भी है।

आप दही का इस्तेमाल कैसे करते हैं?

FAQs

दही के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. योगर्ट और दही में क्या अंतर है?

योगर्ट और दही में सबसे बड़ा अंतर इन्हें जमाने के तरीके में हैं। दही को खट्टी चीज जैसे कि नींबू, सिरका या बची हुई एक चम्मच दही डालकर रातभर के लिए रखा जाता है। वहीं योगर्ट बनाने के लिए दूध का जीवाणु किण्वन (bacterial fermentation of milk) जिसमें लैक्टोबैसिलस बल्गारिकस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफाइलस का इस्तेमाल किया जाता है।

2. दही खाने का सही समय क्या है?

दही खाने के लिए सुबह का समय अच्छा है। जिन लोगों को पेट की दिक्कत अकसर रहती है वो लोग दही का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं। रात में दही का सेवन ना करें।

3. रात में दही क्यों नहीं खानी चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार रात में दही नहीं खानी चाहिए। रात में दही खाने से गले में बलगम बन जाता है जिससे दिक्कत हो सकती है। खांसी- जुकाम में दही का सेवन रात में बिल्कुल भी ना करें।

4. क्या दही रोजाना खा सकते हैं?

दही में मौजूद पौष्टिक तत्व इसे रोजाना खाने के लिए लाभदायक बना देते हैं। रोजाना दही खाने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बना रहता है।

5. क्या त्वचा के लिए दही अच्छी होती है?

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए दही में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दही से कई तरह से फेस पैक बनाए जा सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments