भारत में बेस्ट नॉन स्टिक डोसा तवा ब्रांड - मिश्री
best-non-stick-dosa-tawa-brands-in-india

भारत में बेस्ट नॉन स्टिक डोसा तवा ब्रांड – मिश्री

नॉन- स्टिक तवा की 6 ब्रांड का रिव्यू दो तरह के हीट सोर्स पर किया गया। 200 डोसा बनाने के बाद, हमने आपके लिए बेस्ट चुन लिया है।

जब गर्म डोसा तवा पर पानी की छीटें डालते हैं तो वो आवाज़ कितनी आनंदमय लगती है। क्रिस्प और ताज़ा डोसा बनाने के लिए डोसा तवा इंडियन किचन का अहम हिस्सा है। डिस वजह से हमने आपके घर के लिए बेस्ट चुन लिया है। 

हमने छह पॉपुलर ब्रांड के नॉन- स्टिक डोसा तवा का रिव्यू टेस्ट किचन में गंभीर रूप से किया है। विभिन्न स्टेज पर हमने तवा पर 200 से ज्यादा डोसा, दो हीट सोर्स पर बनाए हैं। इसके बाद मिश्री मम ने अपनी किचन में तवा टेस्ट किए थे।

भारत में बेस्ट डोसा तवा विनोद डोसा तवा को चुना गया है। कई बैच डोसा बनाने के बाद, इस तवे पर एक जैसा और क्रिस्प डोसा बना था। लाजवाब स्प्रेड होने की क्षमता के कारण हम वंडरशेफ डोसा तवा की भी सलाह देते हैं।

नीचे दी गई टेबल से आप सभी नॉन- स्टिक डोसा तवा से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

ब्रांड कीमत (रुपए) साइज वारंटी मिश्री रेटिंग कार्ट में डालें
विनोद (टॉप पिक) 995 25 सेंटीमीटर 24 महीने 4.5  –
वंडरशेफ (रनरअप) 2,000 28 सेंटीमीटर 2 साल 4.3  –
बर्गनर 1,395 26 सेंटीमीटर 3.6 खरीदें
सेलो 1,199 28 सेंटीमीटर 3.5 खरीदें
प्रेस्टीज 1,320 28 सेंटीमीटर 2 साल 3 खरीदें
एल्डा 1,290 30 सेंटीमीटर 2 साल कोटिंग पर 3 खरीदें

बेस्ट नॉन- स्टिक डोसा तवा – दावेदार

डोसा तवा रिव्यू - दावेदार
डोसा तवा रिव्यू - दावेदार

हमारे रिव्यू फैक्टर

हम किसकी तलाश में हैं? एक ऐसा डोसा तवा जो एक जैसे क्रिस्प डोसा बनाता है, लाजवाब स्प्रेड होने की क्षमता और सुरक्षा एंव कुशलता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया।

हमने छह डोसा तवा ब्रांड को रिव्यू में शामिल किया है जो ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से उपलब्ध हैं। हमारे दावेदार हैं-

  • व्यास 25-30 सेंटीमीटर
  • नॉन- स्टिक सतह
  • उठे हुए किनारे
  • इंडक्शन और गैस स्टोव के अनुकूल

तवा रिव्यू करने के लिए रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार हैं-

1. डिजाइन

क्या तवा का डिजाइन सुरक्षा और कुशलता के माध्यम से बनाया गया है? इसकी तरह कितनी मुलायम है? इससे हमें इसकी उपयोगिता और स्प्रेड होने की खूबी के बारे में भी पता चला। क्या तेल किनारो तक आता है या फिर सिर्फ बीच में रह जाता है?

  • हैंडल की पकड़ मुख्य फैक्टर है। क्या हैंडल टिकाऊ है? तवा पर पकाते समय गर्म हो जाता है? क्या हैंडल डोसा तवा का वजन सहन कर सकता है? क्या हैंडल की पकड़ आरामदायक है?
  • टिकाऊ- हैंडल और तवा के बीच का जोड़ कैसा है? क्या यह जोड़ मजबूत है या कमजोर? कई इस्तेमाल करने के बाद क्या हैंडल और तवा का जोड़ ढीला हो जाता है?
  • तवा का मटेरियल- तवा का मटेरियल, कोटिंग का प्रकार और हैंडल का मटेरियल कैसा है?
  • मोटाई और वजन- क्या डोसा तवा की मोटाई और वजन से तवा पर किसी प्रकार का असर पड़ता है? क्या हीट फैलाने में इसकी अहम भूमिका है?

2. पकाने की क्षमता

हम ऐसे तवे की तलाश में हैं जिससे क्रिस्प, एक तरह से पके हुए डोसे मिलें। यह नॉन- स्टिक तवा है, अच्छे और सतह पर बिना चिपके हुए, यह खूबी महत्वूपर्ण बन जाती है। क्या डोसा दोनों तरफ और बीच से अच्छे से पकता है? डोसा पलटते समय, क्या डोसा सतह पर चिपकता है या आसानी से पलट जाता है?

3. फैलने की क्षमता

डोसा का घोल तवा पर कितनी आसानी से फैल जाता है? क्या यह करना स्मूथ था या कठिन? क्या घोल सतह पर चिपक जाता है या आसानी से पलट जाता है?

इन सभी रिव्यू फैक्टर के अलावा साफ करने में आसानी, कीमत और वारंटी के समय पर भी ध्यान दिया गया था।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

हमने टेस्ट करने के लिए नॉन- स्टिक डोसा तवा क्यों चुने हैं? कास्ट आयरन तवा क्यों नहीं?

हां, पारंपरिक रूप से डोसा बनाने के लिए कास्ट आयरन तवा का इस्तेमाल किया जाता है। हमने नॉन- स्टिक तवा इसलिए चुना है क्योंकि इन्हें ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही यह सुविधाजनक, हैंडल करने में आसान, किफायती और बहुमुखी हैं। हर कोई भारी डोसा तवा संभाल नहीं सकता है या फिर बार- बार री-सीजनिंग का थका देने वाला काम करना चाहते हैं।

भारत में बेस्ट नॉन- स्टिक तवा का पता लगाने के लिए हमने रिव्यू प्रोसेस चार स्टेज में बांटा था – 

स्टेज 1 – रीसर्च + देखने में

इस स्टेज पर कीमत, कोटिंग वारंटी और तवा के साइज पर ध्यान दिया गया था। यहां पर हमने यह भी तय किया कि टेस्टिंग के लिए किस प्रकार डोसा घोल का इस्तेमाल किया जाएगा।

वंडरशेफ डोसा तवा टेस्टिंग
दोनों हीट सोर्स पर वंडरशेफ डोसा तवा टेस्ट करते समय
विनोद डोसा तवा - टेस्टिंग
दोनों हीट सोर्स पर विनोद डोसा तवा टेस्ट करते समय

तापमान और टेफ्लान – अगर कुकिंग तापमान 260 डिग्री सेल्सियस (500 डिग्री फेरानाइट) से कम है तो टेफ्लान कोटिंग का उपयोग करना सुरक्षित होता है। रोजाना खाना बनाने के मुकाबले यह तापमान बहुत ज्यादा है और हम कह सकते हैं कि ऐसी बहुत कम डिश हैं जिन्हें बनाने के लिए इतने ज्यादा तापमान की जरूरत पड़ती है। इसलिए नॉन- स्टिक कुकवेयर पीएफओए (PFOA) फ्री है जिसे इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित माना जाता है।

क्रिस्प और पतले डोसा बनाने के लिए 60-80 डिग्री सेल्सियस डिग्री की जरूरत पड़ती है। हमने इंडक्शन कुकटॉप पर ‘डोसा-चपाती’ फीचर पर डोसा बनाया था जो 60 डिग्री पर प्री-सेट है। यह तापमान क्रिस्प और एक जैसा डोसा बनाने के लिए बेस्ट है।

प्रेस्टीज डोसा तवा टेस्टिंग
दोनों हीट सोर्स पर प्रेस्टीज डोसा तवा टेस्ट करते समय

स्टेज 2 – इंडक्शन कुकटॉप टेस्टिंग

हमारे द्वारा ऑर्डर किए गए सभी तवा इंडक्शन फ्रेंडली थे जिस वजह से हमने सभी तवा को इंडक्शन कुकटॉप पर टेस्ट किया था। हमने 2 हफ्तों तक इंडक्शन कुकटॉप रोजाना 4-5 डोसा रोजाना बनाए थे।

मानक रिव्यू प्रोसेस के लिए हमने ऊषा इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल किया था। हीटिंग टाइम से लेकर डोसा की संख्या तक, हर दिन यह फैक्टर एक जैसे थे। हमने वाशिंग प्रोसेस भी एक जैसा रखा था। वही स्क्रबर और साबुन का इस्तेमाल किया गया था। हमने तवा पूरी तरह ठंडा होने के बाद भी धोए थे जिससे कोटिंग पर बुरा असर ना हो।

रोजाना की बातों को रिकॉर्ड किया गया और डोसा बनाने के प्रोसेस के समय पर भी ध्यान दिया गया।

सेलो डोसा तवा टेस्टिंग
दोनों हीट सोर्स पर सेलो डोसा तवा टेस्ट

स्टेज 3 – गैस स्टोव टेस्टिंग

गैस स्टोव टेस्टिंग (1 हफ्ते) इसलिए जरूरी थी क्योंकि भारत में अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए गैस स्टोव का इस्तेमाल करते हैं। हीट सोर्स के अलावा बाकी सभी चीजें एक जैसी थी।

रिव्यू प्रोसेस के दौरान हमने आईडी डोसा एंड इडली बैटर का इस्तेमाल किया था। रोजाना ताज़ा ऑर्डर किया गया था। हम इस बात का खास ध्यान रखा कि घी/तेल का प्रकार और इस्तेमाल की गई मात्रा, हर एक डोसा के लिए एक जैसी है (1 चम्मच)।

बर्गनर डोसा तवा टेस्टिंग
सभी डोसा तवा को एक तरह से रिव्यू किया गया है
एल्डा डोसा तवा टेस्टिंग
साफ करने से लेकर साबुन और स्क्रबर तक, सब कुछ एक जैसा था

स्टेज 4 – मम्स के द्वारा टेस्टिंग

मम्स ने अपनी किचन में तवा टेस्ट किए थे। यह पैनल कुछ इस प्रकार है – thepepperjournal से मीनाक्षी, vishuztadka से वैशाली सिंह, Letstalkfood से टीनू टेरेंस।

इनके और हमारी टिप्पणियां और अनुभव एक साथ लाए गए और फिर विजेता चुना गया।

बेस्ट नॉन स्टिक डोसा तवा ब्रांड – रिव्यू

इस सेक्शन हर ब्रांड के साथ अनुभव, अच्छी बातें और बुरी बातों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।

1. विनोद मार्बिलो नॉन- स्टिक एल्यूमीनियम डोसा तवा – मिश्री टॉप पिक

मिश्री का अनुभव- हम क्रिस्प, पतले डोसा की तलाश में थे और हमें रिजल्ट में यही मिला है। हमने पाया कि विनोद नॉन- स्टिक डोसा तवा से एक जैसे पके हुए, भूरे और क्रिस्प डोसा मिलते हैं। टेस्टिंग के समय हमें डोसा फैलाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आई थी। इसकी स्प्रेड करने की खूबी लाजवाब है।

हर दिन हल एक बैच में रिजल्ट एक जैसे थे। जहां तक पकड़ की बात है, हैंडल पर अंगूठा रखने की जगह है जिस वजह से हैंडल पकड़ना आरामदायक है। हैंडल का मटेरियल हो बेहतर हो सकता है लेकिन फिर भी ठीक है।

विनोद नॉन- स्टिक तवा का वजन 608 ग्राम है और इसका व्यास 250 एमएम है। इसकी कीमत 995/- रुपए है। तवा गैस और इंडक्शन फ्रेंडली है। यह डिशवॉशर सुरक्षित है, मेटल स्पून फ्रेंडली और 24 महीने की वारंटी के साथ आता है। तवा पीएफओए फ्री है और साथ ही ड्यूरेबल मार्बल फिनिश कोटिंग के साथ आता है।

विनोद डोसा तवा के बारे में मिश्री मम मीनाक्षी का क्या कहना है – ‘हालांकि तवा की पकड़ और स्प्रेड करने की क्षमता अच्छा है लेकिन साइज थोड़ा बड़ा हो सकता था। बड़े साइज होने से डोसा पलटना आसान हो जाता है, खासकर तब जब स्टफ डोसा बना रहे हैं।’ इसके लिए हम 28-30 सेंटीमीटर व्यास वाला तवा खरीदने की सलाह देते हैं।

विनोद डोसा तवा
विनोद डोसा तवा का व्यास 26 सेंटीमीटर है
विनोद डोसा तवा रिव्यू
विनोद डोसा तवा के साथ प्लास्टिक स्क्रबर और लकड़ी की चम्मच आती है
विनोद डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
विनोद डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
डिजाइन-4.5/5
पकाने की क्षमता-5/5
फैलने की क्षमता-4/5
मिश्री रेटिंग-4.5/5
  • हमें तवा की स्मूथ फिनिश पसंद आई है।
  • नॉन- स्टिक कोटिंग पीएफओए फ्री है।
  • रिजल्ट में स्थिरता लाजवाब है। डोसा क्रिस्प और एक जैसे पके थे।
  • लाजवाब तरह से स्प्रेड हो जाते हैं।
  • तवा की पकड़ आरामदायक है।
  • इसकी कीमत किफायती है।
  • यह प्लास्टिक स्क्रबर और लकड़ी की चम्मच के साथ आता है।

यह डोसा के साथ- साथ चीला, क्रीप्स और पैनकेक के लिए भी आदर्श है। इससे एक जैसे रिजल्ट मिलते हैं।

2. वंडरशेफ ग्रेनाइट नॉन- स्टिक डोसा तवा – रनरअप

मिश्री का अनुभव – जो तवा का सैंपल हमने ऑर्डर किया था उसका हैंडल ढीला था जिससे हमारा अनुभव कम हो गया था। इसके अलावा वंडरशेफ डोसा तवा खाना बनाने की खूबी में लाजवाब था। इस पर बनाए गए डोसा हमारे टॉप पिक के बेहद करीब थे, इसका मतलब है कि डोसा क्रिस्प थे और एक जैसे तरह से ब्राउन थे। इसमें स्प्रेड होने की खूबी अच्छा है और हमारे द्वारा टेस्ट किए गए सभी दावेदारों में बेस्ट है। कई बार इस्तेमाल और धोने के बाद भी तवा की कोटिंग वैसी ही थी।

वंडरशेफ नॉन- स्टिक डोसा तवा का वजन 857 ग्राम है और व्यास 28 सेंटीमीटर है। इसकी कीमत 2,000/- रुपए है और यह सबसे महंगा भी है।

वंडरशेफ डोसा तवा के बारे में मिश्री मम मीनाक्षी का क्या कहना है – हमारी मम एक्सपर्ट को जो तवा मिला था उसमें ढीले हैंडल की कोई शिकायत नहीं थी। मिश्री मम मीनाक्षी ने यह भी बताया कि इसकी स्प्रेड करने की क्षमता लाजवाब है। ‘डोसा तवा का साइज अच्छा है और बड़े साइज के डोसे बनते हैं। अगर आप स्टफ डोसा बना रहे हैं तो इन्हें पलटना आसान होगा।’

वंडरशेफ डोसा तवा
वंडरशेफ डोसा तवा - पहली झलक
वंडरशेफ डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
वंडरशेफ डोसा तवा साफ करने में आसान है
वंडरशेफ डोसा तवा की सतह
वंडरशेफ डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
डिजाइन-4/5
पकाने की क्षमता-4/5
फैलने की क्षमता-5/5
मिश्री रेटिंग-4.3/5
  • स्प्रेड होने की क्षमता लाजवाब है।
  • ब्राउनिंग और स्थिरता के रिजल्ट एक जैसे हैं।
  • सतह स्मूथ है।
  • तवा साफ करना और संभालकर रखना आसान है।
  • इसकी पकड़ आरामदायक है।
  • टेस्ट के दौरान, हमने पाया कि वंडरशेफ तवा पर डोसा पकने में सबसे ज्यादा समय लगा था। इससे एक मिनट में कम डोसा बनते हैं।
  • हमारे तवे का हैंडल ढीला था जिससे अनुभव कम हो गया था। लेकिन ऐसा मिश्री मम के साथ नहीं हुआ था।

3. बर्गनर बेलिनी प्लस 5 लेयर मार्बल नॉन- स्टिक डोसा तवा

बर्गनर बेलिनी नॉन- स्टिक तवा की कीमत 1,395/- रुपए है। इसका वजन 787 ग्राम, मोटाई 4 एमएम और व्यास 26 सेंटीमीटर है।

मिश्री का अनुभव – हमें बर्गनर तवा की आरामदायक सिलिकॉन हैंडल पसंद आया है जिसकी पकड़ सबसे मजबूत है। इसकी स्प्रेड होने की क्षमता लाजवाब है। हालांकि हमने एक डोसा पकाने के लिए 1 चम्मच तेल का इस्तेमाल किया है लेकिन कई बैच पकाने के बाद हमने देखा कि इस पर कम तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ बैच के लिए हमने तेल की मात्रा कम कर दी थी।

इंडक्शन टेस्टिंग के दौरान हमने देखा कि, बर्गनर पर बनाए गए डोसा क्रिस्पी नहीं थे। हालांकि यह अच्छे से पके थे लेकिन डोसा की जो क्रिस्पीनेस होती है वो नहीं मिली थी। हमें पाया कि गैस स्टोव टेस्टिंग के दौरान यह क्रिस्प हो गए थे लेकिन हमारे टॉप पिक जितने नहीं हुए थे।

कई बार इस्तेमाल करने के बाद, इसके नट-बोल्ट भूरे हो गए थे और लाल रंग का बेस थोड़ा निकलने लग गया था।

बर्गनर डोसा तवा के बारे में मिश्री वैशाली सिंह का क्या कहना है – ‘मुझे बर्गरन का डिजाइन और टिकाऊपन पसंद आया है। इसके हैंडल का आकार और पकड़ अच्छी है और इसकी सतह चपटी और स्मूथ है। प्रेस्टीज और बर्गनर के बीच मुकाबला करने पर, बर्गनर पर डोसा बीच से और किनारे से अच्छे से पकता है।’

हमारी मम एक्सपर्ट और टीम मिश्री को भी लगता है कि साइज छोटा है। हम 28/30 सेंटीमीटर साइज का डोसा तवा खरीदने की सलाह देते हैं।

बर्गनर डोसा तवा - पहली झलक
बर्गनर डोसा तवा - पहली झलक
बर्गनर डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
बर्गनर डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
डिजाइन-4/5
पकाने की क्षमता-3/5
फैलने की क्षमता-4/5
मिश्री रेटिंग-3.6/5
  • डोसा अच्छे से फैलता है।
  • स्थिरता के साथ डोसा पकता है।
  • इसकी पकड़ आरामदायक है। हैंडल पर सिलिकॉन है जिससे हैंडल बेहतर बन जाता है।
  • इस पर पकाने के लिए कम मात्रा में तेल की जरूरत पड़ती है।
  • इस पर बनाया गया डोसा क्रिस्प नहीं बनता है (इंडक्शन)। गैस टॉप पर क्रिस्पी बनता है लेकिन हमारे टॉप पिक के मुकाबले कम है।

4. सेलो नॉन- स्टिक डोसा तवा

सेलो ताव की कीमत 1,199/- रुपए है। इसका वजन 589 ग्राम है और 28 सेंटीमीटर व्यास है। इसका हैंडल अलग हो जाता है।

मिश्री का अनुभव – इसकी स्प्रेड करने की क्षमता लाजवाब है और इस पर खाना जल्दी पकता है। इस पर बनाए गए डोसा क्रिस्प थे लेकिन तवा पतला है जिससे यह जल्दी गर्म हो जाता है जिस वजह से कुछ डोसे बीच से जल गए थे। डिजाइन के कारण सेलो पीछे रह गया था। हैंडल अलग हो जाता है और यह ढीला भी है। हमें लगता है कि हैंडल को बार- बार लगाना और निकालना अनावश्यक डिजाइन है। रिव्यू प्रोसेस के आखिर में हमने देखा कि इंडक्शन प्लेट पर जले हुए निशान थे।

सेलो डोसा तवा के बारे में टीनू टेरेंस का क्या कहना है – ‘हैंडल लगाना एक काम लगता है। इसलिए मैं इसे निकलती नहीं हूं। एल्डा के मुकाबले इसकी सतह स्मूथ है, यह हल्का है और पकड़ना आसान है। यह बहुत जल्दी गर्म हो जाता है लेकिन घोल चिपका नहीं था और अच्छे से स्प्रेड हो गया था। डोसा बीच से अच्छे से पक गया था लेकिन किनारे थोड़े रह गए थे। डोसा किनारों से अच्छे से निकल गया था।’

सेलो डोसा तवा - पहली झलक
सेलो डोसा तवा - पहली झलक
सेलो डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
सेलो डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
डिजाइन-2.5/5
पकाने की क्षमता-4/5
फैलने की क्षमता-4/5
मिश्री रेटिंग-3.5/5
  • हर बार क्रिस्प डोसा।
  • स्प्रेड आसानी से हो जाता है जिसकी हम सराहना करते हैं।
  • तवा के हैंडल ने हमारा अनुभव खराब कर दिया है। हैंडल लगाना और निकालना एक बड़ा काम लगता है।
  • कुछ डोसा बीच से जल गए थे।

5. प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा

प्रेस्टीज डोसा तवा का वजन 663 ग्राम है और व्यास 280 एमएम है। इसकी कीमत 1,320 है, यह डिशवॉशर सुरक्षित है और 2 साल वारंटी के साथ आता है। तवा पर ग्रेनाइट फिनिश है जो पीएफओए फ्री है।

मिश्री का अनुभव – टेस्टिंग के दौरान, प्रेस्टीज डोसा तवा ने भूरे डोसा दिए थे। इंडक्शन और गैस टॉप पर बीच का हिस्सा जल्दी पक गया था और किनारे रह गए थे। स्प्रेड होने की क्षमता की बात की जाए तो यह हमारे विजेता से पीछे है। लेकिन इसे साफ और संभालकर रखना आसान है। रिव्यू प्रोसेस खत्म होने के बाद, तवा के नीचे भूरे और खराब होने के निशान दिखाई दे रहे थे (फोटो देखें)।

प्रेस्टीज डोसा तवा के बारे में मिश्री मम वैशाली सिंह का क्या कहना है – जो हमने देखा और रिकॉर्ड किया था वो बाते हमने मिश्री मम के साथ पुष्टि की थी। ‘प्रेस्टीज तवा में मैंने पाया कि डोसा किनारो से पका नहीं था और बीच से पहले ही गहरा भूरा हो गया था।’

प्रेस्टीज डोसा तवा - पहली झलक
प्रेस्टीज डोसा तवा - पहली झलक
प्रेस्टीज डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
प्रेस्टीज डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
डिजाइन-3/5
पकाने की क्षमता-4/5
फैलने की क्षमता-3.5/5
मिश्री रेटिंग-3.5/5
  • ताव की पकड़ आरामदायक है।
  • नॉन- स्टिक तवा कुशल है।
  • बाकी के मुकाबले, स्प्रेड करने की क्षमता लाजवाब नहीं है।
  • डोसा एक जैसे तरह से पकते नहीं हैं।
  • तवा की सतह बहुत जल्दी भूरी हो गई थी।

6. एल्डा ग्राफिटो नॉन- स्टिक क्रीप पैन

एल्डा ग्राफिटो की कीमत 1,290/- रुपए है। इसकी वजन 781 ग्राम है। इसकी मोटाई 3 एमएम और व्यास 30 सेंटीमीटर है। यह 24 महीने की वारंटी कोटिंग की है।

मिश्री का अनुभव – एल्डा पर खाना पकाने के लिए बहुत कम मात्रा में फैट का इस्तेमाल होता है। पहले कुछ राउंड में हमने 1 छोटा चम्मच तेल इस्तेमाल किया था (यह मानक प्रोसेस था)। इसके बाद हमने आधी मात्रा में डोसा पकाने के लिए तेल इस्तेमाल किया था।

हमें कुकिंग संतोषजनक नहीं लगी थी। इंडक्शन टेस्टिंग के दौरान, डोसा क्रिस्प नहीं बने थे और हीट हर जगह बराबर मात्रा में नहीं फैली थी। गैस टॉप पर टेस्ट करने के बाद, डोसा की क्रिस्पीनेस हल्की बढ़ गई थी। घोल को फैलाना स्मूथ नहीं था, जिस वजह से बाकी दावेदारों के मुकाबले स्प्रेड करने की क्षमता कम थी।

एल्डा डोसा तवा के बारे में टीनू टेरेंस का क्या कहना है – ‘तीन दिन का इस्तेमाल करने के बाद, मैंने देखा कि इसकी सतह सेलो की तरह स्मूथ नहीं है और साथ ही धीरे गर्म होता है और साथ ही पकाता भी धीरे है। सतह चपटी हुई है लेकिन हैंडल के डिजाइन के कारण इसे पकड़ना और उठाना मुश्किल हो जाता है। इससे मुझे लगता है कि यह और भी भारी है। जब हमने इस्तेमाल करने के लिए स्टिकर सतह से निकाला तो इसकी कोटिंग थोड़ी- सी साथ में उतर गई थी।’

‘घी डालने पर डोसा गिलगिले हो गए थे। मुझे डोसा पलटना पड़ा था क्योंकि एक तरफ से डोसा पकने में बहुत समय लग रहा था।’

एल्डा डोसा तवा - पहली झलक
एल्डा डोसा तवा - पहली झलक
एल्डा डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
एल्डा डोसा तवा - इस्तेमाल करने से पहले और बाद में
डिजाइन-3/5
पकाने की क्षमता-3/5
फैलने की क्षमता-3/5
मिश्री रेटिंग-3/5
  • अगर आप कम तेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह आदर्श ऑप्शन है।
  • तवा की पकड़ अच्छी है।
  • इंडक्शन पर डोसा क्रिस्प नहीं बनते हैं। गैस टॉप पर डोसा बनाने पर हल्की क्रिस्पीनेस बढ़ जाती है।
  • इसकी स्प्रेड होने की क्षमता कम है।
  • स्प्रेड करने का प्रोसेस स्मूथ नहीं है।

हमारे विजेता हैं…

क्या आप नॉन- स्टिक डोसा तवा ढूंढ रहे हैं? किन कारण से विनोद या वंडरशेफ को चुनना चाहिए?

हमने तीन हफ्तों तक दो हीट सोर्स – इंडक्शन और गैस टॉप पर डोसा तवा टेस्ट किए थे। 6 नॉन- स्टिक तवा पर 200 से ज्यादा डोसा बनाने के बाद विनोद डोसा तवा हमारा टॉप पिक है। इसमें डिजाइन, स्प्रेड होने की क्षमता और पकाने की क्षमता बेस्ट है। इसके साथ ही यह किफायती है।

वंडरशेफ डोसा तवा की कीमत ज्यादा है लेकिन इसका प्रदर्शन अच्छा है और यह प्रीमियम टॉप पिक है। इसकी स्प्रेड होने की खूबी लाजवाब है और हमें पसंद आया कि डोसा कितनी अच्छी तरह से बनते हैं।

FAQs

विनोद और प्रेस्टीज पर दिया गया है कि यह डिशवॉशर सेफ हैं। लेकिन हमने इन्हें डिशवॉशर में नहीं धोया है क्योंकि हम रिव्यू प्रोसेस मानक रखना चाहते थे।

रोटी तवा मोटे होते हैं और आकार अवतल होता है जिससे रोटी अच्छे से फूल और पक जाती हैं। अगर आप रोटी तवा ढूंढ रहे हैं तो हार्ड एनोडाइज्ड रोटी तवा रिव्यू पढ़ें।

नहीं। यह तवा ओवन सुरक्षित नहीं है।

नहीं। कोई भी तवा शुद्ध ग्रेनाइट से नहीं बने हैं। कुछ तवा पर ग्रेनाइट- फिनिश कोटिंग है।

विनोद डोसा तवा पर मेटल स्पून का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन सही मायने में लकड़ी या सिलिकॉन की चम्मच का इस्तेमाल नॉन- स्टिक पर करना चाहिए।

आखिर में

दो हीट सोर्स पर कई बार टेस्टिंग करने के बाद हमने विनोद डोसा तवा (वैल्यू फॉर मनी) और वंडरशेफ डोसा तवा (प्रीमियम पिक) को विजेता चुना है। इनका प्रदर्शन पूरे रिव्यू प्रोसेस के दौरान एक जैसा रहा था और ऐसा मिश्री मम्स का भी अनुभव है। इन्हें साफ करना आसान था और साथ ही इन्हें संभालकर रखना भी आसान था।

आप घर में किस प्रकार का डोसा इस्तेमाल करते हैं – कास्ट आयरन या नॉन- स्टिक? आपका डोसा बनाने का अनुभव कैसा था, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime