पालक के 7 पौष्टिक फायदे और इससे जुड़ी बातें - मिश्री
पालक के पौष्टिक फायदे और इससे जुड़ी बातें

पालक के 7 पौष्टिक फायदे और इससे जुड़ी बातें

हरी सब्जियों में पालक के फायदे डाइट में बेहद आसानी के साथ शामिल किए जा सकते हैं। पालक के लाजवाब फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से जानें।

हरी पत्तेदार सब्जियों में से पालक पोषण से भरपूर सब्जी है। यह अमरनाथ परिवार से तालुक रखती है और इसका जन्म परशिया में हुआ है। पालक के फायदे बेहद आसानी के साथ डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।

पालक के फायदे कई हैं जो पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जो लोग सोच रहे हैं कि पालक के फायदे क्या है तो इस आर्टिकल से आप इस सवाल का जवाब ले सकते हैं।

पालक के फायदे इन हिंदी में जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

हरी सब्जियों में पालक के ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे बेहद आसानी के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है। पालक से कई डिश बनती हैं जैसे कि पालक के पराठे, पकौड़े, जूस आदि। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में पालक का सेवन करने से नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इसे खाने की मात्रा का खास ध्यान रखें और फिर डाइट में शामिल करें।

1. पोषण से भरपूर

सबसे पहला और सबसे जरूरी पालक के फायदे है कि यह पौष्टिक आहार से भरपूर है। पालक देखने में बेहद सिंपल लगती हैं लेकिन यह कई सारे आहार से भरपूर है जो आप बिल्कुल भी नहीं छोड़ना नहीं चाहेंगे। पालक डाइट में शामिल करने के कई पौष्टिक आहार मिलते हैं जैसे कि-

100 ग्राम पालक की पत्तियों से 91% पानी, 3.6 ग्राम कॉबोहाइड्रेट, 2.9 ग्राम प्रोटीन और 2.2 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है। थोड़ी मात्रा में शुगर और फैट भी मिलता है। जो विटामिन और मिनरल्स पालक से मिलते हैं वो इस प्रकार हैं- विटामिन ए, सी, के1, बी6 और बी9, कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम।

2. एंटीऑक्सीडेंट

पालक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो पूरे शरीर की सेहत और अहम अंगों को सही से काम करने में मदद करते हैं। पालक के फायदे इन एंटीऑक्सीडेंट की कारण बढ़ जाते हैं। पालक में जो एंटीऑक्सींडट पाए जाते हैं उससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-

  • ल्यूटिन- यह आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है जो रेटीना की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और आंखों से जुड़ी परेशानी को भी दूर रखने में मदद करता है।
  • काम्फेरोल- अध्ययनों में साबित किया गया है कि पालक के फायदेमें से एक है कि यह कैंसर और बाकी गंभीर बीमारियों को होने से रोकने में मदद करता है।
  • नाइट्रेट्स- दिल के सामान्य और स्वस्थ कामकाज के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है।
  • क्वेरसेटिन- यह पालक में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एक ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट है जो सूजन और इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है।
  • ज़ीज़ेनथिन- आंखों के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है।

एंटीऑक्सीडेंट का सबसे महत्वपूर्ण काम है कि यह फ्री रेडिकल या हानिकारक रोगजनक से बचाकर रखने में मदद करते हैं। इससे बीमार होने के आसार कम हो जाते हैं और गंभीर बीमारी से भी बचाव रहता है।

इंसानों पर किए गए अध्ययन में यह साबित हुआ है कि पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कई खतरनाक से बीमारी से बचाव करते हैं।

कटोरी में पालक
पालक के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

3. सामान्य ब्लड प्रेशर

पालक में सबसे जरूरी नाइट्रेट्स पाए जाते हैं। इनको शरीर में ब्लड प्रेशर लेवल सामान्य बनाए रखने के लिए जाना जाता है। जब ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है तो दिल की बीमारी होने के आसार भी कम हो जाते हैं। इसको साबित करने के लिए एक अध्ययन भी किया गया है। करीब 27 लोगों ने इस अध्ययन में भाग लिया है। पालक खाने से लोगों का ब्लड प्रेशर ठीक रहा है। कई अध्ययन में यह भी साबित हुआ है कि नियमित रूप से रोजाना पालक का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है।

4. स्वस्थ त्वचा

पालक के फायदे इसके एंटीऑक्सीडेंट के कारण हैं। जैसे कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा में हुए कोई भी नुकसान को सुधारने में मदद करते हैं और त्वचा में कोलेजन प्रोड्यूज करते हैं। इससे त्वचा टाइट, सॉफ्ट और कोमल हो जाती है। त्वचा के ब्लड सेल मजबूत हो जाते है जो त्वचा के टैक्शर को सुधारने में मदद करते हैं। पालक का सेवन करने के बाद त्वचा से जुड़ी परेशानी कम होती नज़र आएंगी।

पालक का सलाद
पालक के फायदे सेहतमंद त्वचा के लिए

5. वेट लॉस

पालक का अर्क, पालक के पत्तों का पाउडर थायलाकोइड्स को वजन कम करने के लिए जाना जाता है। पालक का सेवन करने से शरीर में पाचन प्रक्रिया धीरे हो जाती है जिससे पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिस कारण से बार- बार भूख नहीं लगती है।

कई अध्ययन में यह साबित किया गया है कि पालक खाने से भूख लगने वाले हॉर्मोन घ्रेलिन को कम देता है। एक ग्रूप को 3 महीने तक 5 ग्राम पालक का पाउडर दिया गया। तीसरे महीने के आखिर में सभी का वजन नापा गया। जिन लोगों ने पालक के पाउडर का सेवन किया है उन लोगों में 44% तक वजन कम हुआ है।

6. कब्ज

सब्जी हरी सब्जियां जैसे कि पालक पेट के लिए सेहतमंद होती है। हाई फाइबर और मैग्नीशियम पेट की आंत में सभी चीज़ों को आसानी से और अच्छे से फ्लो होने देती है। रोजाना एक कप पालक का सेवन किया जा सकता है लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। एक सेब के साथ- साथ 1 कप पालक भी आपको डॉक्टर से दूर रखने में मदद करती है।

7. ब्लड क्लॉटिंग

पालक में विटामिन के पाया जाता है जो ब्लड क्लॉटिंग में मदद करती है। पालक में मौजूद विटामिन के प्राकृतिक रूप से ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है। एक कप कच्ची या पकी हुई पालक में 1 दिन की जरूरत का विटामिन के पाया जाता है जो ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है। आधा कप पकी हुई पालक से 444 माइक्रो ग्राम विटामिन के प्राप्त होता है।

पालक का जूस और पत्ते
पालक के फायदे विटामिन के से भरपूर

पालक से जुड़ी जरूरी बातें

हालांकि पालक सबसे ज्यादा सेहतमंद सब्जी है लेकिन इसके बावजूद इसका सेवन करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर नीचे दी गई बातों का जवाब हां है तो आपको पालक का सेवन कम कर देना चाहिए।

पालक में कैल्शियम और बाकी मिनरल्स शरीर में नमक की मात्रा बढ़ा सकते हैं। अधिक मात्रा में कैल्शियम से पथरी हो सकती है। अगर आपको पहले से पथरी की दिक्कत है तो पालक का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अगर आप खून पतला करने की कोई दवाई ले रहे हैं तो पालक डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। जैसा कि हमने पहले इस आर्टिकल में समझाया है कि पालक में विटामिन के पाया जाता है जो ब्लड क्लाटिंग में मदद करता है। पालक का सेवन करने से यह आपके खून पतला करने वाली दवाई में बाधा डाल सकता है। इसलिए पालक डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

पालक की भुर्जी और अंडा
पालक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

आखिर में

पालक जैसी सेहतमंद सब्जी के फायदे से जुड़ी जानकारी जरूर लेनी चाहिए। और अब आप पालक डाइट में जरूर शामिल करना चाहेंगे। इसकी खास बात यह है कि पालक का सेवन कच्चा और पकाकर कर सकते हैं। पालक खाने का तरीके हर इंसान का अलग- अलग होता है इसलिए अपने शरीर के अनुसार ही पालक का सेवन करें।

जैसे कि हम हर बार आपको बताते हैं कि हर चीज़ के फायदे के साथ- साथ नुकसान भी होते हैं। इसलिए पालक का सेवन करने से पहले ऊपर दी गई दो जरूरी बातों का खास ध्यान रखें और इसके बाद ही पालक डाइट में शामिल करें।

आपकी डाइट में किस प्रकार की हरी सब्जियां शामिल हैं?

FAQs

पालक खाने के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पालक खाने के नुकसान क्या हैं?

अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करना नुकसान दे सकता है। वैसे ही पालक का सेवन अधिक मात्रा में करने से पथरी की दिक्कत हो सकती है। पालक में कैल्शियम, आयरन पाया जाता है जिसका सेवन नियमित रूप से करने से ही फायदे मिलते हैं।

2. पालक के पौष्टिक तत्व क्या हैं?

पालक में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट पाया जाता है। इसके साथ ही पालक में मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी2 पाया जाता है।

3. पालक के फायदे क्या हैं?

पालक खाने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि यह पौष्टिक आहार, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह वजन कम करने में मदद करती है और इसके साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

4. कच्ची पालक के लाभ क्या हैं?

कच्ची पालक खाने पर ऐसे कई आहार मिलते हैं जो पकाने के बाद नहीं मिलते हैं जैसे कि फोलेट, विटामिन सी, पोटेशियम, नियासिन और राइबोफ्लेविन।

5. क्या पालक वेट लॉस में मदद करती है?

पालक में बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो वजन कम करने के लिए अच्छा है। इसके अलावा पालक में विटामिन और मिनरल्स पाए हैं। इसके साथ ही पालक फाइबर से भरपूर होती है जिससे पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments