देसी सामग्री से बनाएं 5 पास्ता सॉस (5 Pasta Sauces You Can Make With Desi Ingredients)
different-types-of-pasta-sauces

देसी सामग्री से बनाएं 5 पास्ता सॉस (5 Pasta Sauces You Can Make With Desi Ingredients)

घर में रखी देसी सामग्री की मदद से यह 5 पास्ता सॉस आसानी से बना सकते हैं।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय जुगाढ़ बहुत अच्छे तरीके से करना जानते हैं और किचन में जुगाढ़ करने में तो माहिर हैं। अलग- अलग सामग्री को मिक्स कर मिनटों में शानदार डिश बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ पास्ता के साथ भी है। हालांकि पास्ता भारत का नहीं है फिर यह सभी की किचन में आसानी से मिल जाता है। लॉकडाउन के कारण पास्ता बनाने की सामग्री की कमी होने के बावजूद भी आप घर में मौजूद चीजों के साथ पास्ता सॉस आसानी से बना सकते हैं। इन देसी सामग्री की मदद से आप घर में आसानी से पास्ता सॉस बना सकते हैं।

लॉकडाउन में स्ट्रीट फूड याद आ रहा है? 5 स्ट्रीट फूड मैदा से घर में बनाएं।

1) लहसुन और तेल (Aglio E Olio)

आसान शब्दों में कहा जाए तो यह सॉसलेस पास्ता होता है। इसको बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन सामग्री की जरुरत है- ऑलिव ऑयल, लहसुन और लाल मिर्च। इसका स्वाद सबसे अच्छा स्पेगटी आकार के पास्ता के साथ आता है लेकिन आप अपनी पसंद के अनुसार पास्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लाल टमाटर, मशरूम, ऑलिव या ब्रोकली का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लहसुन और तेल से पास्ता सॉस बनाने की विधि

गर्म पैन में ऑलिव ऑयल डालें और फिर बारीक कटे हुए लहसुन डालें, फिर 1-2 मिनट के लिए सोते करें। अब लाल मिर्च और उबाला गया पास्ता डालें। अगर आपको लग रहा है कि पास्ता थोड़ा सूखा है तो इसमें पास्ता का बचा हुआ पानी डाल सकते हैं। अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें।

इस पास्ता की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कुछ भी डाल सकते हैं और हटा भी सकते हैं।

5 ‘हटके’ पराठे लॉकडाउन के समय बनाएं।

कम सामग्री के साथ भी पास्ता घर में आसानी से बनाया जा सकता है।

2) देसी तड़का पास्ता या मैक्रोनी (The Desi Tadka Pasta a.k.a Macaroni)

देसी पास्ता या मैक्रोनी को हम कैसे भूल सकते हैं जिसको हम बचपन में खाया करते थे। इसको बनाने के लिए प्याज, टमाटर के साथ हल्दी, नमक और मिर्च की जरुरत है। मैक्रोनी बनाने का यह देसी तरीका है। इसमें आपको देसी तड़के के साथ दो- तीन सब्जियां मिक्स करनी है। आमतौर पर मैक्रोनी का इस्तेमाल किया जाता है।

लॉकडाउन में बचे हुए चावल 6 तरीके से ऐसे इस्तेमाल करें।

देसी तड़के के साथ मैक्रोनी आसानी से बना सकते हैं।
इमेज क्रेडिट- अदिति दत

3) मखानी सॉस बेक्ड पास्ता (Makhani Sauce Baked Pasta)

यह आसान के साथ स्वादिष्ट भी है। इसको बनाने के लिए देसी सामग्री चाहिए जैसे कि टमाटर और मलाई। मखनी सॉस में मलाई होनी बेहद जरुरी है।

मखनी सॉस पास्ता बनाने की विधि

पैन में ऑलिव ऑयल, कटे हुए लहसुन, टमाटर की प्योरी, मसाले और मलाईय क्रीम। जब तक टमाटर अच्छे से ना पर जाएं तब तक पकाएं। अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालें। अब पास्ता को बैकिंग डिश में डालें और ऊपर चीज़ डालें और 5-7 मिनट के लिए बेक करें। तब तक बेक करें जब तक चीज़ पिघल ना जाए।

लॉकडाउन में 5 तरह से सूजी का इस्तेमाल ऐसे करें।

मखनी सॉस बनाने के लिए टमाटर और मलाई की जरुरत है।

4) पालक और मशरूम सॉस (Spinach And Mushroom Sauce)

पालक और मशरूम सॉस सेहतमंद होने के साथ- साथ स्वादिष्ट भी होती है। इसमें बहुत कम तेल की जरुरत होती है।

पालक और मशरूम सॉस बनाने की विधि

पैन में ऑलिव ऑयल डालें, लहसुन और मशरूम सोते करें। सोते करने के बाद पालक की प्योरी, नमक, काली मिर्च, ओरिगेनो और मिर्च डालें। चाहें तो काले जैतून और लाल टमाटर भी डाल सकते हैं। यह खाने के लिए तैयार है या फिर इस पर चीज़ डालकर बेक करने के बाद भी खा सकते हैं अगर आपको कैलोरी की कोई चिंता नहीं है।

लॉकडाउन में सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं?

पालक और मशरूम सॉस पास्ता को बेक करने के बाद भी खा सकते हैं।

5) होल वीट वाइट सॉस पास्ता विद आटा (Whole Wheat White Sauce With Atta)

जब आप वाइट सॉस पास्ता मैदा के साथ बनाते हैं तब आपको लगातार चम्मच से पास्ता सॉस को लगातार मिलाना पड़ता है लेकिन अगर आप होल वीट आटा के साथ बनाएंगे को ऐसा करने की जरुरत नहीं है।

होल वीट वाइट सॉस पास्ता बनाने की विधि

सबसे पहले पैन में बटर डालें और साथ ही कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज और अपनी पसंदी की सब्जी डालें और सोते कर लें। अब सोते की गई सब्जी निकाल लें। अब इसी पैन में दोबारा बटर डालें डालें और इसमें मैदा/ आटा डालें। अब थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें उबला या कच्चा दूध डालें और पकाएं। अब इसमें चीज़ स्लाइस डालें और सॉस को गाढ़ी होने दें। अब इसमें सोते की गई सब्जी डालें और फिर उबला हुआ पास्ता डालें। वाइट सॉस पास्ता तैयार है।

लॉकडाउन में 5 तरीके से बिना प्याज, लहसुन से आलू ऐसे बनाएं।

वाइट सॉस पास्ता मैदा की जगह आटे से बनाएं।

आप किस प्रकार का पास्ता सॉस खाना पसंद करते हैं, हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments