करी पत्ते के 13 प्रभावशाली फायदे और जानकारी - मिश्री
करी पत्ते के प्रभावशाली फायदे और जानकारी

करी पत्ते के 13 प्रभावशाली फायदे और जानकारी

करी पत्ते के फायदे डाइट में शामिल जरूर करें क्योंकि इसके फायदे कई सारे हैं जिनके बारे में आप यहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन पत्तों का उपयोग किसी भी डिश में करने से, डिश फ्लेवर से भरपूर बन जाती है। क्या आप पहचान सकते हैं?

करी पत्ता अपने अनोखे फ्लेवर के लिए जाना जाता है। भारतीय खाने में करी पत्ता सबसे ज्यादा तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर लोग खाने के समय करी पत्ता बाहर निकाल देते हैं लेकिन इसका स्वाद सभी को पसंद आता है जो डिश में बनाते समय घुल जाता है।

यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आप खाने में करी पत्ता बाहर नहीं निकालेंगे क्योंकि यहां से आप करी पत्ते के फायदे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

करी पत्ते के फायदे

किसी भी डिश में करी पत्ता शामिल करने से वो डिश फ्लेवर से भरपूर बन जाती है। फ्लेवर के साथ- साथ करी पत्ते के फायदे कई सारे हैं जिन्हें आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

1. आयरन

करी पत्ते के फायदे में सबसे पहला फायदे आयरन से जुड़ा हुआ है। अगर आप रोजाना करी पत्ता खाते हैं तो आयरन की कमी होने के आसार कम हो जाते हैं। आयरन की कमी से एनीमिया, लो हीमोग्लोबिन, डीहाइड्रेशन, थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। करी पत्ता में मौजूद फोलिक एसिड आयरन बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसके साथ ही अगर शरीर में आयरन की मात्रा सही बनाए रखनी है तो करी पत्ते के फायदे डाइट में जरूर शामिल करें।

2. वेट लॉस

करी पत्ते के फायदे वजन कम करने से जुड़े हुए हैं। करी पत्ता डाइट में शामिल करने से आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं। इसलिए आयुर्वेद में करी पत्ते को जरूरी सामग्री के तौर पर इलाज में उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद के रिसर्च में यह साबित किया गया है कि यह खुशबूदार होने के अलावा वजन कम करने में लाभदायक है।

करी पत्ते में पाए जाने वाला कार्बोल अल्कलॉइड कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करता है जिसके साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। सही तरीके से वजन कम करने के लिए सुपर मार्केट में फैंसी फूड प्रोडक्ट की तरफ जाने की जरूरत नहीं है। सुबह खाली पेट ताज़ा करी पत्ता खा सकते हैं। जब यह सेहतमंद डाइट और कसरत के साथ जुड़ जाते हैं तब वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

करी पत्ता के फायदे वजन कम करने के लिए

3. स्वस्थ आंत

करी पत्ते के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक आहार के कारण कई सारे हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी2 और विटामिन सी पाए जाते हैं और यह सभी आंत के लिए स्वस्थ हैं। इन सभी की मदद से पेट से जुड़ी परेशानी जैसे कि दस्त, कब्ज़ आदि दूर रहती हैं। सुबह ताज़ा करी पत्ते खाने से आंत स्वस्थ रहती है। करी पत्ते का पाउडर बनाकर लस्सी में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके साथ ही सौंफ के दाने मिलाकर लस्सी फ्लेवर से भरपूर बना सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से पेट स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है।

आयुर्वेद के अनुसार, करी पत्ते के फायदे पित्त बैंलेस से भी जुड़े हुए हैं जिससे गैस, पेट में रुकावट जैसी दिक्कतें कम होती है। करी पत्ते के फायदे इसमें मौजूद कार्मिनेटिव और रेचक खूबी के कारण भी हैं जो जठरांत्र पथ (gastrointestinal tract) में आराम देने में मदद करते हैं। करी पत्ता मिक्सर में पीस लें और जूस बना लें। अब कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें। इसका सेवन करने से गैस की दिक्कत कम होने में मदद मिल सकती है।

4. सामान्य ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल

करी पत्ते के फायदे ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बनने नहीं देते हैं। खराब कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की धमनियों में रुकावट आ जाती है जिससे ब्लड-पंपिंग क्षमता कम हो जाती है जिससे दिल से जुड़ी दिक्कत बढ़ सकती हैं। जब कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण होता है तब खराब कोलेस्ट्रॉल बनता है।

करी पत्ते में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ऑक्सीकरण होने से रोकता है और साथ ही फ्री रेडिकल से भी बचाव करता है। जब कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है तब दिल से जुड़ी बीमारी, स्ट्रोक एथेरोस्क्लेरोसिस आदि होने के आसार कम हो जाते हैं।

संबंधित आर्टिकल: केल के लाजवाब फायदे

करी पत्ते
करी पत्ते के फायदे सामान्य कोलेस्ट्रॉल के लिए

5. सामान्य ब्लड शुगर लेवल

अगर आपको पहले से डायबिटीज है तो ब्लड शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने के लिए रोजाना करी पत्ता खा सकते हैं। करी पत्ते के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण बहुत सारे हैं जो अग्न्याशय (pancreas) को फ्री रेडिकल के खतरे से बचाकर रखते हैं। करी पत्ते के फायदे इसमें मौजूद ज़िंक, कॉपर, आयरन के कारण भी हैं। यह सभी ब्लड शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

6. मितली से राहत

गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही में मितली की परेशानी होती है। सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन करने से मितली से आराम मिल सकता है। करी पत्ता डाइजेशन के एंजाइम प्रोड्यूज करने में मदद करते हैं जिससे गर्भवती महिलाओं को उल्टी होने के आसार कम हो सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

करी पत्ते का पौधा
करी पत्ते के फायदे मितली से राहत के लिए

7. स्ट्रांग इम्यूनिटी

करी पत्ता में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्ट्रांग इम्यूनिटी बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही करी पत्ते में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। करी पत्ते के फायदे एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- माइक्रोबियल और एंटी- फंगल खूबियों के लिए भी जाना जाता है।

कढ़ी पत्ते में मौजूद एंटी- इंफ्लामेट्री कंपाउंड लिनालूल घाव और इंफेक्शन कम करने में मदद करते हैं। करी पत्ते की खुशबू और सामग्री सभी प्रकार के बैक्टीरिया, फंगल और वायरल खत्म करने में मदद करते हैं जिससे खांसी, जुकाम कम होने में मदद मिलती है। खुले घाव या स्किन बर्न में करी पत्ते का पेस्ट बनाकर लगाने से आराम मिल सकता है।

8. स्वस्थ आंखें

करी पत्ते के फायदे विटामिन ए से भरपूर होते हैं। स्वस्थ आंखों के लिए इसका सेवन रोजाना किया जा सकता है। करी पत्ते में मौजूद कैरोटीनॉयड, कॉर्निया आंखों की रोशनी सुधारने में मदद करता है। एक अध्ययन में साबित हुआ है कि रोजाना कढ़ी पत्ते का सेवन करने से आंखों की रोशनी जल्दी कमजोर नहीं होती है।

हरा करी पत्ते का पौधा
करी पत्ते के फायदे स्वस्थ आंखों के लिए

9. सेहतमंद लिवर

करी पत्ते के फायदे इसमें मौजूद कैम्पफेरोल नाम के एंटीऑक्सीडेंट के कारण कई सारे हैं जो लिवर को सुरक्षित रखने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट लिवर को खतरे से बचाकर रखते हैं और महत्वपूर्ण अंगों को टोक्सिक होने से बचाते हैं।

10. स्ट्रेस

क्या आप चिंता, डिप्रेशन से गुजर रहे हैं? जिन तेल में करी पत्ता पाया जाता है उन्हें सूंघने से चिंता का स्तर कम हो जाता है और यह माइग्रेन दूर रखने में मदद करता है।

चटनी
करी पत्ते के फायदे स्ट्रेस कम करने के लिए

11. सफेद बाल

खराब डाइट या किसी अन्य कारण से 20 और 30 साल की उम्र में बाल सफेद होने लग जाते हैं। बाल कलर करना पक्का हल नहीं है। सफेद बालों से राहत पाने के लिए करी पत्ता डाइट में शामिल करें। करी पत्ते के फायदे विटामिन बी से भरपूर होते हैं जो बालों का सफेद ना होने में मदद कर सकते हैं।।

12. बालों का झड़ना

बालों का झड़ना और बालों का पतला होने के कारण चिंता, दवाई आदि में से कुछ में हो सकता है। एमीनो एसिड, कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जडों को मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना कम कर देते हैं।

13. नमी से भरपूर

अगर आपको अपने बालों को मॉइस्चराइज़ रखना है इनको अच्छे से कंडीशन करें। बालों में तेल लगाने से पहले नारियल गर्म नारियल तेल में करी पत्ता डालें। तेल को बालों में रातभर के लिए रहने दें और सुबह शैम्पू करें। जब बाल सूखे हो जाते हैं तो टूटने लगते हैं। बालों का इलाज करने के लिए करी पत्ता को समय- समय पर इस्तेमाल करें।

आखिर में

करी पत्ते के फायदे हर कोई आसानी से ले सकता है। यह बच्चों और बाकी सभी लोगों के लिए सुरक्षित है। आप रोजाना सुबह खाली पेट 8 से 10 करी पत्ता खाली पेट खा सकते हैं। किसी भी खाने से पहले करी पत्ता खाने से आपके शरीर के द्वारा सभी आहार अच्छे से अब्जॉर्ब किए जाते हैं।

इसके अलावा करी पत्ते के फायदे खाने में तड़का लगाकर भी लिए जा सकते हैं। करी पत्ते का उपयोग करते समय तेल और मसालों का इस्तेमाल कम करें जिससे करी पत्ते के सभी फायदे आसानी से मिल सकें।

आप किस तरह से करी पत्ते का उपयोग करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

करी पत्ते से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

करी पत्ता डाइट में शामिल करना सेहतमंद है। रोजाना डाइट में करी पत्ता होने से पेट की परेशानियां जैसे कि कब्ज़, दस्त, अपच दूर रहने में मदद करता है। इसके साथ ही करी पत्ता वजन कम करने में भी मदद करता है। इसे खाली पेट भी खा सकते हैं।

करी पत्ता खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल बालों के लिए भी कर सकते हैं। करी पत्ता और नारियल तेल, करी पत्ता, आंवला और मेथी के बीज का पेस्ट बालों को मजबूत बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

करी पत्ते को मीठे नीम के नाम से भी जाना जाता है।

करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है जो ज्यादातर बीमारी और खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारी दूर करने में मदद कर सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments