कर्ड राइस / दही चावल के फायदे और बनाने की विधि - मिश्री
दही चावल के फायदे और बनाने की विधि

कर्ड राइस / दही चावल के फायदे और बनाने की विधि

दही चावल के फायदे और दही वाले चावल रेसिपी की पूरी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

भारत के कई राज्यों में यह पॉपुलर है लेकिन सबसे ज्यादा इसे साउथ में खाया जाता है। आपको बता दें कि कर्ड राइस का जन्म भी साउथ में ही हुआ है। जब दो सेहतमंद सामग्री को मिलाकर स्वादिष्ट और सेहतमंद डिश बन जाए तो क्या बात है।

दही और चावल से आप कर्ड राइस बना सकते हैं। दही वाले चावल के फायदे कई सारे हैं जैसे कि वजन कम करने में मदद, स्वस्थ पाचन, सामान्य ब्लड प्रेशर, सेहतमंद दिमाग आदि।

जहां तक कर्ड राइस बनाने की रेसिपी की बात की जाए तो वो भी बेहद आसान है। कर्ड राइस को स्वाद के लिए तो खाया ही जाता है साथ ही इसको पेट से जुड़ी परेशानी को ठीक करने के लिए भी खाया जाता है।

कर्ड राइस स्वादिष्ट डिश है और इसे डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। अगर आपको कर्ड राइस पसंद है या कर्ड राइस डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कर्ड राइस के फायदे जानने जरूरी हो जाते हैं।

1. वेट लॉस

कर्ड राइस फाइबर से भरपूर डिश है। एक कटोरी दही वाले चावल खाने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है और छोटी- छोटी भूख नहीं लगती है। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है। कर्ड राइस अपने आप में एक पूरा खाना है जिसका सेवन अकेले भी कर सकते हैं। यह एक स्वादिष्ट डिश है जो आपको एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन करने से बचाता है। अगर आप सही मात्रा में कर्ड राइस का सेवन करेंगे तो यह गर्मी की डाइट के लिए परफेक्ट डिश है।

2. गर्मी से बचाव

गर्मी में कुछ ठंडा खाने या पीने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। जब स्वाद के साथ सेहत भी मिल जाए तो क्या बात है! गर्मी में दही वाले चावल खाने से हमारे शरीर के अंदर का तापमान सामान्य बना रहता है। इससे हमें गर्मी सहन करने की ताकत मिलती है। यह खाना उन लोगों के लिए खासतौर पर अच्छा है जो बीमारी होते हैं।

कटोरी में दही
कर्ड राइस के फायदे वेट लॉस के लिए

3. स्वस्थ डाइजेशन

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है। दही में लैक्टोबैसिलस नाम का बैक्टीरिया होता है जो हमारे पाचन शक्ति को नरम बनाता है और जरूरी आहार को अपनी तरफ लेता है। जिससे हमारा पेट और हम स्वस्थ रहते हैं।

4. एनर्जी से भरपूर

जब भी हम कर्ड राइस की बात करते हैं तो कार्ब की बात तो होती ही है। जब भी कार्ब को खाया जाता है तब हमारे पेट में मौजूद पाचन एंजाइम कार्ब के छोटे छोटे टुकडे करते हैं। यह टुकड़े एनर्जी बन जाते हैं जो हमारे शरीर के द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं।

कर्ड राइस
कर्ड राइस एनर्जी देने में मदद करते हैं

5. अच्छा मूड

कर्ड राइस में प्रोटीन के साथ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो टेंशन को दूर करने में मदद करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिमाग में डोपामाइन नाम के केमिकल को पैदा करता है जो हमारे मूड को अच्छा कर देता है।

6. सामान्य ब्लड प्रेशर

दही वाले चावल में नमक की मात्रा कम होती है और इसी के कारण हमारी नसे बनती हैं। जिसके कारण हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ता है। कर्ड राइस मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होता है जो हमारे खून में नमक की मात्रा को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

7. सेहतमंद दिमाग

कर्ड राइस में ऐसे आहार होते हैं जो न्यूरोट्रांसमीटर को जन्म देते हैं। कर्ड राइस में न्यूरो-सुरक्षात्मक एंजाइम होते हैं जो न्यूरोट्रांसमीटर को सुरक्षा देते हैं। जिससे बूढ़ापे में दिमागी बीमारी होने के कम आसार होते हैं जैसे कि भूलने की बीमारी।

कर्ड राइस बनाने की विधि

अब जब आपको यह पता ही चल गया है कि दही वाले चावल खाने के फायदे कितने सारे हैं तो इसको बनाना भी सीख लेना चाहिए। यह डिश जितनी सिंपल है उतना ही आसान यह बनाने में भी है। भारत के साउथ हिस्से में इसको रोजाना खाया जाता है। दही चावल बनाने की रेसिपी की विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

दही चावल बनाने के लिए जरुरी सामग्री-

  • 1 कप चावल
  • 2 कप दही
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 3-4 करी पत्ते
  • 1/2 कप उढ़द दाल

दही चावल बनाने के लिए सभी जरुरी चीज़ों को जमा कर लें। सभी सामग्री के मिलने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो को आसानी से कर्ड राइस बनाएं।

  1. सबसे से पहले चावल ऊबालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  2. अब ऊबाले हुए चावल दही और नमक के साथ मिलाएं। इच्छानुसार स्थिरता होने तक मिक्स करें।
  3. अब उड़द दाल बनानी है। दाल बनाने वाले बर्तन में तेल, जीरा पाउडर, करी पत्ता डालें। इसके बाद उड़द दाल डालें और पकाएं।
  4. दाल का भूरा रंग होने का इंतजार करें और फिर दही और चावल को मिला लें। सभी चीज़ो को अच्छे से मिला लें और आखिर में हरी मिर्च ऊपर से डालें। आपकी कर्ड राइस (दही वाले चावल) खाने के लिए तैयार हैं।
प्लेट में कर्ड राइस
कर्ड राइस घर में बनाएं

आखिर में

कर्ड राइस पहले सिर्फ भारत के साउथ हिस्से में मशहूर थे। लेकिन अब इस डिश को पूरा भारत में खाया जाता है। इस डिश को गर्मी के मौसम में खासकर खाया जाता है। यह गर्मी सहन की ताकत देती है और साथ ही पेट से जुड़ी सारी परेशानी से दूर रखती है।

आप दही का उपयोग कैसे करना पसंद करते हैं?

FAQs

कर्ड राइस से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

कर्ड राइस पौष्टिक आहार से भरपूर है जैसे कि प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि। यह सभी तत्व सेहतमंद रखने के लिए फायदेमंद हैं। कर्ड राइस खाने से पेट स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

कर्ड राइस को स्वस्थ डाइजेशन के लिए जाना जाता है। जिन लोगों को अकसर कब्ज, गैस की दिक्कत रहती है वो लोग सुबह खाली पेट एक कटोरी दही खा सकते हैं। कर्ड राइस से आंत स्वस्थ रहती है लेकिन अगर डाइजेशन खराब है तो वजन बढ़ सकता है।

सही मात्रा में कर्ड राइस रोजाना खा सकते हैं। खाली पेट दही खाने के फायदे कई सारे हैं। कर्ड राइस खाने से सारे पौष्टिक आहार अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाते हैं और स्वस्थ पाचन प्रक्रिया में मदद करते हैं।

आयुर्वेद में रात में दही खाना सेहतमंद नहीं माना गया है। कर्ड राइस का सुबह सेवन करना सेहतमंद माना गया है। कर्ड राइस खाने से एनर्जी मिलती है और साथ ही सभी आहार अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाते हैं। इसलिए सुबह कर्ड राइस का सेवन करना बेहतर है।

खांसी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी और रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सभी परिस्थितियों में दही खाने से कफ बन सकता है जिससे दिक्कत बढ़ सकती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments