क्या ब्रेड खराब हो रही है? इन 5 तरीकों से ब्रेड का इस्तेमाल करें (Bread About To Get Stale? 5 Ways To Use Bread That Aren’t Sandwiches)
different ways to use bread

क्या ब्रेड खराब हो रही है? इन 5 तरीकों से ब्रेड का इस्तेमाल करें (Bread About To Get Stale? 5 Ways To Use Bread That Aren’t Sandwiches)

इस समय सभी के घर में ब्रेड आसानी से मिल जाएगी। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि ब्रेड से कुछ अलग कैसे बनाएं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लॉकडाउन के समय में खाने का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरुरी है। अधिकतर भारतीय घर में आपको ब्रेड़ आसानी से मिल जाएगी। क्या लॉकडाउन के समय में आपने भी ब्रेड का एक्स्ट्रा पैकेट लाकर रखा है? ब्रेड की मदद से आपको सिर्फ सैंडविच बनाकर खाने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल से आप ब्रेड के इस्तेमाल करने के 5 तरीके से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दिए गए 5 तरीको से आप घर में रखी ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या आप जानते हैं? ब्रेड के आविष्कार को अभी एक दशक भी नहीं हुआ है। ब्रेड का आविष्कार 1928 में चिलीकोल, मिसौरी में हुआ था।

1) मसालेदार ब्रेकफास्ट|ब्रेड पोहा (A Masaledaar Breakfast | Bread Poha)

जल्दी से ब्रेकफास्ट बनाने के लिए सैंडविच आमतौर पर बनाया जाता है। अगर आप सैंडविच के अलावा कुछ और खाना चाहते हैं तो आप मसाला ब्रेड पोहा बना सकते हैं।

5 ‘हटके’ पराठे लॉकडाउन के समय बनाएं।

ब्रेड पोहा बनाने की विधि

सबसे पहले पैन में तेल, अदरक और लहसुन डालें। अब कटे हुए प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। सभी चीजें पकने के बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद के लिए टोमेटो कैचप डालें। अब ब्रेड के टुकड़े डालें। अब मसाला पोहा को प्लेट में निकाल लें। प्लेट में निकालने के बाद इसमें मूंगफली और कटा हुआ ताज़ा धनिया डालें। इसको और मसालेदार बनाने के लिए इसमें नींबू का रस डाल सकते हैं। ब्रेकफास्ट के लिए मसाला पोहा एक अच्छी पसंद बन सकती है।

ब्रेड पोहा क्विक ब्रेकफास्ट बन सकता है।

2) क्लासिक डिश|ब्रेड रोल (The Classic Dish | Bread Roll)

अधिकतर लोगों को ब्रेड रोल पसंद आते हैं खासकर जो चटनी में डूबे हुए होते हैं। घर में छुट्टी वाले दिन ब्रेड रोल खाने का मज़ा ही अलग होता है। आमतौर पर ब्रेड रोल में आलू होते हैं लेकिन आप ब्रेड रोल में पनीर भी भर सकते हैं।

5 तरीके से बिना प्याज, लहसुन से आलू ऐसे बनाएं।

ब्रेड रोल बनाने की विधि

ब्रेड रोल की फिलिंग अपनी पसंद से बनाएं- आलू या पनीर। इनमें अपने पसंद के अनुसार मसाले डालें। ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के कोने काटें। अब ब्रेड पर थोड़ा तेल और पानी लगाएं और ब्रेड को पतला कर लें। एक तरफ 2 चम्मच आटा और आधा कप पानी का मिश्रण बनाकर रखें। अब ब्रेड में फिलिंग डालें और रोल कर दें और ऊपर से आटे और पानी का मिश्रण भी लागाएं जिससे फ्राई करते समय ब्रेड रोल खुल ना जाएं। अब ब्रेड रोल को कढ़ाई में तेल में डीप फ्राई करें और अपनी पसंद की चटनी के साथ मज़े से खाएं।

अपनी पसंद की फिलिंग के साथ ब्रेड रोल बनाएं।

3) सलाद और सूप में क्रूटोन्स डालें (Salads And Soups | Make Some Croutons)

क्रूटोन्स को घर में बनाना बेहद आसान है और इनको आप सलाद या सूप में भी डाल सकते हैं। क्रूटोन्स को घर में डीप फ्राई, बेक या फिर एयर फ्राई कर बना सकते हैं। घर में बनाए गए टोमेटो सूप में डीप फ्राई किए गए क्रूटोन्स डालें और सूप का स्वाद बढाएं।

लॉकडाउन में सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं?

क्रूटोन्स बनाने की विधि

क्रूटोन्स बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के मोटे और मीडियम साइज टुकड़े कर लें। अब बर्तन में इन टुकड़ो को डालें और अपनी पसंद के अनुसार मसाले डालें। जैसे कि इसमें आप ऑलिव ऑयल डाल सकते हैं। ऑलिव ऑयल के बाद इसमें काली मिर्च, नमक, ओरिगेनो आदि मसाले डाल सकते हैं। सभी मसाले डालने के बाद क्रूटोन्स को बेक, डीप फ्राई या एयर फ्राई कर सकते हैं। और फिर इन्हें सूप या सलाद में डालकर मज़े से खाएं।

क्रूटोन्स सलाद या सूप में डालकर खा सकते हैं।

4) ब्रेड के टुकड़े खाने में मिलाएं (Turn Them Into Breadcrumbs | Breadcrumb Crusted Meals)

ब्रेड के टुकड़ो को कोटिंग के लिए और भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए अलग- अलग तरीके से बनाया जा सकता है। अगर आपको ब्रेड के टुकड़े मीट या पोटेटो स्नैक्स की कोटिंग के लिए तुरंत चाहिए तो आपको बस फूड प्रोसेसर में ब्रेड डालनी है और कोटिंग के लिए तैयार है।

अगर आपको भविष्य के लिए ब्रेड के टुकड़े रखने हैं तो ब्रेड को सबसे पहले ओवन में कुछ मिनटो के लिए में पकाएं और फिर फूड प्रोसेसर में डालें। ओवन में ब्रेड पकाने से ब्रेड में से नमी चली जाती है जिससे इसको 4-5 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

लॉकडाउन में 5 तरह से सूजी का इस्तेमाल ऐसे करें।

ब्रेड को मीट की कोटिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) ब्रेड डेजर्ट बनाएं|ब्रेड पुडिंग और शाही टुकड़ा (Turn It Into A Dessert | Bread Pudding & Shahi Tukda)

ब्रेड की मदद से आप कई डेजर्ट भी बना सकते हैं। हालांकि इनसे कैलोरी ज्यादा हो जाएंगी लेकिन कभी- कभी कैलोरी को इन डेजर्ट के सामने भुलाया जा सकता है।

शाही टुकड़ा बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रेड के टुकड़े कर लें और फिर फ्राई करें। ब्रेड के टुकड़े फ्राई करने के बाद इन्हें एक बर्तन में डालें और फिर दूध और ड्राई फ्रूट्स डालें। अच्छे से मिक्स करें और थोड़ी देर फ्रिज में रख दें और ठंडा-ठंडा डेजर्ट खाएं। इस मिश्रण को रबड़ी में डालकर भी खाया जा सकता है।

किशमिश के साथ क्लासिक ब्रेड एंड बटर पुडिंग।

आशा करते हैं कि इस आर्टिकल की मदद से आप ब्रेड से कई डिश बना सकें। अगर आपने इस लिस्ट में से कुछ भी बनाया है तो कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments