सर्वश्रेष्ठ मोदक मोल्ड गणेश चतुर्थी के लिए - मिश्री 2022
best-modak-moulds-for-ganesh-chaturthi

सर्वश्रेष्ठ मोदक मोल्ड गणेश चतुर्थी के लिए – मिश्री 2022

मिश्री मुख्यालय में गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट मोदक मोल्ड रिव्यू किया गया है।

अगर आप इस साल अपने घर में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

मोदक बनाना एक कला है जिसमें बार- बार लगातार प्रयास करने के बाद ही आप माहिर बन सकते हैं। जिन्हें क्विक और एक जैसी स्थिरता वाले मोदक चाहिए उनके लिए मोदक मोल्ड महत्वपूर्ण जरूरत की तरह है।

मिश्री में हमने छह प्रकार और आकार के मोदक मोल्ड का रिव्यू किया है। इनमें से कुछ का प्रदर्शन लाजवाब रहा है वहीं कुछ के डिजाइन में दिक्कत है और कुछ की उपयोगिता कम है।

गणेश चतुर्थी के लिए हमने सर्वश्रेष्ठ मोदक मोल्ड रिव्यू कैसे किया है, यहां से जानें।

हमारा रिव्यू प्रोसेस + फैक्टर

हमारे रिव्यू फैक्टर में डिजाइन, उपयोगिता और सुविधा पर खास ध्यान दिया गया है। इसके अलावा कई बातों पर ध्यान दिया गया है जैसे कि:

1. डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो इन सब बातों पर ध्यान दिया जाता है-

  • मोदक मोल्ड का मटेरियल
  • मोल्ड का आकार
  • कैविटी और मोल्ड का साइज
  • टिकाऊ
  • पंखुडियों की संख्या

2. उपयोगिता

कोई भी सिर्फ 2-3 मोदक नहीं बनाता है। आमतौर पर बड़ी मात्रा में मोदक बनाए जाते हैं जो थका देने वाला काम होता है। इस फैक्टर में हम यह देखना चाहते थे कि लंबे समय के लिए इसे इस्तेमाल करना कितना आसान है। मोल्ड का डिजाइन कितनी आसानी से इसे इस्तेमाल करने में मदद करता है?

3. सुविधाजनक

कितनी आसानी के साथ मोल्ड इस्तेमाल किया जा सकता है? स्टोर करने के लिए कितनी जगह चाहिए? इसे इस्तेमाल करने में कितनी मेहनत लगती है?

हमने कैसे टेस्ट किया?

हमारा मकसद रेसिपी टेस्ट करना नहीं है लेकिन मोल्ड का डिजाइन, सुविधाजनक और इन्हें कितनी अच्छी तरह से उपयोग किया जा सकता है। इसलिए जिस रेसिपी को फॉलो किया गया है वो महत्वपूर्ण नहीं है। मोदक बनाने के लिए सिंपल सूजी हलवा बनाया गया और सभी मोल्ड को ऊपर बताए के रिव्यू फैक्टर के आधार पर जांच की गई है।

बंद मोदक मोल्ड
बंद मोदक मोल्ड
खुले हुए मोदक मोल्ड
खुले हुए मोदक मोल्ड

बेस्ट मोदक मेकर मोल्ड

किस काम के लिए कौन- सा मोदक मेकर बेस्ट है? आप विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. सीएंडजी इंडिया प्लास्टिक मोदक मोल्ड – पारंपरिक मोदक के लिए

यह कैसे काम करता है? साइज की बात करें तो (कैविटी और ओपनिंग) यह पारंपरिक स्टीम मोदक बनाने के लिए बेस्ट है। इसकी कैविटी का साइज बड़ा है जिससे आप इसके अंदर अच्छे से नारियल- गुड़ फिलिंग वाले मोदक भर सकते हैं। हमारे मोदक बड़े, लंबे और मोटे थे।

हमें यह इस्तेमाल और साफ करना आसान लगा है।

प्रोडक्ट डिजाइन- इसका साइज बड़ा है और प्लास्टिक मोल्ड टिकाऊ है। इसकी लंबाई 5.5 सेंटीमीटर है।

प्लास्टिक मोदक मोल्ड
पारंपरिक स्टीम मोदक के लिए परफेक्ट
डिजाइन- 4.5/5
उपयोगिता- 4.5/5
सुविधाजनक- 4.5/5
  • टिकाऊ प्लास्टिक मोल्ड।
  • बड़ा और अच्छे आकार का मोदक मोल्ड।
  • स्टीम मोदक के लिए आदर्श बड़ा साइज है।
  • इस्तेमाल और साफ करने में आसान।

अगर आप पारंपरिक स्टीम मोदक बनाना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है।

2. देवचार्या एंटरप्राइज एल्यूमीनियम मोदक मोल्ड – ट्रीपल साइडेड कॉन्ट्रैप्शन

यह कैसे काम करता है? यह ट्रिपल साइज कॉन्ट्रैप्शन है जिसमें आपको मोल्ड बंद करना होगा  और कैविटी के नीचे से फिलिंग भरनी होगी। यह पूरा खुल सकता है जिस वजह से इन्हें डीमोल्ड करना कठिन नहीं है। इसे इस्तेमाल और साफ करना आसान है। हमें पसंद आया कि कैसे मोल्ड खोलने के बाद हमें अच्छी आकार वाला मोदक मिला। (फोटो देखें)

प्रोडक्ट डिजाइन

यह छोटे साइज का एल्यूमीनियम मोल्ड है जिसकी ऊंचाई लगभग 2 सेंटीमीटर है। इसकी कैविटी की मात्रा 2.5 सेंटीमीटर x 2 सेंटीमीटर है। इसे स्टोर करने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है और इसे किचन की दराज में स्टोर कर सकते हैं।

ट्रीपल ओपनिंग मोदक मोल्ड
छोटे साइज के मोदक मोल्ड
डिजाइन- 4/5
उपयोगिता- 4/5
सुविधाजनक- 4/5
  • टिकाऊ। इसकी नट, बोल्ट ढीले नहीं हैं।
  • स्टोरेज की कम जगह चाहिए।
  • साफ और इस्तेमाल करने में आसान।
  • मोदक आसानी से डीमोल्ड हो जाते हैं।
  • मोदक का आकार सुंदर है।
  • कैविटी का साइज छोटा होने के कारण पारंपरिक मोदक नहीं बना सकते हैं।

घर में छोटे साइज के मोदक बना सकते हैं। इससे पारंपरिक मोदक नहीं बना सकते हैं क्योंकि कैविटी बहुत छोटी है। इससे नारियल, खोया और खजूर-नट्स के मोदक बेस्ट बनेंगे।

3. ब्रशफिंच मोदक एंड मोमोज प्लास्टिक मोल्ड सांचा – एक बार में कई मोदक बनाएं

यह कैसे काम करता है? इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। मोल्ड को चिकना करें और कैविटी के दोनों तरफ मिश्रण डालें। कवर करें और दबाएं। मोदक मोल्ड खोलने के बाद आपको तीन मोदक एक साथ मिलेंगे। यह पारंपरिक, स्टफ और स्टीम मोदक बनाने के लिए नहीं है क्योंकि कैविटी बड़ी नहीं है। मोदक का आकार एक जैसा है। यह छोटे और लंबे हैं लेकिन इनके किनारे साफ नहीं हैं।

मोल्ड इस्तेमाल और साफ करने आसान हैं। सिंगल कैविटी होने के कारण इन्हें आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

प्रोडक्ट डिजाइन- यह टिकाऊ प्लास्टिक मोल्ड है जिससे एक साथ तीन मोदक बना सकते हैं। एक तरफ पांच पंखुड़ियां हैं (कुल 10)। यह मोल्ड किताब की तरह खुलते हैं और इनमें नट के दो सेट हैं।

3 इन 1 मोदक मोल्ड
एक साथ 3 मोदक बना सकते हैं
डिजाइन- 4/5
उपयोगिता- 4/5
सुविधाजनक- 4/5
  • साफ करने में आसान।
  • एक साथ तीन मोदक बनते हैं।
  • एक जैसा आकार।
  • टिकाऊ मटेरियल।
  • मोदक के किनारे के डिजाइन में सफाई नहीं है।

यह नारियल, बूंदी, बेसन या खोया मोदक बना सकते हैं।

4. दी जैम बेकर्स एल्यूमीनियम मोदक मेकर मोल्ड – मजबूत और टिकाऊ

यह कैसे काम करता है? अधिकतर मोल्ड की तरह, मोदक बनाने से पहले मोल्ड को अंदर से चिकना करने के बाद करें और फिर नीचे दी गई ओपनिंग से फिलिंग करें। इसका साइज छोटा है और स्टीम मोदक बनाने के लिए आदर्श ऑप्शन नहीं है। इससे सिंगल फिलिंग जैसे कि नारियल या बूंदी के मोदक आसानी से बनाएं जा सकते हैं।

यह सिंगल मोल्ड है जिससे लंबे, सुंदर, अच्छे आकार के मोदक बना सकते हैं। इसे कोने- कोने से साफ करना आसान है।

एल्यूमीनियम मोदक मोल्ड
क्लासिक एल्यूमीनियम मोदक मोल्ड
डिजाइन- 4/5
उपयोगिता- 4/5
सुविधाजनक- 4/5
  • इसे साफ और इस्तेमाल करना आसान है।
  • मोदक का आकार अच्छा है।
  • मजबूत और टिकाऊ

सिंगल स्टफिंग जैसे कि नारियल, खोया, बेसन, बूंदी आदि के लिए है।

5. सी.पी ग्लोबल – सिलिकॉन मोल्ड विद 6 कैविटीज

यह सॉफ्ट सिलिकॉन मोल्ड हैं जिनमें 6 कैविटी हैं। सिलिकॉन मोल्ड को इस्तेमाल और साफ करना आसान है। कैविटी साइज छोटा है और यह आमतौर पर बनाए जाने वाले मोदक के लिए आदर्श नहीं हैं।

हालांकि इन्हें अच्छे से धोने के बाद भी इनमें से साबुक की महक नहीं जाती है।

अधिकतर प्लास्टिक/ एल्यूमीनियम मोल्ड की तरह, इन्हें डीमोल्ड करना आसान नहीं है। इन्हें डीमोल्ड करने के लिए कला की जरूरत है जिससे मोदक टूटे नहीं।

सीलिकॉन मोदक मोल्ड
चॉकलेट मोदक बनाने के लिए बेस्ट हैं
डिजाइन- 3.5/5
उपयोगिता- 3.5/5
सुविधाजनक- 3.5/5
  • सीमित उपयोग
  • डीमोल्ड करने के लिए कला की जरूर है।
  • धोने के बाद भी साबुन की महक रहती है।

चॉकलेट मोदक बनाने के लिए आदर्श है।

6. न्यूक्यू एल्यूमीनियम मोदक मेकर मशीन

यह कैसे काम करता है? हालांकि यह मोदक मोल्ड बड़ा है लेकिन इसकी कैविटी का साइज बड़ा नहीं है जिनसे पारंपरिक मोदक नहीं बनाए जा सकते हैं। इसका आकार और डिजाइन ऐसा है कि यह डगमगाता रहता है। मोदक मोल्ड की सतह छोटी है जिससे प्लेट पर मोदक रखने में यह एक जगह नहीं रहते हैं। इन्हें साफ और स्टोर करना आसान है।

प्रोडक्ट डिजाइन- मोदक मोल्ड के बाहर बहुत सुंदर डिजाइन है और 8 पंखुड़ियां हैं। कैविटी की गहराई 4 सेंटीमीटर तक है। हमारे द्वारा रिव्यू किए गए बाकी एल्यूमीनयम मोल्ड के मुकाबले यह मजबूत नहीं है। यह डिशवॉशर सेफ नहीं है।

एल्यूमीनियम मोदक मोल्ड, सतह खुली हुई है
इससे बनाए गए मोदक डगमगा रहे थे
डिजाइन- 3/5
उपयोगिता- 3/5
सुविधाजनक- 3/5
  • साफ करने में आसान।
  • ज्यादा स्टोर करने की जगह नहीं चाहिए।
  • बड़ा साइज।
  • मटेरियल मजबूत नहीं है।
  • मोदक डगमगाते हैं।
  • मोल्ड के मुकाबले कैविटी छोटी है जिससे पारंपरिक मोदक बनाने मुश्किल हैं।

यह बिना स्टफिंग वाले बड़े साइज के मोदक बनाने के लिए बेस्ट हैं।

FAQs

मोदक मेकर मशीन से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ हैं और कुछ नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए विस्तार से रिव्यू पढ़ सकते हैं।

कुछ मोदक मोल्ड से एक साथ 3-6 मोदक बना सकते हैं। अगर आप एक साथ बहुत सारे मोदक बना रहे हैं तो यह आदर्श ऑप्शन है।

मोदक मोल्ड कई मटेरियल से बने हो सकते हैं जैसे कि प्लास्टिक, एल्यूमीनियम, स्टोनलेस स्टील और सिलिकॉन।

नहीं। यह मोल्ड कप केक बनाने के लिए आदर्श नहीं हैं। कप केक मोल्ड बड़े, गहरे और ओवन फ्रेंडली होते हैं।

हमारे रिव्यू के अनुसार, पारंपरिक मोदक बनाने के लिए प्लास्टिक मोल्ड बेस्ट होते हैं क्योंकि इनका साइज बड़ा होता है और कैविटी में अच्छी मात्रा में फिलिंग की जा सकती है और मोदक बनाए जा सकते हैं।

सारांश

बप्पा के पसंदीदा भोग के साथ इनका स्वागत करें – मोदक!

इस गणेश चतुर्थी, इन मोदक मोल्ड की मदद से होममेड मोदक बनाएं।

आप कौन- सा खरीदने की सोच रहे हैं- प्लास्टिक, मेटल या सिलिकॉन?

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime