भारत में सर्वश्रेष्ठ पेयरिंग नाइफ रोजाना इस्तेमाल के लिए
best-knife-brands-in-India

भारत में सर्वश्रेष्ठ पेयरिंग नाइफ रोजाना इस्तेमाल के लिए

किचन में रोजाना चाकू का इस्तेमाल कई बार होता है। इस बार मिश्री मुख्यालय में बेस्ट चाकू रिव्यू किया गया है और इससे जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

चाकू, टॉप 2 किचन टूल में आता है जो आपको शेफ के हाथ में जरूर मिलेगा। वैसे तो चाकू का उपयोग बहुत छोटे काम के लिए किया जाता है लेकिन यह टॉप 2 किचन टूल में कैसे शामिल है? इन ‘छोटे काम’ में शामिल हैं स्ट्रॉबेरी का छिलका हटाना, लहसुन या प्याज छीलना, नींबू काटना आदि।

मिश्री के द्वारा भारत में बेस्ट नाइफ (knife) ब्रांड रिव्यू में छह पॉपुलर ब्रांड शामिल की गई हैं। शार्पनेस से लेकर ब्लेड की लंबाई, पकड़ और कटाने की क्षमता की जांच करने के बाद विक्टोरिनोक्स (Victorinox) हमारा टॉप पिक बना है। हम काई होंचो (Kai Honcho) की भी सलाह देते हैं।

नीचे दी गई टेबल से आप सभी ब्रांड से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चाकू ब्रांड मिश्री रेटिंग खरीदें
विक्टोरिनोक्स  4.5 खरीदें
काई 4.25 खरीदें
क्रिस्टल 3.75 खरीदें
ग्लेयर 3.75 खरीदें
बर्जर 3 खरीदें
गोदरेज 2.5 खरीदें
contenders-for-best-paring-knives

हमारा रिव्यू प्रोसेस

पेयरिंग नाइफ (paring knife) क्या होता है? इसके उपयोग क्या हैं?

पेयरिंग नाइफ का इस्तेमाल रोजाना का काम में किया जाता है, यह बहुमुखी और अमूल्य किचन टूल है। इसकी ब्लेड छोटी और शार्प होती है जो शार्पिंग, कटिंग, छीलना और अन्य काम के लिए आदर्श है।

चाकू के अनगिनत उपयोग हैं जैसे कि छीलना, स्लाइसिंग, फल काटना, छिलका हटाना आदि।

चाकू में क्या खासियत होनी चाहिए? ब्लेड? ग्रिप? देखने में? क्या आप इन खूबियों पर ध्यान देते हैं?

जब बात नाइफ रिव्यू की आती है तो ब्लेड की शार्पनेस और हैंडल की पकड़ जैसे फैक्टर पर खास ध्यान दिया गया था। इनसे जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. प्रदर्शन

किसी भी प्रकार के चाकू में शार्पनेस बेहद महत्वपूर्ण फैक्टर होता है। पेयरिंग नाइफ का उपयोग सेब छीलने, सब्जियां काटने, स्ट्रॉबेरी का छिलका उतारने का काम करते हैं। शार्प ब्लेड से काम जल्दी और अच्छे से होता है।

ब्लेड की लंबाई भी जरूरी फैक्टर है। अनुभवी शेफ के द्वारा 3-3.5 इंच या ज्यादा से ज्यादा 4 इंच ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है। चॉपिंग बोर्ड और हाथ से काम करने के लिए चाकू की ब्लेड का यह साइज पर्याप्त है।

2. डिजाइन

डिजाइन में साइज, बैलेंस और ग्रिप की जांच की गई है। चाकू पकड़ने में आरामदायक होना चाहिए। ब्लेड और हैंडल का अनुपात बैलेंस होना चाहिए जिससे चाकू इस्तेमाल करना मुश्किल ना हो। ऐसे में ब्लेड का साइज और वजन लगभग एक जैसा होना चाहिए।

स्टेप ब्लेड, हैंडल का रंग अन्य फैक्टर में शामिल थे।

3. अन्य फैक्टर

कीमत, पैकेजिंग, मजबूती, देखने में जैसे रिव्यू फैक्टर पर भी ध्यान दिया गया था।

बेस्ट पेयरिंग नाइफ रिव्यू

हमने भारत में बेस्ट पेयरिंग नाइफ का पता कैसे लगाया है?

जैसा अधिकतर इंडियन किचन में होता है, हमारे रिव्यू प्रोसेस में भी फल और सब्जियों की चॉपिंग, कटिंग और पीलिंग की गई है। यह टेस्टिंग दो हफ्तों तक चली थी। टेस्टिंग के दौरान हमने हर एक चाकू के साथ अनुभव कैसा रहा, खूबियां और खामियों को रिकॉर्ड किया है। इससे हमें यह भी पता चला कि कौन- सा चाकू किस सामग्री पर अच्छे से काम करता है।

इस रिव्यू में हमने छह पेयरिंग नाइफ शामिल किए हैं जिससे हमने सख्त और सॉफ्ट सब्जियां छीली हैं (आलू, टमाटर, प्याज, बीन्स, गाजर) और इन्हें चॉप भी किया है। हमने इससे अदरक, लहसुन और धनिया छीला है और अमरूद और सेब जैसे फल काटे हैं।

सभी चाकू से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

बेस्ट पेयरिंग नाइफ - रिव्यू प्रोसेस
बेस्ट पेयरिंग नाइफ - रिव्यू प्रोसेस
बेस्ट पेयरिंग नाइफ - सब्जियों की कटिंग
बेस्ट पेयरिंग नाइफ - सब्जियों की कटिंग
बेस्ट पेयरिंग नाइफ - प्याज काटते हुए
बेस्ट पेयरिंग नाइफ - प्याज काटते हुए

1. विक्टोरिनोक्स स्विस क्लासिक पेयरिंग नाइफ – मिश्री टॉप पिक

हमारा अनुभव

हम हैरान हर गए थे। विक्टोरिनोक्स पेयरिंग नाइफ ने हमें बहुत आनंदमय तरीके से हैरान किया है। पहली झलक में हमें यह नाज़ुक और कमज़ोर लग रहा था लेकिन इससे हमें हमारी उम्मीद से बिल्कुल अलग रिजल्ट मिले हैं।

यह सबसे हल्का चाकू था और इसकी पकड़ सबसे आरामदायक थी। इसका हैंडल पतला है और इसकी बनावट एकदम सही है। इस चाकू से आप ज्यादा मात्रा में सामग्री छील और काट सकते हैं और इसके बाद भी आपको असुविधा महसूस नहीं होगी। चाकू की धार बहुत तेज़ है जिससे अधिकतर सामग्री काटने और छीलने का काम आसानी से हो सकता है। यह हर साइज के हाथ और चॉपिंग बॉर्ड के लिए उचित है। नुकीली ब्लेड के कारण इससे हर काम करना आसान है जिस वजह से यह हमारा टॉप पिक बना है।

प्रोडक्ट की जानकारी

इस हल्के चाकू का वजन 22 ग्राम है और कीमत 390/- रुपए है। इसकी लंबाई 8 सेंटीमीटर है और आयाम – 18.9 x 2.1 x 1.1 सेंटीमीटर है। यह चाकू डिशवॉशर सेफ है।

प्रदर्शन - 4.5/5
डिजाइन - 4.5/5
  • क्लीन कट्स
  • आरामदायक पकड़
  • छीलने और काटने के लिए आदर्श
  • डिशवॉशर सेफ

हालांकि विक्टोरिनोक्स नाइफ की कीमत दावेदारों के मुकाबले ज्यादा है और इसमें निवेश करना सही फैसला है।

2. काई होंचो किचन नाइफ – रनरअप

हमारा अनुभव

हम काई होंचो की भी सलाह कई कारण से देते हैं। डिजाइन और बनावट की बात करें तो यह हमारे टॉप पिक के मुकाबले बड़ा है। इसकी पकड़ विक्टोरिनोक्स की तरग आरामदायक नहीं है लेकिन फिर भी ठीक है।

टेस्टिंग के दौरान इस ब्रांड के चाकू ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्लेड शार्प है जिससे कटिंग और चॉपिंग अच्छे और सफाई से हुई थी। लेकिन छीलने के समय यह पीछे रह गया था। इसके भारी डिजाइन के कारण ऐसा हो सकता है।

प्रोडक्ट की जानकारी

इस पेयरिंग नाइफ की कीमत 130/- रुपए है और इसकी वजन 36 ग्राम है। इसका साइज 94 एमएम है और ब्लेड की मोटाई 1.4 एमएम है।

प्रदर्शन - 4.5/5
डिजाइन - 4/5
  • कम वजन
  • आरामदक पकड़
  • स्मूथ कटिंग
  • छीलने के लिए बेस्ट नहीं है।

अगर आप बजट में चाकू ढूंढ रहे हैं तो काई होंचो बेहतर ऑप्शन है।

3. क्रिस्टल ऑल पर्पस प्लेन एज नाइफ

हमारा अनुभव

क्रिस्टल चाकू ने चॉपिंग और पीलिंग का काम अच्छे से किया था। लेकिन इसे पहला या दूसरा स्थान इसलिए नहीं मिला क्योंकि इसकी पकड़ आरामदायक नहीं है। इससे अच्छे से कटिंग होती है लेकिन अगर आप एक किलो आलू काट रहे हैं तो शुरूआत के कुछ मिनटों में आपको असुविधा महसूस होने लग जाएगी। विक्टोरिनोक्स और काई होंचो के मुकाबले इससे कटिंग करते समय एक्सट्रा मेहनत की जरूरत पड़ती है।

प्रोडक्ट की जानकारी

इस चाकू की कीमत 75/- रुपए है और इसका वजन 17 ग्राम है। इसका साइज 18 सेंटीमीटर है इसे ‘मल्टी पर्पस नाइफ’ का लेबल दिया गया है।

प्रदर्शन - 4/5
डिजाइन - 3.5/5
  • सामान्य कीमत
  • साफ कटिंग
  • थोड़े ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
  • हैंडल असुविधाजनक हो सकता है।

4. ग्लेयर पेयरिंग नाइफ

हमारा अनुभव

यह क्रिस्टल चाकू की तरह ही है लेकिन यह तीसरे स्थान पर नहीं आया है क्योंकि…

जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि चाकू रिव्यू करते समय शार्पनेस अहम रिव्यू फैक्टर है।

क्रिस्टल से बेहतर और आरामदायक पकड़ होने के बावजूद, यह क्लीन कट्स नहीं देता है। सब्जियां और फल काटने में ज्यादा मेहनत और समय लगता है। इसकी ब्लेड बड़ी है जिससे छीलने वाला काम आसानी से नहीं होता है।

प्रोडक्ट की जानकारी

इसकी कीमत 199/- रुपए, वजन 34 ग्राम और लंबाई 20 एमएम है। इसकी बनावट अच्छी है। यह फिसला नहीं है और इसमें जंग भी नहीं लगती है।

प्रदर्शन - 3.5/5
डिजाइन - 4/5
  • फिसलता नहीं है।
  • बेहतर ग्रिप
  • सब्जियां काटना मुश्किल है।
  • छीलने के लिए बड़ी ब्लेड सही नहीं है।

5. बर्जनर स्टेनलेस स्टील पेयरिंग नाइफ

हमारा अनुभव

बर्जनर नाइफ की मार्बल फिनिशिंग है और यह देखने में सुंदर है। लेकिन जब बात काम की आती है तो इसका प्रदर्शन अच्छी नहीं है। ब्लेड शार्प नहीं है जिससे कटिंग स्मूथ तरीके से नहीं होती है। हमें दो से तीन बार कटिंग करनी पड़ रही थी।

प्रोडक्ट की जानकारी

54 ग्राम चाकू की कीमत 249/- रुपए है।

प्रदर्शन - 3/5
डिजाइन - 3/5
  • सुंदर
  • ब्लेड स्मूथ नहीं है।
  • कटिंग के लिए बार- बार एक जगह चाकू चलाना पड़ रहा था।

6. गोदरेज कार्टीनी परफेक्ट पेयरिंग नाइफ

हमारा अनुभव

गोदरेज नाइफ के पैक पर दिया है यह पीलींग के लिए है लेकिन इसे पेयरिंग नाइफ लेबल दिया गया है। हमारी जानकारी के अनुसार, पेयरिंग नाइफ बहुमुखी होती है जिससे कई काम किए जा सकते हैं जैसे कि कटिंग, चॉपिंग और पीलिंग।

टेस्टिंग के दौरान, इस चाकू का प्रदर्शन पीलिंग में बेहतर है लेकिन चॉपिंग में यह फेल हो गया है। इसकी पकड़ आरामदायक है लेकिन ब्लेड शार्प नहीं है। यह सिर्फ छोटे- मीडियम साइज फल और सब्जियों को छीलने के लिए बनी है।

प्रोडक्ट की जानकारी

इसकी कीमत 115/- रुपए है। इसका वजन 34 ग्राम और साइज 18 सेंटीमीटर है। इसकी ब्लेड की मोटाई 1.25 एमएम है।

प्रदर्शन - 2.5/5
डिजाइन - 2.5/5
  • छीलने के लिए अच्छा है।
  • यह कट या चॉप नहीं करता है।
  • बड़े साइज के फलों और सब्जियों के लिए नहीं बना है।

हमारे टॉप पिक और सलाह

बेस्ट पेयरिंग नाइफ - विजेता
बेस्ट पेयरिंग नाइफ - विजेता

विक्टोरिनोक्स हमारा टॉप पिक है क्योंकि कटिंग और पीलिंग टेस्टिंग में इसका प्रदर्शन तारीफ के काबिल है। इसकी ग्रिप (पकड़) बेहद आरामदायक है। स्मूथ, क्लीन कट्स लाजवाब हैं।

हम काई होंचो की भी सलाह देते हैं क्योंकि इसकी ब्लेड शार्प है और कटिंग साफ है। यह साइज में बड़ा है और हमारे टॉप पिक जितना अच्छे से सामग्री छीलता नहीं है।

FAQs

बेस्ट पेयरिंग नाइफ से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

विक्टोरिनोक्स पेयरिंग नाइफ हल्का है और इसकी पकड़ आरामदायक है। अगर आप ज्यादा मात्रा में चॉपिंग और कटिंग कर रहे हैं तो यह चाकू आपके लिए है।

हां, विक्टोरिनोक्स डिशवॉशर सेफ है।

हालांकि हमने ट्राई नहीं किया है लेकिन ब्लेड की शार्पनेस गहरी कटिंग के लिए उपयुक्त है।

नहीं, विक्टोरिनेक्स का हैंडल पतला और काले रंग का है।

बर्जनर नाइफ की मार्बल फिनिश है।

हां, विक्टोरिनेक्स का टेक्सचर प्लास्टिक हैंडल है जिससे चाकू पकड़ने में आराम मिलता है।

सारांश

बेस्ट पेयरिंग नाइफ रिव्यू - दावेदार
बेस्ट पेयरिंग नाइफ रिव्यू - दावेदार

पेयरिंग नाइफ बहुमुखी होते हैं जिनका उपयोग बटर काटने से लेकर फल, सब्जियां या फिर छीलने तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने छह ब्रांड रिव्यू में शामिल की हैं और हर रिव्यू फैक्टर में विक्टोरिनेक्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। विक्टोरिनेक्स नाइफ की आरामदायक पकड़ से लेकर डिजाइन, बनावट, शार्प ब्लेड होने के कारण यह हमारा टॉप पिक बना है। हम काई होंचो नाइफ की भी सलाह देते हैं।

एक चाकू हर काम के लिए या हर काम के लिए अलग- अलग चाकू? आप किस तरह से कटिंग और चॉपिंग करते हैं? 

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments