परफेक्ट कुट्टू की रोटी/ पूरी कैसे बनाएं
hacks-to-make-kuttu-roti-and-poori

परफेक्ट कुट्टू की रोटी/ पूरी कैसे बनाएं

क्या कुट्टू की रोटी बनाने में दिक्कत हो रही है? यहां से आप परफेक्ट कुट्टू की रोटी बनाने के 5 तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गेहूं की आटे की तरह कुट्टू, सिंघाड़ा, रागी और अमरनाथ आटे से रोटी बनाना आसान नहीं होता है। आसानी से रोटी बनाने के लिए बहुत मेहनत और बार- बार कोशिश की जरूरत होती है।

बिगनर्स के तौर पर हम समझ सकते हैं कि नवरात्रि के समय पर कुट्टू की रोटी बनाना कितना मुश्किल काम हो सकता है। जिस वजह से हमने अपनी फूड एक्सपर्ट, मंजूषा सिन्हा से कुछ टिप्स और ट्रिक्स के बारे में पूछा है।

कुट्टू की रोटी और पूरी बनाने के लिए 5 आसान टिप्स और ट्रिक्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dassana Amit (@dassanasvegrecipes)

1. आटा गूथने की टिप – उबलता हुआ पानी और घी

1 ½  कप कुट्टू आटा के लिए ½ कप उबलता हुआ पानी लें। आटा गूथने के बाद 1 बड़ा चम्मच घी डालें और दोबारा आटा गूथे। इससे कुट्टू की पूरी के लिए परफेक्ट आटा लगता है। यह आसानी से सूखता नहीं है।

2. आटा और सब्जियां

सॉफ्ट कुट्टू की रोटी जो आसानी से सूखे नहीं, ऐसा करने के लिए 1:1:1 अनुपात में कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा आटा और कसी हुआ लौकी लें। इसमें आप उबले हुए आलू और घी भी डाल सकते हैं। आप राजगिरी आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. सही समय पर लिक्विड डालें

आटा गूंथते समय, सही समय पर पानी या दूध डालते रहे, सभी सामग्री एक साथ नहीं। क्योंकि कुट्टू के आटे में ग्लूटेन नहीं होता है जिससे आटा संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

4. आटा कवर करें

आटा गूथने के बाद, इस पर गीला कपड़ा रख दें। अगर कुट्टू का आटा कवर नहीं किया तो आटा सूखने लग जाता है और दरार आने लग जाती है।

5. बेस – मिल्क पाउच इस्तेमाल करें

पूरी और रोटी बनाने के लिए, गीला कपड़ा या फिर अच्छे से साफ किया हुआ दूध का पाउच इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक बेस से रोटी बनाने का प्रोसेस आसान हो सकता है। ऐसा करने से रोटियां पतली बनती हैं।

कुट्टू की रोटी आसानी से बनाने का आपका कोई अपना तरीका है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments