सरसों के बीज के 12 महत्वपूर्ण फायदे और जानकारी - मिश्री
सरसों के बीज के महत्वपूर्ण फायदे और जानकारी

सरसों के बीज के 12 महत्वपूर्ण फायदे और जानकारी

सरसों के बीज के फायदे लेने के लिए जरुरी है कि आप इन्हें सही तरीके से डाइट में शामिल करें। सरसों के बीज के फायदे डाइट में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।

इस मसाले के बीज को पीसने के बाद पानी, सिरका या किसी और लिक्विड में मिक्स करने के बाद इस मसाले का दूसरा रूप मिलता है। क्या आप पहचान सकते हैं?

सरसों के बीज छोटे होते हैं लेकिन इनके फायदे बड़े हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर हैं। इससे आप यह कह सकते हैं कि सरसों के बीज के फायदे कई सारें हैं। आपको बता दें कि सरसों के बीज मासंपेशियों को आराम देने के साथ- साथ वजन कम करने में भी मदद करते हैं।

सदियों सरसों के बीज के गुण लिए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी कई लोग इसके फायदो से अंजान हैं। यहां से आप सरसों के बीज खाने के फायदे की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरसों के बीज के फायदे

सरसों के बीज डाइट में शामिल करने से पहले सरसों के बीज के फायदे जानने जरूरी हैं। इससे जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. वेट लॉस

सरसों के बीज के गुण इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर के कारण ज्यादा हैं। डाइटरी फाइबर डाइजेशन सुधारने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे कैलोरी का सेवन कम होता है। फाइबर पचने में ज्यादा समय और एनर्जी लगती है और इस समय शरीर का मेटाबोल्जिम बढ़ जाता है और कैलोरी बर्न होती है। इस प्रोसेस से वजन कम होने में मदद मिलती है।

2. सरदर्द

सरसों के बीज खाने के फायदे माइग्रेन में बहुत मदद करते हैं। सरसों के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जो नसों को आराम देते हैं और साथ ही सरदर्द में राहत देते हैं।

सरसों के बीज
सरसों के बीज के फायदे सरदर्द से राहत पाने के लिए

3. अस्थमा

सरसों के बीज के फायदे अस्थमा के लिए मददगार हैं। यह इसमें मौजूद मैग्नीशियम नाम के मिनरल के कारण है। शरीर में सूजन होने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और साथ ही मांसपेशियां भी छोटी हो जाती हैं। मैग्नीशियम का सेवन करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।

4. सामान्य ब्लड प्रेशर

सरसों के बीज के गुण ब्लड प्रेशर से भी जुड़े हुए हैं। जब शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। हालांकि सरसों के बीज में मौजूद कई ऐसs मिनरल्स हैं जैसे कि आयरन, मैग्नीशियम और कॉपर जो सोडियम की मात्रा शरीर में सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

संबंधित आर्टिकल: दी एममसाला बॉक्स कोल्ड प्रेस्ड मस्टर्ड ऑयल

रंगीन सरसों के बीज
सरसों के बीज के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए

5. मजबूत हड्डियां

सरसों के बीज खाने के फायदे आयरन और मैग्नीशियम के अलावा सेलेनियम होने के कारण भी कई सारे हैं। सेलेनियम एक तरह का मिनरल है जो हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह नाखुन, बाल और दातों को भी पौष्टिक आहार देने में मदद करता है। इसके अलावा सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है जो फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है और शरीर को फ्री रेडिकल के द्वारा होने वाले खतरे से बचाकर रखता है।

6. ऑक्सीजन की कमी

सरसों के बीज के फायदे कॉपर और आयरन से सबसे ज्यादा जुड़े हुए हैं। यह दोनों बहुत महत्वपूर्ण मिनरल हैं जो हीमोग्लोबिन प्रोड्यूज करने में मदद करते हैं। हीमोग्लोबिन पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है जिससे पूरे शरीर को ऑक्सीजन मिलती है और सभी अंग अच्छे से काम करते हैं। अगर डाइट में आयरन की मात्रा सामान्य बनी रहेगी तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

धूप में सरसों के बीज
सरसों के बीज के फायदे ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मददगार

7. सेहतमंद दिल

इसमें कोई नई बात नहीं है कि ब्लड प्रेशर सामान्य बने रहने से दिल भी स्वस्थ रहता है। सरसों के बीज के गुण ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के साथ- साथ खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं जो स्वस्थ दिल के लिए लाभदायक है।

सरसों के बीज खाने के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा से भी जुड़े हुए हैं। नीचे से आप सरसों के बीज के फायदे त्वचा के लिए और सरसों के बीज के गुण बालों के लिए की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल: भारत में बेस्ट अमेरिकन मस्टर्ड सॉस

8. सेहतमंद त्वचा

सरसों के बीज का लेप त्वचा पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। यह लेप त्वचा पर लगाने के बाद वातावरण से नमी लेकर त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

अचार में सरसों के बीज
सरसों के बीज के फायदे त्वचा के लिए

9. इंफेक्शन

सरसों के बीज से इंफेक्शन का इलाज प्राकृतिक रूप से कर सकते हैं। सरसों के बीज के फायदे इसमें मौजूद एंटी- बैक्टीरियल खूबी के कारण हैं जो इंफेक्शन ठीक करने में मदद करता है।

10. एंटी- एजिंग

सरसों के बीज के गुण इसमें मौजूद कई सारे एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के की वजह से है। यह सारे एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं। फ्री रेडिकल बढ़ती उम्र के आसार जल्दी लेकर आ जाते हैं। लेकिन अगर डाइट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है तो फ्री रेडिकल का खतरा कम हो सकता है।

सरसों के बीज अचार में
सरसों के बीज के फायदे बढ़ती उम्र के आसार देरी से आते हैं

11. मजबूत बाल

सरसों के बीज खाने के फायदे इसमें मौजूद विटामिन ए के कारण भी है। जैसा कि सभी को पता है कि विटामिन ए स्वस्थ बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सरसों का तेल बालों में लगाने से खून का बहाव अच्छे से होता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती है और बाल पोषण से भरपूर रहते हैं।

12. स्क्रब

सरसों के बीज त्वचा से गंदगी निकालने में मदद करते हैं। सरसों के बीज से स्क्रब बनाकर त्वचा पर लगाने से सभी डेढ सेल निकल जाते हैं जिससे त्वचा फ्रेश और जवान लगने लगती है।

सरसों के बीज मिक्सर में अच्छे से पीस लें और फिर इसमें आप गुलाब जल डालें। समय- समय पर इस पेस्ट को लगाने से चेहरे से दाग- धब्बे कम होने में मदद मिल सकती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि सरसों के बीज से बारीक पाउडर ना बनाएं क्योंकि यह फिर स्क्रब की तरह काम नहीं करेगा।

आखिर में

अब जब आपको सरसों के बीज के फायदे के बारे में पता चल गया है कि इसको अपनी डाइट में शामिल कब करेंगे। किसी भी खाने की चीज़ को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले उससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लें और फिर सही मात्रा में इसका सेवन करें।

अगर आप सही मात्रा में सरसों के बीज का सेवन करेंगे तो आपको सिर्फ फायदे ही मिलेंगे।

आप किस तरह से सरसों के बीज का इस्तेमाल करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

सरसों के बीज कई तरह से बना सकते हैं जैसे कि तड़के में, सलाद में, चटनी में आदि।

सरसों के बीज कई पौष्टिक तत्व से भरपूर होते हैं जिनके कई फायदे हैं जैसे कि स्वस्थ पाचन शक्ति, सामान्य कोलेस्ट्रॉल, सेहतमंद दिल, मजबूत हड्डियां, स्वस्थ त्वचा, सेहतमंद दांत आदि।

आमतौर पर सरसों के बीज का स्वाद तीखा और कड़वा होता है। इसके साथ ही सरसों के बीज की तासीर गर्म होती है।

अधिक मात्रा में सरसों के बीज का सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं जैसे कि दस्त, उलटी, गले में दिक्कत, दिल में परेशानी आदि। इसलिए सरसों के बीज का सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments