इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा रिव्यू (Indus Valley Pre-Seasoned Cast Iron Tawa Review – Mishry)
indus-valley-pre-seasoned-cast-iron-tawa-review

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा रिव्यू (Indus Valley Pre-Seasoned Cast Iron Tawa Review – Mishry)

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा बहुमुखी है और इस पर डोसा से लेकर पैनकेक बना सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

उपयोगिता
5 / 5
5
सुविधाजनक
4 / 5
4
वैल्यू फॉर मनी
4 / 5
4
4.33
SUPERB!

Summary

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा इस्तेमाल और संभालकर रखना आसान है। हमने इस पर तीन हफ्तों तक विभिन्न डिश बनाकर टेस्ट किया है। हर बार रिजल्ट लाजवाब थे।

विभिन्न फायदो के कारण, आजकल कास्ट आयरन कुकवेयर पॉपुलर हो रहे हैं। इसमें बुरी बात क्या है? यह भारी होते हैं और सीजनिंग करने में मुश्किल हो सकती है। यह दिक्कत आधी करने के लिए कई ब्रांड प्री-सीजन कास्ट आयरन कुकवेयर लेकर आए हैं। इंडस वैली एक ऐसी ब्रांड है जो पॉपुलर हो रही है।

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा रिव्यू के लिए हमने डोसा, पराठा, चीला, उत्तपम और पैनकेक बनाया था। रिजल्ट कैसे थे? यह किसके लिए बेस्ट है? क्या यह बहुमुखी तवा है जो तवा की जरूरत को पूरा कर सकता है? आइए पता लगाते हैं।

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा से जुड़ी जरूरी जानकारी इस सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

हमें यह तवा ब्राउन बॉक्स कार्टन में मिला था। कार्टन के अंदर प्लास्टिक शीट और बबल रैप में तवा आता है। तवा पर ब्रांड का नाम नहीं दिया गया है।

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा - पैकेजिंग
तवा ऐसा आया था

2. बॉडी, हैंडल का प्रकार और मटेरियल

कास्ट आयरन के इस्तेमाल से तवा बनाया गया है। इसका लूप-स्टाइल हैंडल है जिसे बनाने के लिए कास्ट आयरन का उपयोग किया गया है। हैंडल के ऊपर कवर नहीं है जिससे खाना पकाते समय हैंडल के गर्म होने से बचाव मिल सके, जैसा कि आमतौर पर कास्ट आयरन कुकवेयर के साथ होता है। इसलिए तवा का इस्तेमाल सावधानी के साथ करें।

हैंडल पर नट, बोल्ट नहीं है, तो हैंडल ढीला या बिल्कुल बाहर निकलने वाली दिक्कत नहीं है।

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा - मटेरियल
इंडस वैली कास्ट आयरन तवा पर लूप- स्टाइल हैंडल है

3. साइज

यह तवा 11 इंच का है। तवा के अंदर का व्यास (diameter) 25 इंच है और बाहर का व्यास 27 इंच है।

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा - नापते हुए
तवा नापते हुए

4. देखने में

तवा गोल है और साइड में छोटा हैंडल है। यह रेगुलर रोटी तवा या नॉन- स्टिक तवा की तरह लंबा नहीं है। यह बिल्कुल काले रंग का नहीं है लेकिन गहरे ग्रे रंग का है। जब तवा आया था तब इस पर काले रंग कोटिंग थी जो धोने के बाद हट गई थी।

5. वजन

इस प्रोडक्ट का वजन 2.610 किलो ग्राम है। हमने तवा का वजन अपने स्केल पर किया था।

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा - वजन
कास्ट आयरन तवा का वजन नापते हुए

6. तवा की पकड़

तवा भारी है, खासतौर पर तब जब आप हल्का नॉन-स्टिक कुकरवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं।

7. कीमत

तवा की कीमत (आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार) 2,500/- रुपए है। हमने इसे डील पर ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से 1,070/- रुपए में खरीदा है। बॉक्स पर कीमत नहीं दी गई है।

8. वारंटी

तवा के साथ वारंटी कार्ड नहीं आता है। लेकिन ब्रांड की वेबसाइट पर दिया गया है कि इनके कुकवेयर ‘विरासत क्वालिटी’ के हैं, जिसका मतलब है कि इन्हें अगली पीढ़ी भी इस्तेमाल कर सकती है। इस विषय में हम यह कह सकते हैं कि, सिर्फ समय बता सकता है!

इंडस वैली प्री सीजन कास्ट आयरन तवा रिव्यू

मिश्री में हम अप्लायंस और कुकवेयर का वैसे ही टेस्ट करते हैं जैसे किसी घर की किचन में होता है। कई हफ्तों तक रेगुलर टेस्टिंग, वॉशिंग और हैंडलिंग के बाद ही हम निर्णय देते हैं।

 

जरूरी बातें प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 2,500/- रुपए  (आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार)
बॉडी मटेरियल कास्ट आयरन
साइज 11 इंच
वजन 2.6 किलो ग्राम
व्यास अंदर – 25 सेंटीमीटर

बाहर – 27 सेंटीमीटर

 

हालांकि पैन प्री-सीजन है, इसलिए इसे पानी और मुलायम साबुन से धोने की सलाह दी जाती है। धोने के बाद, हमने तेल के साथ सीजन किया और 20 मिनट के लिए कुकटॉप पर धीमी गैस पर रख दिया। इसके बाद हमने टेस्टिंग शुरू की थी जो 3 हफ्तों तक चली थी।

तवा साफ करने से लेकर कुकिंग और हैंडलिंग के बारे में हमारा यह कहना है।

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा - धोते समय
हमने हल्की साबुन और पानी से तवा धोया था
इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा - सीजनिंग करते हुए
सीजनिंग से सतह नॉन- स्टिक लगती है और इस्तेमाल करने से और अच्छी हो जाती है
इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा - गैस स्टोव पर
इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा -टेस्टिंग के लिए तैयार है

कई हफ्तों तक हमने कास्ट आयरन तवा का इस्तेमाल विभिन्न डिश बनाने के लिए किया जैसे कि चीला, मक्के की रोटी, पराठा, डोसा और पैनकेक।

पूरे प्रोसेस के दौरान, हमें तवा पर खाना चिपकने की शिकायत नहीं मिली थी। तवा के ऊपर तेल की इतनी अच्छी तरह से कोटिंग हो गई खी कि डोसा को उठाना बहुत आसान हो गया था।

समय- समय पर सही तरह से सीजनिंग करने से कोई भी कास्ट आयरन तवा लंबे समय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ध्यान दिया गया तो जंग- रहित भी रह सकता है। कास्ट आयरन तवा धोने के बाद कभी- भी गीला ना छोड़े, ऐसा करने से जंग लगना शुरू हो सकता है। धोने के बाद तुरंत मुलायम कपड़े से सुखा दें और ब्रश से तेल लगाकर रख दें।

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा पर चीला बनाते हुए
तवा पर सूजी चीला बनाते हुए
इंडस वैली कास्ट आयरन तवा पर चीला पकाते हुए
चीला पलटना आसान था
इंडस वैली कास्ट आयरन तवा पर बेसन का चीला बनाते हुए
पूरे रिव्यू प्रोसेस के दौरान खाना तवा पर चिपका नहीं था
इंडस वैली कास्ट आयरन तवा पर पैनकेक बनाते हुए
कास्ट आयरन तवा पर पैनकेक बनाते हुए

विशेषताएं

  • बेवसाइट के अनुसार इसकी कीमत 2,500/- रुपए है। हमने डिस्काउंट कीमत पर खरीदा है।
  • तवा का साइज 11 इंच है।
  • अंदर का व्यास 25 सेंटीमीटर और बाहर का व्यास 27 सेंटीमीटर है।
  • तवा का वजन 2.610 किलो ग्राम है।
  • बॉडी का मटेरियल – कास्ट आयरन।
  • हैंडल का मटेरियल – कास्ट आयरन।

अच्छी बातें

  • कास्ट आयरन तवा प्री- सीजन है।
  • सही से सीजन करने के बाद, सतह नॉन स्टिक हो जाती है।
  • बहुमुखी! हमने इस पर डोसा, पैनकेक, पराठा और मक्के की रोटी बनाई थी।
  • इसका हैंडल टिकाऊ है।
  • तवा साफ करना आसान है।

बुरी बातें

  • बाकी कास्ट आयरन कुकवेयर की तरह, यह भारी है और कुछ लोगों के लिए यह मुश्किल हो सकता है।
  • हैंडल गर्म हो जाता है और सावधानी के साथ इस्तेमाल करें।

किसके लिए बेस्ट है

अगर आप लंबे समय के लिए बिना कैमिकल कोटिंग का कुकवेयर ढूंढ रहे हैं तो, कास्ट आयरन कुकवेयर आपकी पसंद बन सकती है। इंडस वैली प्री-सीजन तवा के साथ आप विभिन्न डिश बना सकते हैं।

हमने चार पॉपुलर ब्रांड के हार्ड एनोडाइज्ड तवा रिव्यू किए थे। आपको यह खरीदना चाहिए।

FAQs

इंडस वैली प्री-सीजन कास्ट आयरन तवा से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या यह तवा डिशवॉशर सेफ है?

नहीं। कास्ट आयरन कुकवेयर कभी भी डिशवॉशर में नहीं धो सकते हैं।

2. क्या इस तवा पर चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां। इस तवा पर आप किसी भी मटेरियल की करछी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. क्या इस तवा का इस्तेमाल डोसा या रोटी बनाने के लिए किया जा सकता है?

डोसा, हां। रोटी, शायद।

तवा भारी होता है, जिस वजह से रोटी बनाते समय तवा को उठाना और दोबारा रखना मुश्किल हो सकता है। हमने रोटी बनाने का ट्राई नहीं किया है लेकिन हमने पराठे बनाएं हैं, जिसका रिजल्ट हमें पसंद आया था। इस पर प्लेन और स्टफ पराठे आसानी से बनाए जा सकते हैं।

4. क्या यह ओवन सेफ है?

हां, इस तवा का इस्तेमाल ओवन में किया जा सकता है।

5. क्या इस तवा का इस्तेमाल इंडक्शन प्लेट पर किया जा सकता है?

नहीं, तवा का इस्तेमाल इंडक्शन कुकटॉप पर किया जा सकता है।

आखिर में

पैनकेक से लेकर चीला, पराठा और डोसा तक, हमें बहुमुखी कास्ट आयरन तवा पसंद आया है। हालांकि यह तवा प्री-सीजन है, इसके बावजूद हम इसे साबुन से धोने के बाद, फिर से सीजन करने की सलाह देते हैं।

क्या आपके घर में कास्ट आयरन तवा है? अगर हां, तो आप कैसे संभालकर रखते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

इस बात पर ध्यान दें कि जब हम अप्लायंस और बर्तनों का रिव्यू टेस्ट किचन में करते हैं, आधिकारिक रिव्यू प्रोसेस के बाद भी हम उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते रहते हैं। अगर हमें नई अपडेट या कुछ नया मिलता है तो हम आर्टिकल अपडेट कर देते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments