5 तरीके से बिना प्याज और लहसुन के आलू ऐसे बनाएं
क्या आपको सिंपल आलू की सब्जी लाजवाब बनानी है? यहां से आप 5 तरीके से आलू से स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं।
यह एक ऐसी सब्जी है जो किसी भी साथ आसानी से शामिल होने के लिए पॉपुलर है। क्या आप पहचान सकते हैं?
आलू सभी के घर में आसानी से मिल जाता है और इससे कई स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं। लेकिन क्या आप बिना प्याज और लहसुन की मदद से आलू से लाजवाब डिश बना सकते हैं? नवरात्रि में लोग प्याज और लहसुन का सेवन और उपयोग नहीं करते हैं। अगर आपको लग रहा है कि बिना प्याज और लहसुन के खाना कैसे स्वादिष्ट बना सकता है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां से आप 5 तरह से आलू बनाने से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसमें प्याज और लहुसन की जरूरत नहीं है।
यहां से बिना लहसुन, प्याज की मदद से बनाई गई 5 आलू रेपिसी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है और साथ ही यह बहुत स्वादिष्ट भी हैं।
प्याज- लहसुन ऐसी सामग्री है जिसके बिना किसी डिश को बनाने की सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। आमतौर पर नवरात्रि व्रत के समय पर प्याज- लहसुन का सेवन नहीं किया जाता है। यहां से आप बिना प्याज- लहसुन के आलू बनाने के 5 तरीके से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
1. कश्मीरी दम आलू | ग्रेव डिश
कश्मीरी दम आलू की ग्रेवी लाल होती है और इसमें खड़े मसाले की खुशबू आती है। इसे बनाना बेहद आसान है और कोई यह नहीं बता सकता है कि इसमें लहसुन और प्याज हैं या नहीं। कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए मीडियम साइज आलू इस्तेमाल करें।
कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबालें और फिर छिलका उतारकर गोल्डन होने तक फ्राई करें। अब गर्म सरसों के तेल में खड़े मसाले डालें जैसे कि दालचीनी, इलायची, तेज़ पत्ता, लौंग। एक बार खुशबू आने के बाद सौंफ पाउडर, अदरक पाउडर, नमक, लाल मिर्च, योगर्ट और फ्राई किए गए आलू डालें। अब इन्हें अच्छे से मिक्स करें और कश्मीरी दम आलू तैयार हैं। इन्हें चावल के साथ खा सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल: सिंपल और स्वादिष्ट वेज दम बिरयानी ऐसे बनाएं


2. चीज़ी पोटेटो | बेक डिश
चीज़ी पोटेटो में आलू बटर और ओरिगेनो से लिपटे हुए होते हैं जिन्हें बेक किया जाता है और इसके ऊपर कसा हुआ चीज़ डाला जाता है। यह डिश बनाने के लिए गर्म टोस्ट या फिर उबली हुई सब्जियों के साथ खा सकते हैं। इस डिश को मसालेदार बनाने के लिए इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं।।


3. जैकेट पोटेटो | ग्रीन पोटेटो
जैकेट पोटेटो की मदद से आप अपने परिवार वालों को खुशी के पल दे सकते हैं। जैकेट पोटेटो बार से क्रिस्पी और अंदर से फल्फी होते हैं। इसमें आप अपनी पसंद की टॉपिंग डाल सकते हैं जैसे कि खट्टी क्रीम, सोते मशरूम, टोमेटो साल्सा, धनिया, बेसिल पेस्तो आदि। इसमें बटर, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें और होटल स्टाइल डिश तैयार है। अगर आपने इस डिश को पहले भी ट्राई किया है तो आप जानते होंगे कि यह डिश कितनी स्वादिष्ट होती है।
4) कॉर्न और आलू नगेट्स | क्रंची स्नैक्स
कॉर्न और चीज़ की जोड़ी हमेशा हिट होती है। कॉर्न और आलू से बने नगेट्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सोफ्ट होते हैं। उबले हुए आलू में मसाले, उबला हुआ कॉर्न, एक चम्मच मेयो और थोड़ा मक्का का आटा एक साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण से छोटे- छोटे गोले बनाएं और इन्हें डीप फ्राई करें जिसके बाद आपको स्वादिष्ट स्नैक्स मिलेगा।
इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। इनको टोमेटो केचप या हरी चटनी के साथ मज़ा से खाएं।


5. भरवा आलू
सबसे पहले कच्चे आलू छीले और इसमें छेद करें और फिर इस पर घी लगाएं और मार्केट स्टाइल स्वाद के लिए इन्हें बेक करें। आलू के अंदर अपनी पसंद की फिलिंग डाल सकते हैं जैसे कि पनीर, किशमिश और काजू। अब इसको दोबारा 3-4 मिनट के लिए बेक करें। अब बेक किए गए आलू को काटें और इन पर धनिया और चटनी डालकर खाएं। देसी स्वाद के लिए इन पर चाट मसाला डालें।
स्वादिष्ट आलू बनाने के लिए सामग्री
परफेक्ट आलू डिश बनाने के लिए नीचे दी गई चीजों की जरूरत पड़ सकती है।
1. हीरा कोम्बो | खड़ा मसाला
- इसमें- काली मिर्च, हरी इलायची, काली इलायची, दालचीनी, शाही जीरा और लौंग है।
- पैक 50 ग्राम का है।
Auto Amazon Links: No products found.
2. ट्रेओ बाए मिल्टन स्क्वायर डिश
- माइक्रोवेव और ओवन सुरक्षित
- डिशवॉशर सेफ
- इसमें सर्व भी कर सकते हैं।
Auto Amazon Links: No products found.
3. एमडीएच चंकी चाट मसाला
- डिश में स्वाद आ जाता है।
- सलाद, प्याज और टिक्की पर चाट मसाला डाल सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल: लाजवाब तरबूज सलाद बनाएं
4. डॉ ओटकर फनफूड्स वेज मेयो
- 100% शाकाहारी
- डिश में मिक्स या अचार के तौर पर खा सकते हैं।
5. गो पिज़्ज़ा चीज़
- प्रोसेस्ड चीज़ और चेद्दार चीज़ का मिश्रण है।
- पिज़्ज़ा, बेक्ड वेजिटेबल या चीज़ टोस्ट में मिला सकते हैं।
आखिर में
लहसुन- प्याज के अलावा ऐसी कई सामग्री हैं जिनसे आलू की डिश स्वादिष्ट बनाई जा सकती है।
क्या आप बिना लहसुन- प्याज के आलू बनाना ट्राई करना चाहेंगे?
आलू से बनी डिश बहुत सारी हैं, आपकी आलू की पसंदीदा डिश कौन- सी है? कमेंट के जरिए हम जरूर जानना चाहेंगे।