होममेड बर्गर के लिए सबसे अच्छी चीज़ स्लाइस ब्रांड - मिश्री

होममेड बर्गर के लिए सबसे अच्छी चीज़ स्लाइस ब्रांड – मिश्री

हमने 4 पॉपुलर ब्रांड के चीज़ स्लाइस को अपने रिव्यू में शामिल किया है यह जानने के लिए कि कौन- सा बेस्ट चीज़ स्लाइस है। हमारे रिव्यू का रिजल्ट जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।

सैंडविच या बर्गर बनाने के लिए चीज़ स्लाइस बहुत सुविधाजनक हैं। लेकिन आपको बता दें कि सभी चीज़ स्लाइस का स्वाद और पोषण त्तव एक जैसे नहीं होते हैं। सभी में कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा अलग- अलग होती है। वैसे तो कई सारे फ्लेवर और प्रकार के चीज़ स्लाइस मौजूद हैं लेकिन बेस्ट चीज़ स्लाइस फॉर होम मेड बर्गर के लिए हमने क्लासिक प्रकार के होम स्टाइल बन-चीज़-पैटी-बन बर्गर को अपने रिव्यू में शामिल किया है। 16 घंटे तक 4 ब्रांड को रिव्यू करने के बाद हमें पता चल गया है कि कौन- सा चीज़ स्लाइस ब्रांड बेस्ट है। अमूल चीज़ स्लाइस हमारे रिव्यू का विजेता है क्योंकि इसने हमारी आलू टिक्की पैटी में चीज़ फ्लेवर अच्छे से मिला दिया है।

 

मिश्री टॉप पिक- बेस्ट चीज़ स्लाइस फॉर होम मेड बर्गर

 

अमूल चीज़ स्लाइस

 

अमूल चीज़ स्लाइस, 200 ग्राम

अमूल चीज़ स्लाइस हमारे रिव्यू का टॉप पिक है। इसने हमारे होम मेड बर्गर में चीज़ फ्लेवर मिला दिया है। यह क्रीमी, नमकीन है और इसका टैक्शर परफेक्ट है। यह ज्यादा पतला भी नहीं है और न ही ज्यादा गाढ़ा भी नहीं है।

मात्रा- 200 ग्राम, कीमत- 118/- रुपए*

*रिव्यू के समय

 

अमूल चीज़ स्लाइस स्वादिष्ट तो है ही साथ ही यह आपके सैंडविच या बर्गर में अलग फ्लेवर लेकर आते है। बाकी ब्रांड के मुकाबले अमूल चीज़ स्लाइस में प्रोटीन की मात्रा अधिक है।

 

हमारा रिव्यू प्रोसेस

चीज़ स्लाइस उन बच्चों के लिए अच्छा होते है जो बाहर की गतिविधियों में ज्यादा शामिल रहते हैं क्योंकि चीज़ स्लाइस में हाई एनर्जी और हाई प्रोटीन होता है। अगर आपको जल्दी से सैंडविच बनाना है तो चीज़ स्लाइस काफी सुविधाजनक ऑप्शन है। होम मेड बर्गर के लिए यह अहम सामग्री है और कभी भी बच्चों को पराठे में चीज़ स्लाइस डालकर भी दी जाता है। चीज़ स्लाइस एक तरह का प्रोसेसड चीज़ है। इन्हें पायसीकारी (conjunction with emulsifiers) के साथ प्राकृतिक पनीर के उपयोग से बनाया जाता है और साथ ही सोल्टी सामग्री और रंग भी डाला जाता है। इनका टैक्शर क्रीमी और नमकीन होता है। प्रोसेसड़ चीज़ की शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है इसलिए इनको टिफिन या फिर ट्रेवल स्नैक्स की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

ब्रांड रिव्यूड

हमने आसानी से मिल जाने वाली 4 ब्रांड को अपने रिव्यू में शामिल किया है। हमने हर ब्रांड के क्वलासिक टाइप को चुना है।

गो चीज़ प्लेन (अमेज़न पर खरीदें)

ब्रिटानिया चीज़ स्लाइस

अमूल चीज़ (अमेज़न पर खरीदें)

मदर डेयरी चीज़ स्लाइस (अमेज़न पर खरीदें)

 

हमने ब्रांड को कैसे चुना

हर बार की तरह इस बार हमने पॉपुलर और भरोसेमंद ब्रांड को अपने रिव्यू में शामिल किया है। मदर डेयरी, ब्रिटानिया और अमूल ब्रांड को किसी भी तरह के परिचय की जरुरत नहीं है। वहीं ‘गो’ ब्रांड अभी मार्किट में नई है लेकिन बाकी ब्रांड की तरह ही यह ब्रांड भी तरह जगह मिलती है।

साइज की बात की जाए तो हमने 200 ग्राम जिसमें हर पैकेट में 10 स्लाइस आती हैं को चुना है। ब्रिटानिया और अमूल ब्रांड के चीज़ स्लाइस टेस्ट के मामले में लगभग एक जैसे हैं। ब्रिटानिया स्लाइस थोड़े ऑरेंज रंग में है और साथ ही क्रीमी टैक्शर भी है। हालांकि बिना देखे ब्रांड को टेस्ट करने वाले राउंड में हमारे टीम के द्वारा अमूल चीज़ स्लाइस को चुना गया है। ब्रिटानिया चीज़ स्लाइस को खाने के बाद हल्का खट्टा स्वाद आता है जो होम मेड बर्गर में डालने के बाद अच्छा नहीं लगता है।

 

यह रिव्यू किसके लिए है?

चीज़ स्लाइस रोजाना इस्तेमाल करने वाली चीज नहीं है। इनको कुछ डिश जैसे कि बर्गर या फिर सैंडविच के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह बच्चों में काफी लोकप्रिय है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो बच्चों के स्नैक्स के लिए चीज़ स्लाइस ढूंढ रहे हैं तो यह रिव्यू आपके लिए है। चीज़ स्लाइस को हम सुविधाजनक होने के कारण खरीदते हैं जो होम मेड स्नैक्स को और भी स्वादिष्ट बना देगा।

 

सभी ब्रांड को दिल्ली- एनसीआर के स्टोर से खरीदा गया है। जो लोग दिल्ली- एनसीआर से बाहर रहते हैं वो लोग ऑनलाइन माध्यम से इन प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं।

टीम मिश्री

 

रिव्यू करते समय हमने किन बातों का खास ध्यान रखा-

रिव्यू को दो स्टेप्स में किया गया है। सबसे पहले हमने सभी ब्रांड के चीज़ स्लाइस को बिना ब्रांड देखे टेस्ट किया है। जिससे रिजल्ट एकतरफा न हो। दूसरे में हमने मिश्री सीक्रेट सोस को इस्तेमाल कर अपने विजेता को चुना है। मिश्री सीक्रेट सोस पहले चरण के दो विजेता के साथ किया गया है।

हर ब्रांड की चीज़ स्लाइस का रिव्यू करने से पहले हमने तय की गई बातों का खास ध्यान रखा है। सभी ब्रांड की खुशबू, टैक्शर और पोषण त्तव लगभग एक जैसे है। आखिर में स्वाद ही है जिसके आधार पर हम विजेता चुन सकते हैं। इसलिए जो चीज़ स्लाइस सबसे स्वादिष्ट होगा वही हमारा विजेता बनेगा।

 

संबंधित आर्टिकल
18 तरह के चीज़ की जानकारी और इनके पोषण त्तव के बारे में यहां से पढ़ें।

 

पहले चरण का रिजल्ट

पहला चरण जिसमें सभी ब्रांड के चीज़ स्लाइस को बिना ब्रांड का नाम देखे टेस्ट किया है उसके विजेता हैं- ब्रिटानिया और अमूल। पहले चरण में विजेता होने के कारण यह हमारे दूसरे चरण मिश्री सीक्रेट सोस के लिए जाते हैं।

सबका स्वाद अलग- अलग होता है इसलिए हमने सिर्फ एक तरीके से टेस्ट नहीं किया है। विजेता चुनने के लिए हमने होम मेड बर्गर बनाएं और यह देखा कि यह चीज़ स्लाइस एक सिंपल डिश में कैसा फ्लेवर लेकर आते हैं।

 

मिश्री सीक्रेट सोस

मिश्री सीक्रेट सोस के लिए हमने आलू टिक्की बनाने का फैसला किया। इसमें हमने मैक्केन आलू टिक्की, दोनों ब्रांड (अमूल, ब्रिटानिया) के चीज़ स्लाइस, डेलमोंटे कैचअप (जो हमारे बेस्ट कैचअप रिव्यू का विजेता है) को इस्तेमाल कर होम मेड बर्गर बनाया है। इसके बाद हमने दोनों बर्गर को टेस्ट किया और स्वाद के आधार पर अपने विजेता को चुना है।

 

निष्कर्ष

स्वाद के आधार पर अमूल चीज़ स्लाइस ज्यादा क्रीमी, चीज़ी और हर तरीके से स्वादिष्ट है। ब्रिटानिया के मुकाबले अमूल में प्रोटीन ज्यादा अच्छा है।

 

मिश्री टॉप पिक- अमूल चीज़ स्लाइस

 

अमूल चीज़ स्लाइस, 200 ग्राम

अमूल चीज़ स्लाइस हमारे रिव्यू का टॉप पिक है। इसने हमारे होम मेड बर्गर में चीज़ फ्लेवर मिला दिया है। यह क्रीमी, नमकीन है और इसका टैक्शर परफेक्ट है। यह ज्यादा पतला भी नहीं है और न ही ज्यादा गाढ़ा भी नहीं है।

मात्रा- 200 ग्राम, कीमत- 118/- रुपए*

*रिव्यू के समय

 

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments