नोंगशिम सून नूडल सूप (वेजी) रिव्यू (Nongshim Soon Noodle Soup (Veggie) Review)
Nongshim Soon Noodle Soup (Veggie) Review

नोंगशिम सून नूडल सूप (वेजी) रिव्यू (Nongshim Soon Noodle Soup (Veggie) Review)

नोंगशिम सून नूडल सूप (Nongshim Noodles) से घर की सुविधा में कोरियन फ्लेवर का स्वाद मिल सकता है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
3 / 5
3
हमारा अनुभव
3 / 5
3
3

Summary

इंस्टेंट नूडल सूप आसानी से और जल्दी बन जाता है। सूप के फ्लेवर अच्छे हैं और हमें हल्के मसाले पसंद आए हैं। स्थिरता की बात करें तो, यह सूप घर में बनाए गए सूप की तरह है। सूप और नूडल्स का अनुपात बैलेंस है। नूडल्स का टैक्शर परफेक्ट है। यह स्पंजी नहीं हैं और हर बार एक अच्छी बाइट मिलती है। इंडियन मार्किट में उपलब्ध बाकी इंस्टेंट नूडल सूप के मुकाबले यह महंगा है।

जब भी कोई ‘कोरियन फूड’ की बात करता है तो दिमाग में सबसे पहले मसालेदार किमची और सूप नूडल्स आते हैं जिसमें मिर्च की मात्रा ज्यादा होती है। नोंगशिम एक फूड एंड बेवरेज कंपनी है जो पूरी दुनिया में कोरियन पेक्ड फूड आसानी से उपलब्ध कराती है जैसे कि किमची फ्लेवर नूडल्स, सुपर स्पाइसी रामन और नूडल सूप। इस बार हमने नोंगशिम की नूडल सूप का रिव्यू किया है, यह देखने के लिए कि क्या इससे कोरियन खाना खाने की इच्छा पूरी होती है या नहीं। क्या सूप स्वादिष्ट है? और क्या यह महंगा इंस्टेंट नूडल सूप खरीदने लायक है या नहीं? अधिक जानकारी के लिए यह रिव्यू पूरा पढ़ें।

क्विक रिव्यू

nongshim-soon-soup-noodles

नूडल सूप का फ्लेवर अच्छा है और नूडल्स अच्छे से पकी हुई है। नोंगशिम सून नूडल सूप (वेजी) गर्माहट देती है।

कीमत – 99/- रुपए*

मात्रा – 67 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • कोरिया में बना है।
  • माइक्रोवेव न करें।
  • इसके 100 ग्राम से 434 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
  • इस प्रोडक्ट में कुल सोय सॉस 0.29% है।
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें गेंहू और सोय है। यह ऐसी जगह पर बनाया गया है जहां अंडे, मूंगफली, दूध, ट्री नट और तिल के प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं।

नूडल्स – रिफाइंड गेंहू का आटा, पोटेटो स्टार्च, ताड़ का तेल, नमक, मिनरल नमक, ग्रीन टी अर्क, रंग (आईएनएस101)।

सूप पाउडर – मसाले, माल्टोडेक्सट्रिन, प्याज, खमीक का अर्क, शुगर, सोय सॉस, नमक, वेजिटेबल ऑयल (ताड़ का तेल, सफेद सरसों, राइस ब्रान, तिल के बीज, सुरजमुखी बीज, सरसों, सोय, मक्का, अजमोदा के बीज), नमक, मसाले (माल्टोडेक्सट्रिन, लहसुन, मिर्च पाउडर, प्याज, काली मिर्च, नमक), शुगर, फ्लेवर बढ़ाने वाला, शिटेक मशरूम। 

फ्लेक्स – सूखी हरी चोय (54.5%), सूखी गोभी (27.3%), सूखी गाजर।

नोंगशिम सून नूडल सूप (वेजी) का क्विक रिव्यू

कीमत और पैकेजिंग – नोंगशिम सून नूडल सूप (वेजी) हल्के हरे रंग की पैकेजिंग में आता है। 67 ग्राम कप की कीमत 99/- रुपए है। पैक के अंदर डिस्पोजेबल चम्मच या कोई और सामान नहीं है। नूडल्स और डीहाईड्रेटेड सब्जियों के अलावा सूप पाउडर अलग से पाउच में आता है।

नोंगशिम सून नूडल सूप - कीमत और पैकेजिंग
नोंगशिम सून नूडल सूप - कीमत और पैकेजिंग

पैक खोलते समय – जब हमने पैक खोला तो हम कई सारी डीहाईड्रेटेड सब्जियां देख सकते थे जैसे कि चाइनीज पत्ता गोभी, हरी चोय और गाजर। नूडल्स के ऊपर कोई और मसाला या पाउडर नहीं था। सूप पाउडर अलग से पाउच में आता है। हमें गोभी और मशरूम की अलग खुशबू आ रही थी जो कोरियन फूड से मिलती है।

नोंगशिम सून नूडल सूप - पैक की सामग्री
नोंगशिम सून नूडल सूप - पैक की सामग्री

कैसे बनाई – पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार नूडल्स बनाई गई हैं। फिर पाउच में दिया गया सूप पाउडर डाला और दी गई लाइन तक गर्म पानी मिक्स किया और ढक्कन बंद कर दिया।

पकाने के बाद – पैक खोलने के बाद हमने देखा कि सूप और नूडल का अनुपात परफेक्ट था। सूप देखने में और इसका स्वाद अच्छा था। सूप की स्थिरता गाढ़ी है जिस कारण से यह नूडल्स पर अच्छे से रहता है। सब्जियां और नूडल्स रीहाईड्रेटेड हो गए थे जिसे खाने में अच्छा लग रहा था। नूडल्स गीली और चिपचिपी नहीं थी। भारत में मिलने वाले बाकी देसी इंस्टेंट नूडल्स सूप के मुकाबले नूडल्स पतली और चपटी हुई हैं।

नोंगशिम सून नूडल सूप (वेजी)
नोंगशिम सून नूडल सूप (वेजी)

स्वाद – कोरिया के खाने में सूपी नूडल्स बहुत पॉपुलर हैं। सूप में मसाले और फ्लेवर पूरी डिश का स्वाद बढ़ा या बिगाढ़ सकते हैं। स्वादिष्ट उमामी फ्लेवर मौजूद है जो हल्का सा सरसों से आता है और बटरी स्वाद मशरूम से आता है।

सूपी नूडल्स का स्वाद अच्छा है। नोंगशिम सून नूडल सूप (वेजी) एक अच्छा शाकाहारी ऑप्शन है। यह ऑप्शन उन लोगों के लिए है जो इंस्टेंट नूडल सूप/ रेडी-टू-ईट कोरियन फ्लेवर के लिए खाना चाहते हैं।

FAQs

1.नोंगशिम सून नूडल सूप की कीमत क्या है? (What is the price of nongshim soon noodle soup?)

नोंगशिम सून नूडल सूप के 67 ग्राम की कीमत 99/- रुपए है।

2.नूडल्स सूप क्या होते हैं? (What is noodle soup?)

नूडल और सूप के मिश्रण को नूडल सूप कहा जाता है। नूडल सूप के अलावा इसमें कई प्रकार के मसाले भी होते हैं। नूडल सूप बनाने के लिए अलग- अलग प्रकार के नूडल का इस्तेमाल किया जाता है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments