चीज़ के प्रकार (Types Of Cheese)- 18 तरह के चीज़
types of cheese-mishry

चीज़ के प्रकार (Types Of Cheese)- 18 तरह के चीज़

पूरी दुनिया में जितने भी बेस्ट चीज़ हैं उनकी जानकारी आप इस आर्टिकल से ले सकते हैं। आप यहां से परमेज़न, चेद्दार, ब्री, गौडा, पेकोरिनो रोमानो आदि तरह के चीज़ और इनके पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

चीज़ क्या है?

चीज़ एक डेयरी प्रोडक्ट है जो दूध के अम्लीकरण (acidification of milk) से बनाया जाता है। इसमें फैट और प्रोटीन होता है और यह हमारे पास कई फ्लेवर और टैक्शर में पहुंचता है। दूध में प्रोटीन होता है जिसका नाम कैसिइन है। दूध को अम्लीकरण (acidification of milk) करने के बाद जमा दिया जाता है। चीज़ को बनाने के लिए लंबे समय के लिए दूध को रखा जाता है। आपको बता दें कि चीज़ दूध से बिल्कुल अलग है। चीज़ को बनाना एक लंबा प्रोसेस है जिसमें बैक्टीरिया, एंजाइम, और विभिन्न एसिड की जरुरत होती है। यह एक दूध का रुप है और इस रुप में दूध को कई महीनों और सालों के लिए रखा जा सकता है।

आजकल चीज़ को बहुत पसंद किया जाता है। मार्किट में कई सारे तरह के चीज़ मिलते हैं और हर चीज़ के अपने फायदे हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

वीडियो- 18 तरह के चीज़ जिनके बारे में आप जानना पसंद करेंगे

https://www.youtube.com/watch?time_continue=2&v=H8JPy1LEOik

चीज़ के प्रकार

चीज़, फ्लेवर से भरा डेयरी प्रोडक्ट है। चीज़ खाने के लिए सबकी अपनी- अपनी पसंद होती है। अलग- अलग तरह के चीज़ की जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।

1. वेन्सलीडेल (Wensleydale)

इस चीज़ का जन्म वेन्सलीडेल गांव में हुआ था जो उत्तर यॉर्कशायर, इंगलैंड में है। यह हल्के पीले रंग का है और यह सोफ्ट पाउडर की तरह होता है जो आसानी से छोटे- छोटे टुकड़ों में टूट जाता है। इसका तीखा स्वाद होता है और ज्यादातर इसमें ड्राए फ्रूट जैसे कि कैनबेरी और खुबानी (apricots) होते हैं। यह ब्रिटिश चीज़ है जिसमें 385 किलो कैलोरी, 31.8 ग्राम फैट, 23.7 ग्राम प्रोटीन और 0.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

2. स्टिल्टन (Stilton)

यह इंगलैंड का पॉपुलर चीज़ है जिसको पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किया जाता है। 18वीं सदी की शुरुआत में स्टिल्टन चीज़ को ब्रिटिश डाइट में अहम माना जाता था।

चीज़ के प्रकार- यह इंगलैंड का पॉपुलर चीज़ है जिसको
पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किया जाता है।

यह एक स्ट्रोंग चीज़ है जो आधा सोफ्ट, क्रीमी और पीले रंग का होता है। यह नीला चीज़ है जिसमें कई फ्लेवर हैं और साथ ही यह मीठा भी है। यह विटामिन के2 लेने का अच्छा आधार है। इसमें 393 किलो कैलोरी, 35.7 ग्राम फैट, 25 ग्राम प्रोटीन और 3.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

3. रॉगफोर्ट (Roquefort)

फ्रांस के कई सारे चीज़ में से रॉगफोर्ट सबसे पॉपुलर चीज़ है। यह नीले रंग का है और इसको चीज़ का राजा कहा जाता है। इस चीज़ को भेड़ के दूध से बनाया जाता है और दक्षिणी फ्रांस में रोकफोर-सुर-सोलजोन में पकाया जाता है। इनको रोकफोर-सुर-सोलजोन (Roquefort-sur-Soulzon) में इसलिए पकाया जाता है क्योंकि इन गुफाओं में बैक्टीरिया होते हैं जो चीज़ में अलग खूबियां लाते हैं। इस बैक्टीरिया को पेनिसिलियम रेकफोर्टी नाम दिया गया है। स्टडीज के माने तो यह बैक्टीरिया दिल की बीमारी को दूर रखने में मदद करता है।

चीज़ के प्रकार- यह नीले रंग का है और इसको चीज़ का राजा कहा जाता है।

रॉगफोर्ट चीज़ को खाने से पहले 5 महीने तक स्टोर किया जाता है जिससे इसका स्ट्रोंग, चटपटा फ्लेवर आता है। यह आधा सख्त होने के अलावा सफेद रंग का होता है जिसमें नीले रंग भी होता है। इसमें 369 किलो कैलोरी, 30.6 ग्राम फैट, 21.5 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

4. रिकोटा (Ricotta)

रिकोटा चीज़ जर्मनी का है। यह मट्ठा से बनाया जाता है जो दूध का पानी होता है। इसका मीठा स्वाद है। इसका सोफ्ट और क्रीमी टैक्शर है और हल्के क्रीम रंग में होता है। इसके कई सारे स्वास्थ्य फायदे हैं जैसे कि इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।

इसके कई सारे स्वास्थ्य फायदे हैं जैसे कि इसमें कैलोरी
कम और प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।

रिकोटा चीज़ में फैट कम होता है और ज्यादातर कसरत करने वाले के द्वारा खाया जाता है। इसमें 174 किलो कैलोरी पाई जाती है जो बाकी चीज़ के मुकाबले बहुत कम है। इसमें 11.3 ग्राम प्रोटीन, 13 ग्राम फैट और 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

5. पेकोरिनो रोमानो (Pecorino Romano)

यह इटली का चीज़ है और सबसे पुरानी चीज़ भी है। इसका जन्म इटली में हुआ है और यह रोमनडाइट का हिस्सा कई सदियों से है। यह भेड़ के दूध से बनाया जाता है और इसका सख्त टैक्शर होने के साथ इसका स्वाद नमकीन है। यह दिखने में परमेज़न चीज़ की तरह है लेकिन यह ज्यादा नमकीन है।

पेकोरिनो रोमानो चीज़ जनरल रोमानो चीज़ से बहुत अलग है। इसका रंग हल्की पीला होता है। इसमें 387 किलो कैलोरी, 26.9 ग्राम फैट, 31.8 ग्राम प्रोटीन और 3.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

6. परमेज़न (Parmesan)

परमेज़न चीज़ का जन्म इटली में हुआ है। यह सूखा, सख्त, स्ट्रोंग और शक्तिशाली फ्लेवर से भरपूर है। इस चीज़ का पीओडी (POD) स्टेट्स है। इसका मतलब है प्रोटेक्टेड डेज़िग्नेशन ऑफ ओरिजिन (protected designation of origin)। इसका मतलब है कि यह चीज़ सिर्फ अपनी जन्म भूमी उत्तरी इटली से ही आ सकता है।

यह सूखा, सख्त, स्ट्रोंग और शक्तिशाली फ्लेवर से भरपूर है।

अगर यह चीज़ बिना पका हुआ है तो इसको 1 से 3 साल तक रखा जा सकता है। इस चीज़ के टैक्शर पर असर इसकी उम्र पर निर्भर करता है। इसको कई डिश में फ्लेवर लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह हल्के पीले रंग का होता है। इसमें 431 किलो कैलोरी, 28.6 ग्राम फैट, 38.5 ग्राम प्रोटीन और 4.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

7. मोजरेला (Mozzarella)

मोजरेला चीज़ सबसे ज्यादा इस्तेमाल और पॉपुलर चीज़ है। यह अधिकतर सभी लोगों के द्वारा डिश में फ्लेवर लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सोफ्ट, क्रीमी, सफेद रंग का है जिसका जन्म दक्षिणी इटली में हुआ है। पारंपरिक तरीके में इसको भैंस के दूध से बनाया जाता है लेकिन अब इसको गाय, बकरी, भेड के दूध से भी बनाया जाता है। इसमें 318 किलो कैलोरी, 21.6 ग्राम प्रोटीन, 24.6 ग्राम फैट और 2.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

पारंपरिक तरीके में इसको भैंस के दूध से बनाया जाता है
लेकिन अब इसको गाय, बकरी, भेड के दूध से भी बनाया जाता है।

दो तरह के मोजेरेला चीज़ होते हैं-

7.1 सूखा मोजेरेला

सूखे मोजेरेला को पिज्जा, लज़ान्या और बाकी बैक की गई डिश में इस्तेमाल किया जाता है।

7.2 फ्रेश मोजेरेला

फ्रेश मोजेरेला को अकेले भी खा सकते हैं या फिर सलाद, ओलिव और हर्ब के साथ भी खा सकते हैं।

8. मस्करपोन (Mascarpone)

यह एक क्रीम चीज़ है जिसका जन्म इटली में हुआ है। यह सोफ्ट चीज़ है जिसको गाय के दूध या फिर क्रीम से बनाया जाता है। यह फ्रेश चीज़ है जिसको किण्वन प्रोसेस (fermentation) से गुजरना नहीं होता है। इसका रंग क्रीमी सफेद होता है। यह दिखने में हल्का और स्वाद में भी हल्का होता है।

इसको डेजर्ट, गाढ़ी सॉस फलों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। इसका रंग सफेद और टैक्शर क्रीमी होता है। इसमें 429 किलो कैलोरी, 7.1 ग्राम प्रोटीन, 46.4 ग्राम फैट और 0 कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

9. हवार्ती (Havarti)

हवार्ती का डेंमार्क में जन्म हुआ है। इसको आधा सोफ्ट डेनिश टेबल चीज़ भी कहा जाता है। यह आधा सोफ्ट और इसका टैक्शर क्रीमी होता है। चीज़ की उम्र के कारण इसके स्वाद पर असर पड़ता है। यह दिखने में मखन की तरह लगता है और इसका स्वाद चटपटा है। इस चीज़ को 3 महीने तक रखा जा सकता है।

इस चीज़ को वाइन, फल आदि या फिर ग्रील करके भी खाया जा सकता है। इसका रंग हल्का पीला होता है। इसमें 292 किलो कैलोरी, 30.1 ग्राम प्रोटीन, 18.5 ग्राम फैट और 1.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

10. ग्रूयर (Gruyere)

ग्रूयर चीज़ का जन्म स्विट्जरलैंड के ग्रूयल के मध्यकालीन शहर में फ़्राइबर्ग में हुआ है। यह चीज़ सख्त है और इसका रंग क्रीम से लेकर ऑरेंज होता है। इसको 6 महीने से 1 साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जितनी ज्यादा इसकी उम्र होगी उतना गहरा इसका टैक्शर होगा।

यह चीज़ सख्त है और इसका रंग क्रीम से लेकर ऑरेंज होता है।

इस चीज़ को अकेले भी खा सकते हैं या फिर खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे ग्रूयर का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है। इसमें 413 किलो कैलोरी, 29.8 ग्राम प्रोटीन, 32.3 ग्राम फैट और 0.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

11. गौडा (Gouda)

गोडा चीज़ का जन्म दक्षिणी नीदरलैंड में हुआ है। इसका टैक्शर आधा सख्त होता है। यह हल्के और गहरे पीले रंग में होता है और इसका स्वाद इसकी उम्र पर निर्भर करता है। उम्र के आाधार पर गोडा चीज़ के इतने प्रकार होते हैं-

उम्र गोडा चीज़ का नाम
4 हफ्ते जवान चीज़
8 से 10 हफ्ते जवान परिपक्व (matured) पनीर
16 18 परिपक्व चीज़ (matured)
7 8 एक्ट्रा परिपक्व चीज़ (matured)
10 12 पुराना चीज़
12 सबसे पुराना चीज़

गोडा चीज़ में 356 किलो कैलोरी, 24.9 ग्राम प्रोटीन, 27.4 ग्राम फैट और 2.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

12. गोर्गोन्जोला (Gorgonzola)

गोर्गोन्जोला स्ट्रोंग चीज़ है और इसका जन्म इटली में हुआ है। यह हल्के पीले रंग का है और इसका टैक्शर क्रीमी है। इसमें 353 किलो कैलोरी, 21.4 ग्राम प्रोटीन, 28.7 ग्राम फैट और 2.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। गोर्गोन्जोला चीज़ तीन तरह के होते हैं-

12.1 डोल्से गोर्गोन्जोला (Dolce Gorgonzola)

इस तरह के गोर्गोन्जोला चीज़ की उम्र 3 महीने से कम की होती है। यह सोफ्ट और क्रीमी होता है जिस कारण इसको किसी चीज पर फैलाकर खा सकते हैं। इसका हल्का मीठा फ्लेवर है लेकिन इसके बावजूद यह बाकी चीज़ से तीखा है।

12.2 पिकांटे गोर्गोन्जोला (Piccante Gorgonzola)

इस तरह के चीज़ की उम्र 6 से 12 महीने तक होती है। इसका टैक्शर आधा सख्त होने के साथ- साथ तीखा फ्लेवर भी होता है। इनके तीखे फ्लेवर के कारण इनको बाकी खानेे की चीजों के साथ बनाया जाता है क्योंकि इनको अकेले नहीं खाया जा सकता है।

13. फैटा (Feta)

फैटा, पॉपुलर ग्रीक चीज़ है जिसको भेड़ या बकरी के दूध से बनाया जाता है। बाकी चीज़ की तरह इसका नाम इसकी जन्म वाली जगह के नाम पर नहीं रखा गया है। बल्कि फैटा का मतलब स्लाइस होता है। यह चीज़ सोफ्ट है और इसका स्वाद नमकीन और चटपटा है। इसको कच्चा, ग्रील, ओलिव ऑयल के साथ मसाला लगाकर या फिर हर्ब के साथ खाया जा सकता है। इसमें 246बी किलो कैलोरी, 14.2 ग्राम प्रोटीन, 21.3 ग्राम फैट और 4.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

14. क्रीम (Cream)

क्रीम चीज़ सबसे पुराना चीज़ है। यह लगभग 500 साल पुराना चीज़ है। इसका जन्म यूनाइटेड किंगडम (यू.के) में हुआ है। क्रीम चीज़ के कई टैक्शर हैं जैसे कि आधा सख्त या फिर पूरा सख्त। इसमें फैट की मात्रा ज्यादा है वहीं प्रोटीन की मात्रा कम है।

क्रीम चीज़ लगभग 500 साल पुराना चीज़ है।

यह देखने में वाइट स्प्रेड की तरह है और साथ ही सोफ्ट और क्रीमी टैक्शर और हल्का मीठा है। इसमें 342 किलो कैलोरी, 5.9 ग्राम प्रोटीन, 34.2 ग्राम फैट और 4.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

15. कोटेज (Cottage)

इस चीज़ का जन्म यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ है। इसका टैक्शर क्रीमी है। यह देखने में दही की तरह है और बाकी सभी चीज़ से बहुत अलग है। इसके पोष्ण त्तव भी अच्छे हैं जिसमें फैट औक कैलोरी दोनों ही कम हैं। इसका स्वाद नमकीन है और कुछ लोगों को यह देखने में पसंद नहीं है। इसमें केवल 98 किलो कैलोरी, 11.1 ग्राम प्रोटीन, 4.3 ग्राम फैट और 3.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

16. चेद्दार (Cheddar)

चेद्दार चीज़ को सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह सोफ्ट चीज़ है जो हल्के सफेद रंग से लेकर ऑरेंज रंग में आता है। इस चीज़ का जन्म इंगलैंड में हुआ है और इसका टैक्शर इसकी उम्र पर निर्भर करता है।

पुराना चेद्दार सख्त और तीखा होता है।
उम्र चीज़
3 महीने हल्का चीज़
5 से 6 महीने मध्यम चीज़
9 महीने परिपक्व चीज़ (Mature cheese)
15 महीने एक्सट्रा परिपक्व चीज़
18 महीने या ज्यादा बहुत पुराना चीज़

हल्का चीज़ सोफ्ट और क्रीमी होता है वहीं पुराना चीज़ सख्त और तीखा होता है। इसमें 403 किलो कैलोरी, 24.9 ग्राम प्रोटीन, 33.1 ग्राम फैट और 1.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

17. कैमेम्बर्ट (Camembert)

कैमेम्बर्ट चीज़ का जन्म फ्रांस में हुआ है। इसका टैक्शर सोफ्ट औकर क्रीमी है, इसका रंग हल्का पीला है। इसको छोटे- साइज में किण्वन प्रोसेस (fermentation) किया जाता है। इसका स्वाद स्ट्रोंग है और इसका फ्लेवर हल्का खट्टा है। इसमें 300 किलो कैलोरी, 19.8 ग्राम प्रोटीन, 24.3 ग्राम फैट और 0.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

इसका टैक्शर सोफ्ट औकर क्रीमी है, इसका रंग हल्का पीला है।

18. ब्री (Brie)

ब्री चीज़ का जन्म फ्रांस में हुआ है। य सोफ्ट और क्रीमी चीज है। ब्री चीज़ के मेकर किण्वन प्रोसेस (fermentation) से पहले इसमें क्रीम डाल देते हैं जिससे इसमें फैट की मात्रा बढ़ जाए। इसका फ्लेवर हल्का होता है क्योंकि इसमें थोड़ी मात्रा में लेक्टिक एसिड डाला जाता है। यह हल्के पीले रंग का होता है। इसमें 334 किलो कैलोरी, 20.7 ग्राम प्रोटीन, 27.7 ग्राम फैट और 0.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

ब्री चीज़ के मेकर किण्वन प्रोसेस (fermentation) से
पहले इसमें क्रीम डाल देते हैं जिससे इसमें फैट की मात्रा बढ़ जाए।

आखिर में

चीज़ को अधिकतर सभी लोगों के द्वारा खाया जाता है। इस आर्टिकल में आप मार्किट में उपलब्ध सभी तरह के चीज़ के बारे में जानकारी ले सकते हैं। और साथ ही हर चीज़ के पोषण त्तव की जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं। हर किसी की चीज़ की पसंद उसके स्वाद के उपर निर्भर करती है। क्या पता इस लिस्ट में आपकी पसंद का कोई चीज़ जरुर हो।

Subscribe to our Newsletter

3.5 4 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments