बेस्ट तड़का पैन- मिश्री रिव्यू (Best Tadka Pan For Your Dals & Dhoklas – Mishry Reviews)
best tadka pan

बेस्ट तड़का पैन- मिश्री रिव्यू (Best Tadka Pan For Your Dals & Dhoklas – Mishry Reviews)

हर किचन में तड़का पैन जरुर होना चाहिए क्योंकि इसमें ही खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए तड़का तैयार किया जाता है। साथ ही यह रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीज है जिसको बेस्ट होना जरुरी है। यहां से आप भारत में मौजूद 3 बेस्ट तड़का पैन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आपको पता है खराब क्वालिटी का तड़का पैन इस्तेमाल करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपको बेस्ट क्वालिटी का तड़का पैन इस्तेमाल करना चाहिए। स्टेनलेस स्टील, हार्ड एनोडाइज्ड और नॉन स्टिक पैन में से हम आपको हार्ड एनोडाइज्ड क्वालिटी का तड़का पैन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। यह लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है, साफ करने में आसान है और इसके अलावा इसमें एसिडिक खाना बना सकते हैं जो बाद में नुकसान देने वाला केमिकल प्रोड्यूज नहीं करता है।

 

रिव्यू के आधार पर हमारी सलाह-

 

 

 

 

हमारा रिव्यू प्रोसेस

 

किचन में तड़का पैन होने की अहमियत-

भारतीय खाने में तड़का लगाने के बाद ही खाने में असली स्वाद आता है। तड़का लगाने से खाने में अलग- अलग मसालों का स्वाद आता है। इसके लिए आपके पास अच्छा और सही तड़का पैन का होना जरुरी है।

दाल, कढ़ी, ढोकला में रोजाना तड़का लगाया जाता है। इससे हम कह सकते हैं कि तड़का पैन रोजाना इस्तेमाल किया जाता है साथ ही इसे ज्यादा तापमाप से रोजाना गुज़रना पड़ता है। इसको अधिकतर गैस पर इस्तेमाल किया जाता है। एक अच्छे तड़का पैन को खरोंच नहीं लगनी चाहिए, साफ करने में आसान होना चाहिए, ज्यादा तापमान को झेलने की क्षमता होनी चाहिए और इसकी ऊपरी परत निकली नहीं चाहिए।

 

तड़का पैन से जुड़ी जरुरी बातें

 

डिजाइन

अधिकतर तड़का पैन में मजबूत हैंडल होता है जिससे वो गर्म नहीं हो पाता है। इन हैंडल को ‘पर्म कूल’ हैंडल भी कहा जाता है। ज्यादा तापमान होने पर भी तड़का पैन का हैंडल गर्म नहीं होता है जिससे तड़का लगाने में आसानी होती है। अच्छे तड़का पैन का हैंडल हल्का लेकिन मजबूत होना चाहिए।

सभी तड़का पैन में हैंडल लंबा होता है। और साथ ही तड़का पैन में गैस पर आसानी से रखने के लिए सहारा होता है जिससे यह गैस पर गिरता नहीं है। तड़का पैन में यह खासियत होनी जरुरी है।

 

साइज

तड़का पैन का साइज परिवार या फिर गैस के साइज पर निर्भर करता है। कई बार लोग बड़े गैस के लिए छोटा तड़का पैन खरीदने की गलती कर देते हैं। जिस कारण तड़का पैन गैस पर अच्छे से नहीं रखा जाता है और साथ ही हाथ भी जल सकता है।

 

वजन

यहां पर हम रोजाना इस्तेमाल करने वाले तड़का पैन की बात कर रहे हैं। रोजाना इस्तामेल के लिए हल्का लेकिन मजबूत तड़का पैन होना चाहिए। भारी वजन होने से इसको रोजाना इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।

 

किस मटेरियल से बना हुआ है

तड़का पैन खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना सबसे जरुरी है कि वो ऐसे मटेरियल से बना होना चाहिए जो रोजाना के ज्यादा तापमान को सहन कर सके। यह नॉन टोक्सिक मटेरियल से बना होना चाहिए।

 

हार्ड एनोडाइज्ड कुकवेयर क्या होता है?

पहले के समय में कुकवेयर अल्युमीनियम से बने होते थे क्योंकि इनमें ज्यादा तापमान सहने की क्षमता होती है। लेकिन जब से अल्युमीनियम से होने वाले सेहत से जुड़े हानिकारिक असर के बारे में पता चला है तब से अल्युमीनियम से बने कुकवेयर का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है। अल्युमीनियम के शरीर में जाने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है।

इसके बाद अल्युमीनियम के कुकवेयर को किसी और मटेरियल से कोटिंग की जाने लगी जैसे कि स्टेनलेस स्टील, नॉन स्टिक पर टेफ्लोन की कोटिंग। फिर टेफ्लोन से भी सेहत पर बुरा असर पड़ने की बात सामने आई जिसके बाद टेफ्लोन की कोटिंग को बंद कर दिया गया। नॉन स्टिक कुकवेयर में खरोंच भी लगने लगती है। कुछ समय बाद नॉन स्टिक कुकवेयर की परत टुटने लगती है जो जहरीले पदार्थ पैदा करती है और सेहत को नुकसान पहुंचाती है। यह पॉलिमर धूआं फ्लू जैसे जहरीला पदार्थ को जन्म देता है जो बीमार कर सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा सिर्फ 300°C तापमान में ही होता है। इसलिए आप उसी का चुनाव करें जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

इसलिए तड़का लगाने के लिए मिश्री आपको सिर्फ हार्ड एनोडाइज्ड अल्युमीनियम मटेरियल से बने तड़का पैन को इस्तेमाल करने की सलाह देता है।

 

हार्ड एनोडाइज्ड तड़का पैन क्यों अच्छा है?

हार्ड एनोडाइज़ेशन प्रोसेस में अल्युमीनियम को हार्ड किया जाता है जिससे वो एसिडिक खाने पर बुरा असर नहीं करता है। इससे यह और ज्यादा मजबूत और खरोंच, जंग से बचा रहता है। इस प्रोसेस से अल्युमीनियम में ज्यादा तापमान को सहने के गुण आ जाते हैं। जिस कारण इसकी शेल्फ लाइफ और तेज तापमान सहने की क्षमता बढ़ जाती है।

इसमें दाग जल्दी से नहीं लगते हैं। स्टेनलेस स्टील में तड़का लगाने से दाग जम जाते हैं जो आसानी से नहीं निकलते हैं। इसके साथ ही स्टेनलेस स्टील तड़का पैन भारी होता है।

 

निष्कर्ष

हार्ड एनोडाइज्ड तड़का पैन रोजाना इस्तेमाल करने के लिए सबसे बेस्ट है। यह हल्का है जिसमें दाग नहीं लगते हैं और साफ करने में भी आसानी होती है। ज्यादा तापमान को सहन करने की क्षमता रखने के कारण यह हमारा टॉप पिक है।

 

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

 

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments