नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला रिव्यू (Knorr Noodles Mast Masala Review)
Knorr Noodles Mast Masala Review

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला रिव्यू (Knorr Noodles Mast Masala Review)

क्या आपको फैंसी इंस्टेंट नूडल्स पसंद है जिसे जल्दी और सुविधा के साथ बनाया जा सकता है? नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला (Knorr Noodles Mast Masala) इंस्टेंट सूपी नूडल्स की इस कैटेगरी में आती है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
फ्लेवर
4 / 5
4
कीमत
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला (Knorr Noodles Mast Masala) स्वादिष्ट है और स्थिरता सूप की तरह है। इन नूडल्स को ऐसे ही खा सकते हैं या फिर अपनी पसंद के अनुसार रेसिपी में बदलाव कर सकते हैं। यह सूपी नूडल्स पेट भरने में मदद कर सकती है।

नोर नूडल्स मस्त मसाला सूप की तरह है जिसमें नूडल्स और सब्जियों की अच्छाई देने का दावा किया गया है। हिंदुस्तानी लोगों को चटपटा और मसाले और फ्लेवर से भरपूर डिश पसंद आती है। नोर सूपी नूडल्स टेस्ट करते समय हमने देखा कि सूपी नूडल्स का स्वाद मसालेदार है और इसके साथ ही मसालों के साथ हल्की मिठास भी है जिससे डिश में अलग- अलग फ्लेवर के मिश्रण का बैलेंस है। 

सूपी नूडल्स में हम डीहाइड्रेटेड गाजर और बारीक कटी हुई लीक (हरी पत्तियों वाली लंबी सब्जी जो एक तरफ से सफेद की रंग की होती है) देख सकते थे। नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला के साथ एक ही दिक्कत है कि इसमें डाली गई डीहाइड्रेटेड सब्जियां काफी नहीं है। हालांकि पैक पर सलाह दी गई है कि पसंद के अनुसार के अधिक उबली हुई सब्जियां डाल सकते हैं।

नूडल्स में प्रेज़रवेटिव नहीं हैं और इसके साथ सुविधा भी आती है जिस कारण से आप नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला अपनी किचन में लाना चाहेंगे। नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला से जुड़ी अधिक जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

क्विक रिव्यू

Knorr Noodles Mast Masala

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला स्वादिष्ट और सूपी हैं।

कीमत – 60/- रुपए*

मात्रा – 300 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

स्वादिष्ट इंस्टेंट सूपी नूडल्स को परफेक्ट स्नैक्स के तौर पर दिन में कभी भी खा सकते हैं। आइए इस प्रोडक्ट के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करते हैं।

प्रोडक्ट की जानकारी

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • सूपी पाउडर पैक में आता है।
  • शेफ की सलाह – एक कप उबली हुई सब्जियां क्रंच के लिए डालें।
  • 100% असली सब्जियां हैं।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • प्रोटीन का आधार।

सामग्री

मैदा, ताड़ का तेल, आयोडाइज्ड नमक, शुगर, मिक्स्ड मसाले, हाइड्रोलाइज्ड वेजिटेबल प्रोटीन, डीहाइड्रेटेड सब्जियां (गाजर (0.78%), लीक  (0.08%), प्याज का पाउडर, वूट ग्लूटेन, लहसुन का पाउडर, वेजिटेबल फैट, फ्लेवर बढ़ाने वाला – 627 और 631, एसिडिटी रेगुलेटर – 500 (ii), texturizer – 451(i), एंटी केकिंग – 551, थिकनर- 415, एंटीऑक्सीडेंट – 319।

कीमत और पैकेजिंग

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला की पैकेजिंग आकर्षित है। पैक का रंग बैंगनी और हरा है। इसमें चार नूडल केक के साथ 4 पाउच सूपी पाउडर एक ही पैक में आते हैं। सूपी पाउडर को अच्छे से अलग- अलग पैक किया गया है।

अगर आपको नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला का पूरा पैक एक बारे में इस्तेमाल नहीं करना है तो पैक को अच्छे से बंद कर के रखें।

300 ग्राम पैक की कीमत 60/- रुपए है जो वाजिब है।

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला
नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला

पोषण लेबल

  • एक सर्विंग में 310 किलो कैलोरी।
  • प्रोटीन – 7 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट – 43.8 ग्राम
  • शुगर – 7.4 ग्राम
  • डायटरी फाइबर – 0.7 ग्राम
  • फैट – 11.8 ग्राम
  • सैचुरेटेड फैट – 5.3 ग्राम
  • ट्रांस फैट – 0.1 ग्राम
  • सोडियम – 1442 एमजी

इसमें मिल्क सोया, सरसों, अजवाइन और नट्स के निशान हो सकते हैं।

कैसे बनाएं

पैन में 300 एमएल पानी डालें। अब नूडल्स और सूपी मिक्स डालें और अच्छे से मिक्स करें। एक उबाल आने दें और फिर 3 मिनट के लिए पकने दें और चम्मच से नूडल्स चलाते रहें। नूडल्स का पानी सारा न सुखाएं। सूपी नूडल्स गर्म खाएं।

हमने कैसे बनाई

हमने पैक पर दी गई रेसिपी को फॉलो किया है। हमने नोर सूपी नूडल्स अमेज़न इंडक्शन पर छोटी स्टेनलेस स्टील कढ़ाई में बनाई है।

हमने मापकर 300 एमएल पानी कढ़ाई में डाला और फिर नूडल केक और सूपी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स किया। सूपी नूडल्स मीडियम हाई हीट पर पकाई और बीच में धीरे- धीरे देर के लिए सूपी नूडल्स चम्मच से चलाई। पैक पर 3 मिनट तक पकाने की सलाह दी गई है। 

अच्छे से नूडल्स पकाने के लिए हमने 5 मिनट से ज्यादा नूडल्स पकाई है। हमें लगा कि 3 मिनट में नूडल्स अच्छे नहीं पकी थी।

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला बनाते समय
नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला बनाते समय
नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला रिव्यू
नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला रिव्यू

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला रिव्यू

नोर सूपी नूडल्स को आप दिन में कभी भी भूख लगने पर खा सकते हैं। क्या यह आपकी फेवरेट नूडल्स है?

रेडी-टू-ईट सूप उन लोगों के होते हैं जिनके पास सूप बनाने के लंबे प्रोसेस के लिए समय नहीं हैं। कम खाना बनाने आने वाले लोग भी नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला बना सकते हैं।

नोर मस्त मसाला नूडल्स घर में कई तरह से बना सकते हैं। इसमें आप उबली हुई सब्जियां, चिकन अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं।

पैक पर रेसिपी की जानकारी दी गई है जिसमें थोड़ा सा समय बढ़ाकर आप स्वादिष्ट सूपी नूडल्स बना सकते हैं।

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला तैयार है
नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला तैयार है

खूबियां

  • जल्दी बन जाती हैं।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
  • 100% असली सब्जियों से बनी है।
  • परिवार के लिए मल्टी पैक है।

अच्छी बातें

  • सूप की स्थिरता के साथ स्वाद अच्छा है।
  • इसमें डीहाइड्रेटेड सब्जियां हैं।
  • किफायती
  • आसानी से उपलब्ध
  • बनाने में सुविधाजनक

बुरी बातें

  • डीहाइड्रेटेड सब्जियां कम है (अगर इसे सूप की कैटेगरी में रखा जाए तो)

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला खरीदने के कारण

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला खरीदने के लिए अच्छा प्रोडक्ट बन सकता है। दिन के बीच में भूख लगने पर किचन में यह प्रोडक्ट रख सकते हैं। जो बच्चे देर रात पढ़ते या फिर रात में भूख लगती है कुछ उबली हुई सब्जियां या चिकन डाल सकते हैं जिससे स्वादिष्ट सूपी नूडल्स आपको आसानी से मिल सकती है।

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला फैमिली पैक में आती है और आपके परिवार के लिए अच्छा स्नैक्स बन सकता है।

नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला क्विक स्नैक्स बन सकता है
नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला क्विक स्नैक्स बन सकता है

1. इसका फ्लेवर हमारे टॉप पिक के जितना ही है

इससे पहले हमने बेस्ट इंस्टेंट नूडल्स रिव्यू किया था और हमारा टॉप पिक मैगी बना था। अगर हम इसका मुकाबला अपने टॉप पिक से करें तो दोनों इंस्टेंट नूडल्स के फ्लेवर बैलेंस हैं। टेस्ट करने के बाद हमें पता चला कि नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला मैगी नूडल्स के करीब हैं।

2. जल्दी और आसानी से बन जाती हैं

सिर्फ 5-6 मिनट में आपको सूपी नूडल्स मिल जाते हैं। आपको सिर्फ एक बर्तन चाहिए जिसमें सूपी नूडल्स को बनाया जा सके। यह प्रोडक्ट उन लोगों के लिए सुविधाजनक है जिनकी किचन छोटी होती है और कुछ ही जरूरत के बर्तन होते हैं।

3. किफायती दाम

60/- रुपए के पैक से 3 -4 लोगों का पेट आराम से भर सकता है।

4. प्रेज़रवेटिव फ्री

इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं जिस कारण आप इसे बिना किसी अफसोस के खा सकते हैं।

FAQs

नोर सूपी नूडल्स आपके परिवार की पसंद बन सकती है। इसे आप किसी भी समय और किसी भी मौसम में खा सकते हैं।

हमने नीचे कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। अगर आपका सवाल नीचे नहीं है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

1. क्या नोर सूपी नूडल्स चावल से बने हैं? (Is Knorr Soupy Noodles made up of rice?)

नहीं। इसकी सामग्री लिस्ट में चावल नहीं है।

2. क्या नोर के मसाले खराब है? (Is Knorr seasoning bad for me?)

नहीं। आमतौर पर नोर के मसाले खराब नहीं होते हैं। सही मात्रा में खाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।

3. क्या नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला आसानी से उपलब्ध है? (Is Knorr Soupy Noodles Mast Masala easily available?)

हां। नोर सूपी नूडल्स मस्त मसाला लोकल ग्रोसरी स्टोर या ऑनलाइन माध्यम जैसे कि अमेज़न या बिग बास्केट पर आसानी से उपलब्ध है।

4. क्या नोर सूपी नूडल्स में और सब्जियां डालने की जरूरत है? (Should I add more vegetables to my Knorr Soupy Noodles?)

पैक पर दी गई सलाह के अनुसार नोर सूपी नूडल्स में उबली हुई सब्जियां जैसे कि गाजर, मटर, मक्का, बीन्स, मशरूम आदि डाल सकते हैं।

5. क्या नोर सूपी नूडल्स शाकाहारी प्रोडक्ट है? (Is Knorr Soupy Noodles a Vegetarian Product?)

हां। नोर सूपी नूडल्स शाकाहारी प्रोडक्ट है। इस पर हरी गोल बिंदु है जिससे यह पता चलता है कि यह प्रोडक्ट 100% शाकाहारी प्रोडक्ट हैं।

आखिर में

नोर सूपी नूडल्स का स्वाद आपको पसंद आ सकता है।

नोर सूपी नूडल्स को आप दिन में कभी भी भूख लगने पर खा सकते हैं। क्या यह आपकी फेवरेट नूडल्स है?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments