मशरूम खाने के 6 सेहतमंद फायदे और नुकसान – मिश्री
मशरूम खाने के सेहतमंद फायदे और नुकसान

मशरूम खाने के 6 सेहतमंद फायदे और नुकसान – लो फैट एवं कोलेस्ट्रॉल फ्री

मशरूम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। कैल्शियम के अलावा मशरूम में सेलेनियम होता है जो हड्डियों के आकार को सही बनाने में मदद करता है। मशरूम के फायदे और नुकसान इन हिंदी में जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

मशरूम में सही मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और फाइबर होते हैं जिससे यह लो फैट और कोलेस्ट्रॉल फ्री के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। जंगली प्रकार के मशरूम सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं और खाने लायक मशरूम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आप खाने वाले मशरूम खरीद रहे हैं और इनको पकाने से पहले अच्छे से धो लें। अलग- अलग तरह के मशरूम में पोष्टिक आहार भी अलग- अलग होता है।

इसलिए सही तरह के मशरूम खरीदने के साथ- साथ मशरूम के फायदे जानना भी जरूरी हो जाता है। डाइट में मशरूम शामिल करने से आपको किस तरह से फायदे मिल सकते हैं यहां से जानें। यहां से आप मशरूम के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कटा हुआ मशरूम
मशरूम में सही मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और फाइबर होते हैं।

मशरूम के फायदे

मशरूम के फायदे डाइट में शामिल करने से पहले इनके फायदो के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आपको मशरूम पसंद हैं या फिर आप मशरूम खाने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

1. लो कोलेस्ट्रॉल

यह आपके लिए खुशी की बात होगी कि मशरूम में लो फैट होने के साथ- साथ कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसके साथ ही प्रोटीन होने के कारण यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल बर्न करने में मदद करता है। इससे अच्छे कोलेस्ट्रॉल और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे दिल की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बनाए रखने के लिए मशरूम का सेवन किया जा सकता है। लेकिन जिन्हें कोलस्ट्रॉल से जुड़ी गंभीर समस्या है वो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

संबंधित आर्टिकल: मैगी पास्ता के 3 लाजवाब फ्लेवर

2. सामान्य ब्लड प्रेशर

मशरूम में पोटैशियम भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर लेवल कम रखने में मदद करता है। खून में बहुत अधिक नमक आंतरिक रक्त वाहिका की दीवारों के रुकावट का कारण बन सकता है। ऐसे में पोटैशियम शरीर में खून के बाहव को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। इसके साथ ही यह दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।

3. मजबूत हड्डियां

मशरूम में सामान्य मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। कैल्शियम हड्डियों के साथ- साथ दातों को भी मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह हड्डियों को कमजोर नहीं होने देता है। नियमित रुप से मशरूम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। कैल्शियम के अलावा मशरूम में सेलेनियम भी पाया जाता है जो हड्डियों के आकार को सही बनाए रखने में मदद करता है। सेलेनियम को अधिकतर एनिमल प्रोटीन में पाया जाता है इसलिए मशरूम शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है।

Buy Mushroom By Products Online

4. सामान्य ऑक्सीजन लेवल

मशरूम में आयरन नहीं होता है लेकिन कॉपर होता है। कॉपर के द्वारा आयरन को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। आयरन को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जाना जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन के द्वारा पूरे शरीर में ऑक्सीजन जाती है। मशरूम का सेवन नियमित रूप से करने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है जिससे एनिमिया जैसी बीमारी से बचाव रहता है।

5. स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट

मशरूम में विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह विटामिन ब्लड सेल और एनर्जी बनाने के साथ- साथ फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से शरीर को बचाकर रखता है। फ्री रेडिकल सेहतमंद सेल के साथ मिल जाते हैं और शरीर को हानि पहुंचाते हैं। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के द्वारा किए जाने वाले नुकसान को होने से रोकता है। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी होने से फ्री रेडिकल से बचाव रहता है।

संबंधित आर्टिकल: देसी सामग्री से घर में बनाएं 5 पास्ता सॉस

6. वेट लॉस

कोलेस्ट्रॉल और लो फैट होने के कारण इससे कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम होता है और मांसपेशियों का मास (mass) भी बढ़ता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। डायट्री फाइबर का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे आपको कम भूख लगती है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

मशरूम के पौधे
मशरूम में स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं

मशरूम के नुकसान

हर एक चीज़ आपको फायदे देगी अगर उसका सेवन नियमित रुप से किया जाए। जिस चीज़ के फायदे हैं तो यह लाज़मी है कि उसके नुकसान भी हैं। किसी भी चीज़ के फायदे के बारे में पता होने के साथ- साथ उससे जुड़े नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। नीचे से आप मशरूम से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. पाचन में परेशानी

मशरूम में मौजूद फाइबर आपको वजन कम होने में मदद करता है लेकिन अगर इसका सेवन सही मात्रा में नहीं किया गया तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है। सही मात्रा में ना खाने से वजन घटने की जगह वजन बढ़ भी सकता है। इसके अलावा अपच और दस्त होने के आसार बढ़ जाते हैं।

2. एलर्जी

मशरूम एक सेहतमंद खाना है लेकिन पूरी दुनिया में कई लोगों को मशरूम से होने वाली एलर्जी सामने आई है। मशरूम की एलर्जी से सबसे ज्यादा बुरा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। हिस्टामाइन के कारण होने वाले कुछ लक्षणों में मतली, उल्टी, दस्त और त्वचा पर चकत्ते शामिल हैं।

3. लो ब्लड प्रेशर

मशरूम को हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से इसका बुरा असर भी हो सकता है जिससे ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। सही मात्रा में मशरूम का सेवन करने से ही इससे फायदे मिलते हैं।

आखिर में

मशरूम को कई सदियों से खाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरी दुनिया में मशरूम को अलग- अलग डिश में डाला जाता है। हाई प्रोटीन और विटामिन होने के कारण यह शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। मीट से मिलने वाले सभी फायदे आपको मशरूम से मिल सकते हैं। लेकिन इस बात का आपको खास ध्यान रखना है कि मशरूम का सेवन नियमित रुप से ही करें। सही मात्रा में सेवन करने से आपको इसके फायदे प्राप्त होंगे।

किसी भी चीज़ के फायदे के बारे में जानने के साथ- साथ उससे जुड़े नुकसान की जानकारी भी प्राप्त कर लें और उसके बाद ही अपनी डाइट में शामिल करें।

FAQ

मशरूम से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. मशरूम के क्या फायदे हैं?

मशरूम में ऐसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं जैसे कि प्रोटीन, विटामिन डी, एंटीऑक्सीडेंट, सेलेनियम आदि। मशरूम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। मशरूम के फायदे हैं- वजन कम करना, इम्युनिटी स्ट्रोंग बनाना, स्वस्थ दिल, पेट की परेशानियां दूर रहने में मदद मिलती है।

2. क्या मशरूम रोजाना खाया जा सकता है?

मशरूम खाने के फायदे कई सारे हैं इसलिए मशरूम का सेवन करना हानिकारक नहीं हो सकता है। रोजाना मशरूम खाने से वजन पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। लेकिन हर चीज़ का सेवन सही मात्रा और सही समय पर करने से ही उसके फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही रोजाना सही मात्रा में मशरूम खाने से इम्युन सिस्टम स्ट्रोंग भी बनता है।

3. मशरूम के क्या नुकसान हैं?

अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। वैसे ही अधिक मात्रा में मशरूम का सेवन करने से पेट की परेशानियां बढ़ सकती हैं जैसे कि गैस, दस्त, पेट में दर्द, लिवर में दिक्कत आदि।

4. मशरूम में कितना प्रोटीन पाया जाता है?

आपको बता दें कि 100 ग्राम मशरूम में 3.1 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

5. क्या मशरूम वजन कम करने के लिए अच्छा है?

मशरूम में भारी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे समय के लिए भरा रखने में मदद करते हैं। लंबे समय के लिए पेट भरा रहने से बार-बार खाना नहीं खाया जाता है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
4 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime