सफोला ऊडल्स यम्मी मसाला रिव्यू (Saffola Oodles Yummy Masala Review)
सफोला ऊडल्स यम्मी मसाला (Saffola Oodles Yummy Masala) मसालेदार है! रिंग आकार के नूडल्स ओट्स का आटा और सूजी से बनाए गए हैं।
Summary
सफोला ऊडल्स (Saffola Oodles) ओट्स का आटा और सूजी के उपयोग से बनाई गई है। यह रिंग के आकार के हैं। यह मसालेदार हैं और आपके रेगुलर इंस्टेंट नूडल्स को आसानी से टक्कर दे सकते हैं।
भारत में सफोला ब्रांड को कुकिंग ऑयल से जोड़ा जाता है जिसने हाल ही के कुछ साल पहले ओट्स की दुनिया में कदम रखा है। इंस्टेंट मसाला ओट्स फ्लेवर देश में बेहद पॉपुलर हैं। इससे पहले हमने सफोला ग्रीन कॉफी और हाई- प्रोटीन सूप मील्स का भी रिव्यू किया है।
सफोला के इंस्टेंट रेंज में सफोला ऊडल्स भी शामिल हो गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह रिंग के आकार के नूडल्स हैं जिन्हें ओट्स के इस्तेमाल से बनाया गया है। सफोला ऊडल्स का रिव्यू करते समय हमने स्वाद, टैक्शर, आकार और सामग्री लिस्ट पर ध्यान दिया है। सफोला ऊडल्स यम्मी मसाला रिंग नूडल्स के बारे में हमारा यह कहना है।
विषय सूची
सफोला ऊडल्स यम्मी मसाला रिंग नूडल्स से जुड़ी जरूरी बातें
क्या सफोला ऊडल्स में सिर्फ मज़ा है लेकिन फ्लेवर नहीं? इस रिव्यू से पता लगाते हैं।
1. स्वाद
इंस्टेंट फूड खासतौर पर नूडल्स में सिर्फ एक चीज़ बेहद जरूरी होती है जो दिल जीत सकती है – स्वाद। क्या सफोला ऊडल्स में इतनी क्षमता है कि यह आपके इंस्टेंट मैदा नूडल्स की जगह ले सके?
जैसा कि हमें पता है कि टेस्ट मेकर से स्वाद लाजवाब बन सकता है या बिगड़ सकता है। सफोला ऊडल्स में सही मात्रा में मसाला है जो बहुत स्वादिष्ट है। टेस्ट मेकर और नूडल का अनुपात परफेक्ट है। ऐसा नहीं लगता है कि कुछ कम है या कुछ ज्यादा है। नमक और मसाले का लेवल बैलेंस है।
टेस्ट मेकर में छोटे- छोटे डीहाइड्रेटेड गाजर के टुकड़े हैं जिनका स्वाद ताज़ा है और हल्के क्रंची में लगते हैं। इसमें हमें प्याज नहीं दिखे लेकिन स्वाद आ रहा था।
सामग्री लिस्ट के अनुसार रिंग नूडल्स बनाने के लिए ओट्स का आटा, सूजी और वीट ग्लूटेन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मैदा नहीं है। अगर आप किसी को खुद नहीं बताएंगे कि यह आधा ओट्स से बना है तो कोई फर्क नहीं बता सकता है।
2. सामग्री
सफोला ऊडल्स की सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है –
ऊडल्स – ओट्स का आटा (39.4%), सूजी (36.7%), वेजिटेबल ऑयल (राइस ब्रान ऑयल, सूरजमुखी का तेल), वूट ग्लूटेन, नमक।
मसाला मिक्स – मसाले (प्याज, जीरा, हल्दी, लौंग), डीहाइड्रेटेड सब्जियां (प्याज और गाजर), चीनी, मसाले। इसमें प्राकृतिक रंग और एडेड फ्लेवर हैं।
3. आकार और साइज
सफोला ऊडल्स का आकार रिंग की तरह है। यह ज्यादा बड़े या छोटे नहीं हैं। पकाने के बाद यह फूल जाते हैं और साइज में थोड़े बड़े हो जाते हैं।

4. टैक्शर
ऊडल्स का टैक्शर रेगुलर मैदा इंस्टेंट नूडल्स के बेहद करीब है। यह मोटे नहीं है लेकिन स्मूथ और सॉफ्ट हैं।
5. बनाने का तरीका
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार
- पैन में 260 एमएम पानी डालें और उबालें।
- सफोला ऊडल्स डालें और 5 मिनट पकाएं।
- अब गर्म- गर्म ऊडल्स में यम्मी मसाला मिक्स करें।
- पसंदीदा टॉपिंग डालें और मज़े से खाएं।
6. कीमत और पैकेजिंग
सफोला ऊडल्स लाल- नारंगी पैक में आती है। एक पैक के अंदर चार अलग- अलग पाउच पैक आते हैं जिसमें ऊडल्स हैं। इसके साथ ही चार मसाला पाउच भी आते हैं। 4 पैक की मात्रा 184 ग्राम है और एक पैक की मात्रा 46 ग्राम है। इसकी कीमत 74/- रुपए है।

7. पोषण की जानकारी
100 ग्राम सफोला ऊडल्स से 445.4 किलो कैलोरी एनर्जी है। 46 ग्राम पैक से 204.9 किलो कैलोरी मिलती है।
8. शेल्फ लाइफ
सफोला ऊडल्स की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
9. खासियत
सफोला ऊडल्स में अलग बात यह है कि इसमें मैदा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इन्हें बनाने के लिए ओट्स का आटा और सूजी का इस्तेमाल किया गया है जो मैदा के मुकाबले सेहतमंद ऑप्शन है। इसके साथ ही इसमें वीट ग्लूटेन नहीं है जिससे यह ग्लूटेन फ्री प्रोडक्ट बन जाता है।
इसमें मज़ेदार बात ऊडल्स का आकार है। मार्केट में अधिकतर नूडल्स गोल और फ्लैट आकार में उपलब्ध हैं लेकिन सफोला ऊडल्स रिंग के आकार में है।
सफोला ऊडल्स | प्रोडक्ट की जानकारी |
कीमत | 74/- रुपए |
मात्रा | 184 ग्राम |
मुख्य सामग्री (नूडल्स) | ओट्स का आटा (39.4%), सूजी (36.7%) |
शेल्फ लाइफ | 9 महीने |
फ्लेवर | यम्मी मसाला |
सफोला ऊडल्स यम्मी मसाला रिंग नूडल्स रिव्यू
सफोला ऊडल्स यम्मी मसाला रिव्यू में कीमत, पैकेजिंग, खासियत, स्वाद और कई जरूरी बातों पर ध्यान दिया है। इस प्रोडक्ट से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
Saffola Oodles, Instant Noodles, Ring Shape, Yummy Masala Flavour, No Maida, Whole Grain Oats, 12 x 46g Pouch (12 Serves)
सफोला ऊडल्स पाउच पैक में आता है। पैक के अंदर 4 पाउच आते हैं जिसमें सफोला ऊडल्स हैं। एक पाउच की मात्रा 46 ग्राम है। इसमें 4 टेस्ट मेकर भी आते हैं। सफोला ऊडल्स की कीमत 76/- रुपए है।
सफोला ऊडल्स बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो किया था। इसकी स्थिरता मीडियम सूपी थी। यह न ज्यादा सूखी और न ज्यादा सूपी थी। मसाला फ्लेवर स्वादिष्ट और देसी था। मसाले का लेवल बैलेंस था जिससे यह स्वादिष्ट नूडल्स बनी थी। मसाला ऊडल्स में गाजर भी थी जो क्रंची थी।


खूबियां
- सफोला ऊडल्स यम्मी मसाला कीमत – 76/- (4 का पैक)
- शेल्फ लाइफ 9 महीने
- नूडल्स में मैदा नहीं है।
- इसे ओट्स के आटे और सूजी के इस्तेमाल से बनाया गया है।
- 46 ग्राम पैक से 204.9 किलो कैलोरी मिलती है।
- नूडल्स रिंग आकार में हैं।
अच्छी बातें
- रिंग आकार की नूडल्स खाने में मज़ेदार लग सकती है।
- सफोला ऊडल्स का मसाला स्वादिष्ट है और इसमें सही मात्रा में मसाले हैं।
- सफोला ऊडल्स बनाना आसान है।
- इसमें मैदा नहीं है। इसे बनाने के लिए ओट्स का आटा और सूजी का इस्तेमाल किया गया है।
किसके लिए बेस्ट है?
सफोला ऊडल्स उन लोगों के लिए जो डाइट में मैदा शामिल नहीं करना चाहते हैं लेकिन मसालेदार इंस्टेंट नूडल्स खाना चाहते हैं।
सफोला ऊडल्स जल्दी बन जाती है और साथ ही यह स्वादिष्ट भी है। जिन लोगों को अलग- अलग इंस्टेंट नूडल्स खाना पसंद है उन लोगों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
आखिर में
अगर आप बिना मैदा की नूडल्स ढूंढ रहे हैं तो सफोला ऊडल्स अच्छा ऑप्शन है। स्वादिष्ट मसाला और मज़ेदार आकार के कारण भी आप इसे ट्राई कर सकते हैं।
क्या आपने सफोला ऊडल्स ट्राई की है? अगर हां, क्या आप हमारे रिव्यू से सहमत हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
इंस्टेंट नूडल्स से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।