कप नूडल्स इटालियानो रिव्यू (Cup Noodles Italiano Review)
Cup Noodles

कप नूडल्स इटालियानो रिव्यू (Cup Noodles Italiano Review)

क्या कप नूडल्स इटालियानो (Cup Noodles Italiano) से इटली फ्लेवर मिलता है? इसका चीज़ी फ्लेवर अच्छा है लेकिन इटली के फ्लेवर से जो हर्बी स्वाद मिलता है वो कहीं गुम था।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
3 / 5
3
हमारा अनुभव
3 / 5
3
3

Summary

इसमें चेद्दार चीज़ की खुशबू अच्छी है। नूडल्स परफेक्ट तरीके से पके हुए हैं। नूडल्स आधे पके या कच्चे नहीं हैं। सब्जियां अच्छे से फूली हैं और स्वाद अच्छा है। हमें इटली के हर्ब की खुशबू और स्वाद नहीं आया है।

पूरी दुनिया में इंस्टेंट नूडल्स बेहद पसंद की जाती है। हालांकि अधिकतर लोगों को मसाला नूडल्स पसंद आती हैं लेकिन कई ब्रांड नए- नए फ्लेवर लेकर आ रही हैं जिससे लोगों के बीच नए- नए फ्लेवर पॉपुलर हो रहे हैं। इससे पहले हमने कप नूडल्स के स्पाइसी चंकी चिकन और पनीर बटर मसाला इंस्टेंट नूडल्स भी ट्राई किए हैं जो हमें पसंद आए थे। इसलिए हम कप नूडल्स इटालियानो चखने के लिए उत्साहित थे। इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

क्विक रिव्यू

cup-noodles-italiano

कप नूडल्स इटालियानो के चीज़ी स्वाद के साथ आप रेगुलर मसाला कप नूडल्स को बदल सकते हैं।

कीमत – 40/- रुपए*

मात्रा – 70 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इसमें गेंहू, सोय और दूध है।
  • इसके 100 ग्राम से 453.26 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
  • इसकी प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 8 महीने की है।

गेंहू का आटा, वेजिटेबल ऑयल, डीहाईड्रेटेड वेजिटेबल (5.78%), नमक, चीनी, स्किम्ड मिल्क, कॉर्न स्टार्च, टोमेटो पाउडर, हाइड्रोलाइज्ड वेजिटेबल प्रोटीन, स्पाइस मिक्स, फ्लेवर बढ़ाने वाला, एसिडिटी रेगुलेटर, रंग, गाढ़ा करने वाला, लहसुन, प्याज, एंटी-केकिंग एजेंट और एंटीऑक्सीडेंट।

कप नूडल्स इटालियानो का क्विक रिव्यू

कीमत और पैकेजिंग – कप नूडल्स इटालियानो सफेद और हरी पैकेजिंग डिब्बे में आती है। कप के अंदर छोटी प्लास्टिक काटा है जिसकी मदद से सुविधाजनक तरीके से सफर के दौरान नूडल्स खा सकते हैं। 70 ग्राम पैक की कीमत 40/- रुपए है।

कप नूडल्स इटालियानो - पैकेजिंग
कप नूडल्स इटालियानो - पैकेजिंग

पैक खोलते समय-  जब हमने पैक खोला तब हमें चेद्दार चीज़ की खुशबू आई जो बहुत ज्यादा थी। पैक पर तुलसी और ओरिगैनो के बारे में दिया गया है जो हमें पैक में महसूस नहीं हुए। सब्जियां जैसे कि मक्का, सूखी लाल मिर्च और फ्रेंच बीन्स हम साफ- साफ देख सकते थे।

कप नूडल्स इटालियानो - पकाने की विधि
कप नूडल्स इटालियानो - पकाने की विधि

कैसे बनाएं – पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार नूडल्स बनाई गई हैं।

  • ढक्कन पर दिया गया पैक आधा खोलें और दी गई लाइन तक गर्म पानी डालें।
  • ढक्कन बंद करें और तीन मिनट तक इंतजार करें।
  • ढक्कन पूरा हटाएं। अच्छे से मिक्स करें और फिर खाएं।
कप नूडल्स इटालियानो - पैक खोलते समय
कप नूडल्स इटालियानो - पैक खोलते समय

स्वाद – नूडल्स पकाने के बाद हमने देखा कि नूडल्स अच्छे से पक गई थी और सब्जियां रिहाइड्रेट हो गई थी। नूडल्स का टैक्शर बरकरार था। केक नूडल्स के मुकाबले यह पतली और चपटी थी। चीज़ फ्लेवर और खुशबू ज्यादा थी। नूडल्स खाते समय चीज़ के स्वाद से ज्यादा हमें चीज़ की खुशबू आ रही थी। दुख की बात है कि हमें हर्ब का स्वाद नहीं आया। इटली के खाने में तुलसी और ओरिगैनो मुख्य होते हैं जिसका स्वाद नहीं आ रहा था।

हमें अच्छा लगा कि नूडल्स में पानी डालने के बाद फ्लेवर पानी में गुम नहीं हुआ और आमतौर पर इंस्टेंट नूडल्स में फ्लेवर गुम हो जाते हैं। 

कप नूडल्स इटालियानो - रिजल्ट
कप नूडल्स इटालियानो - रिजल्ट

लाल मिर्च से मसाले का लेवल बढ़ा नहीं है। यह लो-मीडियम स्पाइसी इंस्टेंट नूडल मील है। जिन लोगों को चेद्दार चीज़ और कम मसाले वाली नूडल्स पसंद हैं उन लोगों को कप नूडल्स इटालियानो पसंद आ सकती है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments