न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता रिव्यू (NutraHi Gluten Free Buckwheat Pasta Review)
NutraHi Gluten Free Buckwheat Pasta Review

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता रिव्यू (NutraHi Gluten Free Buckwheat Pasta Review)

क्या आप ग्लूटेन और प्रेज़रवेटिव फ्री पास्ता ढूंढ रहे हैं जो फाइबर से भरपूर हो? तो आप न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता (NutraHi Gluten Free Buckwheat Pasta) ट्राई कर सकते हैं। अधिक जानकारी इस रिव्यू से प्राप्त करें।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
पोषण
4 / 5
4
टैक्शर
3 / 5
3
3.67
GOOD!

Summary

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता बनाने में 10 मिनट का समय लगता है। पास्ता में कुट्टू के आटे का स्वाद अच्छा और स्वादिष्ट लगता है।

न्यूट्राहीलिक्स बायोटेक एक बायोटेक फर्म है जिनका मकसद सेहतमंद फूड प्रोडक्ट बनाना है। इसकी स्थापना 2009 में श्री नारायण अग्रवाल और डॉ. सुमन प्रीत सिंह के द्वारा की गई थी।

न्यूट्राहाई पास्ता और स्पेगेटी, इन्हीं के द्वारा बनाए जाती हैं। ब्रांड द्वारा इन प्रोडक्ट को ग्लूटेन फ्री और प्रेज़रवेटिव फ्री कहा जाता है। इसके साथ ही इस ब्रांड के प्रोडक्ट वेगन फ्रेंडली होते हैं।

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता का रिव्यू करने के लिए हमने 200 ग्राम पैक ऑनलाइन ऑर्डर किया था। इस रिव्यू में हमने स्वाद, किफायती, पकाने में समय, पोषण से जुड़ी जानकारी के बारे में बात की है।

क्या न्यूट्राहाई पास्ता बेहतर ऑप्शन है? आइए पता लगाते हैं!

क्विक रिव्यू

कुट्टू के आटे का स्वाद नटी होता है। न्यूट्राहाई पास्ता का नटी स्वाद परफेक्ट है।

कीमत – 199/- रुपए*

मात्रा – 200 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

‘गेहूं और मैदा फ्री’ न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता पैक पर हमने सबसे पहले यह चीज देखी थी। पास्ता बोतल में आता है जिसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। पैक पर दी गई जानकारी में दिया गया है कि इसमें रंग, फ्लेवर और प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

न्यूट्राहाई पास्ता की पैकेजिंग पर यह भी लिखा है कि यह रेगुलर पास्ता की तरह 6 मिनट से कम समय में पक जाता है। 

न्यूट्राहाई पास्ता रिव्यू में हमने इसके स्वाद और पकने के बाद पास्ता के टैक्शर पर ध्यान दिया है। क्या पास्ता में कुट्टू का स्वाद आ रहा था? क्या पास्ता दिए गए समय में अच्छे से पक गया था? अधिक जानकारी के लिए यह रिव्यू पूरा पढ़ सकते हैं।

1. स्वाद

न्यूट्राहाई पास्ता में 25% कुट्टू के साथ चावल और स्टार्च का इस्तेमाल किया है और बाकी ग्लूटेन फ्री बेस सामग्री है।

पास्ता बनाने के बाद हमें पास्ता में कुट्टू का स्वाद आ रहा था। नमक की मात्रा बैलेंस थी। टेस्ट किचन से सामग्री मिक्स करने से पहले ऐसा था।

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता रिव्यू

2. फ्लेवर

कुट्टू के आटे का स्वाद नटी होता है। न्यूट्राहाई पास्ता का फ्लेवर भी ऐसा ही था।

पास्ता में नमक पहले से ही मौजूद था जिस कारण से पास्ता उबालते समय हमने नमक अलग से नहीं डाला था।

3. टैक्शर

हालांकि पैक पर दिया गया है कि न्यूट्राहाई पास्ता 6 मिनट से कम समय में पक जाएगा लेकिन हमें इसे पकाने में थोड़ा और समय लगा था।

हमारे अनुभव के अनुसार 10 मिनट के समय पास्ता अच्छे से पक गया था।

न्यूट्राहाई पास्ता का टैक्शर सॉफ्ट और चबाने वाला था।

4. रंग

प्राकृतिक कुट्टू का आटा में गहरे धब्बे होते हैं। हल्के प्रकार का कुट्टू का आटा भी उपलब्ध होता है जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।

न्यूट्राहाई पास्ता का रंग गहरा भूरा और हल्का जैतून का रंग जैसा है।

5. कीमत

पास्ता की कीमत इसे बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करता है।

गेहूं से बनाए गए पास्ता वाले ब्रांड के मुकाबले न्यूट्राहाई पास्ता थोड़ा महंगा क्योंकि इसमें कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया गया है। इसे आप ऑनलाइन या मार्केट से खरीद सकते हैं। 200 ग्राम न्यूट्राहाई पास्ता की कीमत 199/- रुपए है। हमारे अनुसार साफ सामग्री लिस्ट को देखते हुए कीमत जायज़ है।

6. पोषण की जानकारी

100 ग्राम के अनुसार, न्यूट्राहाई पास्ता में 354.5 किलो कैलोरी, 7.2 ग्राम प्रोटीन, 79.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.75 ग्राम फैट और 2.8 ग्राम फाइबर है।

इस रिव्यू के लिए हमने होल वीट पास्ता और रिफाइंड पास्ता के 100 ग्राम पोषण की तुलना भी की है।

होल वीट पास्ता में 100 ग्राम के अनुसार पोषण कुछ इस प्रकार है –  174 किलो कैलोरी, 7.5 ग्राम प्रोटीन, 37 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.8 ग्राम फैट और 6 ग्राम फाइबर है।

मैदा से बने पास्ता के 100 ग्राम में पोषण कुछ इस प्रकार है –  220 किलो कैलोरी, 8.1 ग्राम प्रोटीन, 43 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.3 ग्राम फैट और 2.5 ग्राम फाइबर है।

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता बनाने के लिए तैयार
न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता बनाने के लिए तैयार

7. खासियत

यह प्रोडक्ट ग्लूटेन फ्री, प्रेजरवेटिव फ्री है। इसके साथ ही इसमें फ्लेवर और मैदा का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

जैसा कि लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क होते जा रहे हैं जिस वजह अधिकतम ग्राहक प्रोडक्ट की सामग्री लिस्ट देखने के बाद ही प्रोडक्ट खरीदने का फैसला करते हैं।न्यूट्राहाई पास्ता में आर्टिफिशियल रंग, फ्लेवर, प्रेज़रवेटिव नहीं हैं। इस पास्ता को बनाने के लिए होल वीट या मैदा का इस्तेमाल नहीं किया गया है जिस वजह से न्यूट्राहाई पास्ता ग्लूटेन फ्री है।

आपको बता दें कि न्यूट्राहाई पास्ता रेगुलर पास्ता की तरह ही पकाया जाता है।

8. उपलब्ध साइज

न्यूट्राहाई पास्ता जो कुट्टू के आटे से बना है, मार्केट में 200 ग्राम में उपलब्ध है। यह पास्ता बोतल में आता है और बोतल का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकता है।

जरूरी बातें न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता
कीमत 200 ग्राम की कीमत 199/- रुपए है।
मुख्य सामग्री चावल, कुट्टू का आटा (25%), स्टार्च।
मात्रा 200 ग्राम
पोषण की जानकारी 354.5 किलो कैलोरी, 7.2 ग्राम प्रोटीन, 79.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.75 ग्राम फैट और 2.8 ग्राम फाइबर।
रंग गहरा भूरा और हल्का ऑलिव रंग है।
शेल्फ लाइफ 12 महीने

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता रिव्यू

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता रिव्यू से आप वो सभी जानकारी ले सकते हैं जिसके बारे में आपको प्रोडक्ट खरीदने से पहले पता होना चाहिए।

स्वाद और टैक्शर के अलावा इस रिव्यू में इस बारे में भी बात की गई है कि पास्ता बनाने के लिए किस प्रकार के अनाज का उपयोग किया गया है, पकाने में कितना समय लगता है और आखिर में क्या हम आपको इस प्रोडक्ट की सलाह देते हैं या नहीं।

न्यूट्राहाई पास्ता रिव्यू के लिए हमने सबसे पहले पास्ता उबाला और किसी प्रकार की एक्स्ट्रा सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है। नमक की मात्रा परफेक्ट थी।

न्यूट्राहाई पास्ता को हमने प्रेसिडेंट बटर में सोते किया था जो भारत में बेस्ट बटर ब्रांड रिव्यू का विजेता बना था। हमने ताज़ा हर्ब भी डाले थे जैसे कि धनिया और अजमोद।

पारंपरिक स्वाद और सही रिव्यू के लिए हमने पास्ता में किस प्रकार की सॉस या पास्ता मिक्स का इस्तेमाल नहीं किया है।

खूबियां

  • न्यूट्राहाई पास्ता होल ग्रेन से बना है।
  • न्यूट्राहाई पास्ता, रेगुलर पास्ता की तरह पकाया जाता है।
  • न्यूट्राहाई पास्ता पकाने के बाद यह चबाने लायक था जो कुट्टू के आटे के कारण था।
  • वेगन डाइट फॉलो करने वाले लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
  • न्यूट्राहाई पास्ता का स्वाद नटी है और नमक की मात्रा बैलेंस है।
  • भूरे और ऑलिव रंग के पास्ता में प्रेज़रवेटिव, फ्लेवर, रंग नहीं मिलाए गए हैं।

अच्छी बातें

  • न्यूट्राहाई पास्ता में प्रेज़रवेटिव और आर्टिफिशियल एडिटिव्स नहीं हैं।
  • न्यूट्राहाई पास्ता में पारंपरिक कुट्टू के आटे का स्वाद है।
  • पास्ता जल्दी बन जाता है और इसमें गेहूं या मैदा नहीं है।
  • पास्ता बोतल में आता है और बोतल का उपयोग दोबारा किया जा सकता है।

बुरी बातें

  • पैक पर दिया गया है कि पास्ता 6 मिनट के अंदर बन जाएगा। लेकिन अच्छे से पास्ता पकाने के लिए हमें 10 मिनट का समय लगा था।

किसके लिए बेस्ट है?

न्यूट्राहाई पास्ता की कीमत ज्यादा है। लेकिन अगर आप ग्लूटेन फ्री, प्रेज़रवेटिव फ्री पास्ता ढूंढ रहे हैं तो न्यूट्राहाई पास्ता की सलाह हम देते हैं।

हमें लगता है कि न्यूट्राहाई पास्ता की मदद से आप अपनी डाइट में अलग प्रकार के अनाज शामिल कर सकते हैं। पास्ता जल्दी बन जाता है और इससे फाइबर भी मिलता है।

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता
न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता

FAQs

1. न्यूट्राहाई पास्ता का स्वाद कैसा है? (How does the NutraHi gluten free buckwheat pasta taste?)

पास्ता का स्वाद नटी है जो कुट्टू के आटे के उपयोग के कारण है।

2. क्या न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता को पकने में रेगुलर पास्ता के मुकाबले ज्यादा समय लगता है? (Does NutraHi gluten free buckwheat pasta take longer to cook as compared to regular pasta?)

हमारे रिव्यू में न्यूट्राहाई पास्ता को पकने में 10 मिनट का समय लगा था।

3. क्या न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता प्राकृतिक है? (Can NutraHi gluten free buckwheat pasta natural?)

हां। पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार पास्ता बनाने के लिए प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया गया है।

4. न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता में कौन- सी ग्लूटेन फ्री सामग्री का इस्तेमाल किया गया है? (What are the gluten-free ingredients used in NutraHi pasta?)

इसमें मुख्य रूप से चावल और स्टार्च का इस्तेमाल किया गया है।

5. क्या न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता बच्चे खा सकते हैं? (Can NutraHi gluten free buckwheat pasta be served to kids?)

हां। न्यूट्राहाई पास्ता हर उम्र के लोग खा सकते हैं।

आखिर में

न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता का रिव्यू करने के बाद हमारे पास इसके बारे में सिर्फ अच्छा कहने के लिए है।

सबसे पहले साफ सामग्री लिस्ट हमें पसंद आई है। पास्ता पकाने के बाद हमें इसका स्वाद, टैक्शर और रंग पसंद आया है।

अगर आपको अलग- अलग खाना पसंद है तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं।

अगर आपने न्यूट्राहाई ग्लूटेन फ्री बकवीट पास्ता ट्राई किया है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments