5 'हटके' पराठे ऐसे बनाएं (5 ‘Hatke’ Paranthas You Can Make)
different types of parathas

5 ‘हटके’ पराठे ऐसे बनाएं (5 ‘Hatke’ Paranthas You Can Make)

आलू, प्याज और पनीर पराठे के अलावा भी आप इस समय में कई तरीके के पराठे आसानी से बना सकते हैं।

हम आपको वही प्याज, आलू, गोभी और पनीर पराठा बनाने के लिए नहीं कह रहे हैं। आप किचन में रहकर बहुत कुछ नया और स्वादिष्ट बना सकते हैं। इस आर्टिकल की मदद से हम आपके लिए पराठा बनाने की अलग- अलग रेसिपी लेकर आएं हैं। कुछ रेसिपी से आप एक बार में ही परफेक्ट डिश बना सकते हैं, वहीं कुछ रेसिपी से परफेक्ट डिश बनाने में समय लगेगा। लेकिन आखिर में आपको कुछ स्वादिष्ट खाने को ही मिलेगा। यहां से 5 अजब-गजब पराठा रेसिपी के बारे में जानकारी ले सकते हैं जिनके बारे में आपने सुना जरुर होगा लेकिन कभी खुद से ट्राई नहीं किया होगा। और इन रेसिपी को ट्राई करने का यह समय सही है। रोजाना के पराठों में ‘कुछ अलग’ करने के आइडिया आप यहां से ले सकते हैं।

1) सेहतमंद पराठा- चुकंदर | हरा भरा (Healthy Paranthas – Beetroot | Hara Bhara)

अधिकतर लोगों को छुट्टी वाले दिन पराठा खाना पसंद होता है और अब जब आप घर में ही हैं तो इस बात का फायदा पराठा खाकर जरुर उठाना चाहिए। यह सच है कि पराठे बहुत स्वादिष्ट होते हैं लेकिन इनको रोजाना खाना सेहतमंद नहीं होता है। लेकिन आप अपने पराठे को भी सेहतमंद बना सकते हैं।

क्या ब्रेड खराब हो रही है? इन 5 तरीकों से ब्रेड का इस्तेमाल करें।

चुकंदर का पराठा बनाने की विधि

सबसे पहले चुकंदर को बहुत पतला- पतला कस लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज और एक चुटकी अजवाइन डालें और अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें। सामान्य पराठे के आटे की तरह इसका भी आटा लगा लें। चुकंदर का पराठा तब ज्यादा स्वादिष्ट बनता है जब आप इसको घी में नहीं बनाते हैं। पराठे को दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं और फिर ठंडी-ठंडी दही के साथ खाएं। इसके अलावा पराठे पर ऑलिव ऑयल या फिर घर में बना मखन भी लगा कर खा सकते हैं।

हरा भरा पराठा बनाने की विधि

हरा भरा पराठा बनाने के लिए आप कोई भी पत्तेदार सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि सोय, बथुआ या मेथी। अब इनको अच्छे से धोकर काट लें और आटे में नमक, अनारदाना और जीरा डालकर आटा लगा लें। खाने में हरी सब्जी को पराठे के रूप में बहुत अच्छे से शामिल किया जा सकता है।

चुकंदर का पराठा ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

2) सिंधी स्टाइल पराठा- कोकी (Paranthas The Sindhi Style – Koki)

कोकी एक तरह का सिंधी स्टाइल ब्रेकफास्ट होता है। सिर्फ एक खाने पर आप रुक नहीं सकते हैं। कोकी पराठा बनाना बेहद आसान है और सामान्य पराठे से इसमें सिर्फ एक चीज अलग है।

5 तरीके से बिना प्याज, लहसुन से आलू ऐसे बनाएं।

कोकी पराठा बनाने की विधि

कोकी पराठा बनाने का आटा होल वीट होता है और इसमें कटे हुए प्याज, अनारदाना, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक है। इसमें सामान्य पराठे के मुकाबले अलग यह है कि कोकी पराठे के लिए आटा पानी से नहीं तेल और घी ले लगाया जाता है। कोकी का स्वाद और बढ़ाने के लिए इसको नींबू के अचार के साथ खा सकते हैं।

सिंधी स्टाइल कोकी पराठा।

3) इटली का पराठा- चीज़, ऑलिव और जेलपेनो पराठा (Italian Parantha – Cheese, Olive, and Jalapeno Parantha)

इटली की पॉपुलर सामग्री की मदद से आप पराठा बना सकते हैं। यह सच में स्वादिष्ट बनता है।

सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं?

इटली पराठा बनाने की विधि

इटली पराठा बनाने के लिए आपको कसा हुआ मोज़रेला चीज, कटे हुए जैतून और जेलपेनो चाहिए। इसमें लाल मिर्च, ओरिगेनो मिक्स करें। इन सभी को आटे में मिक्स करें और आटा लगाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि पराठा पतला है क्योंकि तभी चीज़ पिघल पाएगा और पराठा खाते समय असली चीज़ का स्वाद आपको मिल पाएगा। मोटा पराठा बनाने पर चीज़ पिघलेगा नहीं जिससे खाने में मज़ा नहीं आएगा। पराठे को ऑलिव ऑयल में बनाएं और मेयो या फिर टोमेटो केचअप के साथ खाएं।

इटली के फ्लेवर का पराठा।

4) बचे हुए पराठे का क्या करें (The Leftover Paranthas)

वैसे को खाना बर्बाद कभी भी नहीं करना चाहिए लेकिन इस समय में खाने का खास ध्यान रखना चाहिए कि कहीं खाना बर्बाद तो नहीं हो रहा है। अगर फिर भी किसी कारण सब्जी बच जाती है तो फेंकने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि बची हुई सब्जी से आप स्वादिष्ट पराठा बना सकते हैं। अगर खाने में आलू, मटर, दाल, भरता या सिंपल तौरी- घीया बच गई है तो इनका आटा लगा लें और स्वादिष्ट पराठे बनाकर खाएं।

5 तरह से सूजी का इस्तेमाल ऐसे करें।

बचे हुए पराठे से नई डिश बनाएं।

5) पराठे से मिठाई बनाएं- गुड़ | चीनी (Paranthas As Dessert – Gud | Cheeni)

चीनी के पराठे इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि इनको कोई भी मना नहीं कर सकता है। आटा लगाते समय सफेद या ब्राउन चीनी डालें और फिर पराठे को घी में बनाकर मज़े से खाएं।

गुड़ का पराठा भी आप खा सकते हैं लेकिन इसको अधिकतर सर्दी के मौसम में खाया जाता है। गर्म पराठे के ऊपर गुड़ का पाउडर भी डालकर खा सकते हैं।

सलाह- मीठे पराठे को बनाने के लिए सिर्फ घी का इस्तेमाल करें क्योंकि वेजिटेबल ऑयल इस्तेमाल करने से फ्लेवर खत्म हो सकता है।

मीठा पराठा बनाने के लिए सफेद या ब्राउन चीनी मिलाएं।

पराठे बनाने के लिए कुछ चीजों की जरुरत हो सकता है (Some Things You Will Need To Make These Paranthas)

हटके पराठा बनाने के लिए आपको कुछ और सामग्री की जरुरत पड़ सकता है। इन सामग्री को आप ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते हैं।

1) मिलटॉप नेचुरल जाग्री (Miltop Natural Jaggery)

  • बॉक्स की पैकेजिंग में आता है।
  • गन्ने के जूस से बनाया गया है।

2) एब्बी जलपीनो स्लाइस (Abbie’s Jalapeno Slice)

  • खोलने के बाद फ्रिज में रखें।
  • ब्राइन में काटा हुआ है।

3) अमूल घी (Amul Ghee)

  • 1 लीटर का पैक
  • गत्ते की डिब्बे में आता है।

4) फिगारो एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल ( Figaro Extra Virgin Olive Oil)

  • ऑलिव ऑयल कोल्ड एक्सट्रेक्ट किया जाता है।
  • हरी रंग की प्लास्टिक बोतल में आता है।

क्या आपके पास कोई हटके पराठा बनाने की रेसिपी है? अगर है तो कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments