निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स रिव्यू: फ्लेवर से भरपूर और स्वादिष्ट (Nissin Top Ramen Curry Noodles Review: Flavorsome & Tasty)
nissin-top-ramen-curry-noodles-review

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स रिव्यू: फ्लेवर से भरपूर और स्वादिष्ट (Nissin Top Ramen Curry Noodles Review: Flavorsome & Tasty)

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स बनानी आसानी है और यह बहुत स्वादिष्ट है। यहां से जानें कि यह नूडल्स हमारी फेवरेट क्यों हैं!

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स टीम मिश्री की फेवरेट बन गई है। बनाने में आसान, स्वादिष्ट और टैक्शर के लिए नूडल्स को पूरे नंबर मिलते हैं! हमें मसाले और लहसुन का फ्लेवर पसंद आया है।

अचानक से भूख लगने पर इंस्टेंट नूडल्स सबसे ज्यादा साथ निभाती हैं। कुछ सब्जियों से भरपूर होती हैं वहीं कुछ ‘सेहतमंद’ सामग्री से बनी होती हैं और कुथ सूप के साथ भी आती हैं।

पिछले कुछ समय में हमने कई सूपी नूडल्स का रिव्यू किया है जैसे कि नोर नूडल्स मस्त मसाला और नोंगशिम सून नूडल सूप। कुछ ने हमें खुश किया है वहीं कुछ ने हमें निराश किया है।

इस बार हमने निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स का रिव्यू किया है और रिव्यू करते समय हमने फ्लेवर, टैक्शर और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दिया है।

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स से जुड़ी जरूरी बातें

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स से जुड़ी जानकारी जैसे कि पैकेजिंग, मुख्य सामग्री, स्वाद, टैक्शर, देखने में और कीमत आदि यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स

1. पैकेजिंग

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स लाल और महरून रंग के पैकेजिंग भी आती है। 280 ग्राम पैक की कीमत 80/- रुपए है। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।

इसमें 4 ब्लॉक और 4 मसाला पाउच आते हैं। पैक पर नूडल्स बनाने की जानकारी दी गई है।

2. मुख्य सामग्री

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स की मुख्य सामग्री और मसाले से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-

नूडल्स (85%) – गेहूं का आटा, ताड़ का तेल, नमक, एसिडिटी रेगुलेटर, थिकनर और एंटीऑक्सीडेंट।

मसाला मिक्स (15%) – कॉर्नस्टार्च, आयोडीन युक्त नमक, प्याज पाउडर, मसाला मिश्रण – 8.8% (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा, अदरक, दालचीनी, मेथी, लौंग और हींग), नूडल पाउडर (गेहूं का आटा, खाद्य ताड़ का तेल), आयोडीन युक्त नमक, अम्लता रेगुलेटर, थिकनर और एंटीऑक्सीडेंट), खाद्य शाकाहारी तेल (हथेली), स्वाद बढ़ाने वाले, लहसुन, टमाटर पाउडर, एसिडिटी रेगुलेटर, कलर्स, एंटीकिंग एजेंट और एंटीऑक्सीडेंट।

इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग और एडेड फ्लेवर – प्राकृतिक समान वाले फ्लेवर हैं।

एर्लजन – इसमें गेहूं है। इसमें दूध और सोय के कण हो सकते हैं।

3. स्वाद

परफेक्ट! करी नूडल्स में मीडियम स्पाइस लेवल है और इसका स्वाद लाजवाब है। लहसुन का फ्लेवर और डीहाइड्रेटेड प्याज नूडल्स के मसाले में अच्छे लगते हैं। नमक बैलेंस है।

नूडल्स में मसाला अच्छे से मिक्स और अब्जॉर्ब हो जाता है। नूडल्स और मसाले का अनुपात परफेक्ट है। यह नूडल्स सूपी फोम में खाने के लिए बनी है।

नूडल्स का सूप भी स्वादिष्ट है। इसमें परफेक्ट नमक और मीडियम स्पाइसी है। लहसुन के फ्लेवर से नूडल्स का स्वाद और अच्छा हो जाता है।

4. खुशबू

स्वाद के अलावा, खुशबू भी महत्वपूर्ण फैक्टर है। पकाने के बाद नूडल्स खुशबूदार थी। इसकी खुशबू मसालेदार और लहसुन के फ्लेवर से भरपूर थी।

5. देखने में

बाकी इंस्टेंट नूडल्स की तरह यह गोल और पतली नहीं है, निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स फ्लेट और थोड़ी मोटी हैं।

6. टैक्शर

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स का टैक्शर पकाने के बाद सॉफ्ट है। नूडल्स चिपचिपी और गिलगिली नहीं है। सॉफ्ट होने के बाद भी इनमें बाइट बरकरार है।

7. कीमत

280 ग्राम पैक की कीमत 80/- रुपए है।

8. शेल्फ लाइफ

इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 10 महीने है।

संबंधित आर्टिकल: मिश्री रिव्यू: सबसे स्वादिष्ट इंस्टेंट नूडल्स

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स रिव्यू

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 80/- रुपए
मात्रा 280 ग्राम
मुख्य सामग्री (टॉप 5) नूडल्स (85%) – गेहूं का आटा, ताड़ का तेल, नमक, अम्लता नियामक, गाढ़ा।

मसाला मिश्रण (15%) – कॉर्नस्टार्च, आयोडीन नमक, प्याज पाउडर, मसाला मिश्रण – 8.8% (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा, अदरक, दालचीनी, मेथी, लौंग और हींग), नूडल पाउडर (गेहूं का आटा, खाने योग्य ताड़ की सब्जी) तेल)।

शेल्फ लाइफ 10 महीने

 

हमने निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स के 280 ग्राम पैक का रिव्यू किया है। एक पैक में 4 बराबर ब्लॉक आते हैं और इसमें 4 मसाला पाउच भी आते हैं। एक नूडल केक एक इंसान के लिए पर्याप्त है।

नूडल्स बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फोलो किया है। पैक के साथ आए मसाला के अलावा हमने एक्स्ट्रा मसाला नहीं डाला है। हालांकि पैक पर जानकारी दी गई है कि उबला हुआ चिकन या सब्जियां डाल सकते हैं जैसे कि गाजर, फ्रेंच बीन्स, कॉर्न, मटर आदि।

पैक पर दिए गए समय के अनुसार नूडल्स परफेक्ट तरीके से पक गई थी। पकाने के बाद बहुत अच्छी खुशबू आ रही थी। टैक्शर की बात करें तो, नूडल्स सॉफ्ट थी लेकिन चिपचिपी नहीं थी।

हमें लहसुन का फ्लेवर और मीडियम स्पाइस लेवल अच्छा लगा है।

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स - सामग्री
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स का 4-1 पैक ऑर्डर किया था
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स - मसाला
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स का मसाला स्वादिष्ट लग रहा था
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स बनाते समय
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स बनाते समय
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स पकाते समय
आप पहले नूडल डालते हैं या मसाला?
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स रेडी टू ईट
निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स रेडी टू ईट

विशेषताएं

  • 280 ग्राम पैक की कीमत 80/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 10 महीने।
  • पैक पर नूडल्स बनाने की जानकारी दी गई है।
  • 280 ग्राम पैक में 4 ब्लॉक आते हैं।

पसंद

  • नूडल्स और मसाले का अनुपात परफेक्ट है।
  • नूडल्स अच्छे से फ्लेवर अब्जॉर्ब कर लेती हैं।
  • इसकी बाइट अच्छी है।
  • नूडल्स फ्लेवर से भरपूर और स्वादिष्ट है।
  • हमें डीहाइड्रेटेड प्याज और लहसुन का फ्लेवर पसंद आया है।

किसके लिए बेस्ट है

अगर आप मीडियम स्पाइसीनेस के साथ फ्लेवर से भरपूर इंस्टेंट नूडल्स ढूंढ रहे हैं तो हम निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स की सलाह देते हैं। निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स क्विक फिक्स के लिए स्वादिष्ट ऑप्शन है।

FAQs

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स बहुत मसालेदार है?

नहीं, निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स में मीडियम स्पाइस लेवल है।

2. क्या निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स का मसाला सेहतमंद है?

पैक्ड इंस्टेंट नूडल का सेवन नियमित रूप से ही करें।

3. क्या करी नूडल्स में स्पेशल फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ हैं?

हां, इन करी नूडल्स में स्पेशल फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ हैं। इसमें खमीर का अर्क, आईएनएस 631 और आईएनएस 627 है।

4. क्या करी नूडल्स फ्राइड है?

हां, करी नूडल्स फ्राइड है।

5. क्या करी नूडल्स में प्रेज़रवेटिव है?

करी नूडल्स में प्रेज़रवेटिव एंटीऑक्सीडेंट के रूप में है।

आखिर में

निसिन टॉप रेमन करी नूडल्स जल्दी बन जाती है और खाने में स्वादिष्ट हैं। मीडियम स्पाइस लेवल और लहसुन के फ्लेवर के साथ करी नूडल्स स्वादिष्ट ऑप्शन है।

क्या आपको इंस्टेंट नूडल्स पसंद है? अपने फेवरेट नूडल्स के बारे में हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments