मैगी पास्ता रिव्यू – जाने सब फ्लेवर के बारे में
मैगी पास्ता रिव्यू

मैगी पास्ता रिव्यू – सभी फ्लेवर

मैगी पास्ता के कुछ फ्लेवर में मसाले और टैक्शर परफेक्ट था वहीं कुछ ने हमें निराश किया है। क्या मैगी पास्ता बच्चों को स्नैक्स के रूप में पसंद आ सकता है?

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
3 / 5
3
पास्ता का टैक्शर
3 / 5
3
3

Summary

मैगी पास्ता के सभी फ्लेवर में पास्ता और सॉस का अनुपात परफेक्ट है। इनमें मसाले सही मात्रा में हैं और जल्दी बन जाते हैं। इन्हें ठंडा न खाएं क्योंकि यह चिपचिपे हो जाते हैं। सभी फ्लेवर में से मशरूम पैने हमारा फेवरेट है क्योंकि चीज़ और मशरूम का फ्लेवर स्वादिष्ट है। नीचे दी गई मिश्री रेटिंग मैगी पास्ता - मशरूम पैने की है।

मैगी सिर्फ क्विक स्नैक नहीं एक एहसास है! कॉलेज में थकान भरे दिन से लेकर एग्जाम की एक रात पहले तक या फिर ऑफिस के देर रात काम से लेकर पहाड़ों के ठंडे दिनों तक, इन सभी लम्हों में मैगी ने हमेशा साथ दिया है। भारत में सबसे पॉपुलर इंस्टेंट नूडल्स ब्रांड मैगी, 4 फ्लेवर के पास्ता लेकर आई है। टीम मिश्री इनका रिव्यू करने के लिए उत्साहित है। लेकिन क्या यह उत्साह मैगी पास्ता टेस्ट करने के बाद भी बरकरार था? मैगी पास्ता का कौन- सा फ्लेवर हमारा फेवरेट है? इस रिव्यू से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

मैगी पास्ता फ्लेवर

  • मैगी पास्ता मशरूम पैने
  • मैगी पास्ता चीज़ी टोमेटो ट्विस्ट
  • मैगी पास्ता चीज़ी मैकरोनी
  • मैगी पास्ता मसाला पैने

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • यह 100% सूजी/ रवा से बने हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • इसमें 200- 250 कैलोरी हैं।

क्विक रिव्यू

Maggi-Pazzta-Flavors

मैगी पास्ता में अलग- अलग सब्जियों से लेकर लाजवाब स्वाद है।

कीमत – 25/- रुपए*

मात्रा – 64- 70 ग्राम (फ्लेवर के अनुसार)

*कीमत रिव्यू के समय

मैगी पास्ता तीन फ्लेवर – क्विक रिव्यू

1. कीमत और पैकेजिंग 

इंस्टेंट पास्ता पैक का मानक पीली रंग है। जब तक पास्ता बन रहा है तब तक आप पैक के पीछे की मज़ेदार जानकारी पढ़ सकते हैं। एक पैक में 64-70 ग्राम पास्ता है। इसमें टेस्ट मेकर भी है और इस पैक की कीमत 25/- रुपए है।

2. हमने मैगी पास्ता कैसे बनाया

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार पास्ता बनाया है। पास्ता बनाने के प्रोसेस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। हमने अलग से मसाले या सब्जियां नहीं डाली।

संबंधित आर्टिकल: मैगी पास्ता रिव्यू – 3 नए फ्लेवर

मैगी पास्ता मशरूम पैने

मैगी पास्ता मशरूम पैने
मैगी पास्ता मशरूम पैने
मैगी पास्ता मशरूम पैने - सूखे पाउडर की जांच
मैगी पास्ता मशरूम पैने - सूखे पाउडर की जांच

1. सामग्री और पोषण लेबल 

100% सूजी का पेस्ट। टेस्ट मेकर – दूध, चीनी का मिश्रण, मैदा, नमक, चीज़ पाउडर (8%), टोस्ट किए गए प्याज, डीहाइड्रेटेड मशरूम, काली मिर्च पाउडर, खमीर। 64 ग्राम पैक से 223 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।

2. सूखी सामग्री की जांच

हालांकि पैक पर पास्ता का आकार पैने बताया गया है लेकिन असल में पास्ता का आकार ज़िटी और रिगाटोनी (ziti and rigatoni) का मिश्रण है। पास्ता के साइड में लकीरें हैं। हम मशरूम, प्याज और स्प्रिंग अनियन फ्लेक्स के बड़े- बड़े डीहाइड्रेटेड टुकड़े देख सकते थे।

3. स्वाद

पास्ता टेस्ट करने से पहले ही हमारी टेस्ट किचन में इसकी खुशबू फैल गई थी। मिश्री मुख्यालय में स्ट्रांग मशरूम और चीज़ी खुशबू फैल गई थी। इंस्टेंट पास्ता में मसाले परफेक्ट हैं। इसके साथ ही काली मिर्च आने से बड़ा बदलाव आया है। मैगी पास्ता का चीज़ी मशरूम अच्छा है और हमें पसंद आया है।

मैगी पास्ता चीज़ी टोमेटो ट्विस्ट

मैगी पास्ता चीज़ी टोमेटो ट्विस्ट
मैगी पास्ता चीज़ी टोमेटो ट्विस्ट
मैगी पास्ता चीज़ी टोमेटो ट्विस्ट - सूखे पाउडर की जांच
मैगी पास्ता चीज़ी टोमेटो ट्विस्ट - सूखे पाउडर की जांच

1. सामग्री और पोषण लेबल 

100% सूजी का पेस्ट। टेस्ट मेकर – दूध, चीनी का मिश्रण, नमक, टोमेटो पेस्ट सोलिड, मसाले, डीहाइड्रेटेड हरी शिमला मिर्च, पोटैटो फ्लेक्स, ओरिगेनो। 64 ग्राम पैक से 217 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।

2. सूखी सामग्री की जांच

मैगी पास्ता फ्लेवर में फ्युसिली आकार का पास्ता है। मार्केट में उपलब्ध रेगुलर पास्ता के मुकाबले यह देखने में पतले थे। टेस्ट मेकर का रंग गहरा नारंगी था और इसमें डीहाइड्रेटेड हरी शिमला मिर्च के टुकड़े और कुछ सूखी हर्ब्स देख सकते थे।

3. स्वाद

मैगी का यह पास्ता बिल्कुल भी मसालेदार नहीं है। रेड पास्ता सॉस से आप जैसे टमाटर के स्वाद की उम्मीद करते हैं वो इसमें बहुत कम था। हालांकि इसमें चीज़ का स्वाद था। हरी शिमला मिर्च रीहाइड्रेट अच्छे से हो गई थी और स्वाद भी अच्छा था। हालांकि पास्ता मसालेदार नहीं है जिस कारण से बच्चों को रेड सॉस पसंद आ सकता है लेकिन इसमें टोमेटो पास्ता सॉस का फ्लेवर गुम था।

मैगी पैस्ता चीज़ मैकरोनी

मैगी पैस्ता चीज़ मैकरोनी
मैगी पैस्ता चीज़ मैकरोनी
मैगी पैस्ता चीज़ मैकरोनी - सूखे पाउडर की जांच
मैगी पैस्ता चीज़ मैकरोनी - सूखे पाउडर की जांच

1. सामग्री और पोषण लेबल

100% सूजी का पेस्ट। टेस्ट मेकर – दूध, चीनी का मिश्रण, पोटैटो फ्लेक्स, डीहाइड्रेटेड स्वीट कॉर्न, भुना हुआ लहसुन, ओरिगैनो। 64 ग्राम पैक से 246 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।

2. देखने में 

क्लासिक मैक एन चीज़ को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपने नाम की तरह चीज़ फ्लेवर के मैगी पास्ता का आकार मैकरोनी की तरह था। टोस्ट मेकर में मक्का के टुकड़े और कुछ डीहाइड्रेटेड हर्ब्स थे जैसे कि ओरिगैनो और स्प्रिंग अनियन ग्रीन्स।

3. स्वाद 

मैगी चीज़ मैकरोनी इंस्टेंट पास्ता स्वादिष्ट है। इसका टैक्शर परफेक्ट है और इसमें क्रीमीनेस वैसी ही है जैसी आप घर में बने मैक एन चीज़ में ढूंढते हैं। चीज़ सॉस से जिस खट्टास की उम्मीद होती है और वो इसमें मौजूद थी। सिर्फ कॉर्न ने हमारा पूरा अनुभव खराब कर दिया है। मैगी पास्ता में कॉर्न अच्छे से पके नहीं थे जिससे चीज़ी पास्ता का अनुभव खराब हो गया था।

मैगी पास्ता मसाला पैने

हमने पहले मैगी पास्ता मसाला पैने का रिव्यू किया है और हमें इसमें हिंदुस्तानी मसाले अच्छे लगे हैं। हमारे टॉप पिक तरह ही इसका आकार भी पैनै नहीं है (जैसा लेबल किया गया है)। हरी मटर अच्छे से पक गई थी और हमें बिना मसाले वाला इंस्टेंट पास्ता अच्छा लगा है।

आखिर में

सभी मैगी पास्ता इटालियन रेसिपी और प्रीमियम क्वालिटी सामग्री से बनाए गए हैं। पास्ता के एक पैक में एक सर्विंग है। इसलिए यह रेडी-टू-ईट स्नैक है पेट भरने का खाना नहीं है। हालांकि मैगी पास्ता क्विक स्नैक्स की तरह है।

हमें मैगी पास्ता में पास्ता सॉस और पास्ता का अनुपात अच्छा लगा है। यह ज्यादा सॉसी या पास्ता सूखा नहीं था। अगर आप पास्ता ठंडा खाएंगे या फिर लंच में पैक करेंगे तो आपको पास्ता चिपचिपा मिलेगा।

सभी मैगी पास्ता फ्लेवर टेस्ट करने के बाद हम कह सकते हैं कि मैगी पास्ता – मशरूम पैने सभी की पसंद थी।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments