फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस: #फर्स्टइंप्रेशन (Fazlani Foods Ready-To-Eat Paneer Makhani Sauce: #FirstImpressions)
Fazlani Foods-mishry

फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस: #फर्स्टइंप्रेशन (Fazlani Foods Ready-To-Eat Paneer Makhani Sauce: #FirstImpressions)

अधिकतर सभी शाकाहारी लोगों की पसंदीदा डिश पनीर मखनी होती है। यह पार्टी और फैमली डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस का दावा है कि यह आपके खाना बनाने के समय को कम कर देगा। लेकिन क्या इसमें वहीं पारंपरिक स्वाद है?

पनीर पसंद करने वाले अधिकतर लोगों को पनीर मखनी पसंद होती है। यह पनीर की एक पॉपुलर डिश है जो मलाईदार है और इसको चावल या नान, दोनों के साथ मजे से खाया जा सकता है। यह डिश कम समय में नहीं बनती है लेकिन जब बनती है तो लोगों के बीच का आकर्षण बन जाती है। फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस के साथ आए हैं, इनका दावा यह है कि इसमें वही पारंपरिक स्वाद और मसाले हैं जिससे यह मलाईदार है। यह पारंपरिक डिश के लिए ऑप्शन है और सुविधाजनक भी है जब आप घर से दूर हैं। इस बार हमने इस प्रोडक्ट का रिव्यू करने का फैसला लिया है।

फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस (Fazlani Foods Ready-To-Eat Paneer Makhani Sauce) से जुड़ी जरुरी बातें

  1. यह क्लासिक भारतीय डिश है जिसको पारंपरिक मसालों से बनाया गया है।
  2. इसमें टमाटर और प्याज के पेस्ट का मिश्रण है।
  3. एक पैकेट में से 2-3 लोग खा सकते हैं।
  4. इसमें दूध और काजू भी हैं (मूंगफली और तिल के बीज के भी थोड़े टुकड़े हैं)।
  5. इसमें कोई प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
  6. इसमें कोई आर्टिफिशियल खाने के रंग नहीं हैं।
  7. यह हल्का है और कहीं भी ले जाने में सुविधाजनक है।

फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस (2 का पैक)

पनीर पसंद करने वाले लोगों के लिए इस स्वादिष्ट डिश को बनाया गया है, खासकर जो लोग घर से दूर या फिर ट्रेवल करते हैं।

कीमत- 199/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस बनाने की विधि

  1. फ्राई पैन में 20 ग्राम तेल गर्म करें।
  2. अब 285 ग्राम पनीर डालें और 7 से 10 मिनट के लिए फ्राई पैन में मिश्रण को चलाएं।
  3. पनीर मखनी सॉस की सामग्री को इसमें मिलाएं।
  4. अब ½ कप पानी डालें और 10 से 15 मिनट के लिए धीरे- धीरे उबलने दें।

#फर्स्टइंप्रेशन- फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस

फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट है जिससे आप 2-3 लोगों के लिए जल्दी से और स्वादिष्ट पनीर मखनी बना सकते हैं। यह आपको किफायती दाम में कांच की बोतल में मिलता है।

सॉस की खुशबी अच्छी है, इसमें धनिया और कसूरी मेथी का एहसास भी है। नारंगी ग्रेवी की स्थिरता गाढ़ी है जो रेस्टोरेंट में मिलने वाली स्टाइलिश डिश की तरह दिखती है।

https://www.mishryhindi.in/product-reviews-mishry-reviews-best-kasuri-methi-for-veggies-dals/

फ्लेवर की बात करें तो फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस स्वादिष्ट है। इससे आपको अच्छे से बनी हुई, खाने लायक 2-3 लोगों के लिए पनीर मखनी मिलती है। डिश का स्वाद ताज़ा है और इसमें सिंथेटिक/औद्योगिक फ्लेवर नहीं आता है। खास बात यह है कि इसमें आर्टिफिशियल रंग या फ्लेवर नहीं डाले गए हैं। इसकी सॉस में रिफाइंड सूरजमुखी का तेल और दूध है, काजू और तरबूज के बीज भी डाले गए हैं जिससे मखनी का फ्लेवर आ सके। यह शाकाहारी प्रोडक्ट है जिसमें मसालों का लेवल कम है। इसको बाकी मसालेदार डिश के साथ भी खा सकते हैं।

बाकी रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट की तरह पनीर मखनी को सॉस के साथ बनाना बेहद सिपंल है और यह जल्दी भी बन जाती है। आपको बस पनीर के टुकडों को फ्राई करना है और सॉस को मिलाना है।

फज़लानी फूड्स रेडी-टू-ईट पनीर मखनी सॉस की मदद से आप थोड़े लोगों की पार्टी में जल्दी से पार्टी डिश बना सकते हैं।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments