लॉकडाउन में चना मसाला के अलावा चने कैसे बनाएं (Lockdown Menu: How To Cook Chickpeas – Beyond Chana Masala)
how to cook chickpeas

लॉकडाउन में चना मसाला के अलावा चने कैसे बनाएं (Lockdown Menu: How To Cook Chickpeas – Beyond Chana Masala)

लॉकडाउन के समय में चने 5 तरीके से कैसे बना सकते हैं, यहां से जानें।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

घर में सबसे बड़ा सवाल होता है कि खाने में क्या बनाएं? और यह ज्यादा मुश्किल लॉकडाउन के समय हो गया है जब आपकी किचन में सामान कम है। चने को सफेद चना भी कहा जाता है जो प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होते हैं। देश के अलग- अलग हिस्सों में चने बनाने की विधि अलग है। भारत में चने से बनने वाली डिश हैं- पिंडी, छोले, चना मसाला, अमरितसरी छोल, छोले भटूरे और सदाबहार छोले चावल। लॉकडाउन के समय घर में 5 तरीके से चने बनाए सकते हैं।

लॉकडाउन में देसी सामग्री से बनाएं 5 पास्ता सॉस।

छोले चावल हर किसी के फेवरेट होते हैं।

1) हम्मस (Hummus)

घर में फ्लेवर से भरपूर हम्मस बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ ही सामग्री की जरुरत है। रातभर के लिए चने पानी में भिगा दें। प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी में चने उबाल लें। अब इनको ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में पीस लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल, लहसुन, लौंग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें। इन सभी को अच्छे से मिक्स करें और क्रीमी टैक्शर बना लें। अब इन पर ऑलिव ऑयल डालें।

इसको आप फलाफल, पीटा ब्रेड, गाजर या खीरा स्टिक्स के साथ खा सकते हैं। इस डिश पर तिल के बीज भी डाल सकते हैं। हम्मस को सैंडविच स्प्रेड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लॉकडाउन में स्ट्रीट फूड याद आ रहा है? 5 स्ट्रीट फूड मैदा से घर में बनाएं।

हम्मस को स्मूद या मोटी स्थिरता में बनाया जा सकता है।

2) फलाफल (Falafel)

फलाफल को गोल आकार में बनाया जाता है जिसे डीप फ्राई किया जाता है। वैसे तो हम्मस मध्य पूर्वी से आया है लेकिन इसको पूरे देश में मज़े से खाया जाता है। घर में फलाफल बनाने के लिए रातभर के लिए चने पानी में भिगाएं। अब एक्स्ट्रा पानी निकाल लें और मिक्सर में पीस लें। अब लहसुन, धनिया पत्ता, भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक, अमजोद (अगर है तो), लाल मिर्च पाउडर और कटे हुए प्याज डालें। फलाफल को गोल आकार में बनाया जाता है जिसे डीप फ्राई किया जाता है। अब मोटा टैक्शर बनाएं। इसमें एक चम्मच बेसन या रिफाइंड गेंहू का आटा डालें। इसको अच्छे से मिक्स करें और गोल आकार में बना लें और डीप फ्राई करें।

अगर आपको तिल के बीज पसंद है तो फ्राई करने से पहले तिल के बीज डाल लें। इसमें आप सब्जी भी डाल सकते हैं। हप्पस को पीटा ब्रेड के साथ खा सकते हैं।

लॉकडाउन में बचे हुए चावल 6 तरीके से ऐसे इस्तेमाल करें।

क्रंची फलाफल को क्रीमी हम्मस के साथ खा सकते हैं।

3) चने का सलाद/ चना चाट (Chickpea Salad / Channa Chaat)

चने से सेहतमंद और स्वादिष्ट सलाद बना सकते हैं। उबले हुई चने में कटे हुए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा और बहुत सारा बारीक कटा हुआ धनिया डालें।

चना चाट के लिए शिमला मिर्च ना डालें। इसमें नींबू का रस, बारीक कटी हुई अदरक, नमक और भुना जीरा डालें।

चने का सलाद के लिए ऑलिव ऑयल, शहद, नींबू का रस, नमक और शिमला मिर्च डालें। अलग ट्विस्ट देने के लिए अनार के दाने डालें।

लॉकडाउन में 5 तरह से सूजी का इस्तेमाल ऐसे करें।

सेहतमंद चना सलाद बनाएं।

4) चना वड़ा (Chana Vada)

साउथ इंडिया में मेदू वड़ा को बहुत पसंद किया जाता है। इसको नारियल की चटनी या सांभर के साथ खाया जाता है। वड़ा को उड़द की दाल से बनाया जाता है लेकिन चने से भी मेदू वड़ा बनाया जा सकता है। इसमें अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, बेसन, नमक और लाल मिर्च डालें। अब इसका घोल बना लें। इस घोल से गोल आकार बनाएं और डीप फ्राई करें। मेदू वड़ा को नारियल चटनी, टमाटर की चटनी और पुदीना- धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं।

लॉकडाउन में सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं?

चना वड़ा नारियल की चटनी के साथ स्वादिष्ट लगते हैं।
फोटो- मेदू वड़ा

5) आलू और छोले टिक्की (Aloo And Chole Tikki)

अगर आपको चाट खाने का मन है तो घर में ही चाट बना सकते हैं। रातभर के लिए चने पानी में भिगा दें और फिर थोड़े नमक के साथ उबाल लें। अब चने को पैन में सूखे मसाले, अदरक और धनिया पत्ते के साथ पकाएं। आप फ्रोजन टिक्की को भी डीप फ्राई कर सकते हैं या फिर शुरुआत से टिक्की बना सकते हैं। अब टिक्की के ऊपर दही, कटे हुए प्याज, अदरक, धनिया पत्ता, मेथी- सौंठ की चटनी, हरी चटनी और सेव डालें। अब मज़े से घर में बनी टिक्की खाएं।

लॉकडाउन में 5 तरीके से बिना प्याज, लहसुन से आलू ऐसे बनाएं।

आलू और चने की मदद से टिक्की बनाएं।

चने से बनी कौन- सी डिश आपकी फेवरेट है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments