तिल के बीज के 13 उत्कृष्ट फायदे और जानकारी - मिश्री
तिल के बीज के उत्कृष्ट फायदे और जानकारी

तिल के बीज के 13 उत्कृष्ट फायदे और जानकारी

तिल के बीज के फायदे डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। तिल के बीज के फायदे वेट लॉस से लेकर सेहतमंद त्वचा तक के लिए हैं। तिल के बीज से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

सेहतमंद डाइट में विभिन्न प्रकार के बीज महत्वपूर्ण रूप निभाते हैं। इन्हीं में तिल के बीज बहुत पॉपुलर हैं जिन्हें डाइट में शामिल करना बेहद आसान है।

भारत, तिल के बीज के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। पूरी दुनिया में तिल का सबसे बड़ा उत्पादक जापान और चीन में होता है। तिल के बीज के फायदे इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर और प्रोटीन के कारण हैं। इन्हें ट्रॉपिकल मौसम में उगाया जाता है और इसके कई प्रकार हैं जो अलग- अलग मौसम में उगते हैं। इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है जिस वजह से इसे दिलचस्प तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

तिल के बीज के फायदे और इसे डाइट में किस तरह से शामिल किया जा सकता है से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

तिल के बीज के लाभ कई सारे हैं और इसको कई खाने की चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। तिल के बीज हैम- बर्गर और बाकी बैक्ड चीजों में इस्तेमाल किया जाता है जिससे स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा तिल के बीज की मदद से डिप्स एंड सॉस भी बनाई जाती हैं। यहां से आप तिल के बीज के फायदे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. वेट लॉस

जैसा कि पहले भी बताया गया है कि तिल के बीज के लाभ इसमें मौजूद फाइबर के कारण होते हैं। फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है। और साथ ही मेटाबोल्जिम रेट बढ़ जाता है और कैलोरी बर्न होती है। ऐसा होने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

2. सामान्य ब्लड प्रेशर

तिल के बीज के फायदे ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने से भी जुड़े हुए हैं। शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो यह खून को बढ़ा देता है जिससे शरीर से पानी निकल नहीं पाता है जिस कारण ब्लड प्रेशर होई हो जाता है। तिल के बीज में पोटेशियम और सोडियम पाया जाता है जो यह नुकसान होने से बचाव करते हैं। यह नमक का सेवन अधिक मात्रा में होने से शरीर को नुकसान से बचाता है। तिल के बीज के लाभ पानी को शरीर से निकलने देते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

विटामिन बी-6 धमनियां खोलता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है जो दिल की बीमारी का मुख्य कारण है।

संबंधित आर्टिकल: रोजाना खाने के लिए सेहतमंद बीज

तिल
तिल के बीज के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए

3. सामान्य ब्लड ग्लूकोज लेवल

तिल के बीज के फायदे इसमें मौजूद प्रोटीन और डाइटरी फाइबर के कारण हैं। प्रोटीन पचने में समय लगता है जिससे अग्न्याशय को इंसूलिन बनाने का काफी समय मिल जाता है। डाइट में तिल के बीज होने से ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य बना रहता है जिससे शरीर में इंसूलिन की मात्रा भी सही रहती है और खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो जाता है।

4. सेहतमंद दिमाग

तिल के बीज विटामिन बी-6 का अच्छा आधार है। तिल के बीज के लाभ हीमोग्लोबिन से जुड़े हुए हैं जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करते हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से एनीमिया होने के आसार बढ़ जाते हैं।

Buy Sesame Seeds Online

5. एंटीऑक्सीडेंट

तिल के बीज के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से भी जुड़े हुए हैं। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण फ्री रेडिकल से बचाव रहता है। फ्री रेडिकल शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिलकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं तो स्वस्थ सेल से मिलने से पहले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल को खत्म कर देते हैं और बीमारी से बचाकर रखते हैं। एंटीऑक्सीडेंट की मदद से इम्यूनिटी स्ट्रांग बनी रहती है।

6. स्वस्थ डाइजेशन

एक बार फिर से तिल के बीज में मौजूद डाइटरी फाइबर का हम शुक्रिया करते हैं जो तिल के फायदे बढ़ा देते हैं। तिल के बीज स्वस्थ डाइजेशन में मदद करते हैं और कब्ज, दस्त और गैस की परेशानी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। अघुलनशील फाइबर (insoluble fiber) होने के कारण तिल के बीज की मदद से शरीर में अपच खाना आसानी से बाहर निकल जाता है।

संबंधित आर्टिकल: चिया बीज के लाजवाब फायदे

डिब्बे में तिल
तिल के बीज के फायदे स्वस्थ डाइजेशन के लिए

7. मजबूत हड्डियां

तिल के बीज के लाभ इसमें मौजूद मिनरल्स के कारण बढ़ जाते हैं। कैल्शियम हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है। जब शरीर से एक्सट्रा पानी निकलता है तो साथ में कैल्शियम भी नकल जाता है लेकिन इसकी जगह तिल के बीज की मदद से डाइटरी कैल्शियम आ जाता है। अगर शरीर से कैल्शियम निकलने की मात्रा के मुकाबले कैल्शियम बनने की मात्रा ज्यादा है तो ऐसे में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। आसान शब्दों में कहा जाए तो तिल के बीज में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।

8. गठिया

कॉपर एक ऐसा मिनरल है जो शरीर में बहुत महत्वपूर्ण काम करता है। तिल के बीज खाने से खून में कॉपर की मात्रा सामान्य बनी रहती है क्योंकि यह आयरन अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। तिल के फायदे आयरन से भी जुड़े हुए हैं क्योंकि आयरन की सही मात्रा शरीर में होने से हीमोग्लोबिन प्रोड्यूज होता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह गठिया में होने वाली सूजन और दर्द में भी राहत देता है।

तिल के बीज के लाभ सेहत के साथ- साथ सुंदरता के लिए भी हैं। तिल के बीज के फायदे त्वचा के लिए की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

More Options Of Sesame Seeds To Buy

9. सनबर्न

जब त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आ जाती है तो सनबर्न हो जाता है। ऐसा होने पर त्वचा पर जलन और लाल धब्बे हो जाते हैं। तिल के फायदे यहां काम आते हैं। त्वचा पर तिल का तेल लगाने से त्वचा पर सुरक्षा परत बन जाती है जो सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करती है और प्रभावित जगह पर आराम देती है। यह त्वचा को किरणों के संपर्क में आने से रोकती है।

10. प्राकृतिक मॉइस्चराइजर

त्वचा पर तिल का तेल लगाने से त्वचा पर सुरक्षा परत बन जाती है जो सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करती है। तिल के बीज के लाभ इसकी एंटी- बैक्टीरियल खूबी के कारण भी है जिससे फंगस पैदा नहीं होते हैं, सूजन नहीं होती है और बाहरी रोगजनकों का खतरा कम हो जाता है।

संबंधित आर्टिकल: अलसी के बेहतरीन फायदे

बिखरे हुए तिल
तिल के बीज के फायदे प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करते हैं

11. सेहतमंद बाल

तिल के बीज के लाभ सेहत और त्वचा के साथ- साथ बालों के लिए भी हैं। इसमें ओमेगा- 3 फैटी एसिड और ओमेगा- 6 फैटी एसिड होने के कारण यह बालों को सेहतमंद तरीके से बढ़ने में मदद करता है। तिल का तेल लगाने से बालों की जडें खुल जाती है जिससे पौष्टिक आहार बालों में जाता है और जड़ भी मजबूत हो जाती है।

12. सफेद बाल

समय- समय पर तिल का तेल बालों में लगाने से पोषण बना रहता है जिससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं। तिल के तेल के फायदे यह हैं कि यह बालों में पोषण को लंबे समय के लिए बनाए रखता है।

13. मजबूत जड़

तिल का तेल नींबू के रस में मिलाकर बालों की जड़ में लगाया जाता है जिससे सुखापन दूर हो जाता है। बाल धोने से पहले इस मिश्रण से बालों की मालिश लगभग 25 मिनट के लिए करें। इसके बाद सामान्य पानी से बाल धो लें।

तिल के बीज डाइट में कैसे शामिल करें?

पूरी दुनिया में तिल के फायदे अलग- अलग तरीके से लिए जाते हैं। तिल के बीज के लाभ इसके छोटे, सामान्य स्वाद और पौष्टिक आहार के कारण सबसे ज्यादा हैं। ऐसा होने से इसे किसी भी डिश में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा तिल के तेल के फायदे खाने में शामिल किया जा सकता है।

1. टॉपिंग

तिल के बीज इसके स्वाद और पौष्टिक आहार के कारण खाने में उपयोग किया जाता है। इसे अधिकतर ब्रेड में इस्तेमाल किया जा सकता है और ब्रेड बनाने के लिए आटा लगाते समय मिलाया जाता है।

सफेद तिल
तिल का उपयोग कैसे करें

2. मिठाई

तिल के बीज के फायदे मिठाई के रूप में भी शामिल किए जा सकते हैं। तिल के बीज का उपयोग तिल के लड्डू बनाने के लिए मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। भारत में तिल के लड्डू त्यौहार के समय बनाया जाता है।

3. तिल की गजक

सर्दियों में तिल की गजक बहुत स्वादिष्ट लगती है। तिल की गजक गुड़ के साथ बनाई जाती है।

आखिर में

तिल के बीज के फायदे डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। इन्हें कई स्वादिष्ट तरीके से डाइट में शामिल किया जा सकता है। तिल के बीज के लाभ सही मात्रा में रोजाना डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं।

किसी भी खाने की चीज के फायदे के साथ नुकसान भी होते हैं। इस आर्टिकल से आप तिल के बीज के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं। अपनी डाइट में तिल के बीज सही मात्रा में शामिल करें और इसके लाभ उठाएं।

आप किस तरह से तिल के बीज खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

तिल के बीज के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. तिल के बीज के फायदे क्या हैं?

तिल के बीज के कई फायदे हैं जैसे कि वेट लॉस, सामान्य ब्लड प्रेशर, ग्लूकोज लेवल, सेहतमंद दिल, मजबूत हड्डियां, स्वस्थ डाइजेशन, मजबूत बाल और स्वस्थ त्वचा आदि।

2. तिल के बीज कैसे खाने चाहिए?

तिल के बीज कई तरह से खा सकते हैं जैसे कि कच्चे तिल के बीज, रोस्ट, सलाद, पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. रोजाना तिल खाने से क्या होता है?

रोजाना तिल खाने से कई फायदे मिल सकते हैं क्योंकि तिल के बीज फाइबर, आयरन से भरपूर होते हैं। तिल के बीज का सेवन रोजाना करने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है और इन्हें डाइट में शामिल करना आसान है।

4. क्या तिल के बीज से वजन बढ़ता है?

तिल के बीज सही मात्रा में खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है क्योंकि तिल के बीज में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसके साथ ही पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है।

5. तिल के बीज के नुकसान क्या हैं?

वैसे तो तिल के बीज के नुकसान बहुत कम हैं लेकिन अधिक मात्रा में तिल के बीज का सेवन करने से नुकसान भी हो सकते हैं। तिल के बीज से एलर्जी भी हो सकती है इसलिए ध्यानपूर्वक सेवन करें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime