बेस्ट डेयरी प्रोडक्ट - मिश्री रिव्यू
best dairy products

बेस्ट डेयरी प्रोडक्ट – मिश्री रिव्यू

भारत में उपलब्ध और हमारे द्वारा रिव्यू किए गए डेयरी प्रोडक्ट की लिस्ट तैयार है। लस्सी से लेकर पनीर और मिल्कशेक तक, हमारी लिस्ट में सब कुछ है।

भारत में डेयरी प्रोडक्ट बेहद पसंद किए जाते हैं और पूरे देश में कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। अलग- अलग ब्रांड के योगर्ट, चीज़, बटर, मिल्कशेक, पनीर और यहां तक की पेक्ड मिष्टी दोई उपलब्ध है और यह लिस्ट बहुत लंबी है। यह सभी प्रोडक्ट डाइट, त्यौहार आदि का अहम हिस्सा हैं।

भारत में डेयरी इंडस्ट्री बड़ी हो रही है और नए- नए डेयरी प्रोडक्ट मार्केट में आ रहे हैं। भारत में उपलब्ध डेयरी प्रोडक्ट का हमने रिव्यू किया है जिससे आपकी शॉपिंग आसान और सुविधाजनक हो सकती है। इस लिस्ट में लो फैट डेयरी प्रोडक्ट और सेहतमंद डेयरी प्रोडक्ट हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं। हमेशा बेस्ट ही चुनें।

बेस्ट डेयरी प्रोडक्ट

हमने कई डेयरी प्रोडक्ट रिव्यू किए गए हैं और रिव्यू किए गए सभी डेयरी प्रोडक्ट में से हम आपके लिए बेस्ट लेकर आए हैं। यहां से आप बेस्ट डेयरी प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. स्वादिष्ट लस्सी – मदर डेयरी लस्सी

डेयरी प्रोडक्ट की लिस्ट में लस्सी सबसे पहले आती है। लस्सी मीठी बेवरेज है जो योगर्ट से बनती है और छाछ से गाढ़ी होती है। यह बेवरेज गर्मियों के लिए परफेक्ट है। मदर डेयरी लस्सी 200 एमएल बोतल पैकेजिंग में आती है जिसकी कीमत 20/- रुपए है।

हमारे रिव्यू के लिए हमने देश में आसानी से उपलब्ध दो पॉपुलर ब्रांड की लस्सी का रिव्यू किया है – अमूल और मदर डेयरी। हालांकि अमूल में अच्छा और गुलाब का फ्लेवर था वहीं मदर डेयरी लस्सी में क्रीमी स्थिरता थी। इसके साथ ही इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 15 दिन है जिसका मतलब है इसमें कम प्रेजरवेटिव हैं।

mother-dairy-lassi

2. सबसे क्रीमी पेक्ड दही – अमूल प्रीमियम दही

गर्मियों में दही के बिना खाना अधूरा लगता है। डेयरी प्रोडक्ट की लिस्ट दही के बिना पूरी नहीं हो सकती है। दही से खाना स्वादिष्ट और सेहतमंद हो जाता है। दही से स्वादिष्ट रायता भी बना सकते हैं। पेक्ड दही सुविधाजनक होती है और दही जमाने की भी कोई परेशानी नहीं होती है।

बेस्ट पेक्ड दही रिव्यू में अमूल प्रीमियम दही विजेता बना है। अमूल दही क्रीमी है। दही अच्छे से जमी हुई थी और स्वाद में हमें अच्छी लगी थी। 400 ग्राम कप की कीमत 50/- रुपए है। बाकी दावेदार में नेस्ले हमारा फ्लेवर टॉप पिक थी और पतंजलि दही किफायती थी।

अगर आपको दही जमाने में दिक्कत हो रही तो है योगर्ट मेकर आपके काम आ सकता है।

3. क्रीमी और स्वादिष्ट पनीर – मदर डेयरी फ्रेश पनीर

डेयरी प्रोडक्ट की लिस्ट में पनीर बेहद जरुरी है और शाकाहारी डाइट में यह अहम हिस्सा है। प्रोटीन से भरपूर पनीर से आप कई डिश बना सकते हैं। पनीर से 30 तरह की डिश बनाई जा सकती हैं।

सबसे क्रीमी और स्वादिष्ट पनीर ब्रांड में हमने 6 पॉपुलर पनीर ब्रांड को शामिल किया है जो आसानी से दिल्ली- एनसीआर में उपलब्ध हैं। अधिकतर ब्रांड ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। हमारे रिव्यू में मदर डेयरी पनीर विज्ता बना है। इसकी खुशबू मीठी, ताज़ा और प्राकृतिक स्वाद है। इसके साथ ही इसकी नमी बरकरार थी और पकाने के बाद भी इसका स्वाद अच्छा था।

mother-dairy

4. बेस्ट लस्सी – मदर डेयरी तड़का छाछ

छाछ, मठ्ठा, या लस्सी – नाम अनेक हैं लेकिन इसका जवाब – स्पाइस्ड बटरमिल्क है जिसे आप गर्मियों में पीना पसंद करेंगे।

भारत में आसानी से मिलने वाली 5 पॉपुलर लस्सी ब्रांड को हमने रिव्यू में शामिल किया है। इस रिव्यू में मदर डेयरी तड़का छाछ विजेता बना है। हमें ताज़ा स्वाद और हरी मिर्च का फ्लेवर अच्छा लगा है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें प्रेजरवेटिव नहीं हैं और सुविधाजनक हरी बोतल में आती है।

Mother-Dairy-Tadka-Chaach

5. बेस्ट चीज़ स्लाइस – अमूल चीज़ स्लाइस

अधिकतर लोगों को कच्ची चीज़ स्लाइस खानी बेहद पसंद होती है। चीज़ स्लाइस से जब प्लास्टिक हटाया जाता है तब अलग से खुशी मिलती है। होममेड सैंडविच, बर्गर में चीज़ स्लाइस शामिल करने से स्वाद बढ़ जाता है।

देश में आसानी से मिलने वाली 4 ब्रांड की चीज़ स्लाइस का रिव्यू किया है – अमूल, ब्रिटानिया, मदर डेयरी और गो चीज़। यह सभी ब्रांड ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से उपलब्ध हैं। बिना ब्रांड देखे सभी चीज़ स्लाइस टेस्ट करने के बाद हमने दो ब्रांड को चुना है – अमूल और ब्रिटानिया। मिश्री सीक्रेट सॉस की मदद से अमूल विजेता बना है। अमूल चीज़ स्लाइस क्रीमी, नमकीन हैं और टैक्शर परफेक्ट है – ना ज्यादा चिपचिपा, ना सख्त और ना ही चबाने में मुश्किल। आगे हम और भी चीज़ प्रोडक्ट का रिव्यू करेंगे जो आपको पसंद आ सकते हैं।

amul-cheese-slices

6. स्वादिष्ट मिष्टी दोई – एपीगामिया आर्टिसनल मिष्टी दोई

मिष्टी दोई क्लासिक बंगाली डेजर्ट है जिससे कोई निराश नहीं हो सकता है। इसे फुल क्रीम उबले हुए दूध, गुड़, खजूर गुड़ से बनाई जाती है। इसे रातभर रखा जाता है जिससे क्रीमी मिष्टी दोई मिले। कई लोग इसमें इलायची पाउडर भी डालते हैं जिससे फ्लेवर बढ़ जाए।

मिष्टी दोई इतनी पॉपुलर है कि कई ब्रांड ने पेक्ड मिष्टी दोई भी लांच की है और इसी कारण से हमने सबसे स्वादिष्ट मिष्टी दोई का रिव्यू किया है। इस रिव्यू के लिए हमने 5 ब्रांड की मिष्टी दोई को शामिल किया – मिल्की मिष्ट, नेस्ले, गोवर्धन, मेदर डेयरी और एपीगामिया। हमारा टॉप पिक एपीगामिया आर्टिसनल मिष्टी दोई बना है क्योंकि इसकी स्थिरता सबसे ज्यादा क्रीमी है और फ्लेवर मुलायम हैं। इस मिष्टी दोई का स्वाद पारंपरिक मिष्टी दोई के सबसे करीब था।

7. पेपर बोट मिल्कशेक

पेपर बोट की ड्रिंक्स से हिंदुस्तानी फ्लेवर का एहसास मिलता है जैसे कि आमरस, आमपन्ना आदि जिनका स्वाद अच्छा होता है। तो हम पेपर बोट के तीन फ्लेवर के मिल्कशेक ट्राई करने के लिए उत्साहित थे।

पेपर बोट मिल्कशेक तीन प्रकार में उपलब्ध हैं – वनिला, स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट। इनमें रंग और प्रेजरवेटिव नहीं हैं। सभी मिल्कशेक का फ्लेवर अलग है और हमें सभी पसंद आएं हैं।

Paperboat-Milkshakes

8. स्लिपी आउल कोल्ड कॉफी

स्लिपी आउल भारत की नई कॉफी ब्रांड है। कोल्ड कॉफी से लेकर हॉट कॉफी के कई फ्लेवर उपलब्ध हैं। यह ब्रांड कॉफी पसंद करने वालों के बीच बहुत पॉपुलर है।

हमें स्लिपी आउल क्लासिक कोल्ड कॉफी पसंद आई है क्योंकि इसमें दूध और पानी की मात्रा परफेक्ट है। अगर आपको स्ट्रोंग और कम चीनी वाली कॉफी पसंद है तो आपको यह जरुर पसंद आएगी। अगर आपको चीनी वाली कॉफी, आईसक्रीम टॉपिंग वाली कॉफी पसंद है तो यह आपके लिए नहीं है। अगर आपको मीठी कॉफी पसंद है तो आप इस ब्रांड के दूसरे फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं।

9. एपिगामिया स्नैक पैक- मैंगो ग्रीक योगर्ट विद चंकी ग्रेनोला

क्या आप सेहतमंद स्नैक्स ऑप्शन ढूंढ रहे हैं? एपिगामिया स्नैक पैक इसका जवाब हो सकता है। यह 112 ग्राम का स्नैक पैक है जिसकी कीमत 80/- रुपए है। पैकेजिंग सुविधाजनक है और इसे कभी भी खा सकते हैं। पैक खोलते ही आम की खुशबू आती है, क्रंची ग्रेनोला से लेकर योगर्ट की स्थिरता तक, हमें सब पसंद आया है। क्या आपने यह ट्राई किया है?

10. रॉ प्रेसरी 18g प्रोटीन मिल्कशेक

लेक्टोस फ्री मिल्कशेक! क्या? रॉ प्रेसरी के मिल्कशेक दूध से बने हैं लेकिन यह लेक्टोस फ्री हैं। कुछ साल पहले लेक्टोस फ्री मिल्कशेक सुनने में अजीब लगते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। मुंबई स्थित स्टॉर्टअप का दावा – ‘ऑल गुड। नो बेड’ का है। हमें रॉ प्रेसरी के विस्तार से जानकारी वाले लेबल अच्छे लगे हैं।

18g प्रोटीन मिल्कशेक के सभी फ्लेवर हमने ट्राई किए हैं – कोल्ड कॉफी, चोको मिंट और बनाना + हनी। हमें चोको मिंट फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद आया है। इस प्रोटीन मिल्कशेक में मिंट का फ्लेवर हमें अच्छा लगा है और इसकी स्थिरता परफेक्ट हैं।

11. नेस्कैफे हेज़लनट कॉफी 

नेस्कैफे हेज़लनट कोल्ड कॉफी का स्वाद घर में बनी गाढ़ी कोल्ड कॉफी की तरह है। यह क्रीमी है और अच्छा फ्लेवर है। यह रेगुलर ड्रिंक्स से बेहतर है अगर आप सुविधाजनक बेवरेज ढूंढ रहे हैं।

buy-nescafe-hazelnut

12. हर्षीस फ्लेवर्ड मिल्कशेक

मिल्कशेक मार्किट दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और कई लोग इसे स्नैक्स की जगह दे रहे हैं। हर्षीस फ्लेवर्ड मिल्कशेक उपलब्ध हैं और हमने दो फ्लेवर के मिल्कशेक ट्राई किए हैं – स्ट्रॉबेरी और बादाम।

हमें बादाम फ्लेवर मिल्कशेक का स्वाद अच्छा लगा है और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का स्वाद आप नजरअंदाज नहीं कर सकेंगे। अगर आप सिंपल स्नैक्स ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो यह आपकी पसंद बन सकती है।

hersheys-milkshake

13. चोको बार

अमूल डेयरी प्रोडक्ट और मदर डेयरी प्रोडक्ट पूरे देश लोगों के द्वारा खरीदा जाता है। हमने 6 चोको बार का रिव्यू किया है और हम एक नहीं चुन पा रहे थे क्योंकि सभी बहुत अच्छी थी। इस रिव्यू में क्वालिटी वाल्स, अमूल, मदर डेयरी, क्रीम बेल और वाडीलाल शामिल हैं। इन सभी में कुछ ना कुछ खास बात है जिससे हर चोको बार खाने का अनुभव अच्छा रहा है। आपके पास कई ऑप्शन हैं तो अपना फेवरेट चुनें। अधिक जानकारी के लिए हमारा रिव्यू सबसे स्वादिष्ट चोको बार जरूर पढ़ें।

chococbar icecreams

14. अमूल हल्दी दूध

ऐसा समय चल रहा है कि जहां इम्यूनिटी स्ट्रोंग करना जरुरी है। इस समय की जरुरत को समझते हुए अमूल और मदर डेयरी ने हल्दी दूध कैन और बोतल में लांच किया। हमें अच्छा लगा कि यह कितने सुविधाजनक हैं। अमूल हल्दी दूध हमारा टॉप पिक है क्योंकि इसकी सामग्री लिस्ट अच्छी है और यह बेवरेज बहुत स्वादिष्ट है। इसमें प्राकृतिक हल्दी फ्लेवर है और साथ ही हल्के केसर और बादाम की खुशबू भी है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हमारा रिव्यू सबसे स्वादिष्ट हल्दी दूध जरुर पढ़ें।

15. अमूल रबड़ी

इस बात पर आप हमारा ऊपर भरोसा कर सकते हैं कि अमूल रबड़ी घर में बनाई रबड़ी के सबसे करीब है। फ्लेवर और स्थिरता की बात करें तो यह परफेक्ट है। यह गाढ़ी, मसाईदार और अमूल रबड़ी घर में बनी रबड़ी के सबसे करीब है और इसका स्वाद प्राकृतिक है। हमें अच्छा लगा कि इसकी मिठास कितनी बैलेंस है। अगर आपको होम स्टाइल रबड़ी खानी है तो अमूल रबड़ी ट्राई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारा अमूल रबड़ी रिव्यू पढ़ें।

Amul Rabri Review

16. मदर डेयरी केसर इलायची फ्लेवर मिल्क

अगर आपको हाई कैलोरी ड्रिंक्स की जगह सेहतमंद ड्रिंक्स के ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो मदर डेयरी केसर इलयाची फ्लेवर मिल्क अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह 180 एमएल का फ्लेवर मिल्क है जो सुविधाजनक ऑप्शन है। यह क्रीमी और स्मूद है जिसका केसर फ्लेवर आपको पसंद आएगा। यह परफेक्ट ड्रिंक है अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं या फिर घर से बाहर हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मदर डेयरी केसर इलायची फ्लेवर मिल्क रिव्यू पढ़ सकते हैं।

Mother Dairy Elaichi

17. ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक 

भारत में डेयरी प्रोडक्ट में कई फ्लेवर ड्रिंक्स उपलब्ध हैं। ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक के तीन फ्लेवर हैं – स्ट्रॉबेरी, मैंगो और वनिला। इन्हें डबल टोन्ड मिल्क से बनाया गया है। यह स्वादिष्ट और ताज़ा हैं। हमें वनिला फ्लेवर ज्यादा अच्छा लगा है क्योंकि इसमें बैलेंस मिठास है और इसका इस्तेमाल डेजर्ट, स्मूदी और बाकी वनिला डेजर्ट बनाने के लिए किया जा सकता है। इन मिल्क शेक से जुड़ी अधिक जानकारी हमारे रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

wnkin-cow

18. नेस्ले डेयरी व्हाइटनर

हमने दो पॉपुलर ब्रांड के डेयरी व्हाइटनर का रिव्यू किया है – नेस्ले और मदर डेयरी। नेस्ले डेयरी व्हाइटनर को टॉप पिक चुना गया है। क्योंकि इससे चाय क्रीमी और गाढ़ी बनती है। बहुत कम समय में यह घुल जाता है और इसमें मिठास लेवल बैलेंस है। अगली बार अगर आपको कम समय में चाय बनानी है तो आप नेस्ले डेयरी व्हाइटनर से क्विक चाय या कॉफी बना सकते हैं। हमारा पूरा रिव्यू सबसे क्रीमी डेयरी व्हाइटनर यहां से पढ़ सकते हैं।

Nestlé Everyday Dairy Whitener- Top Pick

सारांश

फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री बढ़ रही है और डेयरी मार्किट में नए-नए प्रोडक्ट आ रहे हैं। जैसे-जैसे हम नए डेयरी प्रोडक्ट ट्राई करेंगे वैसे-वैसे हम इस लिस्ट को अपडेट करते रहेंगे। तब तक ऊपर दिए गए डेयरी प्रोडक्ट का हमने रिव्यू किया है जिसकी मदद से आप अपनी फेवरेट चुन सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments