सबसे स्वादिष्ट पैक्ड दही पाउच ब्रांड
भारत में सर्वश्रेष्ठ पैक्ड दही पाउच ब्रांड अमूल मस्ती और गोवर्धन है जो घर में बनी दही के सबसे करीब है। इनका स्वाद और टैक्शर रोजाना इस्तेमाल के लिए आदर्श है।
मार्केट में आधा दर्जन से ज्यादा ब्रांड उपलब्ध हैं और इनमें से दही चुनना मुश्किल काम हो सकता है। सबसे अच्छा स्वाद किसका है? क्रीमीनेस किसकी बेहतर है? इनकी जांच कैसे करें?
सबसे क्रीमी और ताज़ा दही का पता लगाने के लिए हमने पॉपुलर और आसानी से उपलब्ध पांच ब्रांड रिव्यू में शामिल की हैं। किस प्रकार के दूध का इस्तेमाल किया गया है, इसमें क्रीमीनेस और स्वाद जैसे महत्वपूर्ण फैक्टर को प्राथमिकता दी गई है। दो राउंड के बाद, हमने अमूल मस्ती और गोवर्धन दही को भारत में बेस्ट पैक्ड दही पाउच ब्रांड चुना है। यह सबसे स्वादिष्ट, क्रीमी होम स्टाइल दही पाउच हैं जो रोजाना इस्तेमाल के लिए हैं।
विषय सूची
पैक्ड दही पाउच ब्रांड – तुलना टेबल
हमारे रिव्यू फैक्टर
हम क्या ढूंढ रहे हैं? होमस्टाइल, ताज़ा और क्रीमी दही। हम हल्के खट्टे सिग्नेचर फ्लेवर वाली दही की तलाश में हैं जिसकी सामग्री लिस्ट साफ होनी चाहिए।
मसाला लैब पुस्तक से उद्धरण: कृष अशोक की दी साइंस ऑफ इंडियन कुकिंग, “अच्छी दही एक बड़ी सॉलिड दही में जमनी चाहिए और देखने में खराब या बिखरी हुई नहीं होनी चाहिए। इसमें खट्टास और क्रीमीनेस दोनों होनी चाहिए।”
किताब में दूध के तापमान के पीछे के विज्ञान का भी जिक्र किया गया है। ‘दही जमाने के लिए दूध को 85 डिग्री तापमान पर उबालना चाहिए। ऐसा करने से दूध के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और प्रोटीन को संशोधित कर देता है जिससे किण्वित (fermented) होने पर मट्ठा और दही अलग ना हों।’
सर्वश्रेष्ठ दही पाउच ब्रांड के लिए जरूरी फैक्टर कुछ इस प्रकार हैं-
स्वाद
दही दूध से बनती है। दूध का स्वाद स्वाभाविक रूप से मीठा होता है और जब दही जमाते हैं, तो किण्वन (fermentation) प्रक्रिया लैक्टोज शर्करा को लैक्टिक एसिड में बदल देती है जिससे इसे सिग्नेचर खट्टा स्वाद मिलता है।
हम दही के ताज़ा और हल्के खट्टे फ्लेवर की तलाश में हैं। दही बहुत ज्यादा खट्टी या मीठी नहीं होनी चाहिए।
दही का स्वाद और टैक्शर इस पर भी निर्भर करता है कि किण्वित होने के लिए किस प्रकार का दूध, हवा या कंटेनर है। अन्य फैक्टर जिनसे स्वाद/ टैक्शर में बदलाव आता है वो हैं कि किस तापमान पर दूध गर्म किया है, बाहर का तापमान और किण्वन के लिए कितने समय के लिए रखा गया है।
टैक्शर
प्राकृतिक रूप से बनने वाली फुटकी (phutkis) या दही में छोटी- छोटी गांठ अच्छी नहीं लगती हैं। दही की क्रीमीनेस और स्थिरता, यह दो महत्वपूर्ण फैक्टर हैं।
क्रीमीनेस का बेंच मार्क इस बात को ध्यान में रखते हुए रखा गया है कि इन्हें बनाने के लिए टोंड या डबल टोंड दूध का इस्तेमाल किया गया है।
सामग्री और पोषण की जानकारी
हमने दूध के प्रकार, प्रेज़रवेटिव, किस प्रकार के स्टार्टर कल्चर का इस्तेमाल किया गया है जैसे फैक्टर की भी जांच की है।
दही से कितनी कैलोरी, कैल्शियम की मात्रा, प्रोटीन और फैट मिलता है? क्या इनमें एडेड शुगर है?
खुशबू
ताज़ा, खट्टा या कुछ और? क्या खुशबू में ताज़ापन है?
अन्य
पैकेजिंग
कितनी अच्छी तरह से दही पैक की गई है? सफेद, ऑफ- व्हाइट या पीला?
कीमत
क्या दही किफायती है?
शेल्फ लाइफ
शेल्फ लाइफ या कब तक इस्तेमाल करें की तारीख दी गई है?
बेस्ट पैक्ड दही पाउच ब्रांड रिव्यू
हमने ब्रांड कैसी चुनी है? कई लोकल किराना स्टोर और ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग पोर्टल पर रिसर्च करने के बाद हमने पांच पॉपुलर दही पाउच ब्रांड रिव्यू में शामिल की हैं। हमारे द्वारा चुनी गई सभी ब्रांड की दही टोंड या डबल टोंड दूध से बनी हैं। हमने रिव्यू में ‘लाइट’ या फुल- फैट दही शामिल नहीं की है।
हमने जांच कैसे की है? प्रोडक्ट की जांच करने के बाद हमने ब्लाइंड टेस्टिंग के दो राउंड किए थे जिसके बाद मिश्री टॉप पिक चुना गया।
नीचे दी गई टेबल से आप सभी ब्रांड के पौष्टिक तत्व से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
ब्रांड | एनर्जी | कुल फैट | कुल कार्ब्स | प्रोटीन | एडेड शुगर | कैल्शियम | अन्य |
अमूल | 61.5 किलो कैलोरी | 3.1 ग्राम | 4.4 ग्राम | 4 ग्राम | 0 ग्राम | 138 एमजी | – |
गोवर्धन | 71 किलो कैलोरी | 3 ग्राम | 6.0 ग्राम | 3.8 ग्राम | 0 ग्राम | 140 एमजी | – |
नेस्ले | 43 किलो कैलोरी | 1.5 ग्राम | 4.6 ग्राम | 2.9 ग्राम | 0 ग्राम | – | 4 एमजी कोलेस्ट्रॉल
3.1 ग्राम कुल शुगर |
मदर डेयरी | 62 किलो कैलोरी | 3 ग्राम | 5 ग्राम | 3.7 ग्राम | 0 ग्राम | 168 एमजी | कुल शुगर 5 ग्राम
3.4 एमजी कोलेस्ट्रॉल |
आईडी | 61 किलो कैलोरी | 3.74 ग्राम | 4.40 ग्राम | 3.10 ग्राम | 0 ग्राम | 83 एमजी | – |
1. अमूल मस्ती दही – मिश्री टॉप पिक
अमूल मस्ती दही की खुशबू ताज़ा और हल्की खट्टी है। दही का फ्लेवर बैलेंस है जिसका मतलब है कि हल्की प्राकृतिक मिठास के साथ हल्का खट्टापन है। टैक्शर की बात करें तो दही बहुत क्रीमी है। मट्ठा (whey) और दही अलग नहीं होते हैं जिससे क्रीमीनेस और गाढ़ी स्थिरता बरकरार रहती है।
होममेड दही की तरह, इसमें छोटे- छोटे दही के थक्के (lumps) हैं जिससे दही दिखने में और इसका टैक्शर होमस्टाइल जैसा लगता है।
प्रोडक्ट की जानकारी- 1 किलो पाउच की कीमत 65/- रुपए है। दही बनाने के लिए पाश्चुरीकृत टोंड मिल्क, मिल्क सॉलिड और एक्टिव कल्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सामग्री लिस्ट साफ है, इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन है और कैल्शियम की मात्रा (100 ग्राम) में यह तीसरे नंबर पर आता है।
- ताज़ा स्वाद
- बैलेंस फ्लेवर। इसमें मिठास और हल्की खट्टास है।
- यह क्रीमी और गाढ़ी है।
- हमें होमस्टाइल फ्लेवर और टैक्शर पसंद आया है।
- यह किफायती है।
- इसके 100 ग्राम में सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन है।
दही जमाने का समय नहीं है? अमूल मस्ती दही पाउच होममेड दही के स्वाद और टैक्शर के सबसे करीब है।
Amul Masti Dahi Pouch, 400 gm
2. गोवर्धन दही – मिश्री टॉप पिक
इस रिव्यू में गोवर्धन भी विजेता बना है क्योंकि इसका स्वाद और टैक्शर बिल्कुल अमूल की तरह है। प्राकृतिक ताज़ापन (खुशबू और स्वाद), क्रीमीनेस और खट्टे- मीठे फ्लेवर के बीच बैलेंस के कारण यह विजेता बना है। इसकी स्थिरता घर में जमाई गई दही की तरह है, पतली नहीं गाढ़ी है।
इसमें दही से मट्ठा अलग नहीं होता है और इसमें छोटे- मीडियम दही के थक्के (lumps) हैं।
प्रोडक्ट की जानकारी- 1 किलो पाउच की कीमत 70/- रुपए है। इसे बनाने के लिए टोंड मिल्क, मिल्क सॉलिड और एक्टिव कल्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सामग्री लिस्ट साफ है और दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रोटीन और कैल्शियम (100 ग्राम) की मात्रा है।
- पहले दावेदार वाली विशेषताएं।
Gowardhan Curd, 500g Pouch
(as of August 9, 2022 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)3. नेस्ले दही
नेस्ले दही के साथ कुछ खराब नहीं है। इसमें ताज़ा, आनंदमय मीठी खुशबू है और स्वाद हल्का खट्टा है जिसमें हल्की मिठास है। यह स्थिरता के कारण विजेता नहीं बना है। यह घर में जमाई गई दही की तरह नहीं है। डबल टोंड दूध का इस्तेमाल करने के बाद भी यह हमारे विजेता जितना क्रीमी है।
प्रोडक्ट की जानकारी- 350 ग्राम पाउच की कीमत 30/- रुपए है। इसे बनाने के लिए डबल टोंड मिल्क का इस्तेमाल किया गया है। इसके 100 ग्राम में सबसे कम मात्रा में कैलोरी और प्रोटीन है। हमारे द्वारा रिव्यू की गई सभी ब्रांड में से इसका प्लास्टिक पाउच सबसे मोटा और टिकाऊ है।
- दही का स्वाद ताज़ा है जिसमें खट्टा- मीठा फ्लेवर है।
- दिलकश खुशबू
- हमें पाउच की क्वालिटी पसंद आई है।
- कैल्शियम लेवल के बारे में नहीं दिया गया है।
- हमारे टॉप पिक के मुकाबले क्रीमीनेस थोड़ी कम है।
- स्थिरता होमस्टाइल जैसी नहीं है।
Nestlé a+ Nourish Dahi, 200g Pouch
4. मदर डेयरी क्लासिक दही
मदर डेयरी दही का टैक्शर मिक्सड है- कुछ थक्के और दही के क्लॉट के साथ मुलायम, गाढ़ी और क्रीमी दही है। मट्ठा अलग नहीं हुआ है।
यह ब्रांड विजेता नहीं बनी क्योंकि दही बहुत खट्टी है। इसकी जांच दोबारा करने के लिए हमने दो अलग पोर्टल से अलग दिन पर ऑर्डर किया था और इसके बाद भी स्वाद वैसा ही था। इसका उपयोग कढ़ी बनाने के लिए कर सकते हैं। बाकी दावेदारों के मुकाबले, पैकेजिंग मजबूत नहीं थी।
प्रोडक्ट की जानकारी- 400 ग्राम पैक की कीमत 30/- रुपए है। सामग्री में टोंड मिल्क, पानी, मिल्क सॉलिड और एक्टिव लैक्टिक कल्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में कैल्शियम (100 ग्राम) है।
- होमस्टाइल टैक्शर के साथ क्रीमी दही है।
- सबसे ज्यादा कैल्शियम की मात्रा
- ताज़ा स्वाद
- दही का स्वाद बहुत खट्टा है।
Mother Dairy Classic Curd Polypack Pouch, 400 g
5. आईडी क्रीमी थिक कर्ड
आईडी दही विजेता इसलिए नहीं बना क्योंकि यह बहुत ज्यादा पतली है और इसका स्वाद खट्टा है। इसकी स्थिरता होमस्टाइल नहीं है। अगर आप चाहें तो इसका उपयोग पंजाबी कढ़ी बनाने के लिए कर सकते हैं।
प्रोडक्ट की जानकारी- 400 ग्राम पाउच की कीमत 38/- रुपए है। इसकी सामग्री लिस्ट में टोंड मिल्क, मिल्क सॉलिड और एक्टिव कल्चर है। इसमें सबसे कम मात्रा में कैल्शियम की मात्रा है।
- इसमें ताज़ा हल्की खट्टी खुशबू है।
- बहुत ज्यादा खट्टी है।
- सभी ब्रांड में से इसमें सबसे कम मात्रा में कैल्शियम है।
- इसकी स्थिरता होमस्टाइल दही जैसी नहीं है।
iD Fresh Food Creamy Thick Curd, 400 g
हमारे टॉप पिक और सलाह
किन कारण से अमूल और गोवर्धन दही हमारे टॉप पिक बने हैं?
हम क्रीमी, ताज़ा स्वाद, प्राकृतिक खट्टा- मीठा फ्लेवर और घर जैसी स्थिरता वाली दही की तलाश में हैं। अमूल और गोवर्धन हमारे टॉप पिक बने हैं क्योंकि सभी महत्वपूर्ण फैक्टर में यह अव्वल रहे हैं।
सभी पांच ब्रांड में से दो विजेता बने हैं।
FAQs
बेस्ट इंडियन पैक्ड दही पाउच ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
हां, ऑनलाइन पैक्ड दही खरीद सकते हैं। हमने कुछ ब्रांड ऑनलाइन खरीदी हैं। इस बात का ध्यान रखें कि डिलीवरी के समय दही के साथ आइस बॉक्स/ जेल पैक आए जिससे तापमान बरकरार रहे। सेवन करने से पहले तारीख जरूर देख लें।
कुछ अध्ययन में बताया गया है कि लो फैट योगर्ट/ दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है जिससे मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
सामग्री लिस्ट के अनुसार, हमारे द्वारा रिव्यू में शामिल की गई किसी भी ब्रांड में प्रेज़रवेटिव नहीं है।
पैक खोलने के बाद किसी दूसरे कंटेनर में दही फ्रिज में रखें। मौसम के अनुसार, 1-2 दिन में सेवन करें।
इस विषय पर विभिन्न विचार हैं। कुछ दावा करते हैं कि इससे एसिडिटी बढ़ती है और कुछ सलाह देते हैं कि इससे पाचन शक्ति बेहतर रहती है। इस सवाल का जवाब इस पर भी निर्भर करता है कि दही खाने वाले इंसान की सेहत कैसी है।
आखिर में
दो ब्लाइंड राउंड टेस्टिंग के बाद अमूल मस्ती और गोवर्धन हमारे टॉप पिक बने हैं। इनका स्वाद सबसे अच्छा, ताज़ा, होमस्टाइल स्थिरता और इनकी क्रीमीनेस तारीफ के काबिल है।
आप घर में रोजाना कौन- सी दही का इस्तेमाल करते हैं?
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
डेयरी प्रोडक्ट से जुड़े अधिक रिव्यू
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।