भारत में सबसे स्वादिष्ट चीज़ क्यूब्स ब्रांड (Tastiest Cheese Cube Brands in India for Your Party Platter)
Tastiest Cheese Cube Brands in India

भारत में सबसे स्वादिष्ट चीज़ क्यूब्स ब्रांड (Tastiest Cheese Cube Brands in India for Your Party Platter)

मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स (Mother Dairy Cheese Cubes) इस रिव्यू का विजेता बना है। इस ब्रांड के चीज़ क्यूब्स का टैक्शर सबसे क्रीमी और चीज़ फ्लेवर बहुत अच्छा था। हम अमूल चीज़ क्यूब्स (Amul Cheese Cubes) की भी सलाह देते हैं।

चीज़ क्यूब्स प्रोसेस्ड चीज़ होता है जिसे गाय के दूध, बकरी के दूध और भेड़ के दूध से बनाया जा सकता है। चीज़ क्यूब्स में पहले से नमक होता है जिससे इन्हें तुरंत खाया जा सकता है।

अच्छे से पैक किए गए छोटे-छोटे चीज़ क्यूब्स स्नैक्स के तौर पर या पार्टी स्नैक्स में शामिल करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। अलग- अलग तरह के क्रैकर्स, ओलिव्स, ड्राई फ्रूट्स, नट्स के साथ मज़ेदार और किफायती स्नैक बनाकर घर में खा सकते हैं।

हमने पांच चीज़ क्यूब्स ब्रांड का रिव्यू किया है – अमूल, मदर डेयरी, गो चीज़, डी’ लैक्टा और ब्रिटानिया। हमने सभी ब्रांड के चीज़ क्यूब्स को कॉकटेल स्नैक्स की तरह चैरी टोमेटो और ग्रीन ओलिव्स के साथ टेस्ट किया है और यह पता लगाया है कि किस ब्रांड के चीज़ क्यूब्स आपकी पार्टी स्नैक के लिए सबसे क्रीमी और स्वादिष्ट हैं।

मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स हमारा टॉप पिक है। हम अमूल चीज़ क्यूब्स की भी सलाह देते हैं। ऐसा हम क्यों सोचते है से जुड़ी जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

भारत में चीज़ क्यूब्स ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें

चीज़ क्यूब्स इस्तेमाल करना सुविधाजनक है और साथ ही इन्हें खाना भी आसान होता है। सिर्फ कवर हटाए और खाएं। भारत में कुछ पॉपुलर चीज़ क्यूब्स ब्रांड हैं जिन्हें स्नैक के अलावा कई रेसिपी में भी इस्तेमाल किया जाता है।

यहां से आप भारत में पॉपुलर चीज़ क्यूब्स ब्रांड, मुख्य सामग्री, कीमत और शेल्फ लाइफ से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध ब्रांड

भारत में आसानी से मिलने वाली चीज़ क्यूब्स ब्रांड कुछ इस प्रकार है – 

  • अमूल चीज़ क्यूब्स
  • ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स
  • मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स
  • डी’लैक्टा चीज़ क्यूब्स
  • मिल्की मिष्ट
  • द लाफिंग काउ
  • गो चीज़

2. मुख्य सामग्री

प्रोसेस्ड चीज़ क्यूब्स बनाने के लिए मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – चीज़, पानी, मिल्क सॉलिड और नमक। ब्रांड के अनुसार मात्रा में अंतर हो सकता है।

अधिकतर चीज़ क्यूब्स पर पायसीकारी और प्रेज़रवेटिव के बारे में भी जानकारी दी होती है। इससे प्रोसेस्ड चीज़ की शेल्फ लाइफ बढ़ाने में मदद मिलती है।

3. उपलब्ध साइज और पैकेजिंग

प्रोसेस्ड चीज़ अलग- अलग क्यूब पैक में आते हैं। यह टिन पैक और डिब्बे के रूप में भी आते हैं। बड़े पैक बड़े परिवार के लिए होते हैं जो आमतौर पर डिश में चीज़ क्यूब्स का इस्तेमाल करते हैं। 

4. कीमत

जिस पैक में लगभग 8-10 चीज़ क्यूब्स आते हैं उसकी कीमत लगभग 110/- रुपए से 150/- रुपए तक होती है। ब्रांड के अनुसार कीमत अलग भी हो सकती है।

5. शेल्फ लाइफ

प्रोसेस्ड चीज़ क्यूब्स की शेल्फ लाइफ 6-9 महीने तक होती है। चीज़ क्यूब्स खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें।

6. पोषण

इस बात का खास ध्यान रखें कि प्रोसेस्ड चीज़ और ताज़ा चीज़ के पोषण लेवल में अंतर होता है। प्रोसेस्ड चीज़ के बारे में आपको तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी है – कैल्शियम की मात्रा, सोडियम लेवल और कैलोरी।

इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के अनुसार 30 ग्राम हार्ड चीज़ जैसे कि चेद्दार चीज़ में 240 एमजी कैल्शियम और 60 ग्राम फेटा से 270 एमजी कैल्शियम मिलता है। वहीं दूसरी तरफ (औसत) 100 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़ क्यूब्स से लगभग 300-600 एमजी कैल्शियम मिलता है।

प्रोसेस्ड चीज़ में नमक होता है इसलिए सेवन करने से पहले सोडियम की मात्रा की जानकारी प्राप्त कर लें। कैलोरी की बात करें तो इसमें बहुत अंतर होता है।

7. उपलब्धता

अधिकतर सभी ब्रांड के चीज़ क्यूब्स ऑनलाइन और ग्रोसरी स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं।

चीज़ क्यूब्स ब्रांड का रिव्यू करते समय जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

विजेता चुनने के लिए पोषण लेबल, पैकेजिंग, फ्लेवर, टैक्शर जैसी बातों पर खास ध्यान दिया जाता है। सबसे स्वादिष्ट चीज़ क्यूब्स ब्रांड रिव्यू का विजेता चुनने के लिए हमने नीचे दी गई बातों पर ध्यान दिया है – 

1. चीज़ का फ्लेवर

स्टोरेज और प्रोसेसिंग के दौरान ऐसी कई चीजें होती हैं जिससे चीज़ के फ्लेवर पर असर पड़ता है। इनमें कुछ फैक्टर हैं: सामग्री का स्रोत (source), चीज़ बनाने के लिए किस प्रकार के चीज़ का इस्तेमाल किया गया है, चीज़ बनाने का प्रोसेस, चीज़ स्टोर करने की परिस्थिति।

प्राकृतिक चीज़ की तरह प्रोसेस्ड चीज़ से चेद्दार चीज़ के गुणों की उम्मीद करना सही नहीं होगा। 

जब हम चीज़ फ्लेवर की बात करते हैं तो इससे हमारा मतलब चीज़ की सिग्नेचर खुशबू और स्वाद से होता है। चीज़ जैसा स्वाद और खुशबू कितनी आ रही थी- बहुत ज्यादा, बैलेंस या बहुत कम?

हम चीज़ क्यूब में किस तरह की क्वालिटी ढूंढ रहे हैं? अच्छी क्वालिटी के प्रोसेस्ड चीज़ में एक रंग होता है, कोमल सतह, चीज़ का फ्लेवर।

2. नमक की मात्रा

क्या नमक की मात्रा बैलेंस है या बहुत ज्यादा है? प्रोसेस्ड चीज़ में कम नमक होना भी सही नहीं है।

3. टैक्शर

चीज़ क्यूब का टैक्शर कितना क्रीमी और सॉफ्ट है। प्रोसेस्ड चीज़ क्यूब खाने में सख्त नहीं होना चाहिए। हम चीज़ क्यूब्स का सही टैक्शर ढूंढ रहे थे। 

4. रंग

चीज़ क्यूब्स का रंग दबा हुआ है या पीला है? क्या चीज़ क्यूब्स ताज़ा दिखते हैं।

5. मात्रा

एक पैक में कितने चीज़ क्यूब्स हैं?

6. कीमत

क्या चीज़ क्यूब्स किफायती हैं? क्या ज्यादा कीमत चीज़ क्यूब्स के अनुसार जायज़ है?

यह रिव्यू किसके लिए है?

यह रिव्यू उन सभी लोगों के लिए है जिन्हें रोजाना चीज़ क्यूब्स खाना पसंद है। यह उन लोगों के लिए भी है जो राशन खरीदते समय बेस्ट टेस्टिंग और क्रीमी चीज़ क्यूब्स खरीदना चाहते हैं।

पार्टी के लिए सबसे स्वादिष्ट चीज़ क्यूब्स चुनने में करने के लिए यह रिव्यू आपकी मदद करेगा।

हमने ब्रांड कैसे चुनी?

हमने उन सभी चीज़ क्यूब्स ब्रांड को इस रिव्यू में शामिल किया है जो मार्केट में काफी लंबे समय से हैं और ऑनलाइन आसानी से मिल जाती हैं।

हमने क्यूब्स या चिपलेट्स वाली ब्रांड को ही चुना है। हमने टिन पैक और ब्लॉक वाले चीज़ क्यूब्स को इस रिव्यू के लिए नहीं चुना है क्योंकि उनका इस्तेमाल बिल्कुल अलग तरीके से किया जाता है।

ब्रांड रिव्यूड

रिव्यू में शामिल की गई ब्रांड कुछ इस प्रकार हैं – 

  • अमूल चीज़ क्यूब्स
  • ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स
  • मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स
  • डी’लैक्टा चीज़ क्यूब्स
  • गो चीज़ क्यूब्स
सबसे स्वादिष्ट चीज़ क्यूब्स रिव्यू के दावेदार
सबसे स्वादिष्ट चीज़ क्यूब्स रिव्यू के दावेदार

हमारा रिव्यू प्रोसेस

बेस्ट चीज़ क्यूब्स ब्रांड का पता लगाने के लिए हमने बिना ब्रांड देखे चीज़ क्यूब्स को दो तरीके से टेस्ट किया है – 

ड्राई चीज़ क्यूब्स टेस्टिंग – इस स्टेज पर हमने सभी चीज़ क्यूब्स टेस्ट किए और टेस्ट करते समय हमने नमक की मात्रा, क्रीमीनेस, चीज़ का फ्लेवर जैसी बातों पर ध्यान दिया। चीज़ कितना तीखा था? चीज़ क्यूब्स कितने क्रीमी थे और क्या सिग्नेचर चीज़ का फ्लेवर आ रहा था? हमने चीज़ क्यूब्स के रंग पर भी ध्यान दिया था।

मिश्री सीक्रेट सॉस - चीज़ क्यूब्स से बनाए गए कॉकटेल स्नैक्स
मिश्री सीक्रेट सॉस - चीज़ क्यूब्स से बनाए गए कॉकटेल स्नैक्स
फोटो लेने के बाद कवर हटा दिए गए और फिर चीज़ क्यूब्स टेस्ट किए
फोटो लेने के बाद कवर हटा दिए गए और फिर चीज़ क्यूब्स टेस्ट किए

मिश्री सीक्रेट सॉस – इस स्टेज पर हमने चीज़ क्यूब्स से कॉकटेल स्नैक्स तैयार किए। हमने एक चीज़ क्यूब्स को चार पीस में बांट दिया। टूथपिक में 2 पीस चीज़ क्यूब्स, एक चैरी टोमेटो और एक ग्रीन ऑलिव डाला। हमने किसी तरह का हर्ब या मसाला नहीं डाला।

मिश्री सीक्रेट सॉस की मदद से हमने चीज़ क्यूब्स को दूसरे फ्लेवर के साथ टेस्ट किया जिससे हमें पता चल सके कि चीज़ क्यूब्स से बनने वाली डिश खाने में कैसी लगती है।

पहली स्टेज में सभी चीज़ क्यूब्स ब्रांड टेस्ट करने के बाद 2 ब्रांड बाहर हो गए जिनमें चीज़ फ्लेवर सबसे कम था और टैक्शर उम्मीद के अनुसार नहीं था। इसके बाद हमने 3 ब्रांड को दोबारा टेस्ट किया और फिर विजेता चुना।

भारत में बेस्ट चीज़ क्यूब्स ब्रांड रिव्यू

यहां पर हमने सभी चीज़ क्यूब्स ब्रांड की खूबियां, अच्छी बातें और बुरी बातों के बारे में विस्तार से चर्चा की है। लेकिन उससे पहले हमने सभी 5 चीज़ क्यूब्स ब्रांड के बीच में तुलना की है जैसे कि कीमत, मात्रा, शेल्फ लाइफ और पोषण की जानकारी।

 

ब्रांड अमूल मदर डेयरी ब्रिटानिया डी’लैक्ट गो चीज़
कीमत 114/- रुपए 110/- रुपए 150/- रुपए 145/- रुपए 125 /- रुपए
मात्रा 200 ग्राम 180 ग्राम 200 ग्राम 200 ग्राम 200 ग्राम
शेल्फ लाइफ 9 महीने 9 महीने 9 महीने 9 महीने 9 महीने
क्यूब्स की संख्या 8 क्यूब्स 10 क्यूब्स 10 क्यूब्स 10 क्यूब्स 8 क्यूब्स
वजन (एक क्यूब का) 25 ग्राम 18 ग्राम 20 ग्राम 20 ग्राम 25 ग्राम
कैलोरी (100 ग्राम के अनुसार) 320 किलो कैलोरी 323 किलो कैलोरी 310 किलो कैलोरी 322 किलो कैलोरी 312 किलो कैलोरी
सोडियम (100 ग्राम के अनुसार) 1400 एमजी पैक पर जानकारी नहीं दी गई है। 1600 एमजी 1227 एमजी 800 एमजी
कैल्शियम (100 ग्राम के अनुसार) पैक पर जानकारी नहीं दी गई है। 535 एमजी 512 एमजी 544 एमजी 600 एमजी

1) मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स – मिश्री टॉप पिक

मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स स्लाइड कार्टून नीले रंग के पैक में आता है। एक पैक 180 ग्राम कार्टून की कीमत 110/- रुपए है जिसमें 10 चीज़ क्यूब्स आते हैं। एक चीज़ क्यूब का वजन 18 ग्राम है। मदर डेयरी प्रोसेस्ड चीज़ स्लाइस के रूप में भी उपलब्ध है।

जब हमने मदर डेयरी चीज़ क्यूब का ड्राई टेस्ट किया तब नमक ज्यादा लग रहा था। लेकिन टैक्शर की बात करें तो बाकी सभी दावेदारों में से मदर डेयरी चीज़ क्यूब सबसे सॉफ्ट और क्रीमी थे।

जब हमने कॉकटेल स्नैक के साथ टेस्ट किया तो नमक ज्यादा होने की दिक्कत नहीं आई थी। कॉकटेल स्नैक के रूप में मदर डेयरी चीज़ क्यूब में नमक की मात्रा एकदम सही लग रही थी।

इसमें प्रोसेस्ड चीज़ की खुशबू आ रही थी और ज्यादा तीखा भी नहीं था। इन सभी बातों को ध्यान में रखने के बाद मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स को टॉप पिक चुना गया।

मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स
मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स

खूबियां

  • मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स के 180 ग्राम पैक की कीमत 110/- रुपए है।
  • एक ट्रे में 10 चीज़ क्यूब्स हैं।
  • एक चीज़ क्यूब की वजन 18 ग्राम है।
  • सामग्री – चीज़, पानी, मिल्क सॉलिड, पायसीकारक, नमक, प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 200)।
  • मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • 100 ग्राम में 535 एमजी कैल्शियम है।

अच्छी बातें

  • चीज़ क्यूब्स का टैक्शर क्रीमी है।
  • कॉकटेल स्नैक में सही मात्रा में नमक है।
  • चीज़ बहुत सॉफ्ट है।
  • मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स में सबसे स्वादिष्ट चीज़ स्वाद और खुशबू है।

किसके लिए बेस्ट है?

मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स पार्टी और कॉकटेल स्नैक्स के लिए बेस्ट हैं। होममेड गार्लिक ब्रेड, चीज़ टोस्ट और नाचोस पर कस कर डाल सकते हैं।

2) अमूल चीज़ क्यूब्स – रनरअप

भारत की सबसे लोकप्रिय ब्रांड, अमूल, हर इंडियन घर में बटर और अधिकतर डेयरी प्रोडक्ट के लिए पॉपुलर है। अमूल प्रोसेस्ड चीज़ के फ्लेवर से कई पुरानी यादें ताज़ा हो जाती हैं। 

अमूल चीज़ क्यूब्स स्लाइड बॉक्स में आते हैं। 200 ग्राम कार्टून की कीमत 144/- रुपए है जिसमें 8 चीज़ क्यूब्स आते हैं। एक क्यूब का वजन 25 ग्राम है। अमूल प्रोसेस्ड चीज़ ब्लॉक, टिन पैक और चीज़ स्लाइस में भी उपलब्ध है।

रिव्यू के दौरान हमने पाया कि अमूल चीज़ क्यूब्स का टैक्शर स्मूथ और क्रीमी है। यह सूखा या दरदरा नहीं है। चीज़ फ्लेवर स्वादिष्ट है और नमक का लेवल बैलेंस है। इस रिव्यू में अमूल विजेता इसलिए नहीं बना क्योंकि हमारा टॉप पिक (मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स) इससे ज्यादा क्रीमी था।

हम अमूल की और भी सराहना करते अगर पैक पर कैल्शियम की मात्रा के बारे में जानकारी दी होती।

अमूल चीज़ क्यूब्स
अमूल चीज़ क्यूब्स

खूबियां

  • 200 ग्राम अमूल चीज़ क्यूब्स की कीमत 114/- रुपए है।
  • एक ट्रे में 8 चीज़ क्यूब्स हैं।
  • एक चीज़ क्यूब का वजन 25 ग्राम है।
  • सामग्री – चीज़, पायसीकारी नमक, नमक, प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव (ई200 और ई234)।
  • अमूल चीज़ की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • 100 ग्राम के अनुसार सोडियम की मात्रा 1400 एमजी है।

अच्छी बातें

  • अमूल चीज़ क्यूब्स बहुत सॉफ्ट हैं।
  • टैक्शर क्रीमी है।
  • चीज़ी महसूस होता है।
  • नमक की मात्रा बैलेंस है।

बुरी बात

  • इसमें वैसे तो कोई बुरी बात नहीं है लेकिन हमारा टॉप पिक के मुकाबले यह थोड़ा कम क्रीमी है।

ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स

ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स नीले रंग के गत्ते के बॉक्स में आते हैं। 200 ग्राम कार्टून की कीमत 150/- रुपए है जिसमें 10 चीज़ क्यूब्स आते हैं। यह ब्लॉक और स्लाइस रूप में उपलब्ध हैं।

ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स सूखे थे। जैसी प्रोसेस्ड चीज़ से स्मूथनेस और क्रीमीनेस की उम्मीद करते हैं वो इसमें गुम थी। ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स का फ्लेवर और नमक का बैलेंस परफेक्ट था लेकिन टैक्शर के कारण यह हमारा विजेता नहीं बना। 

ब्लाइंड टेस्टिंग के पहले राउंड में ब्रिटानिया बाहर हो गया था।

ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स की कीमत बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। हमें लगता है कि स्वाद और टैक्शर को देखते हुए कीमत जायज़ नहीं है।

ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स
ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स

खूबियां

  • 200 ग्राम ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स की कीमत 150/- रुपए है।
  • एक ट्रे में 10 चीज़ क्यूब्स आते हैं।
  • एक चीज़ क्यूब का वजन 20 ग्राम है।
  • सामग्री – चीज़, पानी, मिल्क सॉलिड, पायसीकारी, नमक, प्रेज़रवेटिव, एसिडिटी रेगुलेटर।
  • ब्रिटानिया चीज़ क्यूब्स की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • 100 ग्राम के अनुसार सोडियम की मात्रा 1600 एमजी है।
  • 100 ग्राम के अनुसार कैल्शियम की मात्रा 512 एमजी है।

बुरी बात

  • चीज़ क्यूब्स का टैक्शर सूखा है।

गो प्रोसेस्ड चीज़ क्यूब्स

गो चीज़ क्यूब पीले और सफेद रंग के गत्ते के बॉक्स में आते हैं। 200 ग्राम कार्टून की कीमत 125/- रुपए है जिसमें 8 चीज़ क्यूब्स आते हैं। गो प्रोसेस्ड चीज़ स्लाइस के रूप में भी आते हैं।

गो चीज़ क्यूब्स बहुत सॉफ्ट हैं। गो चीज़ क्यूब्स टूथपिक में डालने के लिए बहुत सॉफ्ट हैं। क्रीमी टैक्शर परफेक्ट है।

गो चीज़ में स्ट्रांग चीज़ फ्लेवर की कमी है। चीज़ के स्वाद की कमी है और कम नमक के कारण यह साधारण लगता है। इन वजह से गो चीज़ को पहले राउंड के बाद बाहर कर दिया था।

गो चीज़ क्यूब्स
गो चीज़ क्यूब्स

खूबियां

  • 200 ग्राम गो चीज़ क्यूब की कीमत 125/- रुपए है।
  • एक ट्रे में 8 चीज़ क्यूब्स आते हैं।
  • एक चीज़ क्यूब का वजन 25 ग्राम है।
  • सामग्री – चेद्दार चीज़ (माइक्रोबियल एंजाइम से बना है), मिल्क सॉलिड, पायसीकारी, नमक, प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 200 और आईएनएस 234)।
  • गो चीज़ क्यूब्स की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • 100 ग्राम के अनुसार सोडियम की मात्रा 800 एमजी है।
  • 100 ग्राम के अनुसार कैल्शियम की मात्रा 600 एमजी है।

अच्छी बातें

  • बाकी सभी दावेदारों में से कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा है।
  • सॉफ्ट और क्रीमी।

बुरी बातें

  • चीज़ फ्लेवर बहुत कम है।
  • नमक की मात्रा भी कम है।

डी’लैक्टा चीज़ क्यूब्स

डी’लैक्टा चीज़ क्यूब्स सफेद रंग के गत्ते के बॉक्स में आते हैं। 200 ग्राम कार्टून की कीमत 145/- रुपए है जिसमें 10 चीज़ क्यूब्स आते हैं। एक चीज़ क्यूब का वजन 20 ग्राम है। इसके अलावा डी’लैक्टा के कई प्रोडक्ट हैं जैसे कि फेटा, चेद्दार, मोज़रेला और क्रीम चीज़। 

डी’लैक्टा चीज़ क्यूब्स में नमक की मात्रा कम है। सिर्फ यही चीज़ क्यूब्स हैं जिसमें पुराने चीज़ (aged cheese) का फ्लेवर उभर कर आया है। डी’लैक्टा चीज़ क्यूब्स हमारा टॉप 3 चीज़ क्यूब्स में से एक था लेकिन अमूल चीज़ ने इसे मात दी थी क्योंकि अमूल ज्यादा क्रीमी था।

बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले यह दूसरे नंबर पर सबसे महंगा चीज़ क्यूब्स ब्रांड थी।

डी'लैक्टा चीज़ क्यूब्स
डी'लैक्टा चीज़ क्यूब्स

खूबियां

  • 200 ग्राम डी’लैक्टा चीज़ क्यूब्स की कीमत 145/- रुपए है।
  • ट्रे में 10 चीज़ क्यूब्स आते हैं।
  • एक चीज़ क्यूब की कीमत 20 ग्राम है।
  • सामग्री – चीज़, पानी, मिल्क सॉलिड, पायसीकारी, नमक, प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 200)।
  • डी’लैक्टा चीज़ क्यूब्स की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • 100 ग्राम के अनुसार सोडियम की मात्रा 1227 एमजी है।
  • 100 ग्राम के अनुसार कैल्शियम की मात्रा 544 एमजी है।

अच्छी बातें

  • स्वाद बहुत अच्छा है, तीखा चीज़ फ्लेवर है।

बुरी बातें

  • अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले नमक की मात्रा कम है।
  • टॉप पिक के मुकाबले क्रीमीनेस कम है।

कौन-सी चीज़ क्यूब्स ब्रांड विजेता बनी है?

किन कारण से मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स हमारा टॉप पिक बना है?

प्रोसेस्ड चीज़ टेस्ट करने के लिए इसमें सिग्नेचर चीज़ फ्लेवर के साथ हल्का तीखा फ्लेवर और क्रीमी होना चाहिए। मदर डेयरी हमारा टॉप पिक है क्योंकि इसका फ्लेवर और टैक्शर लाजवाब है। मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स की क्रीमीनेस परफेक्ट है। इससे कॉकटेल स्टार्टर में नमकीन स्वाद शामिल होने में मदद मिली और यह सबसे चीज़ी चीज़ क्यूब है।

हम अमूल चीज़ क्यूब्स की सलाह क्यों देते हैं?

हम अमूल चीज़ क्यूब्स की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि इसका फ्लेवर स्वादिष्ट है। चीज़ क्यूब्स की क्रीमीनेस और फ्लेवर भी अच्छा है। नमक की मात्रा भी बैलेंस है।

दोनों ब्रांड के चीज़ क्यूब्स की कीमत लगभग एक जैसी है और भारत में बेहद पॉपुलर हैं।

आखिर में

हमने रिव्यू प्रोसेस में यह पाया कि मदर डेयरी चीज़ क्यूब्स सबसे क्रीमी और स्वादिष्ट प्रोसेस्ड चीज़ क्यूब्स है। यह पार्टी स्टार्टर बन सकते हैं। वहीं अमूल चीज़ क्यूब्स भी ज्यादा पीछे नहीं है।

क्या आपको चीज़ क्यूब्स पसंद हैं? आप पसंदीदा चीज़ क्यूब्स ब्रांड कौन-सी है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments