रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी रिव्यू: 4 फ्लेवर (Real Milk Power Milkshake Frappe Review – We Tried 4 Variants)
real-milk-power-milkshake-frappe-review

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी रिव्यू: 4 फ्लेवर (Real Milk Power Milkshake Frappe Review – We Tried 4 Variants)

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी के साथ हमारा अनुभव अच्छा था। हमारा फेवरेट अल्फांसो मैंगो मिल्कशेक फ्रैपी और फ्रेंच वनीला है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
स्थिरता
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी के साथ हमारा अनुभव अच्छा था। हमारा फेवरेट अल्फांसो मैंगो मिल्कशेक फ्रैपी और फ्रेंच वनीला है।

मिल्कशेक मिक्स से लेकर बोतल मिल्कशेक तक, हमने मिल्क-बेस्ड बेवरेज की विभिन्न रेंज का रिव्यू किया है और रिव्यू करते समय फ्लेवर, स्थिरता और कीमत पर ध्यान दिया है। रियल ब्रांड, पैक्ड मिल्कशेक की रेंज लेकर आई है।

रियल ब्रांड को स्वादिष्ट और विभिन्न पैक्ड फ्रूट और वेजिटेबल जूस फ्लेवर के लिए जाना जाता है। हाल ही में 4 न्यू क्लासिक फ्लेवर आए हैं – वनीला, बेल्जियम चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और मैंगो।

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी रिव्यू में हमने सभी 4 फ्लेवर टेस्ट किए हैं। क्या हमें कोई एक फ्लेवर ज्यादा पसंद आया है या सभी स्वादिष्ट और गाढ़े हैं? आइए पता लगाते हैं।

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी - गिलास में फ्लेवर
रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी - हमारा रिव्यू प्रोसेस

उपलब्ध फ्लेवर से लेकर शेल्फ लाइफ तक, रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध फ्लेवर

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी 4 फ्लेवर में उपलब्ध हैं-

  • फ्रेंच वनीला
  • बल्जियम चॉकलेट
  • अल्फांसो मैंगो
  • स्ट्रॉबेरी

2. उपलब्ध साइज

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी मानक 180 एमएल टेट्रा पैक में आते हैं। यह 4 टेट्रा बंडल पैक में भी आते हैं।

3. कीमत

180 एमएल पैक की कीमत 30/- रुपए है। एक बंडल की कीमत 120/- रुपए है।

4. शेल्फ लाइफ

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी के सभी फ्लेवर की शेल्फ लाइफ 180 दिन है।

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान दिया गया

मिल्कशेक का रिव्यू करने के लिए रिव्यू टीम द्वारा ध्यानपूर्वक रिव्यू फैक्टर चुने गए जिससे बेहतर तरह से मिल्कशेक से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सके। ऐसा करने से ग्राहकों को बेहतर तरीके से खरीदारी करने में मदद मिलेगी। रिव्यू फैक्टर से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है।

1. पैकेजिंग

 मिल्कशेक कितनी अच्छी तरह से पैक किया गया है से स्वाद और क्वालिटी पर असर होता है। अच्छे से पैक किए गए मिल्कशेक में लीकेज की दिक्कत नहीं होती है।

रियल मिल्कशेक टेट्रा पैक में आते हैं और यह पूरी तरह से रीसाइकिलेबल हैं।

2. स्वाद

किसी भी पैक्ड मिल्कशेक का रिव्यू करते समय स्वाद अहम महत्वपूर्ण है। मिल्कशेक स्वीट मिल्क बेस्ड बेवरेज है जिसे मीठे करने के लिए प्राकृतिक फल, आइसक्रीम, सिरप/ नट्स और फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है।

मिल्कशेक का स्वाद कितान ताज़ा है? क्या मिल्कशेक में मिठास बहुत ज्यादा है या बैलेंस है? क्या इसका स्वाद सिंथेटिक महसूस होता है?

3. देखने में

पैक्ड मिल्कशेक देखने में कैसा है, यह बात भी महत्वपूर्ण है। ओरिजिनल फ्रूट या फ्लेवर (उदाहरण के तौर पर चॉकलेट) के रंग से कितना करीब है? क्या यह देखने में आर्टिफिशियल है?

4. खुशबू

पैक पर दिए गए फ्लेवर की खुशबू क्या मिल्कशेक में भी आ रही है? खुशबू के लिए इस्तेमाल किया गया फ्लेवर कितना स्ट्रांग या कमजोर है?

5. ताज़ागी और क्वालिटी

इससे पता चलता है कि मिल्कशेक का स्वाद कितना ताज़ा है। मिल्कीनेस, तीव्रता से लेकर फल, चॉकलेट/ वनीला फ्लवेर की ताज़गी तक, इस प्रोडक्ट का स्वाद कितना ताज़ा है? क्या मिल्कशेक में औद्योगिक आफ्टर टेस्ट है?

6. स्थिरता

यहां पर हम देखते हैं कि मिल्कशेक की स्थिरता कितनी पतली या गाढ़ी है? क्या स्थिरता क्रीमी है? क्या मिल्कशेक बहुत पतला है?

7. मिठास

मिल्कशेक मीठे होते हैं। आप कम मीठे की उम्मीद नहीं करते हैं, जब तक बताया ना गया हो। लेकिन बहुत ज्यादा मीठा होने पर भी मिल्कशेक पीने का अनुभव खराब हो सकता है। ज्यादा मीठा मिल्कशेक होने से फल/ फ्लेवर की तीव्रता कम हो सकती है।

हमने देखा कि मिठास कितनी बैलेंस है और किस प्रकार के मिठास का इस्तेमाल किया गया है।

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी फ्लेवर रिव्यू

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी फ्लेवर अल्फांसो मैंगो बेल्जियम चॉकलेट फ्रेंच वनीला स्ट्रॉबेरी
मुख्य सामग्री
  • टोन्ड मिल्क (87.5%) 
  • शुगर
  • मैंगो पल्प 1%
  • कैल्शियम कार्बोनेट
  • स्टेबलाइजर
  • टोन्ड मिल्क (87.5%)
  • शुगर
  • कोको पाउडर (1%)
  • कैल्शियम कार्बोनेट
  • स्टेबलाइजर
  • टोन्ड मिल्क (88.5%
  • शुगर
  • कैल्शियम कार्बोनेट
  • स्टेबलाइजर
  • एसिडिटी रेगुलेटर
  • टोन्ड मिल्क (88%)
  • शुगर
  • स्ट्रॉबेरी प्यूरी 0.5%
  • कैल्शियम कार्बोनेट
  • स्टेबलाइजर
कीमत 30/- रुपए 30/- रुपए 30/- रुपए 30/- रुपए
शेल्फ लाइफ 180 दिन 180 दिन 180 दिन 180 दिन
कैलोरी 104 किलो कैलोरी (100 एमएल के अनुसार) 105 किलो कैलोरी (100 एमएल के अनुसार) 104 किलो कैलोरी (100 एमएल के अनुसार) 104 किलो कैलोरी (100 एमएल के अनुसार)
मात्रा 180 एमएल 180 एमएल 180 एमएल 180 एमएल

1. अल्फांसो मैंगो

हमने रिव्यू प्रोसेस अल्फांसो मैंगो फ्लेवर से शुरु किया है। हमारे द्वारा रिव्यू किया गया पैक 180 एमएल का था। पैकेजिंग आकर्षित थी। 180 एमएल टेट्रा पैक की कीमत 30/- रुपए है। पैक पर पोषण की जानकारी दी गई है।

मिल्कशेक फैपी का रंग दबा हुआ पीला है। अब इसके फ्लेवर और स्थिरता की बात करते हैं। सभी फ्लेवर में से इसका स्वाद सबसे अच्छा है। मिठास बैलेंस है और अल्फांसो का ताज़ा स्वाद है। मैंगो फ्लेवर का स्वाद आर्टिफिशियल या औद्योगिक नहीं लगता है। होममेड मैंगो मिल्कशेक के मुकाबले इसका स्थिरता थोड़ी पतली है।

अल्फांसो मैंगो मिल्कशेक गिलास में
अल्फांसो मैंगो मिल्कशेक गिलास में
अल्फांसो मैंगो मिल्कशेक रिव्यू
अल्फांसो मैंगो मिल्कशेक का रंग दबा हुआ पीला है

विशेषताएं

  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 180 दिन है।
  • यह सिंगल सर्व टेट्रा पैक में आता है।
  • बेहतर अनुभव के लिए, मिल्कशेक का सेवन चिल्ड होने के बार करें।
  • इसमें एडेड प्रेज़रवेटिव नहीं है।

पसंद

  • मिठास बैलेंस है।
  • हमें मिल्कशेक का दबा हुआ पीला रंग पसंद आया है।
  • अल्फांसो का ताज़ा, मीठा स्वाद बरकरार है।

नापसंद

  • मैंगो पल्प की मात्रा ज्यादा हो सकती थी।

किसके लिए बेस्ट है

यह फ्रैपी उन लोगों के लिए जिन्हें क्विक और इंस्टेंट मैगो मिल्क बेस्ड बेवरेज पीना है। पैकेजिंग ट्रैवल फ्रेंडली है जिसे लंच और स्नैक बॉक्स में पैक कर सकते हैं।

2. बेल्जियम चॉकलेट

अल्फांसो के बाद हमने बेल्जियम चॉकलेट फ्लेवर टेस्ट किया था। 180 एमएल पैक की कीमत 30/- रुपए है। पोषण की जानकारी पैक पर दी गई है।

पैक खोलते ही, फ्रैपी का रंग रेगुलर चॉकलेट मिल्क जैसा था। यह ना ज्यादा गहरा था ना ज्यादा हल्का।

फ्रूट बेस्ड मिल्कशेक के मुकाबले चॉकलेट मिल्कशेक ज्यादा गाढ़ा और स्वादिष्ट होता है। इसकी स्थिरता गाढ़ी थी। बेल्जियम चॉकलेट मिल्कशेक का फ्लेवर स्वादिष्ट फज जैसा था। मैंगो फ्लेवर मिल्कशेक के मुकाबले इसमें मिठास ज्यादा थी।

बेल्जियम चॉकलेट मिल्कशेक गिलास में
बेल्जियम चॉकलेट मिल्कशेक का रंग भूरा है
बेल्जियम चॉकलेट मिल्कशेक रिव्यू
बेल्जियम चॉकलेट मिल्कशेक रिव्यू

विशेषताएं

  • 180 एमएल पैक की कीमत 30/- रुपए है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 180 दिन है।
  • पैक खोलने के बाद तुरंत सेवन करना बेहतर रहेगा।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

पसंद

  • इसकी स्थिरता गाढ़ी है।
  • मिल्क का फ्लेवर ताज़ा था।
  • चॉकलेट फ्लेवर और तीव्रता परफेक्ट है।

नापसंद

  • मिठास ज्यादा है।

किसके लिए बेस्ट है

क्या आपको अच्छा चॉकलेट मिल्कशेक चाहिए? रियल फ्रैपी बेल्जियम चॉकलेट स्वादिष्ट ऑप्शन है।

3. फ्रेंच वनीला

रियल वनीला फ्रैपी मिल्कशेक का रिव्यू हमने तीसरे नंबर पर किया है। वनीला इतना बेसिक फ्लेवर है कि इसकी स्थिरता और तीव्रता को परफेक्ट बनाना मुश्किल हो सकता है।

होममेड रेगुलर वनीला मिल्कशेक से अलग, फ्रेंच वनीला मिल्कशेक की स्थिरता गाढ़ी और स्वाद बेहतर होता है। फ्रेंच वनीला मिल्कशेक खाते समय ऐसा लग रहा था जैसे पिघली हुई आइसक्रीम खा रहे हैं! अल्फांसो मैंगो के बाद यह हमारा दूसरे नंबर पर फेवरेट था।

फ्रेंच वनीला मिल्कशेक गिलास में
फ्रेंच वनीला मिल्कशेक का स्वाद ताज़ा है
फ्रेंच वनीला मिल्कशेक रिव्यू
फ्रेंच वनीला मिल्कशेक रिव्यू

विशेषताएं

  • 180 एमएल टेट्रा पैक की कीमत 30/- रुपए है।
  • यह ट्रैवल फ्रेंडली पैकेजिंग में आता है।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • मिल्कशेक का सेवन चिल्ड करने पर स्वादिष्ट लगता है।

पसंद

  • इसकी स्थिरता गाढ़ी है।
  • वनीला फ्लेवर की तीव्रता परफेक्ट है।
  • हमें ताज़ा दूध का स्वाद अच्छा लगा है।

किसके लिए बेस्ट है

वनीला फ्लेवर पसंद करने वाले लोगों को यह बेहद पसंद आने वाला है! अगर आप गिलास में डालकर पी रहे हैं तो आप ऊपर से अपनी पसंदीदा आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।

4. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी टेट्रा पैक भी 180 एमएल पैक में आता है। इस मिल्कशेक फ्रैपी का रंग गुलाबी है।

फ्रेंच वनीला और अल्फांसो मैंगो के मुकाबले इसकी स्थिरता बेहतर और गाढ़ी है। दूध की ताज़ी फ्लेवर को अच्छा बना देती है। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक फ्रैपी स्वादिष्ट और मीडियम स्वीट है लेकिन स्ट्रॉबेरी की तीव्रता और बेहतर हो सकती है।

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक गिलास में
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक का रंग आकर्षित है
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक रिव्यू
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक की स्थिरता गाढ़ी है

विशेषताएं

  • इसकी पैकेजिंग आकर्षित है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 180 दिन है।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • इसमें यूएचटी ट्रीटेड फ्लेवर टोन्ड मिल्क है।

पसंद

  • मिल्कशेक फ्रैपी का रंग अच्छा है।
  • हमें ताज़ा स्वाद पसंद आया है।

हमारे टॉप पिक और सलाह

रिव्यू किए गए चार फ्लेवर में से अल्फांसो मैंगो मिल्कशेक हमारा टॉप पिक है। अल्फांसो मैंगो फ्लेवर की मौजूदगी और दूध का ताज़ा स्वाद ने हमारा दिल जीत लिया है। इस लिस्ट में से फ्रेंच वनीला हमारा दूसरे नंबर पर फेवरेट है।

दोनों स्वादिष्ट, ताज़ा हैं और मिल्की क्रीमीनेस हमें पसंद आई है!

संबंधित आर्टिकल

डॉ, ओटकर फनफूड्स मिल्कशेक मिक्स रिव्यू

आखिर में

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी रिव्यू
रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी के सभी फ्लेवर

हमने रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी के 4 फ्लेवर का रिव्यू किया है – स्ट्रॉबेरी, अल्फांसो मैंगो, बेल्जियम चॉकलेट और फ्रेंच वनीला। अल्फांसो मैंगो फ्रैपी हमारी पहली पसंद है और फ्रेंच वनीला हमारी दूसरी पसंद है।

दूध का ताज़ा स्वाद, अच्छे रंग और ताज़गी से भरपूर फ्लेवर! हमें रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी में यह चीजें पसंद आई हैं।

आपका पसंदीदा मिल्कशेक फ्लेवर कौन-सा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

रियल मिल्क पॉवर मिल्कशेक फ्रैपी से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. मिल्कशेक फ्रैपी के एक पैक में कितनी कैलोरी हैं?

मिल्कशेक फ्रैपी कैलोरी की मात्रा कुछ इस प्रकार है:

  • अल्फांसो मैंगो – 104 किलो कैलोरी (100 एमएल के अनुसार)
  • बेल्जियम चॉकलेट – 105 किलो कैलोरी (100 एमएल के अनुसार)
  • फ्रेंच वनीला – 104 किलो कैलोरी (100 एमएल के अनुसार)
  • स्ट्रॉबेरी – 104 किलो कैलोरी (100 एमएल के अनुसार)

2. क्या मिल्कशेक फ्रैपी सेहतमंद है?

पैक्ड फूड का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। मिल्कशेक में स्टेबलाइजर, आर्टिफिशियल रंग और शुगर नहीं है। इसका सेवन कभी- कभी ठीक है।

3. क्या यह मिल्कशेक पैक खोलने के बाद फ्रिज में रखना जरूरी है?

बेस्ट रिजल्ट के लिए, मिल्कशेक पैक खोलने के बाद तुरंत सेवन करें।

4. क्या यह मिल्कशेक एनर्जी बढ़ाने का काम कर सकते हैं?

इन मिल्कशेक में शुगर और दूध है और दोनों ही एनर्जी बढ़ाने का काम करते हैं।

5. क्या इन मिल्कशेक का सेवन 6 साल से कम उम्र वाले बच्चे कर सकते हैं?

बच्चों के लिए ताज़े फलों से घर में बनाए गए मिल्कशेक से बेहतर कुछ नहीं है। इनका सेवन कभी-कभी कर सकते हैं लेकिन रोजाना दूध की जगह नहीं ले सकते हैं। 

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime