ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक रिव्यू (Britannia Winkin’ Cow Milkshakes Review)
Britannia Winkin' Cow Milk shakes Review

ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक रिव्यू (Britannia Winkin’ Cow Milkshakes Review)

हमने ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक के तीन फ्लेवर- वनिला, मैंगो और स्ट्रॉबेरी का रिव्यू किया है। हमें क्या पसंद आया और क्या नहीं, यहां से जानें।

मार्किट में पैक्ड मिल्कशेक कई फ्लेवर में उपलब्ध हैं कि पसंदीदा मिल्कशेक चुनना मुश्किल हो जाता है। यहां पर मिश्री आता है! जब भी मिल्कशेक की बात होती है तब क्लासिक फ्लेवर जैसे कि वनिला, मैंगो और स्ट्रॉबेरी अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। और साथ ही यह फ्लेवर आसानी से कहीं भी मिल जाते हैं। हमने ब्रिटानिया विंकिन काउ के थिक मिल्कशेक का रिव्यू किया है। हमने तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं- वनिला, मैंगो और स्ट्रॉबेरी। और इन तीनों फ्लेवर के बारे में हमारा यह कहना है।

ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About Britannia Winkin’ Cow Milkshakes)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इनको बनाने के लिए डबल टोन दूध का इस्तेमाल किया है।
  • एक टेट्रा पैक 180 एमएल का है।
  • इसमें फ्लेवर मिलाए गए हैं।
  • मिल्कशेक की शेल्फ लाइफ 270 दिन है।

ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक- वनिला

ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक- वनिला गाढ़ा और क्रीमी है और स्वाद पिघली हुई वनिला आईसक्रीम की तरह लगता है।

कीमत- 30/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक- मैंगो

मैंगो फ्लेवर मिल्कशेक स्वादिष्ट है और इसकी स्थिरता परफेक्ट है।

कीमत- 30/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक- स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी फ्लेवर मिल्कशेक ठीक- ठीक है लेकिन मैंगो और वनिला जितना स्वादिष्ट नहीं है।

कीमत- 30/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक

कीमत और पैकेजिंग- 180 एमएल टेट्रा पैक 30/- रुपए का है। इनके साथ प्लास्टिक स्ट्रा आती है। पैकेजिंग सुविधाजनक है खासकर टिफिन या ट्रेवलिंग के लिए अच्छी है।

ब्रिटानिया विंकिन काउ मिल्कशेक

सामग्री- दूध से बनने वाले शेक में प्राकृतिक/ प्राकृतिक जैसे फ्लेवर से लेकर फ्रूटी फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। थोड़ी मात्रा में असली फल की प्यूरी का इस्तेमाल किया जाता है। जहां मैंगो थिक शेक में 0.1% अल्फांसो आम के गुद्दे का उपयोग किया गया है वहीं स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक में 0.6% स्ट्रॉबेरी के गुद्दे का उपयोग किया गया है।

दूध- मिल्कशेक में मिल्कीनेस अच्छी है और डबल टोन दूध इस्तेमाल करने पर भी पानी जैसा महसूस नहीं होता है। मिल्कशेक पीने के बाद मुंह पर चिपकता नहीं है जैसे कई मिल्कशेक पीने के बाद लगता है। इन मिल्कशेक को पीने के बाद ताज़ा और पेट भरा हुआ लगता है।

फ्लेवर और स्वाद- ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक शेक

वनिला मिल्कशेक

तीनों फ्लेवर में से वनिला मिल्कशेक सबसे गाढ़ा होने के साथ- साथ सबसे स्वादिष्ट भी था। ऐसा लग रहा था कि जैसे कि पिघली हुई वनिला आईसक्रीम खा रहे हैं (हां, एकदम ऐसा ही स्वाद था)। इसकी मिठास बैलेंस थी। तीनों फ्लेवर में से हमें यह फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद आया है। इससे डेजर्ट की स्तह, स्मूदी और कई वनिला फ्लेवर डिश बनाई जा सकती हैं।

मैंगो मिल्कशेक

मैंगो फ्लेवर भी हमें बेहद पसंद आया है। इसकी स्थिरता परफेक्ट थी। यह क्रीमी था और ताज़े आमों का स्वाद आ रहा था। आम का फ्लेवर ज्यादा था और सही मात्रा में मिठास ने हमारा दिल जीत लिया है।

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

बाकी दोनों फ्लेवर के मुकाबले स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक हमें सबसे कम पसंद आया है। जैसे बाकी दो फ्लेवर में मैंगो और वनिला के सिग्नेचर फ्लेवर थे वैसे स्ट्रॉबेरी के साथ नहीं था। लेकिन जिन लोगों को स्ट्रॉबेरी फ्लेवर बेहद पसंद है उन लोगों को यह पसंद आ सकता है। यह मैंगो मिल्कशेक की तरह गाढ़ा था।

रिव्यू करते समय हमने इस बात का भी ध्यान रखा था कि बच्चों को यह मिल्कशेक कैसे लगते हैं और उनको मिठास कैसी लगती है। बड़े लोगों को बेवरेज में मीठा कम ही पसंद है इसलिए बच्चों को टेस्ट करवाना जरुरी था (जो इस प्रोडक्ट के अहम ग्राहक हैं)। बच्चों के लिए यह अच्छा स्नैक्स है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि रोजाना पीने के लिए यह अच्छे हैं लेकिन कार्बोनेटेड ड्रिंक के मुकाबले यह बेहतर हैं जो बच्चों की पसंद बन गई है।

हमें यह मिल्केशेक बिना फ्रिज में रखे हुए भी अच्छे लगे हैं।

मिश्री रेटिंग (0-5)- ब्रिटानिया विंकिन काउ थिक शेक को हमारी तरफ से 4 मिश्री मिलते हैं। असली फल का इस्तेमाल ना करने के कारण 1 नंबर कम दिया गया है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments