एपिगामिया क्रीम चीज़ रिव्यू (Epigamia Cream Cheese Review)
Epigamia Cream Cheese Review

एपिगामिया क्रीम चीज़ रिव्यू (Epigamia Cream Cheese Review)

एपिगामिया क्रीम चीज़ (Epigamia Cream Cheese) क्रीमी और स्वादिष्ट है! टीम मिश्री को यह प्रोडक्ट पसंद आया है।

मिश्री रेटिंग

क्रीमीनेस
4 / 5
4
ताज़ापन
4 / 5
4
फ्लेवर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

हमें एपिगामिया क्रीम चीज़ (Epigamia Cream Cheese) का ताज़ा फ्लेवर और खुशबू बेहद पसंद आई है। यह चीज़ बहुत आसानी से स्प्रेड हो जाता है जो एक अच्छी बात है।

क्रीम चीज़ एक प्रकार का ताज़ा और सॉफ्ट चीज़ है। बाकी चीज़ की तरह यह पुराना या इसकी खुशबू और स्वाद स्ट्रांग या तीखी नहीं होती है। क्रीम चीज़ का स्वाद हल्का होता है। पैक्ड क्रीम चीज़ अधिकतर ग्रोसरी स्टोर में उपलब्ध है जिसे स्प्रेड, डिप या रेसिपी जैसे कि चीज़ केक और केक फ्रॉस्टिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

भारत में एपिगामिया एक नई ब्रांड है जो हाई प्रोटीन, अलग- अलग फ्रूट फ्लेवर में लो फैट ग्रीक योगर्ट बनाती है। धीरे- धीरे एपिगामिया ने फ्लेवर योगर्ट, मिष्टी दोई, स्नैक पैक, स्मूथी, घी बेस्ड स्प्रेड्स में भी अपनी जगह बना ली है। क्रीम चीज़ एपिगामिया का नया प्रोडक्ट है।

हमने एपिगामिया क्रीम चीज़ के दो पैक इनकी आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर किए हैं। इस रिव्यू की मदद से हमने क्रीम चीज़ के स्वाद, खुशबू, टैक्शर और उपयोगिता जैसी बातों पर ध्यान दिया है। एपिगामिया क्रीम चीज़ से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

एपिगामिया क्रीम चीज़ से जुड़ी जरूरी बातें

यहां से आप एपिगामिया क्रीम चीज़ की सामग्री, स्वाद, शेल्फ के अलावा कई जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. सामग्री

एपिगामिया क्रीम चीज़ बनाने के लिए जिन सामग्रियों का उपयोग किया गया है वो कुछ इस प्रकार हैं – क्रीम, मट्ठा प्रोटीन कंसंट्रेट, आयोडीन युक्त सामान्य नमक, स्टेबलाइजर, और प्रमाणित लैक्टिक एसिड स्टार्टर कल्चर। यह एक शाकाहारी प्रोडक्ट है।

2. कीमत और पैकेजिंग

एपिगामिया क्रीम चीज़ एक छोटे, फ्लैट टब में पैक किया गया है। ढक्कन खोलते ही पुल-बैक सील है जिसे खींचकर खोल सकते हैं। इससे प्रोडक्ट अधिक सुरक्षित और इसे सूखने से बचाता है।

100 ग्राम पैक की कीमत 200/- रुपए है। कुछ प्रमुख क्रीम चीज़ ब्रांड के साथ तुलना करने के बाद हमने पाया कि इसकी कीमत बाकी ब्रांड के करीब ही है।

एपिगामिया क्रीम चीज़ की पैकेजिंग
एपिगामिया क्रीम चीज़ की पैकेजिंग

3. शेल्फ लाइफ

बिना खुले एपिगामिया क्रीम चीज़ की शेल्फ लाइफ 45 दिनों की है। इस प्रोडक्ट में कोई प्रेज़रवेटिव नहीं है इसलिए इसे खोलने पर 1-2 दिनों के अंदर इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहेगा। इसे फ्रीजर में न रखें लेकिन फ्रिज में रखें।

4. पोषण

एपिगामिया क्रीम चीज़ के 100 ग्राम में 344.03 किलो कैलोरी एनर्जी है और 6,79 ग्राम प्रोटीन है।

5. खुशबू

ताज़ा क्रीम चीज़ में बहुत हल्की लैक्टिक खुशबू है। इस एपिगामिया के सॉफ्ट चीज़ में कोई तीखी खुशबू नहीं है।

एपिगामिया क्रीम चीज़ के सील पैक खोलने पर हमें एक अच्छी और ताज़ा मिल्की खुशबू मिली। यह तीखी या एसिडिक बिल्कुल नहीं है। इसमें बहुत ताज़ा मिल्की खुशबू है।

6. टैक्शर और रंग

जैसा कि क्रीम चीज़ ताज़ा है और बहुत लंबे समय तक स्टोर नहीं किया जा सकता है। स्टोर से लाए गए क्रीम चीज़ सही तरह से स्टोर न करने पर खराब हो सकते हैं। क्रीम चीज़ जो खराब हो जाता है वो सूखा दिखता है और कई किनारों से दरार दिखाई देते हैं।

यह ऑफ व्हाइट रंग का क्रीम चीज़ गाढ़ा, मलाईदार और बहुत चिकना है। इसमें बिल्कुल भी गांठ नहीं थी।

यह क्रीम चीज़ लाजवाब तरीके से स्प्रेड हो पा रहा था। इसे स्प्रेड करना बेहद आसान था।

एपिगामिया क्रीम चीज़ का क्रीमी टैक्शर
एपिगामिया क्रीम चीज़ का क्रीमी टैक्शर

7. स्वाद

आमतौर पर क्रीम चीज़ का स्वाद बहुत हल्का मिल्की और नमकीन होता है। यह मीठा नहीं होता है लेकिन इसे डेजर्ट में इस्तेमाल किया जाता है और स्प्रेड की तरह टोस्ट कर उपयोग किया जाता है।

एपिगामिया चीज़ स्प्रेड का स्वाद ताज़ा है। हल्का नमकीन स्वाद परफेक्ट है। नमक की मात्रा इतनी कम है कि क्रीम चीज़ का उपयोग नमकीन और मीठी डिश में कर सकते हैं।

8. बेस्ट जोड़ी

चीज़ क्रीम का कई तरह से उपयोग किया जा सकता है – 

  • बेगल्स और ब्रेड
  • केक की फ्रॉस्टिंग
  • चीज़केक
  • सैंडविच
  • डिप की तरह
  • पास्ता में मिक्स करें

क्रीम चीज़ में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए अगर आप रोजाना इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी मात्रा में क्रीम चीज़ का उपयोग करें।

9. उपलब्धता

एपिगामिया क्रीम चीज़ ऑनलाइन उपलब्ध है। यह एपिगामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

जरूरी बातें प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 200/- रुपए
मात्रा 100 ग्राम
शेल्फ लाइफ 45 दिन (अगर पैक खुला हुआ नहीं है)
रंग ऑफ- व्हाइट
खुशबू अच्छी और मिल्की
स्वाद और टैक्शर क्रीमी, स्मूथ, हल्का नमकीन

एपिगामिया क्रीम चीज़ रिव्यू

एपिगामिया चीज़ स्प्रेड एक छोटे प्लास्टिक टब में आता है। 100 ग्राम पैक की कीमत 200/- रुपए है। इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

हमारे एपिगामिया क्रीम चीज़ रिव्यू के लिए हमने इसे दो तरीकों से चखा – सूखा स्वाद और स्प्रेड के रूप में। बेगल्स और क्रीम चीज़ दुनिया भर में एक क्लासिक जोड़ी है, यही वजह है कि हमने इसे एक बेगल पर एक मोटी परत के रूप में स्वाद के लिए चुना था।

हमारे रिव्यू के दौरान हमने देखा कि क्रीम चीज़ में एक आकर्षक लैक्टिक खुशबू है। इस ताज़े स्वाद वाले क्रीम चीज़ में हल्का नमकीन स्वाद भी है जो इसे मीठे और नमकीन डिश में इस्तेमाल करने के लिए अनुकूल बनाता है। हमें क्रीम चीज़ की आसानी से स्प्रेड होने की खासियत अच्छी लगी है।

एपिगामिया क्रीम चीज़ बेगल्स के साथ
एपिगामिया क्रीम चीज़ बेगल्स के साथ
एपिगामिया क्रीम चीज़ आसानी से स्प्रेड हो जाता है
एपिगामिया क्रीम चीज़ आसानी से स्प्रेड हो जाता है

खूबियां

  • 100 ग्राम पैक की कीमत 200/- रुपए है।
  • एपिगामिया क्रीम चीज़ की सामग्री – क्रीम, मट्ठा प्रोटीन कंसंट्रेट, आयोडीन युक्त सामान्य नमक, स्टेबलाइजर, और प्रमाणित लैक्टिक एसिड स्टार्टर कल्चर।
  • शेल्फ लाइफ – 45 दिन (बिना पैक खुले)
  • पैक खोलने के बाद फ्रिज में रखें और 1-2 दिन में ही उपयोग करें।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

अच्छी बातें

  • खुशबू और स्वाद आकर्षक है।
  • क्रीम चीज़ बहुत ताज़ा है।
  • नमक की मात्रा परफेक्ट है।
  • एपिगामिया क्रीम चीज़ बहुत अच्छे और आसानी से स्प्रेड हो जाता है।
  • इस प्रोडक्ट में प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
  • बाकी ब्रांड को देखते हुए कीमत प्रतिस्पर्धी (competitive) है।

किसके लिए बेस्ट है?

एपिगामिया क्रीम चीज़ उन लोगों के लिए बेस्ट जिन्हें घर में चीज़ केक या क्रीम चीज़ फ्रॉस्टिंग बनाना पसंद है। अगर आपको क्रीम चीज़ स्प्रेड पसंद है तो आप यह प्रोडक्ट ट्राई कर सकते हैं।

FAQs

1. क्या क्रीम चीज़ भारत में उपलब्ध है? (Is cream cheese available in India?)

हां। हालांकि क्रीम चीज़ के ग्राहक चीज़ स्लाइस और पिज़्ज़ा चीज़ जितने ज्यादा नहीं हैं लेकिन इस प्रोडक्ट के ग्राहक धीरे- धीरे बढ़ रहे हैं। भारत में क्रीम चीज़ बेचने वाली ब्रांड हैं – एपिगामिया, मौज़, ब्रिटानिया, क्राफ्ट।

2. क्या एपिगामिया इंडियन कंपनी है? (Is Epigamia an Indian company?)

हां। एपिगामिया इंडियन कंपनी है जिसके मालिक ड्रम्स फूड इंटरनेशनल है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। इस कंपनी के संस्थापक रोहन मीरचंदानी हैं।

3. एपिगामिया का संस्थापक कौन है? (Who is the founder of Epigamia?)

एपिगामिया कंपनी के संस्थापक रोहन मीरचंदानी हैं।

4. क्या क्रीम चीज़ में बैक्टीरिया है? (What bacteria is in cream cheese?)

क्रीम चीज़ नेम स्टार्टर कल्चर के रूप में लैक्टिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है।

आखिर में

अगर आप ब्रेकफास्ट में बटर की जगह कोई और स्प्रेड का इस्तेमाल टोस्ट और सैंडविच में करना चाहते हैं तो आप यह प्रोडक्ट ट्राई कर सकते हैं।

एपिगामिया चीज़ क्रीम का स्वाद ताज़ा है और बहुत अच्छी तरीके से स्प्रेड होता है। हमें ताज़ा स्वाद, हल्का नमकीन स्वाद और क्रीमी चीज़ पसंद आया है।

इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं है। बिना पैक खोले 45 दिनों तक रख सकते हैं और पैक खोलने के बाद 1-2 दिन में  ही उपयोग करें।

क्या आपको क्रीम चीज़ पसंद है? अगर हां तो आप किस तरह से खाते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments