30 मज़ेदार पनीर डिश और इससे संबंधित जानकारी - मिश्री
30 पनीर डिश

30 मज़ेदार पनीर डिश और इससे संबंधित जानकारी

वेजिटेरियन मेन्यू में पनीर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। पनीर से बनने वाली 30 स्वादिष्ट डिश से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

यह एक ऐसी सामग्री है जिसका सेवन स्टार्टर, डिश, स्नैक के तौर पर कर सकते हैं और यह वेजिटेरियन मेन्यू (paneer menu list) सबसे ज्यादा पॉपुलर है। जब भी आप बाहर शाकाहारी खाना खाने जाते हैं तब पनीर की एक डिश जरूर होती है। क्योंकि शाकाहारी लोगों की पसंदीदा डिश में पनीर जरूर होता है। हर घर में पनीर की अलग-अलग डिश बनाने की रेसिपी होती है।

यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पनीर के फायदे भी कई सारे हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और कार्बोहाइड्रेट कम होता है। बच्चों में भी पनीर बहुत पॉपुलर है। पनीर एक ऐसी सामग्री है जिसे आप कई तरह से बना सकते हैं जैसे कि पनीर पराठा, सैंडविच में फिलिंग, पनीर की भुर्जी आदि।

इस आर्टिकल की मदद से आप टॉप 30 बेस्ट पनीर डिश (paneer dishes in hindi) के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इनकी रेसिपी की जानकारी भी ले सकते हैं। पनीर की मदद से रोजाना अलग-अलग डिश क्या बनाएं के सवाल का जवाब आपको इस आर्टिकल से मिल सकता है।

मार्केट से बेस्ट पनीर ब्रांड आप आसानी से ले सकते हैं। लेकन अधिकतर लोगों को घर में बनाया गया पनीर पसंद आता है। घर में पनीर दो सामग्री की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है। घर में बनाएं गए पनीर में मिलावट नहीं होती है।

पनीर बनाने के लिए सामग्री

सामग्री मात्रा
फुल क्रीम मिल्क 1 लीटर
नींबू का रस या सिरका 1 चम्मच

पनीर बनाने की विधि

  • बर्तन में दूध डालें और उबलने दें।
  • अब दूध में नींबू का रस या सिरका डालें और फिर उबलने दें।
  • पनीर बनता हुआ दिखने लगेगा।
  • अब दूसरे बर्तन के ऊपर सूती कपड़ा लगाएं और पनीर छान लें।
  • अब पनीर कपड़े में अच्छे से बांध लें और पनीर के ऊपर कोई भारी सामान रख दें।
  • कई तरह से पनीर बनाया जा सकता है। दूध उबालते समय दूध में अदरक, जीरा और धनिया पत्ते भी डाल सकते हैं जिससे पनीर मसालेदार बन जा सकता है।

टिप- पनीर के बाद बची हुई लस्सी से आटा लगा सकते हैं। ऐसा करने से रोटी सॉफ्ट और फल्फी बनती है।

कटोरी में पनीर
पनीर के फायदे

दिलकश होम स्टाइल पनीर डिश

घर में बने पनीर की सब्जी के साथ रोटी के ऊपर घी रखकर खाने से स्वादिष्ट और क्या हो सकता है। यहां से आप पनीर रेपिसी (paneer items) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई पनीर डिश (list of paneer dishes in hindi) के लिए आपको कुछ ही सामग्री की जरूरत है। पनीर रेसिपी लिस्ट (paneer recipes list in hindi) से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पनीर भुर्जी 

  • डिश तैयार करने का समय- 10 मिनट
  • कुकिंग का समय- 15 मिनट

पनीर की मदद से सबसे आसानी से बनने वाली डिश पनीर भुर्जी है। इस डिश में पनीर में कटे हुए प्याज के साथ हल्दी और लाल मिर्च डालें। इसके साथ ही अपनी पसंद के अनुसार घी या बटर डालें जिससे डिश में फ्लेवर आने में मदद मिलेगी।

कैसे खाएं- पनीर भुर्जी पराठा या तवा ब्रेड के साथ खा सकते हैं।

2. मटर पनीर 

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 25 मिनट

मटर पनीर के लिए आपको छुट्टी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। मटर पनीर ऐसी डिश है जिसे आप कभी भी बना सकते हैं। इसमें टमाटर की ग्रेवी के साथ मटर होती है। इसे प्रेशर कुकर में बना सकते हैं।

कैसे खाएं- गर्म, सॉफ्ट रोटी के साथ मटर पनीर स्वादिष्ट लगती है।

मटर पनीर
मटर पनीर

3. पनीर कोफ्ता 

  • डिश तैयार करने का समय- 30 मिनट
  • कुकिंग का समय- 25 मिनट

कोफ्ता बनाने के लिए पनीर, मसाले और रिफाइंड आटे का इस्तेमाल किया जाता है। सामग्री की मदद से छोटे-छोटे गोले बनाएं जिन्हें सुनहरा रंग आने तक फ्राई किया जाता है और फिर क्रीमी ग्रेवी में डाला जाता है।

कैसे खाएं- पनीर कोफ्ता पराठे या बटर नान के साथ खा सकते हैं।

4. पनीर पालक 

  • डिश तैयार करने का समय- 30 मिनट
  • कुकिंग का समय- 30 मिनट

पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक बारीक पीसी जाती है। इसे मसाले और टमाटर के साथ पकाया जाता है। पालक पकने के बाद इसमें पनीर डालें।

कैसे खाएं- पालक पनीर मटर वाले चावल और ठंडे रायते के साथ खा सकते हैं।

पालक पनीर
पालक पनीर

5. पनीर मसाला 

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 15 मिनट

पनीर मसाला के नाम से ही पता चलता है कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार मसाले डाल सकते हैं। इसमें बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और मसाले डाल सकते हैं। इन सभी सामग्री में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े डालें और डिश तैयार है।

कैसे खाएं- पनीर मसाला के साथ रोटी या पराठे खा सकते हैं।

6. पनीर पराठा 

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग समय- 15 मिनट

भारत में खासकर नार्थ इंडिया में पराठों को बहुत पसंद किया जाता है। पनीर पराठे में आप अपनी पसंद के मसाले डाल सकते हैं जैसे कि प्याज, धनिया पत्ता और मसाले जिससे पराठे की फिलिंग लाजवाब बन सकती है।

कैसे खाएं- पनीर पराठे को आप अचार या फिर दही के साथ खा सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल: आईडी नेचुरल पनीर रिव्यू

पनीर पराठा
पनीर पराठा

7. मेथी मलाई पनीर 

  • डिश तैयार करने का समय- 30 मिनट
  • कुकिंग का समय- 30 मिनट

मेथी मलाई पीनर बनाने के लिए खड़े मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। इसमें ताज़ी मलाई और पनीर इस्तेमाल करें।

कैसे खाएं- मेथी मलाई पनीर घर में बनी रोटी के ऊपर घी लगाकर खा सकते हैं।

8. पनीर पुलाव

  • डिश तैयार करने का समय- 40 मिनट
  • कुकिंग का समय- 30 मिनट

पुलाव एक ऐसी डिश है जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार सामग्री डाल सकते हैं। इसमें आप पनीर डालकर पनीर पुलाव बना सकते हैं। चावल में आप पनीर फ्राई कर डाल सकते हैं। परफेक्ट तरीके से चावल बनाने के लिए बेस्ट राइस कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे खाएं- पनीर पुलाव के साथ रायता या धनिया की चटनी खा सकते हैं।

पनीर पुलाव
पनीर पुलाव

9. कलाकंद 

  • डिश तैयार करने का समय- 10 मिनट
  • कुकिंग का समय- 200 मिनट

कलाकंद एक पॉपुलर इंडियन डिश है जिसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है। घर में बने पनीर में ऊपर से इलायची और नट्स डाल सकते हैं।

10. पनीर आलू 

  • डिश तैयार करने का समय- 15 मिनट
  • कुकिंग का समय- 20 मिनट

जब भी घर में आपकी पसंद की डिश नहीं बनती है जो इस स्थिति में सभी को आलू ही याद आता है। अधिकतर घर में आलू आसानी से मिल सकते हैं।

कैसे खाएं- आलू पनीर के साथ घर में बनी रोटियां मिल जाएं तो क्या बात है!

पनीर आलू
पनीर आलू

30 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट पनीर डिश

क्या आपके पास लंबी डिश बनाने का समय नहीं है? चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि हम आपके लिए पनीर की मदद से 30 मिनट में बनने वाली रेसिपी लेकर आएं हैं और यह सच है।

1. टोमेटो पनीर | 20 मिनट डिश 

  • डिश तैयार करने का समय- 10 मिनट
  • कुकिंग का समय- 10 मिनट

टोमेटो पनीर सिर्फ 20 मिनट डिश है। इसके लिए सिर्फ लहसुन, टोमेटो प्यूरी, दूध और पनीर के टुकड़े की जरूरत है।

कैसे खाएं- घर में बनी रोटी के साथ टोमेटो पनीर अच्छा लगता है।

2. पनीर चिल्ली | चाइनीज स्टाइल

  • डिश तैयार करने का समय- 10 मिनट
  • कुकिंग का समय- 15 मिनट

चिल्ली पनीर बनाना बेहद आसान है। चिल्ली पनीर देसी ट्विस्ट के साथ सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं। गर्म तेल में कटे हुए लहसुन, प्याज और शिमला मिर्च डालें। इसके साथ ही चिल्ली सॉस, सोय सॉस, सिरका और पनीर पैन फ्राई या हल्का फ्राई करें और फिर डालें।

कैसे खाएं- चिल्ली पनीर हाका नूडल्स या फिर फ्राइड राइस के साथ खा सकते हैं।

चिल्ली पनीर
चिल्ली पनीर

3. कश्मीरी पनीर | हल्के फ्लेवर 

  • डिश तैयार करने का समय- 10 मिनट
  • कुकिंग का समय- 10 मिनट

कश्मीरी पनीर बनाने के लिए दालचीनी, इलायची, लौंग, तेज पत्ता, सौंफ, अदरक पाउडर, डीप फ्राई किए गए पनीर के टुकड़े और दूध की जरूरत है। कश्मीरी पनीर डिश (paneer recipes in hindi) 20 मिनट में बन सकती है।  इस रेसिपी को कश्मीरी चामन के नाम से भी जाना जाता है।

कैसे खाएं- कश्मीरी पनीर के साथ चावल, मूली की चटनी और दम आलू खा सकते हैं।

4. शेज़वान पनीर | देसी चाइनीज 

  • डिश तैयार करने का समय- 10 मिनट
  • कुकिंग का समय- 10 मिनट

स्पाइसी शेज़वान सॉस सब्जी और फ्राइड पनीर के साथ बना सकते हैं। यह डिश रेडी मेड शेज़वान सॉस के साथ घर में बना सकते हैं। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालकर स्वादिष्ट डिश बनाएं।

कैसे खाएं- हाका नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ खा सकते हैं।

5. ग्रिल पनीर सैंडविच | बच्चों की फेवरेट 

  • डिश तैयार करने का समय- 5 मिनट
  • कुकिंग का सम- 5 मिनट

सैंडविच लंच में लेकर जाना आसान और सुविधाजनक है। सैंडविच में आप पनीर की फिलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा सैंडविच में अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां भी डाल सकते हैं।

कैसे खाएं- पनीर सैंडविच सॉस या पोटैटो फ्राई के साथ खा सकते हैं।

पनीर सैंडविच
पनीर सैंडविच

रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर डिश 

पनीर से क्या- क्या डिश बना सकते हैं? (what dishes can be made from paneer) कई बार घर में ही रेस्टोरेंट जैसी पनीर डिश खाने का मन करता है। तो ऐसे में घर में बनाई गई स्वादिष्ट पनीर डिश से अच्छा और क्या हो सकता है।

1. पनीर बटर मसाला/ पनीर मखनी 

  • डिश बनाने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 25 मिनट

टमाटर की मदद से स्वादिष्ट बटर मसाला सॉस बना सकते हैं। इसमें टमाटर, क्रीम और कसूरी मेथी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही मार्केट में आपको रेडी मेड पनीर मखनी सॉस आसानी से मिल जाएगी।

कैसे खाएं- पनीर बटर मसाला बटर नान और सिरका वाले प्याज के साथ खा सकते हैं।

2. कढ़ाई पनीर | क्लासिक रेस्टोरेंट डिश

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 20 मिनट

भारत में कई तरह की पनीर डिश है जिसमें कढ़ाई पनीर सबसे ज्यादा पॉपुलर है। कढ़ाई पनीर स्पाइसी होती है। इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां और मसाले डाले जाते हैं।

कैसे खाएं- कढ़ाई पनीर के साथ आप रुमाली रोटी खा सकते हैं।

कढ़ाई पनीर
कढ़ाई पनीर

3. पनीर किशमिश कोरमा | खट्टी- मीठी 

  • डिश तैयार करने का समय- 10 मिनट
  • कुकिंग का समय- 20 मिनट

पनीर ग्रेट करें और मसाले, किशमिश, दूध में मिलाएं जिससे कोरमा में खुशबू आती है। यह पनीर डिश (paneer ki dishes in hindi) उन लोगों के लिए है जो अपने खाने में मीठा पसंद करते हैं।

कैसे खाएं- पनीर किशमिश कोरमा और गर्म लच्छा पराठे की परफेक्ट जोड़ी है।

4. शाही पनीर | पनीर क्लासिक डिश 

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 25 मिनट

शाही पनीर अपने नाम की तरह शाही है। यह डिश काजू पेस्ट, टमाटर, खुशबूदार मसाले, योगर्ट और क्रीम के साथ बनाया जाता है।

कैसे खाएं- शाही पनीर क्रिस्प लच्छा पराठा और बटर नान के साथ खाई जाती है।

शाही पनीर
शाही पनीर

लो फैट पनीर डिश

जिन लोगों को पनीर खाने के साथ- साथ सेहत का भी ध्यान रखना है वो यहां से लो फैट रेसिपी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. पनीर कबाब 

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 15-20 मिनट

फूड इंडस्ट्री में हर जगह कबाब पॉपुलर हैं। शाकाहारी लोगों के लिए कबाब रेसिपी लेकर आएं हैं। कबाब बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। ग्रेट किए गए कबाब में मसाले और अपनी पसंद की सब्जियां डालें और छोटे-छोटे कबाब बनाएं। गर्म तवे पर ऑलिव ऑयल डालें और कबाब ग्रिल करें। कबाब का रंग सुनहरा होना चाहिए।

कैसे खाएं- लहसुन और धनिया की चटनी कबाब के साथ स्वाद बढ़ा देगी।

2. पनीर टिक्का 

  • डिश तैयार करने का समय- 1 घंटा
  • कुकिंग का समय- 45 मिनट

पनीर, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च मेरिनेट करें और इसका बेस योगर्ट से तैयार करें। इसे तंदूर में पकाया जाता है। पनीर टिक्का डिश ग्रिल पैन में घर में बनाया जा सकता है।

कैसे खाएं- पनीर टिक्का के साथ कच्चे प्याज, हरी चटनी और रुमाली रोटी की जोड़ी परफेक्ट है।

प्लेट में पनीर टिक्का
पनीर टिक्का

3. पनीर स्ट्रीक 

  • डिश तैयार करने का समय- 1 घंटा
  • कुकिंग का समय- 15 मिनट

इसमें जीरो तेल का इस्तेमाल किया गया है। पनीर के मोटे-मोटे टुकड़े करें। अब इसमें बीबीक्यू सॉस, मिर्च, नमक और ओरिगैनो डालें। अब इनको फ्रिज में 40 मिनट के लिए रखें। अब ग्रिल पैन में दोनों तरफ से पकाएं। इसमें आप सॉस, मसाले और हर्ब मिला सकते हैं।

कैसे खाएं- इस डिश को उबली हुई सब्जियों के साथ खा सकते हैं।

4. पनीर और शिमला मिर्च

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 25 मिनट

पनीर में कटे हुए प्याज, कोर्न, बेल पेपर और इटली के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। इसमें शिमला मिर्च की फिलिंग की जाती है। इसकी जगह टमाटर और आलू इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे खाएं- यह डिश चिली सॉस या टोमेटो साल्सा के साथ खा सकते हैं।

पनीर शिमला मिर्च
पनीर शिमला मिर्च

स्वादिष्ट पनीर स्नैक्स

शाकाहारी लोगों के लिए पार्टी स्नैक्स में पनीर जरूर शामिल होता है। क्या आपको पता है पनीर की मदद से कितने सारे स्नैक्स बन सकते है। पनीर स्नैक्स से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पनीर काठी रोल 

  • डिश तैयार करने का समय- 30 मिनट
  • कुकिंग का समय- 30 मिनट

क्रिस्पी पराठा और रुमाली रोटी के साथ पनीर काठी रोल का मैच परफेक्ट है। बच्चों को लंच में यह डिश बहुत पसंद आती है।

कैसे खाएं- यह डिश पुदीने और धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं।

2. पनीर चीला

  • डिश तैयार करने का समय- रातभर
  • कुकिंग का समय- 30 मिनट

पनीर चीला में आप पनीर के साथ अलग-अलग सब्जियां फिलिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रातभर दाल भिगाकर रखनी होगी।

कैसे खाएं- पनीर चीला मेथी-सौंठ या फिर मिर्च-धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं।

3. पनीर पकोड़ा 

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 15 मिनट

बारिश के मौसम में अधिकतर हिंदुस्तानी घर में पकोड़े बनते हैं। पनीर के पकोड़े को ना कहना मुश्किल हो जाता है। सबसे पहले बेसन से घोल बनाएं और इसमें मसाले डालें। अब इस घोल की मदद से पकोड़े बनाएं और इन्हें डीप फ्राई करें।

कैसे खाएं- पनीर पकोड़े इमली की चटनी या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

4. पनीर कटलेट 

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 20 मिनट

इसमें सॉफ्ट पनीर, कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिश को फ्लेवर से भरपूर बनाने के लिए चीज़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कटलेट डीप फ्राई, हल्का फ्राई, ग्रिल या तवे पर बना सकते हैं।

कैसे खाएं- इसे केचप के साथ खा सकते हैं।

पनीर कटलेट
पनीर कटलेट

5. पनीर पापड़ स्नैकर | क्रंची डिलाइट 

  • डिश तैयार करने का समय- 20 मिनट
  • कुकिंग का समय- 20 मिनट

इसके लिए मैदा से घोल तैयार करें। अब पनीर के टुकड़े, लहसुन और पापड़ी डालें। यह डिश पार्टी स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।

कैसे खाएं- इसे केचप या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

6. पनीर ब्रेड रोल 

  • डिश तैयार करने का समय- 10 मिनट
  • कुकिंग का समय- 10 मिनट

ब्रेड में पनीर की फिलिंग ध्यान से फोल्ड करने के बाद ब्राउन होने तक डीप फ्राई किया जाता है। ब्रेड रोल्स आलू से बनाए जाते हैं और स्वाद बढ़ाने के लिए इनमें पनीर की फिलिंग की जाती है।

कैसे खाएं- यह डिश केचप या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

7. पनीर मोमोज 

  • डिश तैयार करने का समय- 40 मिनट
  • कुकिंग का समय- 20 मिनट

हॉट स्ट्रीट फूड में मोमोज सभी की पसंद है। यह शाकाहारी और नॉन-वेज फिलिंग में मिलते हैं। इनमें अलग-अलग फिलिंग होती है जैसे कि पनीर, पत्ता गोभी आदि।

कैसे खाएं- इसे आप शेज़वान सॉस और मेयोनीज के साथ खा सकते हैं।

पनीर मोमोज
पनीर मोमोज

FAQs

पनीर से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

पनीर से कई लाजवाब डिश बना सकते हैं जैसे कि मटर पनीर, पालक पनीर, पनीर बटर मसाला, शाही पनीर, कढ़ाई पीनर, पनीर पराठा, पनीर कोफ्ता, पनीर पुलाव, चिल्ली पनीर, कश्मीरी पनीर, शेज़वान पनीर आदि।

पनीर के फायदे प्रोटीन से भरपूर होते हैं जिसे ब्रेकफास्ट में शामिल करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। प्रोटीन के अलावा पनीर में सेहतमंद फैट, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर है जो सेहत के लिए लाभदायक है।

पनीर का सेवन कई सेहतमंद तरीके से किया जा सकता है जैसे कि सलाद में पनीर, पनीर टॉपिंग, पनीर सैंडविच, ग्रिल पनीर आदि।

नियमित रूप से पनीर का सेवन रोजाना किया जा सकता है। जिन लोगों कि दिनचर्या एक्टिव रहती है वो लोग पनीर का सेवन रोजाना कर सकते हैं। एक दिन में लगभग 100 ग्राम पनीर का सेवन किया जा सकता है।

आखिर में

यह आर्टिकल लिखते समय हमारे मुंह में पानी आ गया था। पनीर एक ऐसी सामग्री है जिसे बहुत आसानी से खाने में शामिल किया जा सकता है। खासकर नार्थ इंडिया में पनीर की डिश बहुत पॉपुलर हैं। पनीर के स्वाद के साथ- साथ पनीर के फायदे भी कई सारे मिलते हैं।

पनीर एक ऐसी सामग्री है जिसे विभिन्न तरह से खाया जा सकता है।

आप किस तरह से पनीर खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

1 2 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments