एपिगामिया स्नैक पैक रिव्यू- मैंगो ग्रीक योगर्ट विद चंकी ग्रेनोला (Epigamia Snack Pack Review – Mango Greek Yogurt with Chunky Granola)
epigamia snack pack

एपिगामिया स्नैक पैक रिव्यू- मैंगो ग्रीक योगर्ट विद चंकी ग्रेनोला (Epigamia Snack Pack Review – Mango Greek Yogurt with Chunky Granola)

एपिगामिया स्नैक पैक में सेहतमंद सामग्री है। हमारे रिव्यू से पता लगाएं कि इसका स्वाद कैसा है।

मिड डे स्नैक्स में अधिकतर लोग फ्राइड स्नैक्स, नमकीन, बटर बिस्किट खाते हैं लेकिन हमें सेहतमंद ऑप्शन को अपनाना चाहिए। ताज़े फल, हम्मस ताज़ी सब्जियां बहुत अच्छा ऑप्शन है। आपको बता दें कि फूड इंडस्ट्री तेज़ी से बढ़ रही है जिस कारण से नए और सेहतमंद ऑप्शन मार्किट में आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है एमिगामिया स्नैक पैक। यह स्नैक पैक दो फ्लेवर में आता है- स्ट्रॉबेरी और मैंगे। यह आम का मौसम है तो हमने मैंगो ग्रीक योगर्ट विद चंकी ग्रेनोला का रिव्यू किया है। आइए इसकी पैकेजिंग, कीमत, फ्लेवर और टैक्शर के बारे में पता लगाते हैं।

एपिगामिया स्नैक पैक (Epigamia Snack Pack) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इसमें असली फल हैं।
  • इसमें प्रिजरवेटिव नहीं हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 17 दिन की है।
  • एक पैक में 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट और 12 ग्राम ग्रेनोला आता है।
  • एपिगामिया के मैंगो स्नैक पैक में लगभग 159.92 किलो कैलोरी एर्नजी, 2 एमजी विटामिन सी और 10.89 ग्राम शुगर है।

एपिगामिया स्नैक पैक- मैंगो ग्रीक योगर्ट विद चंकी ग्रेनोला

एपिगामिया स्नैक पैक में बहुत अच्छा है मैंगो फ्लेवर योगर्ट और क्रंची ग्रेनोला है। हमें ताज़ा फ्लेवर अच्छे लगे हैं और पूरे पैक की सुविधा भी अच्छी है।

मात्रा- 112 ग्राम, कीमत- 80/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन एपिगामिया स्नैक पैक- मैंगो ग्रीक योगर्ट विद चंकी ग्रेनोला

कीमत और पैकेजिंग- 112 ग्राम कै पैक 80/- रुपए का है। पैकेजिंग बहुत अलग है और इसको तीन भाग में बांटा गया है। सबसे नीचे योगर्ट है, बीच में प्लास्टिक की चम्मच है और ऊपर ग्रेनोला हैं। ट्रेवल करते समय पैकेजिंग बहुत सुविधाजनक है जिसको आप कभी- भी खोलकर खा सकते हैं।

एपिगामिया स्नैक पैक
मैंगो ग्रीक योगर्ट विद चंकी ग्रेनोला

पैक खोलते समय- जैसे ही आप योगर्ट का पैक खोलते हैं वैसे ही आपको आम के फ्लेवर की खुशबू मिलती है। पैक को खोलना आसान है। योगर्ट कप में थोड़ी जगह भी है जिससे ग्रेनोला आसानी से मिक्स हो जाए।

टैक्शर- योगर्ट क्रीमी और स्मूद है। एक अच्छी क्लालिटी के ग्रीक योगर्ट से यही उम्मीद की जाती है। ग्रेनोला क्रंची हैं और इसमें कई सामग्री है जैसे कि फ्लेक्स सीड, ओट्स, राइस क्रिस्प, सूजरमुखी के बीज और नारियल का तेल।

स्वाद- फ्रूट फ्लेवर पैक योगर्ट में ऐसा लग सकता है कि यह कैन से बाहर आ रहे हैं या फिर इनको सिंथेटिक फ्रूट प्यूरी से बनाया गया है। एपिगामिया स्नैक पैक मैंगो ग्रीक योगर्ट विद चंकी ग्रेनोला का स्वाद ताज़ा आम के फ्लेवर का है जो बहुत अच्छा है।

योगर्ट की मिठास परफेक्ट है और यह आम की प्राकृतिक मिठास से ही आ सकती है। मार्किट में उपलब्ध बाकी योगर्ट कप की तरह इसकी मिठास आर्टिफिशियल नहीं लगती है। ग्रेनोला से क्रंचीनेस आती है।

इस प्रोडक्ट की सुविधाजनक पैकेजिंग और ताज़ा आम के फ्लेवर के कारण हमें यह प्रोडक्ट बेहद पसंद आया है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments