भारत में बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट ब्रांड - मिश्री
best-blueberry-yogurt-brands-in-india

भारत में बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट ब्रांड – मिश्री

एपिगामिया ब्लूबेरी योगर्ट हमारा टॉप पिक बना है क्योंकि इसकी सामग्री लिस्ट साफ है और ताज़ा फ्लेवर के साथ बैलेंस मिठास है।

आमतौर पर ब्लूबेरी को ‘फिरंगी’ फल कहा जाता है और भारत में ताज़ा ब्लूबेरी मिल पाना बहुत मुश्किल है। और अगर ब्लूबेरी मिल भी जाती हैं तो यह पॉकेट फ्रेंडली नहीं होती हैं। ऐसे में हम ब्लूबेरी फ्लेवर प्रोडक्ट की तरफ जाते हैं – योगर्ट, आइसक्रीम, जैम और कॉम्पोट।

जो लोग कभी- कभी ब्लूबेरी फ्लेवर खाना पसंद करते हैं उनके लिए ब्लूबेरी आसानी से उपलब्ध है। बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट रिव्यू के लिए हमने तीन पॉपुलर ब्रांड को रिव्यू में शामिल किया है। रिव्यू के दौरान हमने सामग्री लिस्ट, स्थिरता, ताज़ापन और फ्लेवर पर ध्यान दिया है। एपिगामिया (मिश्री टॉप पिक) भारत में बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट चुना गया है क्योंकि साफ सामग्री लिस्ट के साथ हमें ब्लूबेरी का सबसे ताज़ा स्वाद मिला है। अधिक जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

सभी ब्रांड से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

ब्रांड कीमत मात्रा शेल्फ लाइफ मिश्री रेटिंग खरीदें
एपिगामिया (टॉप पिक) 50/- रुपए 90 ग्राम 18 दिन 5 खरीदें
नेस्ले 45/- रुपए 100 ग्राम 15 दिन 3.3 खरीदें
मदर डेयरी 25/- रुपए 100 ग्राम 15 दिन 2.5 खरीदें

हमारे रिव्यू फैक्टर

हम क्या ढूंढ रहे हैं? हम साफ सामग्री लिस्ट के साथ सबसे स्वादिष्ट ब्लूबेरी योगर्ट की तलाश में हैं। बैलेंस फ्लेवर, इस्तेमाल की गई ब्लूबेरी की % और स्थिरता अहम रिव्यू फैक्टर थे।

बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट ब्रांड रिव्यू करने के लिए रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार हैं-

1. स्वाद

ब्लूबेरी और योगर्ट, दोनों ही स्वाभाविक रूप से मीठे होते हैं और एसिड की झलक मिलती है। यह दोनों आखिर में बहुत सुंदर तरीके से साथ आते हैं।

ब्लूबेरी का फ्लेवर, योगर्ट और फ्रूट का ताज़ापन और बैलेंस मिठास, ब्लूबेरी योगर्ट रिव्यू करते समय इन सभी बातों का खास ध्यान रखा गया था।

2. रंग और स्थिरता

ब्लूबेरी अपने नाम की तरह नीली नहीं होती हैं। और ना ही यह योगर्ट को नीला रंग देती है। इनका रंग गहरा बैंगनी होता है क्योंकि इसमें एंथोसायनिन नाम का पिगमेंट होता है। हमने सभी ब्रांड के रंग की जांच की है। इसका आदर्श रंग हल्का बैंगनी होता है।

स्थिरता की बात करें तो, हमने देखा कि योगर्ट कितना गाढ़ा, क्रीमी या पतला है। क्या योगर्ट कप में बेरी के टुकड़े हैं? अगर हां, क्या इनका स्वाद ताज़ा है और क्या इनमें बाइट है?

3. सामग्री लिस्ट + पोषण लेबल

ब्लूबेरी की % और किस तरह से बेरीज (ताज़ा, प्यूरी, प्रिजर्व) योगर्ट में डाली गई हैं। योगर्ट में किस प्रकार के दूध का उपयोग किया गया है? प्रेज़रवेटिव, स्टेबलाइजर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और रंग से रेटिंग नीचे आ सकती हैं।

एक सर्व में कितनी कैलोरी और शुगर मिलती है?

आईएनएस 440 (पेक्टिन) क्या होता है और यह योगर्ट में क्या कर रहा है?

यह एक प्राकृतिक एसिड पॉलीसेकेराइड है जो अधिकांश फलों में मौजूद होता है (मुश्किल से पके फलों में सबसे अधिक पाया जाता है) और इसका उपयोग पैक्ड फूड में थिकनेस, पायसकारी, गेलिंग एजेंट और स्टेबलाइजर के रूप में किया जाता है।

4. अन्य फैक्टर

पैकेजिंग- योगर्ट कितनी अच्छी तरह से पैक किया गया है? क्या इसे कहीं भी लेकर जाना आसान है? पैकेजिंग की क्वालिटी पर भी ध्यान दिया गया है।

कीमत- क्या यह प्रोडक्ट किफायती है? क्या बाकी दावेदारों के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा है। क्या यह बात इसकी क्वालिटी में दिखाई देती है?

शेल्फ लाइफ- बहुत ज्यादा या बहुत कम? अगर इसकी शेल्फ लाइफ ज्यादा है तो इसमें ज्यादा मात्रा में प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल किया गया होगा। अगर बहुत कम है तो क्या इस प्रोडक्ट का मकसद पूरा हो सकता है?

ब्लूबेरी योगर्ट ब्रांड रिव्यू

हमने कैसे टेस्ट किया? प्रोडक्ट से जुड़ी सभी जानकारी लेने के बाद हमने सिंपल टेस्ट किया था जिससे हमें साफ सामग्री लिस्ट वाली सबसे स्वादिष्ट ब्लूबेरी योगर्ट ब्रांड के बारे में जानने में मदद मिली।

भारत में बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट - दावेदार
बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट - दावेदार
बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट - टेस्टिंग प्रोसेस
बेस्ट ब्लूबेरी योगर्ट - टेस्टिंग प्रोसेस

1. एपिगामिया ग्रीक ब्लूबेरी योगर्ट – मिश्री टॉप पिक

हमें इस ब्रांड में क्या पसंद आया? एपिगामिया ग्रीक ब्लूबेरी योगर्ट ताज़ा योगर्ट है जिसमें ब्लूबेरी के टुकड़े हैं और बाकी सभी ब्रांड में से इसकी सामग्री लिस्ट सबसे साफ है। इसमें प्रेज़रवेटिव और आर्टिफिशियल रंग नहीं है। योगर्ट की मिठास बैलेंस है और इसमें ताज़ा फ्रूटी फ्लेवर और खुशबू है। ब्लूबेरी और योगर्ट का बैलेंस अच्छा है, ना ज्यादा ना कम। किसी भी समय पर फ्लेवर या खुशबू औद्योगिक नहीं लगता है।

देखने में और स्थिरता की बात करें तो, इसका रंग हल्का बैंगनी है, यह क्रीमी और स्मूथ है और इसमें ब्लूबेरी के टुकड़े भी हैं। इनकी बाइट लेने पर, योगर्ट खाने का अनुभव और भी अच्छा हो जाता है।

आपको बता दें कि इसमें सबसे कम मात्रा में कैलोरी और एडेड शुगर है।

एपिगामिया ग्रीक ब्लूबेरी योगर्ट - मिश्री टॉप पिक
एपिगामिया ग्रीक ब्लूबेरी योगर्ट - मिश्री टॉप पिक

प्रोडक्ट की जानकारी- 90 ग्राम कप की कीमत 50/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 18 दिन है। 100 ग्राम के अनुसार इसमें 99.6 किलो कैलोरी और 11.1 ग्राम शुगर (प्राकृतिक-2.7 ग्राम; एडेड शुगर 8.4 ग्राम)। योगर्ट बनाने के लिए डबल टोन्ड मिल्क, मिल्क सॉलिड और स्टार्टर कल्चर है। कुल फल सामग्री 3% है। इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं है।

स्वाद + ताज़ापन - 5/5
रंग + स्थिरता - 5/5
सामग्री + पोषण लेबल - 5/5
  • कप छोटा है और इसे हैंडल करना आसान है। पैकेजिंग की क्वालिटी बेस्ट है।
  • इसका हल्का बैंगनी रंग सुंदर है। इसमें आर्टिफिशियल रंग नहीं है।
  • यह ताज़ा और प्राकृतिक स्वाद वाला योगर्ट है। औद्योगिक फ्लेवर नहीं है!
  • हमें ब्लूबेरी के टुकड़े पसंद आए हैं।
  • योगर्ट की स्थिरता स्मूथ क्रीमी है।
  • बैलेंस मिठास।
  • सबसे कम कैलोरी की मात्रा है।
  • इसमें सबसे कम मात्रा में एडेड शुगर है।
  • साफ सामग्री लिस्ट। प्रेज़रवेटिव नहीं हैं!
  • बाकी के मुकाबले इसमें सबसे कम कैल्शियम की मात्रा है।

ब्लूबेरी के स्वाद के साथ ताज़ा योगर्ट चाहिए? आपके लिए एपिगामिया बेस्ट है।

2. नेस्ले ए+ ग्रीक्यो ग्रीक ब्लूबेरी योगर्ट

हमें क्या पसंद नहीं आया है? नेस्ले ए+ ग्रीक्यो ग्रीक योगर्ट विजेता इसलिए नहीं बना क्योंकि इसमें ब्लूबेरी फ्लेवर की कमी है। इसमें योगर्ट की खट्टास है (ऐसा नहीं कि ताज़ा ), जिससे ब्लूबेरी फ्लेवर बहुत कम लगता है। इसका रंग बहुत हल्का और दबा हुआ है जो देखने में स्वादिष्ट नहीं लगता है। हमारे टॉप पिक के मुकाबले इसमें ब्लूबेरी के टुकड़े की मात्रा बहुत कम है।

हमें क्या पसंद आया? योगर्ट क्रीमी है और इसका स्वाद होम स्टाइल की तरह ताज़ा है। बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले इसमें कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा है। कैलोरी और शुगर के मामले में, इसका प्रदर्शन सामान्य है।

नेस्ले ए+ ग्रीक्यो ग्रीक ब्लूबेरी योगर्ट
नेस्ले ए+ ग्रीक्यो ग्रीक ब्लूबेरी योगर्ट का रंग दबा हुआ है

प्रोडक्ट की जानकारी- 100 ग्राम कप की कीमत 45/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 15 दिन है। इस कप से 119 किलो कैलोरी एनर्जी और 12.4 ग्राम एडेड शुगर मिलता है। इसमें प्राकृतिक समान फ्लेवरिंग पदार्थ और रंग है (163 ii – इससे बैंगनी रंग मिलता है)।

स्वाद + ताज़ापन - 3.5/5
रंग + स्थिरता - 3.5/5
सामग्री + पोषण लेबल - 3.5/5
  • कप पकड़ना आरामदायक है।
  • इसका स्वाद ताज़ा है, लगभग घर की तरह।
  • सबसे ज्यादा मात्रा में कैल्शियम है।
  • यह क्रीमी है।
  • ब्लूबेरी फ्लेवर की इंटेंसिटी की कमी है। बहुत कम है।
  • फल की मात्रा सबसे कम है।
  • रंग देखने में आकर्षित नहीं है। इसमें स्वीकृत प्राकृतिक रंग है (163 ii)।
  • हमारे टॉप पिक के मुकाबले कैलोरी और एडेड शुगर ज्यादा है।

3. मदर डेयरी फ्रूट ब्लूबेरी योगर्ट

हमें क्या पसंद नहीं आया? जब हमने इससे पहले मदर डेयरी फ्रूट ब्लूबेरी योगर्ट का रिव्यू किया था तब हमें यह एवरेज टेस्टिंग प्रोडक्ट लगा था। लेकिन कई ब्रांड के बीच मुकाबले करने पर इसका स्कोर थोड़ा कम था। हालांकि योगर्ट ताज़ा है लेकिन ब्लूबेरी फ्लेवर और स्वाद ज्यादा नहीं है और इसकी खुशबू सिंथेटिक है।

मदर डेयरी ब्लूबेरी योगर्ट में प्रेज़रवेटिव, एडेड फ्लेवर और सिंथेटिक फूड कलर है। इसमें फल की मात्रा सबसे कम है (4% कुल फल की मात्रा है जिसमें से सिर्फ 50% फल है)। स्वाद की बात करें तो, सभी दावेदारों में से यह सबसे मीठा है और साथ ही हल्का सिंथेटिक ब्लूबेरी फ्लेवर है। इसके एक सर्व में सबसे ज्यादा मात्रा में कैलोरी है और सबसे पतली स्थिरता है। इसकी खुशबू फ्रूटी है लेकिन सिंथेटिक है।

मदर डेयरी फ्रूट ब्लूबेरी योगर्ट
मदर डेयरी फ्रूट ब्लूबेरी योगर्ट में ताज़ा ब्लूबेरी फ्लेवर की कमी थी

प्रोडक्ट की जानकारी- 100 ग्राम पैक की कीमत 25/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ 15 दिन है। एक कप से 136 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है और इसमें 12.5 ग्राम एडेड शुगर है। यह पर्पल-ग्रे रंग का योगर्ट है और इसमें हमें ब्लूबेरी फ्रूट के कण दिख रहे थे।

स्वाद + ताज़ापन - 2.5/5
रंग + स्थिरता - 2.5/5
सामग्री + पोषण लेबल - 2.5/5
  • योगर्ट का स्वाद ताज़ा है।
  • कैल्शियम की मात्रा ज्यादा है।
  • सिंथेटिक ब्लूबेरी फ्लेवर और खुशबू।
  • बहुत ज्यादा मीठा।
  • एक सर्व में सबसे ज्यादा कैलोरी।
  • सबसे पतली स्थिरता।

पैकेजिंग और प्लास्टिक

तीनों ब्रांड के योगर्ट प्लास्टिक कप में आते हैं। इन सभी को पकड़ना आरामदायक है और इनका मुंह बड़ा है जिससे योगर्ट आसानी से निकाल सकते हैं। इन सभी में अलग- अलग प्रकार के प्लास्टिक इस्तेमाल किए गए हैं और इनके बीच में यह अतंर है।

मदर डेयरी और नेस्ले कप पर नंबर 6 दिया गया है जिसका मतलब पॉलीस्टाइनिन (पीएस) या स्टायरोफोम है। हालांकि यह फूड सेफ है, नंबर से पता चलता है कि यह प्लास्टिक रिसाइकल करना कठिन है। इसे प्रोड्यूस करना सस्ता है और इसका वजन कम होता है।

एपिगामिया प्लास्टिक कप पर #5 दिया गया है (पीपी- पॉलीप्रोपाइलीन) जिसे फूड के लिए सुरक्षित माना गया है और इसे रिसाइकल कर सकते हैं।

मिश्री टॉप पिक – बेस्ट ब्लू बेरी योगर्ट है…

एपिगामिया ब्लूबेरी योगर्ट हमारा टॉप पिक है क्योंकि यह सबसे स्वादिष्ट ब्लूबेरी योगर्ट और साथ ही इसकी सामग्री लिस्ट सबसे साफ है। परफेक्ट ब्लूबेरी फ्लेवर, बैलेंस मिठास लेवल और इसमें प्रेज़रवेटिव और आर्टिफिशियल रंग नहीं हैं जिस वजह से यह विजेता बना है।

योगर्ट की क्रीमी स्थिरता के साथ ब्लूबेरी के ताज़ा टुकड़े – लाजवाब स्वाद!

इसमें सबसे कम मात्रा में एडेड शुगर और कैलोरी है। जो लोग 100 किलो कैलोरी के अंदर मिड-मील स्नैक की तलाश में हैं, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

FAQs

बेस्ट इंडियन ब्लूबेरी योगर्ट ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

हां, कुछ ब्रांड में एडेड फ्लेवर है लेकिन यह प्राकृतिक समान वाले हैं। प्राकृतिक समान फ्लेवरिंग पदार्थ क्या होते हैं? यह ऐसे पदार्थ हैं जिसमें प्राकृतिक प्रोडक्ट जैसा केमिकल कंपोजिशन होता है और इन्हें प्राकृतिक स्रोत से कैमिकली रूप से निकाला जाता है।

हमारे टॉप पिक, एपिगामिया में प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

यह सिंगल सर्व योगर्ट पैक है और संभावना है कि आप इसे एक बार में ही खत्म कर देंगे। पैक खोलने के बाद तुंरत सेवन करना बेहतर है।

नहीं। योगर्ट का फ्लेवर आइसक्रीम से बहुत अलग है। योगर्ट की तरह आइसक्रीम का खट्टा स्वाद नहीं होता है।

हां, इस योगर्ट की मदद से स्मूदी बना सकते हैं। केला और अपनी पसंद के अनुसार स्वीटनर डालें। ऊपर से ताज़ा ब्लूबेरी डालें।

आखिर में

स्वादिष्ट, ताज़ा और साफ फ्लेवर!

एपिगामिया ब्लूबेरी योगर्ट हमारा टॉप पिक है क्योंकि इसकी सामग्री लिस्ट साफ है, परफेक्ट ब्लूबेरी फ्लेवर, रंग, स्थिरता और ताज़ा फल के टुकड़े हैरान कर देते हैं। बाकी दावदारों के मुकाबले इसमें सबसे कम मात्रा में कैलोरी और एडेड शुगर है।

आपको फ्लेवर योगर्ट पसंद है? आपकी पसंद क्या है? हमें कमेंट में बताएं।

ब्लूबेरी योगर्ट रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments