अमूल चीज़ सॉस- मेक्सिकन साल्सा रिव्यू (Amul Cheese Sauce – Mexican Salsa Review)
Amul Cheese Sauce Review

अमूल चीज़ सॉस- मेक्सिकन साल्सा रिव्यू (Amul Cheese Sauce – Mexican Salsa Review)

अमूल चीज़ सॉस (Amul Cheese Sauce) से मेक्सिकन स्वाद मिलता है। अमूल चीज़ सॉस- मेक्सिकन साल्सा (Amul Cheese Sauce – Mexican Salsa) का इस्तेमाल नाचोस, फ्राइस और वेजिस के लिए डिप और सैंडविच में कर सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
3 / 5
3
इस्तेमाल
3 / 5
3
3

Summary

अमूल चीज़ सॉस (Amul Cheese Sauce) की स्थिरता, स्वाद अच्छी है और इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। चीज़ी स्वाद और मेक्सिकन फ्लेवर हमें बेहद पसंद आया है। अमूल चीज़ सॉस किसी भी डिश को फ्लेवर से भरपूर बना देगी।

जब मेक्सिकन फ्लेवर की बात होती है तो सबसे पहले जैलपीनो, मिर्च, जीरा और धनिया दिमाग में आता है। क्रंची लोडिड नाचोस को स्वाद और फ्लेवर से भरपूर बनाने के लिए मेक्सिकन फ्लेवर चीज़ सॉस को शामिल किया जा सकता है। अमूल ब्रांड एक नया प्रोडक्ट लेकर आई है – अमूल चीज़ सॉस – मेक्सिकन साल्सा। अमूल चीज़ सॉस स्क्विज़ी बोतल में आता है। इस रिव्यू में हम अमूल चीज़ सॉस के टैक्शर, स्थिरता, स्वाद और खुशबू की बात करेंगे। क्या इसे डिप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है? क्या फ्लेवर बहुत ज्यादा है? आइए इस रिव्यू से पता करते हैं।

क्विक रिव्यू

Amul-Cheese-Sauce-Mexican

अमूल चीज़ सॉस में जैलपीनो फ्लेवर और क्रीमी स्थिरता को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।

कीमत – 75/- रुपए*

मात्रा – 200 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • मसाले में प्याज और लहसुन है।
  • इस प्रोडक्ट के 100 ग्राम में 192 किलो कैलोरी है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।

चीज़, पानी, प्रमाणित पायसीकारी (emulsifiers), मेक्सिकन साल्सा के फ्लेवर (1.3%), मिल्क सोलिड, नमक और प्रमाणित क्लास II प्रेजरवेटिव।

अमूल चीज़ सॉस- मेक्सिकन साल्सा फ्लेवर का क्विक रिव्यू

कीमत और पैकेजिंग – अमूल चीज़ सॉस, मेक्सिकन साल्सा फ्लेवर स्क्विज़ी बोतल में आता है। इस प्रोडक्ट की पैकेजिंग अलग है क्योंकि आमतौर पर पैकेजिंग पाउच या जार की होती है। स्क्विज़ी बोतल को इस्तेमाल स्वच्छ और आसान तरीके से किया जा सकता है। अमूल चीज़ सॉस के 200 ग्राम स्क्विज़ी बोतल की कीमत 75/- रुपए है।

हमने कैसे ट्राई की – हमने इसका इस्तेमाल कई बार कई स्नैक्स पर कई हफ्तों तक किया है। इसका उपयोग हमने कई स्नैक्स पर किया है जैसे कि-

हमने अमूल चीज़ सॉस की मदद से दो डिश भी बनाई हैं-

  • लोडिड फ्राइज – अमूल फ्रेंच फ्राइज का इस्तेमाल किया।
  • वेजी टोर्टिला के अंदर अमूल चीज़ सॉस का इस्तेमाल किया।
अमूल चीज़ सॉस रिव्यू - img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ सॉस रिव्यू - img.credit-mishry.com

देखने में, स्थिरता और खुशबू – चीज़ स्प्रेड और चीज़ सॉस दो अलग चीज होती हैं। चीज़ स्प्रेड गाढ़ा होता है वहीं चीज़ सॉस लिक्विड जैसा होता है जिसे स्नैक्स और सलाद पर आसानी से फैला सकते हैं और सैंडविच के बीच में भी दबाकर खा सकते हैं।

अमूल चीज़ सॉस की स्थिरता लिक्विड जैसी है और ऐसी ही स्थिरता चीज़ सॉस की होती है। यह ज्यादा पतली या गाढ़ी नहीं है। इसका रंग दबा हुआ सफेद है और इसमें जैलपीनो की ज्यादा खुशबू है।

अमूल चीज़ सॉस - img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ सॉस - img.credit-mishry.com

फ्लेवर – चीज़ और जैलपीनो का बैलेंस परफेक्ट है। कोई भी फ्लेवर किसी दूसरे फ्लेवर को दबाता नहीं है और हम दोनों फ्लेवर अच्छे से टेस्ट कर पा रहे थे। नमक का बैलेंस भी परफेक्ट है। अमूल चीज़ सॉस में चीज़ और मेक्सिकन जैलपीनो का फ्लेवर परफेक्ट बैलेंस है, इसके साथ ही इसमें हल्की ऑलिव जैसी कड़वाहट थी जो हमें पसंद आई है।

हमें अच्छा लगा कि अमूल चीज़ सॉस को कितनी अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। अमूल चीज़ सॉस का इस्तेमाल लोडिड नाचोस और फ्राइज में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अमूल चीज़ सॉस के इस्तेमाल से सिंपल सैंडविच में भी चीज़ी क्रीमीनेस का फ्लेवर आ जाता है। क्या आपने मेक्सिकन फ्लेवर का अमूल चीज़ सॉस ट्राई किया है है?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments