अमूल हैपी ट्रीट्स - अमूल दही टिक्की रिव्यू (Amul Dahi Tikki Review)
Amul Dahi

अमूल हैपी ट्रीट्स – अमूल दही टिक्की रिव्यू (Amul Dahi Tikki Review)

अमूल दही टिक्की (Amul Dahi Tikki) में दही का स्वाद ताज़ा है और प्याज क्रंची हैं। अमूल हैपी ट्रीट्स (Amul Happy Treats) की मदद से आपकी पार्टी शानदार बन सकती है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
3 / 5
3
टैक्शर
4 / 5
4
3.5
GOOD!

Summary

वेजिटेरियन आलू स्नैक्स में अमूल हैपी ट्रीट्स (Amul Happy Treats) एक अच्छा स्नैक्स शामिल हो सकता है। अमूल मस्ती दही टिक्की (Amul Masti Dahi Tikki) में मसाले परफेक्ट हैं जो बाहर से क्रंची और फिलिंग स्वादिष्ट है।

भारत की सबसे पॉपुलर डेयरी ब्रांड ने अपने अमूल हैपी ट्रीट्स रेंज में रेडी-टू-कुक फ्रोजन फूड शामिल किए हैं। वेजिटेरियन मेन्यू में दाल टिक्की और आलू टिक्की आमतौर पर मिल ही जाते हैं। लेकिन अमूल हैपी ट्रीट्स की तरफ से मेन्यू में दिलचस्प स्नैक्स शामिल हो गए हैं। अगर आपके घर अचानक से मेहमान आ जाएं या फिर आपका मन कुछ स्ट्रीट स्टाइल खाने का कर रहा है तब अमूल मस्ती दही टिक्की आपका दिन बना सकती है। टीम मिश्री ने अमूल हैपी ट्रीट्स – मस्ती दही टिक्की ट्राई की है और रिव्यू के समय स्पाइस लेवल, क्रंच और टैक्शर पर ध्यान दिया है। क्या दही का स्वाद ताज़ा है या खट्टा? क्या मसाले बैलेंस हैं? इसके साथ जो चटनी आती है वो कैसी है? अमूल दही टिक्की से जुड़ी सारी जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

क्विक रिव्यू

amul-dahi-tikki-amul-happy-treats

अमूल हैपी ट्रीट्स का स्वाद चीज़ी है और इसमें मसालों का बैलेंस परफेक्ट है।

कीमत – 130/- रुपए*

मात्रा – 300 ग्राम (260 ग्राम टिक्की, 40 ग्राम चटनी)

*कीमत रिव्यू के समय

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • अमूल मस्ती दही से बनी है।
  • फ्रीजर से तुरंत निकालकर ही बनाएं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।

दही टिक्की – टोन्ड मिल्क दही (42.2%), पनीर (22.6%), ब्रेड के टुकड़े (14.3%), मसाले, हरी मिर्च, धनिया, नमक, स्टेबलाइजर, घोल का मिक्स, ताड़ का तेल (palm oil)।

सॉस (चटनी) – धनिया पत्ता, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, मक्का का तेल, नमक, जीरा।

अमूल मस्ती दही टिक्की का क्विक रिव्यू

कीमत और पैकेजिंग – अमूल हैपी ट्रीट्स सफेद और नीले रंग की पाउच पैक में आते हैं। पाउच को दोबारा बंद कर सकते हैं। 300 ग्राम अमूल फ्रोजन फूड में 260 ग्राम अमूल मस्ती दही टिक्की है और 40 ग्राम पहले से बनी पुदीने की चटनी है। इस प्रोडक्ट की कीमत 130/- रुपए है।

देखने में – अमूल मस्ती दही टिक्की का आकार गोल है और पूरे पैक में स्थिरता एक जैसी है। सभी दही टिक्की पर ब्रेड के टुकड़े एक जैसी मात्रा में लगे हैं।

अमूल मस्ती दही टिक्की - पकाने से पहले
अमूल मस्ती दही टिक्की - पकाने से पहले

हमने कैसे बनाया – पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने कढ़ाई में तेल गर्म किया और अमूल दही टिक्की को गोलडन क्रिस्प होने तक डीप फ्राई किया। इन्हें क्रिस्प होने में 5 मिनट से भी कम समय लगा।

अमूल मस्ती दही टिक्की - पकाते समय

स्वाद और टैक्शर – प्याज की स्ट्रोंग खुशबू आ रही थी। अमूल फ्रोजन स्नैक्स की पहली बाइट में ही सबसे ज्यादा प्याज का स्वाद आ रहा था। कुछ में हरी मिर्च का भी स्वाद आ रहा था। मसाले बैलेंस थे। अमूल हैपी ट्रीट्स में मुख्य सामग्री पनीर और दही है और हम उम्मीद कर रहे थे कि टिक्की का टैक्शर दही कबाब की तरह होगा। हालांकि अमूल मस्ती दही टिक्की खाने का स्वाद चीज़ नगेट्स की तरह लग रहा था। दही हल्की खट्टी थी।

अमूल फ्रोजन दही टिक्की पर ब्रेड के टुकड़े लगे थे जिससे परफेक्ट क्रंच आ रहा था जैसा आप फ्राइड स्नैक्स से उम्मीद करते हैं। पुदीने की चटनी से अमूल हैपी ट्रीट्स में ताज़ा फ्लेवर आता है। अगर आपको हरी चटनी पसंद नहीं है तो आप इसे केचप के साथ भी खा सकते हैं।

अमूल मस्ती दही टिक्की
अमूल मस्ती दही टिक्की

जब भी हम फ्रोजन फूड की बात करते हैं तो शाकाहारी मेन्यू में बहुत कम ऑप्शन होते हैं या फिर सिर्फ आलू के स्नैक्स होते हैं। रेगुलर फ्रेंच फ्राइज से लेकर चीज़ पोटेटो बॉल्स तक, ऑप्शन सीमित ही हैं। कुछ पनीर के स्नैक्स हैं वहीं दूसरे अमूल फ्रोजन स्नैक्स से कई फ्लेवर मिलते हैं। अमूल हैपी ट्रीट्स से बदलाव तो मिलता ही है साथ ही स्नैक्स में विभिन्नता भी मिलती है। शाम के स्नैक्स से लेकर स्टार्टर तक अमूल मस्ती दही टिक्की कम समय में अच्छे से बन जाती है। इनमें हरी मिर्च का भी स्वाद है जिससे शायद यह बच्चों को कम पसंद आ सकते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments