क्या लॉकडाउन में आप सिर्फ किचन में बर्तन धो रहे हैं? 5 स्वादिष्ट डिश एक बर्तन में बनाएं (Tired Of Doing The Dishes? 5 Delicious One Pot Meals)
one-pot-meals

क्या लॉकडाउन में आप सिर्फ किचन में बर्तन धो रहे हैं? 5 स्वादिष्ट डिश एक बर्तन में बनाएं (Tired Of Doing The Dishes? 5 Delicious One Pot Meals)

लॉकडाउन में सिर्फ 1 बर्तन की मदद से 5 डिश आसानी से बना सकते हैं।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ज़रा सोचिए कि आपने अभी बर्तनों का पहाड़ साफ किया है और पलक झपकते ही फिर से बर्तन का पहाड़ तैयार हो गया है।

लॉकडाउन के समय सभी अपने घर में काम करने वालो को याद कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले सिंक में बर्तन डालना कितना आसान था और अब एक- एक बर्तन साफ करना कितना मुश्किल होता है। इसलिए हम आपके लिए आपके लिए ऐसी 5 डिश लाएं हैं जिनको आप 1 बर्तन में बना सकते हैं।

लॉकडाउन में देसी सामग्री से बनाएं 5 पास्ता सॉस।

1) वेजिटेबल पुलाव (Vegetable Pulao)

वेजिटेबल पुलाव हर किसी के घर में अकसर बनते हैं। पुलाव बनाने के लिए कटे हुए प्याज, टमाटर, गाजर, गोभी, पत्ता गोभी, बीन्स, मटर और कॉर्न का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म- गर्म पुलाव के साथ ठंडा- ठंडा बूंदी का रायता बहुत स्वादिष्ट लगता है। पुलाव बनने सिर्फ प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है जिससे आप बर्तन का पहाड़ धोने से बच सकते हैं।

क्या चावल एक दूसरे से बहुत चिपक रहे हैं? पुलाव बनाने से पहल नींबू का रस डालें। प्रेशर कुकर के अलावा भारी तली वाले पतीले में बना सकते हैं।

लॉकडाउन में स्ट्रीट फूड याद आ रहा है? 5 स्ट्रीट फूड मैदा से घर में बनाएं।

खूब सारी सब्जियों के साथ पुलाव बनाएं।

2) टमाटर और अंडा बेक (Tomato And Egg Bake)

टमाटर और अंडे की डिश ब्रेकफास्ट, ब्रंच या डिनर में खा सकते हैं। इसके लिए आपको भारी तली वाला बर्तन चाहिए। टमाटर की प्योरी पकाएं और उसमें मसालें, नमक, काली मिर्च और चीनी डालें। अब एक- एक अंडा तोड़े। अब ढक्कन लगाएं और पकने दें।

टमाटर की प्योरी में जीरा, पापरीका, रोस्ट की हुई शिमला मिर्च डालें।

लॉकडाउन में बचे हुए चावल 6 तरीके से ऐसे इस्तेमाल करें।

टोमेटो एग बेक घर में आसानी से बनाएं

3) वेज क्लियर सूप (Veg Clear Soup)

सूप स्वादिष्ट होने के साथ- साथ जल्दी भी बन जाता है। आपके घर में रखी सब्जियों को सूप बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। देसी सूप के लिए इसमें मैगी मसाला भी डाल सकते हैं। इसमें आप नूडल्स, राइस नूडल्स, चिकन और उबले हुए अंडे भी डाल सकते हैं।

लॉकडाउन में 5 तरह से सूजी का इस्तेमाल ऐसे करें।

अपनी पसंद की सब्जियों के साथ सूप बनाएं।

4) केरला स्टाइल वेजिटेबल स्ट्रू (Kerala Style Vegetable Stew)

यह डिश बनाने के लिए नारियल का दूध और कटी हुई सब्जियां चाहिए। इसमें फ्रेंच बीन्स, मटर, गाजर, पत्ता गोभी और नारियल दूध की जरुरत है। इसमें अदरक, सूखी मिर्च, सरसों के बीज और करी पत्ता भी डालें। इस डिश को उबले हुए चावल के साथ खा सकते हैं।

लॉकडाउन में सामान्य मूंग दाल से क्या नई डिश बना सकते हैं?

अपनी पसंद के मसालों के साथ यह डिश बनाएं।

5) सिंधी करी (Sindhi Curry)

सिंधी करी में खास बात इसका मसालेदार होना है। इसके लिए आपको कई सारे टमाटर की जरुरत है। इसके साथ ही फ्रेंच बीन्स, आलू, कमल का तना, ड्रमस्टिक, भिंडी और बेसन भी डालें। इसमें सरसों के दाने भी चटका कर डाल सकते हैं। सिंधी करी को उबले हुए चावल के साथ खा सकते हैं।

लॉकडाउन में 5 तरीके से बिना प्याज, लहसुन से आलू ऐसे बनाएं।

सिंधी करी को मसालों की मदद से मसालेदार बनाएं।

क्या आपके पास कोई डिश है जो एक बर्तन में बन सकती है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments