17 तरह से अंडे बनाएं- ब्रेकफास्ट के लिए अंडे की रेसिपी (17 Ways To Cook Eggs: Easy Egg Recipes To Cook For Breakfast)
ways to make eggs

17 तरह से अंडे बनाएं- ब्रेकफास्ट के लिए अंडे की रेसिपी (17 Ways To Cook Eggs: Easy Egg Recipes To Cook For Breakfast)

अंडे को अलग- अलग तरीको से बनाने की विस्तार से जानकारी आप इस आर्टिकल से ले सकते हैं। जिससे आपका ब्रेकफास्ट स्वादिष्ट और सेहतमंद बन जाएगा। अंडे की रेसिपी इन हिंदी में जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

लोगों के द्वारा अंडो को हजारो साल से खाया जा रहा है। अंडे आसानी से मिल जाते हैं और इनको बनाना भी आसान होता है। प्रोटीन लेने का यह अच्छा आधार है। मां के दूध के बाद अंडो को इंसान के लिए सबसे सेहतमंद माना जाता है। अंडे बनाने का तरीका सबका अपनी पसंद के अनुसार होता है। अंडे को उबालकर, पका कर, फ्राई कर बनाया जा सकता है। इसको बनाने के कई तरीके होने के कारण इसको लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है।

 

अंडे बनाने के तरीके

अंडा, एक ऐसे खाने की चीज है इसको अधिकतर लोगों के द्वारा खाया जाता है। अंडे के कई सारे फायदे होने के कारण इसको दुनिया भर में खाया जाता है। जितने इसके फायदे हैं उससे कई ज्यादा तरीके से इसको बनाया जाता है। अंडे बनाने के तरीके की विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

1. उबले हुए अंडे (Boiled eggs)

अंडे को उबालकर खाना सबसे आम तरीका है। इसमें भी अंडो को कई तरीके से उबाला जा सकता है। कुछ लोगों को सोफ्ट अंडे पसंद आते हैं वहीं कुछ लोगों को सख्त अंडे पसंद आते हैं। अंडो को उबलते हुए पानी में बनाया जाता है। अंडो को उबलते हुए पानी में रख दें और अपनी पसंद के अनुसार इसमें स्थिरता आने दें। सख्त उबला अंडा अंदर और बाहर से अच्छे से उबला और सख्त होता है। वहीं सोफ्ट उबले हुए अंडे में अंडे का सफेद हिस्सा और एग योल्क होता है।

 

Boiled eggs
कुछ लोगों को सोफ्ट अंडे पसंद आते हैं वहीं कुछ लोगों को सख्त अंडे पसंद आते हैं।

 

2. पोच एग (Poached eggs)

इसमें अंडे को एगशेल से बाहर निकालकर बनाया जाता है। अंडे को तोड़कर कटोरी के अंदर डाला जाता है और फिर गर्म पानी में डाला जाता है। गर्म पानी में अंडे को पकाया जाता है। अंडे को अच्छे से बन जाने के बाद यह जेली जैसा हो जाता है।

Buy Egg Boiler Online

3. अंडे बेनेडिक्ट (Eggs Benedict)

एग बेनेडिक्ट, अमेरिका के लोगों के लिए आम ब्रेकफास्ट है। यह दो इंगलिश मफिन से बनाया जाता है जिसको हिस्सों में बांटा जाता है- बेकन और दोनों हिस्सों के ऊपर पोच एग। होल्लान्दैसे सॉस को पोच एग के ऊपर डाला जाता है। होल्लान्दैसे सॉस में अंडा होता है और यह बटर, अंडे और नींबू के जूस से बनाई जाती है।

 

4. फ्राइड अंडे (Fried eggs)

फ्राइड अंडो को बनाना सबसे आसान है क्योंकि इसमें ज्यादा सामग्री नहीं डाली जाती है और इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है। पैन में कुकिंग ऑयल को डालें और फिर इसके ऊपर अंडो को तोड़कर डालें। एग योल्क को फ्राइड अंडा बनाते समय नहीं तोड़ना है। जब एग योल्क और अंडे का सफेद हिस्सा अच्छे से पक जाए तब अंडे को पैन में दूसरे तरफ पकने दें।

 

5. सनी- साइड अप (Sunny-side up)

इस तरीके के अंडे को बनाना फ्राइड अंडे की तरह है। इस रेसिपी को बनाने के लिए 1 या 1 से ज्यादा अंडे को पैन में तोड़कर डालें जिसमें पहले से ही तेल है। अंडो के बीच में जगह होनी जरुरी है नहीं तो यह दोनों मिलकर एक बड़ा अंडा बना जाएगा। इनको 4 मिनट तक पकाएं और गर्म- गर्म खाएं। फ्राइड अंडे की तरह इस तरीके से अंडा बनाते समय आपको अंडे को पलटने की जरुरत नहीं है। सनी- साइड अप तरीके में एग योल्क को पैन से टच नहीं होने देना है।

 

6. आमलेट (Omelet)

अंडे को अच्छे से बीट किया जाता है जिसके पैन में बटर के साथ फ्राई किया जाता है। आमलेट में आमतौर पर फिलिंग होती है जैसे कि चीज़, सब्जियां, बेकान या फिर इन सभी को मिलाकर भी फिलिंग की जाती है।

 

संबंधित आर्टिकल
#फर्स्टइंप्रेशन- वंडरशेफ स्टैंटन फ्राई पैन।
मिश्री रिव्यू- बेस्ट स्टेनलेस स्टील फ्राई पैन।

 

7. तले हुए अंडे (Scrambled eggs)

तले हुए अंडे बनाने का मतलब है बीट किए गए अंडो को बटर, नमक के साथ फ्राई करना और इसके अलावा इसमें धनिया, बाकी के कई मसाले भी डाल सकते हैं। अंडो को पूरी तरह से नहीं पकाना है और इनकी टैक्शर क्रीमी होना चाहिए जिससे यह बेस्ट अंडे बने। आप इसमें दूध या फिर क्रीम भी मिला सकते हैं जिससे अंडे और भी स्वादिष्ट बन जाएंगे।

 

8. डेविल्ड अंडे (Devilled eggs)

डेविल्ड अंडो में फिलिंग होती है। सबसे पहले अंडे को उबाला जाता है और इसके बाद अंडे के सफेद हिस्से और एग योल्क को अलग किया जाता है। इसके बाद इसमें मेयोनेज़ और सरसों, एग योल्क में मिलाएं और इसकी स्थिरता को पेस्ट की तरह बना दें। इसके बाद अंडे के सफेद हिस्से को बनाए गए पेस्ट से भर दें।

 

Devilled eggs
सबसे पहले अंडे को उबाला जाता है और इसके बाद अंडे के
सफेद हिस्से और एग योल्क को अलग किया जाता है।

 

9. अंडा करी (Egg curry)

अंडा करी एक सिंपल डिश है जिसमें अंडे को करी के अंदर पकाया जाता है। करी को प्याज, टोमेटो सॉस, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक से बनाया जाता है। अंडा करी को चावल या ब्रेड के साथ खा सकते हैं।

 

10. अंडा फ्राइड राइस (Egg fried rice)

अंडा फ्राइड राइस को सामान्य फ्राइड राइस में तले हुए अंडे को मिलाकर बनाया जाता है। फ्राइड राइस को चावल में सब्जियां मिलाकर बनाया जाता है और फ्लेवर के लिए नमक और काली मिर्च को डाला जाता है। इसके बाद सोया सॉस और चावल के मिश्रण में अंडे को मिलाया जाता है। इसके बाद स्वादिष्ट एग फ्राइड राइस बन जाती है।

 

11. अंडा सैंडविच (Egg sandwich)

अंडा सैंडविच एक ऐसी डिश है जिसमें किसी भी तरह के अंडे की फिलिंग हो सकती है। अंडा फ्राइड, तला हुआ या फिर पोच एग भी हो सकता है। इस डिश को बनाना बेहद आसान है और यह ब्रेकफास्ट के लिए भारत के साथ- साथ दुनिया भर में पॉपुलर है।

 

12. अंडा सलाद (Egg salad)

अंडा सलाद को सख्त अंडे के साथ मेयो, नमक, काली मिर्च और अपनी पसंद के हर्ब के साथ बनाया जाता है। अंडे के सलाद को ब्रेड स्प्रेड की तरह इस्तेमाल कर अपनी डिश को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।

 

Egg salad
अंडा सलाद को सख्त अंडे के साथ मेयो, नमक, काली मिर्च और
अपनी पसंद के हर्ब के साथ बनाया जाता है।

 

13. अंडा पुलाव (Egg casserole)

अंडा पुलाव बैक्ड फूड है। बैक करने से पहले अंडे और चीज़ को अच्छे से बीट करें ताकि यह फल्फी हो जाए। अंडे. चीज़, बटर , नमक, मीट या सब्जियां को अपनी पसंद के चीज़ के साथ फेंट लें। एक बार यह अच्छे से मिक्स हो जाएं इसके बाद इनको बैक कर लें।

 

14. क्वीचे (Quiche)

क्वीचे एक पाई है जिसकी मुख्य सामग्री अंडा है। यह डिश अंडे, बेकान, क्रीम और चीज़ की फिलिंग से बनी होती है। यह डिश फ्रांस से है।

 

15. फ्रीताता (Frittata)

फ्रीताता एक डिश है जो आमलेट, क्वीचे और तले हुए अंडे की तरह है। जब इस डिश को क्रस्ट (पपड़ी) के साथ बनाया जाता है तब इसको फ्रीताता के नाम से बोला जाता है। अंडो को बीट किया जाता है और फिर बेकान, चीज़ और नमक के साथ मिलाया जाता है। इसके बाद मिश्रण को पैन में बैक होने के लिए डाला जाता है।

 

Frittata
अंडो को बीट किया जाता है और फिर बेकान, चीज़ और नमक के साथ मिलाया जाता है।

 

16. शकशोका (Shakshouka)

इस डिश में पोच अंडो को टोमेटो सॉस में डाला जाता है। इसके साथ काली मिर्च, लहसुन, जीरा, पेपरिका, कैयेने, और जायफल भी डाला जाता है।

 

17. क्लाउड अंडे (Cloud eggs)

क्लाउड अंडे सच में बादल की तरह दिखते हैं। अंडे के सफेद हिस्से को तब तक बीट किया जाता है जब तक यह फल्फी न हो जाए। इसके बाद बैकिंग शीट पर इसको स्प्रेड किया जाता है। सबसे पहले अंडे के सफेद हिस्से को बैक किया जाता है इसके बाद एग योल्क को डाला जाता है। जब तक यह अंडे के सफेद हिस्से में सेट नहीं हो जाते तब तक इसे बैक किया जाता है।

 

आखिर में

अब आपको किस बात का इंतजार है जल्दी से अपने बोरिंग तरीके को हटाएं और नए- नए तरीके से अंडे को खाना शुरु कर दें। अंडा बहुत ही सेहतमंद होता है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि अंडे की एक ही रेसिपी को खाकर आप बोर हो जाएं और आप अंडा खाना छोड़ दें। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इसलिए ऊपर दिए गए आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको अंडा खाना छोड़ने की जरुरत नहीं होगी क्योंकि अब आपके पास अंडे से जुड़ी कई सारी रेसिपी उपलब्ध हैं। इनमें से किसी एक या सारी डिश को ट्राए करें और अपनी बोरिंग अंडे की डिश को लाजवाब बनाएं।

 

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime