सबसे टेस्टी, सबसे स्वीट फ्रोजन मटर- मिश्री रिव्यू (Tastiest, Sweetest Frozen Peas – Mishry Reviews)
best frozen peas-mishry

सबसे टेस्टी, सबसे स्वीट फ्रोजन मटर- मिश्री रिव्यू (Tastiest, Sweetest Frozen Peas – Mishry Reviews)

हरी मटर के आने का अपना समय होता है लेकिन उसकी कमी को पूरा करने के लिए आप फ्रोजन पीज (मटर) खा सकते हैं। इस रिव्यू से आप बेस्ट फ्रोजन पीज (मटर) के बारे में जान सकते हैं।

मटर- पनीर, पुलाव, आलू- मटर खाने का मन कभी भी कर सकता है। लेकिन मटर आने का अपना ही मौसम होता है। लेकिन इसके लिए आपको मटर आने के समय का इंतजार करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आप फ्रोजन मटर की मदद से कभी भी अपनी पसंद की डिश बना सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने आसानी से उपलब्ध होने वाली फ्रोजन पीज (मटर) ब्रांड का रिव्यू किया है। इसके लिए हमने तीन ब्रांड को चुना है और तीनों को टेस्ट और पकाने के बाद यह रिव्यू तैयार किया है। हमारे रिव्यू के अनुसार सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर) सबसे टेस्टी, सोफ्ट, स्वीट है और इसको आप पूरे साल में कभी भी खा सकते हैं।

मिश्री टॉप पिक- टेस्टी फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर) सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर)

सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर)

फ्रैश, ग्रीन, एक जैसी, अच्छा मीठा स्वाद के कारण सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर) हमारी टॉप पिक है। यह फ्रोजन मार्किट में बेस्ट फ्रोजन पीज (मटर) है।

सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर) हमारी टॉप पिक क्यों है?

*सफल फ्रोजन पीज (मटर) देखने में तो लाजवाब है ही इसके साथ ही पकाने के बाद इसका स्वाद दो गुना हो जाता है।

*फ्रोजन पीज (मटर) का स्वाद मीठा है जो आपको यह भूलने पर मजबूर कर देगा कि यह फ्रोजन मार्किट से खरीदी गई है। आपको लगेगा कि यह पास की सब्जी मंडी से लाई गई है।

*हमने देश की पॉपुलर ब्रांड की फ्रोजन पीज (मटर) का रिव्यू किया है। स्वाद, मटर दिखने में कैसी है को ध्यान में रखते हुए सफल फ्रोजन पीज (मटर) को सबसे बेस्ट माना है।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

ब्रांड रिव्यूड

सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर)

गोदरेज यमीज ग्रीन पीज (मटर)

फार्म फ्रैश फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर)

हमने ब्रांड को कैसे चुना

फ्रोजन फूड में जब भी फ्रोजन मटर की बात की जाती है तो सफल और गोदरेज का नाम जरुर आता है। इन ब्रांड का नाम हर घर में लिया जाता है। जहां तर फार्म फ्रैश ब्रांड की बात की जाए तो यह अभी इतना पॉपुलर नहीं हुआ है लेकिन यह अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाता है। इसके अलावा इन सभी ब्रांड के प्रोडक्ट की कीमत भी एक ही है।

यह रिव्यू किसके लिए है?

हरी मटर सभी को पसंद आती है। फ्रोजन पीज (मटर) को टेस्ट करने से पहले आप इस बात को जान लें कि फ्रोजन मटर सब्जी मंडी से खरीदी गई मटर जैसा एकदम वही स्वाद नहीं दे सकती है। लेकिन अगर आपको वही स्वाद लेना है तो यह रिव्यू आपके लिए है, जिससे आप साल भर हरी मटर का स्वाद ले सकते हैं।

रिव्यू करते समय किन बातों का खास ध्यान रखा गया

पोष्टिक आहार ही एक ऐसी चीज है जो हरी मटर और फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर) के अंतर का कारण हो सकता है। वहीं सभी फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर) में पोषण और वजन एक जैसा होता है। इसलिए हमने स्वाद को ध्यान में रखते हुए इस रिव्यू को तैयार किया है। इसके अलावा यह भी जरुरी था कि मटर फ्रैश है या नहीं और साथ ही सबका आकार एक जैसाहै या नहीं। एक ब्रांड की सभी मटर का आकार एक जैसा नहीं था और देखने में भी उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं थी। किसी भी खाने को हम सबसे पहले अपनी आंखों से खाते हैं, इसलिए फ्रोजन पीज (मटर) दिखने में अच्छी होनी चाहिए।

  • टैक्शर- मटर की बनावट कैसी है, यह हमारे पूरे अनुभव पर असर डालती है।
  • रुप (दिखने में कैसी है)- हर खाना दिखने में अच्छा होना चाहिए तभी उसको खाने का मन करता है।
  • स्वाद- स्वाद के बिना हमारी लिस्ट अधूरी है। आखिर में किसी भी खाने का स्वाद ही उसको अच्छा बनाता है। हमारा ज्यादा ध्यान फ्रोजन पीज (मटर) के स्वाद पर था।

हमने फ्रोजन पीज (मटर) को कैसे चखा?

तीनों ब्रांड की फ्रोजन पीज (मटर) को चखने के प्रोसेस को दो भाग में किया गया है। पहले भाग में फ्रोजन पीज (मटर) को कच्चा खाकर देखा गया और ऊपर दी गई बातों को ध्यान में रखा गया है।

पहले भाग में फ्रोजन पीज (मटर) दिखने में कैसी है
और फ्रैश होने पर ध्यान दिया गया।

दूसरे भाग में हमने मिश्री सीक्रेट सोस की मदद से मटर को चखा। हमने फ्रोजन पीज (मटर) को बाकी मसालों के साथ बनाया। इसमें हमने मसालों का कम इस्तेमाल किया है जिससे फ्रोजन पीज (मटर) का स्वाद गुम न हो जाए।

दूसरे भाग में हमने फ्रोजन पीज (मटर) को मसालों के साथ पकाया है।

पहले भाग का रिजल्ट (कच्ची)

जब हमने फ्रोजन पीज (मटर) को कच्चा खाया तब फार्म फ्रैश और गोदरेज की मटर पीली दिख रही थी। और इनमें ताजी मटर जैसी कोई बात नहीं दिखी। वहीं सफल फ्रोजन पीज (मटर) की बात की जाए तो यह बड़ी, गोल मटर थी और मटर का रंग चमकीला हरा था जो फ्रैश होने का सबूत है।

दूसरे भाग का रिजल्ट (पकी हुई)

पहले भाग में जो हमारा विजेता था वही दूसरे भाग में भी है। पकाने के बाद भी सफल फ्रोजन पीज (मटर) हमारी टॉप पिक है। इसका स्वाद हमें मटर के असली मौसम की याद दिला देता है और सिंपल डिश को शानदार बना देता है।

टेस्टी फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर) सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर)

सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर)

फ्रैश ग्रीन, एक जैसी, अच्छा मीठा स्वाद के कारण सफल फ्रोजन ग्रीन पीज (मटर) हमारी टॉप पिक है। यह फ्रोजन मार्किट में बेस्ट फ्रोजन पीज (मटर) है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments