नारियल के दूध के 11 चमत्कारी फायदे
नारियल दूध, रेगुलर दूध का अच्छा विकल्प माना जाता है। नारियल दूध के फायदे वेट लॉस से लेकर सेहतमंद दिल और त्वचा तक जुड़े हुए हैं।
इसके एक कप में 45 कैलोरी, 4 ग्राम फैट और प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट ना के बराबर होता है। क्या आप इस बेवरेज का नाम पहचान सकते हैं?
नारियल दूध पारदर्शी और पौष्टिक आहार से भरपूर होता है जिसे नारियल के गुद्दे से निकाला जाता है। नारियल के दूध के फायदे कई सारे हैं। यह एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी से भरपूर है जिस कारण से इसे सेहतमंद और पौष्टिक माना जाता है।
नारियल का दूध इसके फ्लेवर और सेहत से जुड़े फायदो के लिए जाना जाता है। विटामिन ई होने के कारण बालों और त्वचा के लिए नारियल दूध के फायदे कई सारे हैं। स्वादिष्ट होने के साथ- साथ इसके फायदे कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
नारियल दूध के फायदे
बाकी दूध के मुकाबले नारियल के दूध में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। यह मीडियम- चेन ट्राइग्लिसराइड्स का भी अच्छा आधार है जो एक तरह का सेहतमंद फैट है जो एंजाइम से आसानी से टूट जाता है। इसके अलावा नारियल दूध में विटामिन भी होते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट की खूबी होती है। इसमें कई मिनरल्स जैसे कि मैग्नीशियम और कॉपर भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक हैं। नारियल के दूध के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. वेट लॉस

नारियल के दूध के फायदे वेट लॉस के कारण ज्यादा पॉपुलर हैं। इसमें 12% मीडियम- चेन ट्राइग्लिसराइड्स पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैप्रिक और कैपिसिटिक एसिड भी पाया जाता है जो फैट कम जमा होने देता है। कीटोन का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
उदाहरण के तौर पर, बादाम दूध के मुकाबले नारियल के दूध में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन नारियल का दूध पेट के लिए भारी होता है जिससे पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है, जिससे जंग फूड या कैलोरी का सेवन कम होता है। वेट लॉस के लिए इसका सेवन ब्रेकफास्ट में सूप, करी, स्मूथी के साथ किया जा सकता है।
2. छालों से बचाव

पेट में छाले होने पर नारियल के दूध के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं। यह छाले हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नाम के बैक्टीरिया से होते हैं। यह खाना पचाने वाले एसिड के खिलाफ काम करने लगते हैं। नारियल के दूध में एंटी- बैक्टीरियल खूबी होती है जिससे छाले से होने वाले पेट दर्द में आराम मिलता है।
नारियल दूध पीने से पेट में छाले के साथ- साथ गैस नहीं बनने देता है। यह छाले जल्दी ठीक करने में सहायक है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप दिन में दो बार नारियल दूध का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको ज्यादा दिक्कत है जो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
संबंधित आर्टिकल: नारियल पानी पीने के लाजवाब फायदे
3. सेहतमंद दिमाग

नारियल दूध को मीडियम- चेन ट्राइग्लिसराइड्स का विश्वसनीय आधार माना जाता है। इनका सेवन करने से यह कीटोन में बदल जाते हैं। कीटोन को दिमाग के लिए एनर्जी का आधार भी कहा जाता है। यह दिमाग से जुड़ी बीमारी न्यूरोडीजेनेरेटिव जैसे कि पार्किंसंस और अल्जाइमर होने के आसार कम कर देता है। इस वजह से कहा जा सकता है कि नारियल के दूध के फायदे सेहतमंद दिमाग के लिए मौजूद है।
4. कंट्रोल डायबिटीज

डायबिटीज से गुजर रहे लोगों को बिना मीठे के नारियल दूध का सेवन कर सकते हैं। कम मात्रा में नारियल का दूध पीने से ट्रोपिक्स का स्वाद आ जाता है। आपको बता दें कि नारियल के दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इसका सेवन नियमित रूप से ही करें।
नारियल के दूध के फायदे डायबिटीज के लिए इसलिए भी जाने जाते हैं क्योंकि इसका असर ब्लड ग्लूकोज लेवल पर बहुत कम होता है। नारियल दूध का ग्लाइसेमिक इंडेक्स रेटिंग 41 है।
Buy Coconut Milk Powder Online
KLF Coconad Instant Coconut Milk Powder, 1kg
Mystique Hills - Organic Living Coconut Milk Powder, 500 g
5. सेहतमंद दिल

नियमित रूप से नारियल के दूध का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम रहती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। सही मात्रा में नारियल के दूध का सेवन करने से लिपिड लेवल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।
6. सनबर्न से बचाव

एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी होने के कारण नारियल के दूध के फायदे सनबर्न का इलाज प्राकृतिक रूप से कर सकते हैं। नारियल के दूध को त्वचा पर लगाने से त्वचा पर हो रही जलन से आराम मिल सकता है। इसमें मौजूद फैट के कारण यह लाल धब्बे, दर्द, सूजन में आराम देता है।
रातभर 3-4 बादाम भिगा दें और सुबह छीलकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में नारियल के दूध की कुछ बूंदें डालें और अच्छे मिक्स करें। अगर आपको बादाम या नारियल से एलर्जी है तो यह घरेलू उपाय ना करें।
संबंधित आर्टिकल: नारियल तेल बेहतरीन फायदे
7. एंटी- एजिंग
नारियल के दूध के फायदे एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि विटामिन सी और मिनरल्स जैसे कि कॉपर से भरपूर हैं। नारियल के दूध से मालिश करने से त्वचा में खिंचाव बना रहता है और फ्री रेडिकल से त्वचा का बचाव रहता है। चेहरे पर नारियल के दूध की कुछ बूंदे फेस मास्क की तरह 15 मिनट तक लगाएं। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें और आपको अपनी त्वचा में फर्क अपने आप नज़र आने लग जाएगा।
More Options Of Coconut Powder To Buy
NATURE'S GIFT - FOR THOSE WHO CARE'S Coconut Milk Powder (100 gm)
Unsweetened Coconut Milk, 250ml [18% Fat] + Unsweetened Coconut Cream, 250ml [23% Fat Content]
8. सेहतमंद त्वचा
समय- समय पर नारियल का दूध चेहरे पर लगाने से सारे डेढ़ सेल निकल जाते हैं जिससे त्वचा सेहतमंद रहती है। चेहरे पर लगाने के लिए नारियल के दूध को दलिया के पाउडर के साथ मिक्स करें और इस मिश्रण को चेहरे पर लगा सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल: बेस्ट पैक्ड नारियल पानी
9. प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र
दूध से नहाने से त्वचा प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज़ रहती है। अगर नारियल के दूध की बात करें तो यह मॉइस्चराइज़ करने से ज्यादा काम करता है। यह त्वचा में जलन, सूखेपन, लाल धब्बों के लिए प्राकृतिक इलाज की तरह काम करता है। एक कप नारियल के दूध में गर्म पानी मिलाने से ऐसा हो सकता है।
10. बालों के लिए पौष्टिक
समय- समय पर नारियल के दूध को बालों में लगाने से पोषण वापस आ सकता है। इसके साथ ही एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी होने के कारण रूसी से भी राहत मिलती है। नारियल का दूध त्वचा को पोषण देता है।
11. सेहतमंद बाल
नारियल के दूध में मौजूद ऐसे कई सारे पौष्टिक आहार होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं। बालों को धोने से पहले 20- 30 मिनट तक अच्छे से मालिश करें।
आखिर में
नारियल के दूध के फायदे कई सारे होते हैं। लेकिन आपको इसके फायदे तभी मिलेंगे जब आप इसका इस्तेमाल सही तरह से करेंगे। इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में ही करें। अगर आप वेट लॉस के लिए नारियल के दूध का सेवन करना चाहते हैं तो नियमित रूप से करें क्योंकि इसमें बाकी दूध के मुकाबले कैलोरी की मात्रा ज्यादा तो होती है लेकिन पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन कम होता है।
नारियल दूध के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा और बालों के लिए भी मौजूद है जिसका उपयोग बहुत आसानी से किया जा सकता है।
आप किस तरह से नारियल के दूध के फायदे लेना पसंद करेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
नारियल के दूध के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. क्या नारियल दूध रोजाना पी सकते हैं?
रोजाना सही मात्रा में नारियल के दूध का सेवन किया जा सकता है। नारियल दूध पीने के कई फायदे हैं जैसे कि वेट लॉस, छालों में आराम, डायबिटीज में लाभदायक, दूध का अच्छा विकल्प, सेहतमंद दिल, स्वस्थ त्वचा, मजबूत बाल आदि।
2. नारियल दूध और रेगुलर दूध में क्या अंतर है?
अधिकतर लोग कैलोरी का सेवन कम करने के लिए नारियल दूध अपनी डाइट में शामिल करते हैं। रेगुलर दूध के मुकाबले इसमें सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है।
3. क्या नारियल दूध वेट लॉस के लिए लाभदायक है?
नारियल दूध के फायदे वेट लॉस में मदद कर सकते हैं क्योंकि इसे पीने से मेटाबोलिज्म बढ़ता जिससे फैट बर्न होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
4. घर में नारियल दूध कैसे बनाएं?
नारियल के अंदर के सफेद हिस्से को कस लें। अब ब्लैंडर में कसा हुआ नारियल और 1 कप पानी डालें। अगर मिश्रण गाढ़ा है तो 1 कप पानी और डालें और फिर ब्लैंड करें। एक बर्तन लें और उस पर सूती कपड़ा लगा दें। ब्लैंडर से सारा मिश्रण कपड़े पर डालें और दबाकर नारियल दूध निकाल लें। बर्तन में जो निकला है वो नारियल दूध है।
5. क्या नारियल दूध से कॉफी बना सकते हैं?
जी हां, कॉफी में नारियल दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से कॉफी सेहतमंद और क्रीमी बनती है।