ड्राई फ्रूट्स के नाम हिंदी और इंग्लिश में
ड्राई फ्रूट्स के नाम हिंदी और इंग्लिश में

ड्राई फ्रूट्स के नाम हिंदी और इंग्लिश में

इस आर्टिकल से आप सूखे मेवे के नाम हिंदी में (dry fruits ke naam in hindi) और इंग्लिश में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फलों की गिरी को जब सुखा दिया जाता है तब इन्हें ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवे कहा जाता है। ड्राई फ्रूट्स के फायदे बेहद स्वादिष्ट तरीके से डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। खासतौर पर शाकाहारी डाइट में यह प्रोटीन और आयरन के स्रोत का महत्वपूर्ण रूप निभाते हैं।

सूखे मेवे के फायदे मजबूत हड्डियों, स्वस्थ मासंपेशियों, त्वचा आदि के लिए जाने जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स की सबसे अच्छी खूबी यह होती है कि इन्हें बहुत आसानी से साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है।

ड्राई फ्रूट्स के फायदे के साथ सूखे मेवे के नाम हिंदी में (dry fruits ke naam in hindi) और इंग्लिश में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी और इंग्लिश में जानिए ड्राई फूट्स के नाम

यहां से आप पॉपुलर सूखे मेवे के नाम हिंदी में (dry fruits ke naam in hindi) और इंग्लिश में जान सकते हैं। इसके अलावा इनमें कौन- से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं से जुड़ी जानकारी भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। सभी ड्राई फ्रूट्स के नाम हिंदी में (all dry fruits name in hindi) यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. सुखा अंजीर = Dry Figs

सूखा अंजीर
सूखा अंजीर

सूखे अंजीर पोषण से भरपूर होते हैं। यह विभिन्न प्रकार, रंग और आकार में उपलब्ध हैं। इनमें प्राकृतिक रूप से शुगर होती है। एक कप में लगभग 149 ग्राम होते हैं जिसमें पौष्टिक तत्व कुछ इस प्रकार हैं- 371 कैलोरा, 95.2 ग्राम कार्ब्स, 71.4 ग्राम शुगर, 4.9 ग्राम प्रोटीन, 1.4 ग्राम फैट, 24% कैल्शियम (डेली वैल्यू), 38% मैंगनीज (डीवी), 29% पोटैशियम (डीवी), 25% मैग्नीशियम (डीवी), 29% विटामिन के (डीवी), 3% विटामिन सी (डीवी)। सूखे अंजीर से कई स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं जैसे कि अंजीर हलवा, ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक, अंजीर बर्फी, स्मूदी, आइसक्रीम आदि।   

2. सूखी खुबानी/ खुरमाणी = Dry Apricot

सूखी खुबानी
सूखी खुबानी

सूखी खुबानी/ खुरमाणी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। सूखी खुबानी के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जैसे कि बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई। विटामिन ए और ई सेहतमंद आंखों के लिए जाने जाते हैं। सूखी खुबानी डाइट में शामिल करने से त्वचा स्वस्थ रहती है। सेहतमंद आंत के लिए खुबानी अच्छा ऑप्शन है। 2 ताज़ा खुबानी (70 ग्राम) में 34 कैलोरी, 8 ग्राम कार्ब्स, 1 ग्राम प्रोटीन, 0.27 फैट, 1.5 ग्राम फाइबर, 8% विटामिन ए (डेली वैल्यू), 8% विटामिन सी (डीवी), 4% विटामिन ई (डीवी), 4% पोटैशियम (डीवी) पाए जाते हैं। सूखी खुबानी का सेवन स्नैक, सलाद, योगर्ट, ग्रेनोला, जैम, साल्सा के तौर पर कर सकते हैं।    

3. बादाम = Almond

कटोरी में बादाम
बादाम

ड्राई फ्रूट्स में बादाम सबसे पॉपुलर है। यह सेहतमंद फैट, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। 28 ग्राम बादाम में 3.5 ग्राम फाइबर, 6 ग्राम प्रोटीन, 14 ग्राम फैट, 37% विटामिन ई (आरडीआई), 32% मैंगनीज (आरडीआई), 20% मैग्नीशियम (आरडीआई) है। बादाम के फायदे कई सारे हैं जैसे कि कंट्रोल ब्लड शुगर लेवल, सामान्य ब्लड प्रेशर लेवल, लो कोलेस्ट्रॉल, वेट लॉस। बादाम से कई स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं जैसे कि ग्रेनोला बार्स, बटर, ड्रेसिंग, हॉट चॉकलेट आदि।   

4. काजू = Cashew Nut

काजू
काजू

सेहतमंद स्नैक में काजू बेहतरीन ऑप्शन है। इसका सेवन स्नैक के अलावा टॉपिंग, सॉस, बटर के रूप में भी किया जा सकता है। काजू के फायदे कई सारे हैं जैसे कि लो कोलेस्ट्रॉल, सेहतमंद दिल, कंट्रोल डायबिटीज, पोषण से भरपूर। 28 ग्राम काजू में 157 कैलोरी, 5 ग्राम प्रोटीन, 12 ग्राम फैट, 9 ग्राम कार्ब्स, 1 ग्राम फाइबर, 67 कॉपर (डेली वैल्यू), 20% मैग्नीशियम (डीवी), 20% मैंगनीज (डीवी), 15% ज़िंक (डीवी), 13% फास्फोरस (डीवी), 11% आयरन (डीवी), 10% सेलेनियम (डीवी), 10% थायमिन (डीवी), 8% विटामिन के (डीवी), 7% विटामिन बी6। स्वादिष्ट तरीके से कई डिश में काजू डाइट में शामिल किए जा सकते हैं जैसे कि स्टिर फ्राई, सलाद, सूप। काजू बटर ब्रेड, योगर्ट, ओटमील, ओट्स के साथ खा सकते हैं।

5. नारियल = Coconut

नारियल
नारियल

सेहतमंद डाइट में नारियल जरूर शामिल होता है। नारियल का सेवन नारियल पानी, नारियल का दूध, नारियल के तेल के रूप में किया जा सकता है। नारियल के फायदे कई सारे हैं जैसे कि पोषण से भरपूर, एंटीबैक्टीरियल खूबियों से भरपूर, कंट्रोल ब्लड शुगर, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर। नारियल का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। नारियल से कई स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं जैसे कि नारियल की चटनी, लड्डू, बर्फी, कोकोनट वेजिटेबल करी।

6. सूखा खजूर = Dates

सूखे खजूर के फायदे कई सारे हैं जैसे कि पोषण से भरपूर, हाई फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, सेहतमंद दिमाग, प्राकृतिक स्वीटनर, सेहतमंद हड्डियां, सामान्य शुगर लेवल। 100 ग्राम खजूर में 277 कैलोरी, 75 ग्राम कार्ब्स, 7 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, 20% पोटैशियम (आरडीआई), 14% मैग्नीशियम (आरडीआई), 18% कॉपर (आरडीआई), 15% मैंगनीज (आरडीआई), 5% आयरन (आरडीआई), 12% विटामिन बी6। खजूर बहुमुखी ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन कई चीजों के साथ किया जा सकता है जैसे कि चीज़, बटर, बैक्ड स्नैक, कुकीज़, बार्स, सॉस, सलाद ड्रेसिंग, स्मूदी, ओटमील।

7. किशमिश = Raisins

बड़ी किशमिश
किशमिश

प्राकृतिक रूप से मीठी किशमिश के फायदे कई सारे हैं। जितनी स्वादिष्ट यह खाने में होती हैं उतने ही लाजवाब इनके फायदे हैं। किशमिश के फायदे कई सारे हैं जैसे कि स्वस्थ डाइजेशन, सेहतमंद आंखें, सामान्य ब्लड प्रेशर, मजबूत हड्डियां, वेट लॉस, स्ट्रांग इम्यूनिटी, स्वस्थ दांत, सेहतमंद दिल, सेहतमंद आंखें और त्वचा। 1 कप किशमिश (165 ग्राम) में 508 कैलोरी, 3.0 ग3ाम प्रोटीन, 0.5 ग्राम फैट, 123.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 11.2 ग्राम फाइबर, 40.60 ग्राम कैल्शियम, 3.76 एमजी आयरन, 43.50 एमजी मैग्नीशियम, 1196.25 एमजी पोटैशियम, 7.83 एमजी विटामिन सी पाया जाता है। किशमिश से कई स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं जैसे कि ओटमील कुकीज़, केक, पुडिंग, मफिन। 

8. मुनक्‍का = Sultana Raisins

मुनक्का
मुनक्का

मुनक्का, एक प्रकार की किशमिश है जिसका उपयोग औषधि के रूप में खासतौर पर किया जाता है। इसके बीज, पत्तियों, त्वचा का सेवन सेहतमंद फायदो के लिए किया जाता है। मुनक्का के औषधीय फायदे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल खूबियां, नियमित रूप से भूख लगना, एंटी- इंफ्लामेट्री खूबियां हैं। मुनक्का के फायदे सेहतमंद पेट, स्वस्थ दांत, मजबूत हड्डियां, सेहतमंद त्वचा और बाल, लो ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल, सेहतमंद दिल, वेज लॉस। अधिक मात्रा में मुनक्का का सेवन करने से नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि गैस, पेट में दर्द, वजन बढ़ना, दस्त, डायबिटीज, एलर्जी आदि। 

9. पिस्ता = Pistachios

बहुत सारे पिस्ता
बहुत सारे पिस्ता

पिस्ता का सेवन 7000 बीसी से किया जा रहा है। यह प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। 28 ग्राम पिस्ता में 159 कैलोरी, 8 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर, 6 ग्राम प्रोटीन, 13 ग्राम फैट (90% अनसैचुरेटेड फैट), 6% पोटैशियम (आरडीआई), 11% फास्फोरस (आरडीआई), 28% विटामिन बी6 (आरडीआई), 21% थायमिन (आरडीआई), 41% कॉपर (आरडीआई), 15% मैंगनीज (आरडीआई) है। पिस्ता में कैलोरी की मात्रा कम होती है लेकिन प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें एक सर्विंग में 3 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो स्वस्थ आंत के लिए लाभदायक है। पिस्ता के फायदे लो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर करने में भी मदद कर सकता है जिससे दिल सेहतमंद रहता है।  

10. केसर/ ज़ाफ़रान = Saffron

केसर
केसर

केसर दुनिया में सबसे महंगा मसाला है। केसर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसकी खुशबू और स्वाद अनोखा होता है जिससे मूड अच्छा, याददाश्त तेज़ और चिंता कम होने में मदद मिलती है। केसर का सेवन स्नैक के तौर पर करने से भूख कम लगती है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसके अन्य फायदे हैं- सेहतमंद दिल, लो ब्लड शुगर लेवल, स्वस्थ आंखें।

11. अखरोट = Walnuts/ Hazelnuts

अखरोट
अखरोट

अखरोट सेहतमंद फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इन्हें सेहतमंद डाइट में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं। अखरोट विटामिन ई से भरपूर होता है जो त्वचा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ओमेगा- 3 फैट से भरपूर होते हैं जो दिल की बीमारी होने के आसार कम कर सकता है। इससे स्वस्थ बैक्टीरिया की मात्रा अच्छी बनी रहती है जिससे आंत स्वस्थ रहती है। 

12. सुपारी = Betel Nut

सुपारी
सुपारी

सुपारी के फायदे सेहतमंद दांत के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। सुपारी खाने से मुंह में बैक्टीरिया पैदा होना, दर्द, मसूड़ों में सूजन से राहत पाने में मदद कर सकता है। सुपारी के फायदे कई सारे हैं जैसे कि स्वस्थ मुंह, अपच से राहत, दस्त में आराम, माउथ फ्रेशनर, स्वस्थ मांसपेशियां, सामान्य ब्लड शुगर लेवल आदि। 

13. खरबूजा के बीज = Cantaloupe Seeds

खरबूजे के बीज
खरबूजे के बीज

खरबूजे के बीज आपको सेहतमंद डाइट में जरूर मिल जाएंगे। खरबूजे के बीज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि लो ब्लड प्रेशर, सेहतमंद आंखें, मजबूत बाल, स्ट्रांग इम्यूनिटी, चिंता से राहत, कब्ज में आराम, सेहतमंद दिल, हाइड्रेट रखने में मददगार। खरबूजे का इस्तेमाल स्मूदी, सलाद के रूप में किया जा सकता है। 

14. शाहबलूत = Chestnut

शाहबलूत विभिन्न विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जिन्हें डाइट में बेहद आसानी से शामिल किया जा सकता है। 84 ग्राम भुने हुए शाहबलूत में 206 कैलोरी, 2.7 ग्राम प्रोटीन, 1.9 ग्राम फैट, 44.5 ग्राम कार्ब्स. 4.3 ग्राम फाइबर, 47% कॉपर (डीवी), 43% मैंगनीज (डीवी), 25% विटामिन बी6 (डीवी), 24% विटामिन सी (डीवी), 17% थायमिन (डीवी), 15% फोलेट (डीवी), 11% राइबोफ्लेविन (डीवी), 11% पोटैशियम (डीवी) पाया जाता है। शाहबलूत के फायदे कई सारे हैं जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, सेहतमंद दिल, हाई फाइबर, कंट्रोल ब्लड शुगर, वेट लॉस, सूजन से राहत।  

15. चिरोंजी = Cudpahnut

चिरोंजी बीज का उपयोग खासतौर पर गर्मियों में ठंडा रखने वाली खूबी के कारण किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। आयुर्वेद में चिरोंजी का उपयोग त्वचा पर जलने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग फेस पैक के तौर पर भी किया जाता है। इसके अलावा चिरोंजी के फायदे स्वस्थ डाइजेशन, दस्त, पेट में दिक्कत से राहत दिलाने के लिए भी जाने जाते हैं। चिरोंजी में कैलोरी की मात्रा कम होती है जिस वजह से इसे वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है।   

16. छुहारा = Dates Dried

छुहारा
छुहारा

खजूर को जब सुखा दिया जाता है तब उन्हें छुहारे कहा जाता है। जहां ताज़े खजूर नमी से भरपूर होते हैं वहीं छुहारे में नमी नहीं होती है जिस वजह से इनकी शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है। इनका सेवन आमतौर पर सर्दियों में किया जाता है। छुहारे में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जिस वजह से वेट लॉस डाइट में इन्हें शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसके अलावा छुहारे के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहतमंद दिल, कब्ज से राहत, मजबूत हड्डियां, एनर्जी बूस्टर, सेहतमंद बाल आदि।

17. अलसी का बीज = Flax seeds

अलसी के बीज
अलसी के बीज

हाल ही में अलसी के बीज बहुत पॉपुलर हो गए हैं। सेहतमंद डाइट में आपको अलसी के बीज जरूर मिल जाएंगे। अलसी के बीज ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो सेहतमंद दिल के लिए लाभदायक हैं। आपको बता दें कि सिर्फ एक चम्मच (7 ग्राम) अलसी के बीज में 2 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर का सेवन करने से आंत और स्वस्थ डाइजेशन रहता है। अलसी के बीज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि लो कोलेस्ट्रॉल लेवल, सामान्य ब्लड प्रेशर लेवल, सामान्य ब्लड शुगर लेवल आदि।

18. मूंगफली = Groundnuts/ Peanuts

मूंगफली
मूंगफली

मूंगफली का संबंध बीन्स, दाल और सोय के परिवार से है। मूंगफली के फायदे कई सारे हैं जैसे कि फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत, सेहतमंद दिल आदि। भारत में आमतौर पर मूंगफली का सेवन सर्दियों में किया जाता है लेकिन बाकी समय मूंगफली का सेवन तेल, बटर के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा मूंगफली का उपयोग डेजर्ट, केक, स्नैक्स, सॉस में भी किया जाता है। मूंगफली से एलर्जी भी हो सकती है।

19. मखाना = Fox nut

कटोरी में बहुत सारे मखाने
मखाने

आपको बता दें कि मखाना कमल का बीज होता है। इसका सेवन स्नैक, करी, साइड डिश और डेजर्ट में किया जाता है। मखाना का सेवन सेहतमंद स्नैक के तौर पर किया जा सकता है क्योंकि यह पौष्टिक आहार से भरपूर होते हैं। यह कार्ब्स का अच्छा स्रोत है जिसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस शामिल है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं जो बीमारी पैदा करने का मुख्य कारण है। यह स्वस्थ सेल के साथ मिलकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। मखाने डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। इनका सेवन करने से प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अच्छी बनी रहती है जो वेट लॉस के लिए महत्वपूर्ण है।

20. चिलगोज़ा = Pine Nut

चिलगोज़ा
चिलगोज़ा

चिलगोज़ा एक प्रकार का नट है जिसका सेवन कई फायदे प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इनका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है जिससे दिल सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। इन्हें डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है और अचानक से ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ता नहीं है। यह प्रोटीन, फाइबर और सेहतमंद फैट से भरपूर होते हैं जिस वजह से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसका सेवन स्नैक के तौर पर कच्चा और रोस्टेड नट के रूप में कर सकते हैं। इन्हें सलाद, हम्मस या अन्य किसी सॉस में शामिल कर सकते हैं।

21. कद्दू के बीज = Pumpkin Seeds

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज

सेहतमंद डाइट में आपको कद्दू के बीज अवश्य मिलेंगे। इनका साइज जितना छोटा है उतने ही बड़े इनके फायदे हैं। यह पौष्टिक आहार से भरपूर होते हैं। आपको बता दें कि 28 ग्राम कद्दू के बीज में 151 कैलोरी होती है। इसके अलावा 1.7 ग्राम फाइबर, 5 ग्राम कार्ब्स, 7 ग्राम प्रोटीन, 13 ग्राम फैट, 18% विटामिन के (आरडीआई), 33% फास्फोरस (आरडीआई), 42% मैंग्नीज (आरडीआई), 37% मैग्नीशियम (आरडीआई), 23% आयन (आरडीआई), 14% ज़िंक (आरडीआई) और 19% कॉपर (आरडीआई) पाया जाता है। कद्दू के बीज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहतमंद दिल, लो ब्लड शुगर लेवल, हाई फाइबर, अच्छी नींद में लाभदायक। कद्दू के बीज बेहद आसानी के साथ डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे कि सलाद, सूप, सीरियल, बेकिंग, ब्रेड, केक आदि।

22. तरबूज के बीज/ मगज = Watermelon Seeds

तरबूज के बीज
तरबूज के बीज

अधिकतर लोग तरबूज खाते समय बीज फेंक देते हैं लेकिन आपको बता दें कि तरबूज के फायदे के साथ- साथ तरबूज के बीज के फायदे कई सारे हैं। तरबूज के बीज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि लो कैलोरी, मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत। यह आयरन का भी अच्छा स्रोत होते हैं जो हीमोग्लोबिन के लिए महत्वपूर्ण है। मगज अच्छे फैट का स्रोत है जो खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे दिल की बीमारी से बचाव रहता है।

23. तिल के बीज = Sesame Seeds

तिल के बीज
तिल के बीज

अगर आप सेहत के प्रति सतर्क हैं तो आपकी डाइट में तिल के बीज हो सकते हैं। अगर नहीं हैं तो इन्हें आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है। तिल के बीज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि फाइबर का अच्छा स्रोत, लो कोलेस्ट्रॉल, प्लांट प्रोटीन का स्रोत, लो ब्लड प्रेशर, मजबूत हड्डियां, सूजन से राहत, कंट्रोल ब्लड शुगर लेवल, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, स्ट्रांग इम्यूनिटी, गठिया के दर्द में आराम। तिल के बीज बेहद आसानी के साथ डाइट में शामिल किए जा सकते हैं जैसे कि स्टिर फ्राई, सीरियल, ब्रेड, मफिन, योगर्ट, स्मूदी, सलाद, सलाद ड्रेसिंग आदि।

24. सूरजमुखी के बीज = Sunflower Seeds

सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज

सेहतमंद बीज में सूरजमुखी के बीज का नाम भी लिया जाता है। अच्छे फ्लेवर के लिए इन्हें रोस्ट करने के बाद खाया जाता है। इनमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और अन्य प्लांट कंपाउंड होते हैं जो लो ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल सही बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज के फायदे सूजन से राहत, दिल की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज से बचाव हो सकता है। सूरजमुखी के बीज का सेवन कई स्वादिष्ट तरीके से किया जा सकता है जैसे कि होममेड ग्रेनोला बार्स, सलाद, सीरियल, सोते वेजिटेबल, ब्रेड, मफिन आदि।

25. चिया बीज = Chia Seeds

चिया बीज
चिया बीज

चिया बीज पॉपुलर स्नैक बन गया है। इसका सेवन कच्चा, जूस, ओटमील, पुडिंग, स्मूदी, बेक्ड चीजों में शामिल कर सकते हैं। चिया बीज के फायदे इसमें मौजूद पोषण के कारण पॉपुलर हैं जै इस प्रकार हैं- 138 कैलोरी, 4.7 ग्राम प्रोटीन, 8.7 ग्राम फैट, 5 ग्राम अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, 11.9 ग्राम कार्ब्स, 9.8 ग्राम फाइबर, 14% कैल्शियम (डीवी), 12% आयरन (डीवी), 23% मैग्नीशियम (डीवी), 20% फास्फोरस (डीवी), 12% ज़िंक (डीवी), 15% विटामिन बी1 (डीवी), 16% विटामिन बी3 (डीवी)।   

26. सब्ज़ा के बीज = Basil Seeds

सब्जा के बीज
सब्जा के बीज

सब्जा के बीज या तुलसी के बीज का उपयोग आयुर्वेद के समय से किया जा रहा है। इसका उपयोग स्वादिष्ट तरीके से किया जा सकता है जैसे कि स्मूदी, मिल्कशेक, नींबू पानी, सूप, सलाद ड्रेसिंग, योगर्ट, पुडिंग, ओटमील, पैनकेक, पास्ता, पास्ता, ब्रेड, मफिन। सब्जा के बीज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि मिनरल्स का अच्छा स्रोत, फाइबर से भरपूर, स्वस्थ आंत, कंट्रोल शुगर लेवल, सामान्य कोलेस्ट्रॉल, पेट भरा रहता है।  

27. सूखा आलूबुखारा = Prunes

सूखे आलूबुखारा डाइट में शामिल करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसका जूस डाइट में सेहतमंद तरीके से शामिल किया जा सकता है। सूखा आलूबुखारा के फायदे कई सारे हैं जैसे कि स्वस्थ डाइजेशन, कब्ज से राहत, हाई पोटैशियम, विटामिन से भरपूर, आयरन का अच्छा स्रोत, मजबूत हड्डियां और मांसपेशियां, लो कोलेस्ट्रॉल लेवल, लो ब्लड प्रेशर, वेट लॉस आदि।  

28. सूखा पपीता = Dry Papaya

सूखा पपीता प्राकृतिक रूप से डाइटरी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और बीटा- कैरोटीन से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से मीठा खाने की इच्छा पूरी होने में मदद मिलती है। सूखे पपीते के फायदे कई सारे हैं जैसे कि एनर्जी से भरपूर, स्वस्थ आंखें, स्वस्थ डाइजेशन, सेहतमंद त्वचा, लो कोलेस्ट्रॉल लेवल। सूखे पपीते की शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है जिस वजह से इसका सेवन पोषण से भरपूर स्नैक के तौर पर किया जाता है।   

29. सूखा नाशपाती =  Dry Pears

सूखे नाशपाती में से पानी निकाल दिया जाता है जिसके बाद यह सेहतमंद स्नैक बन जाता है। सूखे नाशपानी में 118 कैलोरी, 1 ग्राम प्रोटीन, 0 ग्राम फैट, 31 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 28 ग्राम शुगर और 3 ग्राम फाइबर पाया जाता है। सूखे नाशपाती के फायदे कई सारे हैं जैसे कि स्वस्थ डाइजेशन, सेहतमंद दिल, हाइप टेंशन से बचाव, सूजन में आराम। 

30. सूखा आड़ू = Dry Peach

सूखा आड़ू स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है जो पौष्टिक आहार से भरपूर है। ¼ सूखा आड़ू खाने के बाद आप अपने आपको रोक नहीं पाएंगे। यह शुगर से भरपूर होते हैं इसलिए इनका सेवन ध्यानपूर्वक करें। सूखा आड़ू के फायदे कई सारे हैं जैसे कि डाइटरी फाइबर का लाजवाब स्रोत, पोटैशियम और सोडियम का अनुपात बनाए रखने में लाभदायक, आयरन से भरपूर। सूखे आड़ू के पौष्टिक तत्व कुछ इस प्रकार हैं- 382 कैलोरी, 98 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6 ग्राम प्रोटीन, 173 एमसीजी विटामिन ए, 8 एमजी विटामिन सी, 25 एमजी विटामिन के, 3 एमजी राइबोफ्लेविन, 7 एमजी नियासिन, 11 एमजी सोडियम, 7 एमजी आयरन।  

31. सूखा अनानास = Dry Pineapple

सूखा अनानास
सूखा अनानास

अगर आपको अनानास पसंद है तो आपको सूखा अनानास भी ट्राई करना चाहिए। सूखा अनानास कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिनए, बी और सी का अच्छा स्रोत है। सूखे अनानास के फायदे कई सारे हैं जैसे यह शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ा देते हैं जिससे त्वचा सेहतमंद रहती है। यह विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट जो फ्री रेडिकल से बचाव करता है और बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। सूखे अनानास के अन्य फायदे में मजबूत हड्डियां, स्वस्थ मसूड़े, स्वस्थ डाइजेशन, सामान्य ब्लड प्रेश।

32. सूखा बेर = Dry Plum

सूखे बेर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो डाइट में लाजवाब फायदे शामिल कर सकते हैं। सूखे बेर के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक आहार के कारण हैं। इसमें 30 कैलोरी, 8 ग्राम कार्ब्स, 1 ग्राम फाइबर, 7 ग्राम शुगर, 5% विटामिन ए (आरडीआई), 10% विटामिन सी (आरडीआई), 5% विटामिन के (आरडीआई), 3% पोटैशियम (आरडीआई), 2% कॉपर (आरडीआई), 2% मैंगनीज (आरडीआई)। सूखे बेर के फायदे कई सारे हैं जैसे कि कब्ज से राहत, लो ब्लड शुगर लेवल, मजबूत हड्डियां, सेहतमंद दिल।

33. सूखी स्ट्रोबेरी = Dry Strawberry

वैसे तो स्ट्रॉबेरी हर प्रकार में स्वादिष्ट ही लगती है लेकिन आपको बता दें कि सूखी स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट है उतने ही लाजवाब इसके फायदे हैं। सूखी स्ट्रॉबेरी के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहतमंद दिल, सामान्य ब्लड प्रेशर, कब्ज से राहत, डायबिटीज में लाभदायक, डिप्रेशन में मददगार। सूखी स्ट्रॉबेरी का सेवन ग्रेनोला, स्मूदी, शेक, केक आदि के रूप में कर सकते हैं।

34. काली किशमिश = Black Raisins

काली किशमिश
काली किशमिश

काली किशमिश सूखे हुए अंगूर हैं जिन्हें लंबे समय के लिए स्टोर किया जा सकता है। यह पोषण से भरपूर होते हैं और इनका औषधीय गुणों के कारण भी किया जाता है। काली किशमिश के फायदे सेहतमंद त्वचा, बाल और सेहत के लिए जाने जाते हैं। काली किशमिश के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो त्वचा का बचाव फ्री रेडिकल से करते हैं। फ्री रेडिकल रोगजनक तत्व हैं जो स्वस्थ सेल के साथ मिलकर इन्हें खराब कर देते हैं। इसके अन्य फायदे भी हैं जैसे कि खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम बनाए रखना, सामान्य ब्लड प्रेशर, मजबूत बाल। इनका उपयोग डेजर्ट में किया जा सकता है। 

35. काला अखरोट = Black Walnut

काले अखरोट खाने से कई गंभीर बीमारी से बचाव मिल सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड और अन्य सेहतमंद कंपाउंड से भरपूर होते हैं जिससे दिल की बीमारी, डायबिटीज होने के आसार कम हो सकते हैं। काले अखरोट के फायदे में सामान्य ब्लड प्रेशर, सूजन से बचाव, लो कोलेस्ट्रॉल, स्वस्थ आंत, लो ब्लड शुगर लेवल शामिल हैं। ¼ कप काले अखरोट में 193 कैलोरी, 8 ग्रामप्रोटीन, 18 ग्राम फैट, 1 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम फाइबर और 0 ग्राम शुगर है। काले अखरोट का सेवन योगर्ट, ब्रेड, पास्ता, ओटमील, ग्रेनोला के साथ कर सकते हैं।

36. सूखा सेब = Dry Apple

सूखा सेब
सूखा सेब

जैसे रोजाना एक सेब खाना सेहत के लिए गुणकारी है वैसे ही रोजाना सूखा सेब खाने से भी कई लाजवाब फायदे मिलते हैं। ड्राई एप्पल में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं जो मजबूत हड्डियों और सेहतमंद त्वचा के लिए जाने जाते हैं। यह लिवर को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इनमें कुछ मात्रा में आयरन भी पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल प्रोड्यूज करने में मदद करते हैं और यह सेल शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करते हैं। सूखे सेब के अन्य फायदे कई सारे हैं जैसे कि सामान्य ब्लड प्रेशर, सेहतमंद मसूड़े, जोड़ों के दर्द में आराम।

37. सूखा केला = Dry Banana

सूखा केला
सूखा केला

ताज़ा केला और सूखे केला के फायदे लाजवाब होते हैं। इन दोनों में ही कैलोरी, प्रोटीन, शुगर, आयरन और अन्य विटामिन की मात्रा एक जैसी होती है। सूखे केले का सेवन स्नैक तौर पर किया जा सकता है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। सेहतमंद दिल, स्वस्थ किडनी, सामान्य ब्लड शुगर लेवल, सूखे केले के अन्य फायदो में शामिल हैं।

38. सूखी चेरी = Dry cherries    

सूखी चेरी में से नमी निकाल दी जाती है जिसके बाद इनकी त्वचा मोटी हो जाती है और यह खराब नहीं होती है। इसके साथ इनका पोषण और फ्लेवर बरकरार रहता है। सूखी चेरी की शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है जिस वजह से इन्हें लंबे समय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ¼ सूखी चेरी कप में 120 कैलोरी, 0 ग्राम फैट, 0 ग्राम प्रोटीन, 26 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम फाइबर और 17 ग्राम शुगर पाया जाता है। सूखे चेरी के फायदे विटामिन ए से भरपूर होते हैं जो स्वस्थ आंखों के लिए बेहद लाभदायक हैं।

39. सूखी कीवी = Dry Kiwi

सूखी कीवी
सूखी कीवी

अगर आपको कीवी पसंद है जिसे लंबे समय के लिए स्टोर नहीं कर सकते हैं तो सूखी कीवी अच्छा ऑप्शन है। सूखी कीवी में फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसके अलावा इनमें फाइबर और मिनरल अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि सूखी कीवी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इनका सेवन नियमित रूप से करें।

40. सूखा आम = Dry Mango

आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। जितना स्वादिष्ट और फायदेमंद आम होता है उतना स्वादिष्ट और लाभदायक सूखा आम होता है। ¼ कप सूखे आम में 128 कैलोरी, 31 ग्राम कार्ब्स, 1 ग्राम फाइबर, 27 ग्राम शुगर, 1 ग्राम प्रोटीन, 19% विटामिन सी (डीवी), 7% फोलेट (डीवी), 3% विटामिन ए (डीवी) पाया जाता है। सूखे आम में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

41. सूखा संतरा = Dry Orange

सूखे संतरे के फायदे कई सारे होते हैं जैसे कि सेहतमंद त्वचा, सूजन और दर्द से राहत, लो कोलेस्ट्रॉल लेवल, विटामिन सी से भरपूर। सूखे संतरे का उपयोग बेकिंग, चाय, मैरिनेशन में कर सकते हैं। 

सारांश

ड्राई फूट्स के फायदे डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। यह सेहतमंद लाइफ स्टाइल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इतने सारे प्रकार के ड्राई फ्रूट्स उपलब्ध हैं कि आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इस आर्टिकल से आप सूखे मेवे के नाम हिंदी में (dry fruits ke naam in hindi) और इंग्लिश में प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स के पौष्टिक तत्व, कैसे इस्तेमाल करें से जुड़ी जानकारी भी ले सकते हैं।

आपका पसंदीदा ड्राई फ्रूट कौन- सा है?

FAQs

ड्राई फ्रूट्स के नाम और फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन और आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। यह कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, सी, ई, के, बी6 से भी भरपूर होते हैं।

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि रोजाना डाइट में अखरोट, पिस्ता, खुबानी, काजू, बादाम, किशमिश, खजूर शामिल कर सकते हैं।

रातभर ड्राई फ्रूट पानी में भिगाकर सुबह ड्राई फ्रूट खाना सबसे अच्छा समय है। इनका सेवन स्नैक के तौर पर भी किया जा सकता है।

14 ड्राई फ्रूट्स के नाम हैं- बादाम, पिस्ता, काजू, किशमिश, खजूर, अंजीर, खुबानी, अखरोट, छुहारा, सुपारी, सूखा नाशपाती, सूखा पपीता, सूखा आड़ू।

ड्राई फ्रूट्स का राजा बादाम है क्योंकि यह जरूरी फाइबर, प्रोटीन और फैटी एसिड से भरपूर होता है।     

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments