11 अखरोट के फायदे (11 Exceptional Benefits Of Walnuts)
walnuts-mishry

11 अखरोट के फायदे (11 Exceptional Benefits Of Walnuts)

अखरोट मिनरल्स, विटामिन और फाइबर से भरपूर होते हैं और यह शारीरिक सेहत के साथ मानसिक सेहत भी साथ लेकर आते हैं। अखरोट के फायदे इन हिंदी में जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

अखरोट को सबसे ज्यादा सेहतमंद ड्राई फ्रूट माना जाता है। अखरोट को कई हर्बल इलाज में इस्तेमाल किया जाता है और यह डायजेशन और वजन को सही बनाए रखने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होने के कारण रोजाना अखरोट का सेवन करने से आपको वजन कन करने के साथ- साथ सेहतमंद त्वचा रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा अखरोट को सोचने की क्षमता को भी बढ़ाने के लिए खासकर जाना जाता है। इसका आकार मनुष्य के दिमाग की तरह होता है जो ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते है जो दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो ब्लड प्रेशर और इम्यून सिस्टम को सुधारने में सहायता करते हैं। यह हर उम्र के इंसान के लिए परफेक्ट हैं। आइए अखरोट के फायदे इन हिंदी में विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर लेते हैं।

walnuts
यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो ब्लड प्रेशर और इम्यून सिस्टम
को सुधारने में सहायता करते हैं।

अखरोट क फायदे (11 Exceptional Benefits Of Walnuts )

अखरोट का सेवन करने से शरीर अच्छे से काम करता है। अखरोट में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन का मिश्रण होने के कारण यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ- साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। अगर आप इन्हें रोजाना खाने की सोच रहे हैं तो आपको इन से नीचे दिए गए फायदे होंगे-

1. मजबूत हड्डियां

अखरोट में कॉपर और फास्फरोस होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर बनाए रखने के अलावा यह मिनरल्स कैल्शियम को अबजॉर्ब करने में मदद करते हैं। शरीर में कैल्शियम की सही मात्रा होने से यह हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

2. स्वस्थ दिल

मिनरल्स के अलावा अखरोट में पॉलीसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है। यह ओमेगा 3 फेटी एसिड का अच्छा आधार है जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। अखरोट खाने से खराब कोलेस्टॉल कम होता है जो दिल की बीमारी के आसार कम कर देता है।

3. वजन कम करने में मदद

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह आपको वजन कम करने में मदद करता है। अखरोट फाइबर से भरपूर होता है जो आपके पेट को लंबे समय के लिए भरकर रखता है जिससे आपको कम भूख लगती है। फाइबर को पचने में ज्यादा समय और एनर्जी लगती है जिससे पाचन शक्ति को ज्यादा मेहनत लगती है जिससे आपका वजन कम हो जाता है। वहीं प्रोटीन मांसपेशियों का मास बढ़ाने में मदद करता है।

संबंधित आर्टिकल
वजन कम करने के उपाय (How To Lose Weight Naturally)।
लो कैलोरी के फायदे- लो कैलोरी फूड फॉर वेट लॉस।

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

क्विनोन जुग्लोन नाम का एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में अखरोट में पाया जाता है। इस एंटीऑक्सीडेंट का मुख्य काम फ्री रेडिकल को कम करना होता है। फ्री रेडिकल स्वस्थ सेल के साथ मिलकर इनको नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन एंटीऑक्सीडेंट ऐसा होने से रोकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल के नुकसान को रोकने में मदद करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल के नुकसान को रोकने में मदद करते हैं।

5. सेहतमंद डाइजेशन

अखरोट में डायट्री फाइबर मौजूद होता है जो पाचन शक्ति से जुड़े कई सारे फायदे अपने साथ लेकर आता है। डायट्री फाइबर एक तरह का मेक्रो आहार होता है जो पेट में खाना जमा करने में मदद करता है और जो खा पच नहीं पाता उस खाने को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसा होने के पाचन शक्ति स्वस्थ बनी रहती है।

6. अच्छी नींद

मेलाटोनिन नाम का होर्मोन अखरोट में मौजूद होता है जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। यह आपको आराम देने में मदद करता है और फ्री रेडिकल के रास्ते में आकार शरीर को नुकसान पहुंचाने से भी रोकता है।

7. मूड अच्छा करता है

ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा कम होने से दिमाग की हालत खराब हो सकती है। ऐसा होने से अतिसक्रियता और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जिससे दिमाग की सेहत अच्छी बनी रहती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं।

8. स्ट्रोंग इम्यूनिटी

अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के खतरे को कम कर देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट का सेवन ज्यादा होने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा को भी बढ़ा देते हैं। साथ ही से इम्यूनिटी को बाहर से होने वाले खतरे से भी बचाकर रखते हैं।

साथ ही से इम्यूनिटी को बाहर से होने वाले खतरे से भी बचाकर रखते हैं।

9. सामान्य ब्लड प्रेशर

फास्फोरस और कॉपर मौजूद होने से यह ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। दोनों मिनरल्स का रक्त वाहिकाओं पर एक पतला प्रभाव होता है जो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखते हैं। इसके अलावा यह खून में खराब कोलेस्टॉल को भी नहीं जाने देती है।

10. स्वस्थ त्वचा

अखरोट में विटामिन ई मौजूद है जो त्वचा की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। विटामिन ई एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा पर फ्री रेडिकल का बुरा असर नहीं होने देता है। इसके अलावा विटामिन ई त्वचा में नमी को बनाए रखता है जिससे त्वचा और भी ज्यादा चमकती है।

संबंधित आर्टिकल
बादाम खाने के 10 फायदे (10 Best Benefits Of Almonds)।
काजू के फायदे और नुकसान (Benefits & Side Effects Of Cashew Nuts)।

11. एंटी इंफ्लामेट्री

अखरोट में फाइटोकेमिकल्स होते हैं टिश्शू में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह जोडों में होने वाले दर्द से भी आराम देते हैं।

अखरोट के नुकसान

किसी भी खाने की चीज़ को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले उसके नुकसान जानने बेहद जरुरी होते हैं। फायदे और नुकसान जानने के बाद ही उस चीज़ को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसलिए नीचे से आप अखरोट से जुड़े नुकसान के बारे में जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं-

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से सबसे आम दिक्कत पाचन से जुड़ी हुई है।

1. वजन बढ़ना

अखरोट में डायट्री फाइबर वजन कम करने में मदद करता है लेकिन अगर इसका सेवन नियमित रुप से नहीं किया जाए तो इससे वजन बढ़ भी सकता है। वजन कम करने के लिए इसका सही मात्रा में सेवन करना जरुरी है।

2. पेट दर्द

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से सबसे आम दिक्कत पाचन से जुड़ी हुई है। यह पाचन शक्ति के लिए अच्छा होता है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से इसका असर उल्टा भी हो सकता है। ज्यादा अखरोट खाने से पेट दर्द, उल्टी, जी मितलाना जैसी परेशानी हो सकती है।

3. एलर्जी

पूरी दुनिया में अखरोट से होने वाली एलर्जी बहुत आम बात है। अगर आपको किसी भी ड्राई फ्रूट से एलर्जी है तो आपको अखरोट से भी एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको सांस लेने में परेशानी, गले में सूजन और लाल धब्बे भी हो सकते हैं।

आखिर में

अखरोट का सेवन करने से पहले इनको पानी में भिगा ले और इसके बाद ही इनका सेवन करें। इन नट्स में फाइटेट्स कंपाउंड पाया जाता है जो जरुरी आहार का सेवन करते समय बीच में रुकावट बन सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखने कि आप दिन में ज्यादा से ज्यादा 7 अखरोट ही खा रहे हैं। अपनी डाइट में अखरोट को सही मात्रा में शामिल करने का फैसला कभी गलत नहीं जा सकता है।

FAQs

  1. अखरोट के फायदे क्या हैं? (What are the benefits of walnuts?)

    अखरोट के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहतमंद दिल, वेट लॉस, स्ट्रोंग इम्यूनिटी, हड्डियां, सामान्य ब्लड शुगर लेवल, स्वस्थ डाइजेशन, त्वचा आदि।

  2. एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए? (How many walnuts should you eat in a day?)

    एक दिन में 6 से 7 अखरोट खाना सेहतमंद है। अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करने से नुकसान देखने पड़ सकते हैं।

  3. अखरोट खाने का बेस्ट समय क्या है? (What is the best time to eat walnuts?)

    अखरोट खाने का बेस्ट समय सुबह का माना जाता है। अखरोट का सेवन बाकी के ड्राई फ्रूट के साथ सुबह कर सकते हैं।

  4. क्या अखरोट खाने से वेट लॉस होता है? (Do walnuts help lose belly fat?)

    अखरोट खाने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

  5. किन लोगों को अखरोट नहीं खाने चाहिए? (Who should not eat walnuts?)

    जिन लोगों को किसी भी तरह के नट्स या ड्राई फ्रूट से एलर्जी है उन लोगों को अखरोट नहीं खाने चाहिए। एलर्जी होने पर लाल धब्बे, गले में जलन जैसा दिक्कतें हो सकती हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments